logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घूरातरी जंगल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में सनसनी थाना क्षेत्र के पारामातु स्थित घूरातरी जंगल में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान लावालौंग निवासी उमेश भारती (पिता: प्रकाश भारती) के पुत्र के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने जंगल में महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर लावालौंग थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

2 hrs ago
user_Headline jharkhand
Headline jharkhand
Press-Media Pratappur, Chatra•
2 hrs ago

घूरातरी जंगल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में सनसनी थाना क्षेत्र के पारामातु स्थित घूरातरी जंगल में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान लावालौंग निवासी उमेश भारती (पिता: प्रकाश भारती) के पुत्र के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने जंगल में महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर लावालौंग थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

  • user_B y
    B y
    Chatra, Jharkhand
    🙏
    1 hr ago
More news from Chatra and nearby areas
  • चतरा जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। लावालौंग थाना पुलिस ने छापेमारी कर करीब 24 लाख रुपये मूल्य का अवैध अफीम, डोडा और पोस्ता दाना जब्त किया है। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहब ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के सलमा गांव के बाराटुंगरी टोला निवासी जतन गंझु एवं बालेश्वर गंझु अपने घरों में अवैध रूप से अफीम और डोडा का भंडारण कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद उनके नेतृत्व में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं सशस्त्र बल के जवानों की संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए बाराटुंगरी टोला में छापेमारी की, जहां से 2 किलो 329 ग्राम अवैध अफीम, 85 किलो 870 ग्राम डोडा तथा 29 किलो 320 ग्राम पोस्ता दाना बरामद किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में मादक पदार्थों की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे तस्करों की गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    1
    चतरा जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। लावालौंग थाना पुलिस ने छापेमारी कर करीब 24 लाख रुपये मूल्य का अवैध अफीम, डोडा और पोस्ता दाना जब्त किया है।
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहब ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के सलमा गांव के बाराटुंगरी टोला निवासी जतन गंझु एवं बालेश्वर गंझु अपने घरों में अवैध रूप से अफीम और डोडा का भंडारण कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद उनके नेतृत्व में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं सशस्त्र बल के जवानों की संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया।
पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए बाराटुंगरी टोला में छापेमारी की, जहां से 2 किलो 329 ग्राम अवैध अफीम, 85 किलो 870 ग्राम डोडा तथा 29 किलो 320 ग्राम पोस्ता दाना बरामद किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई जा रही है।
हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।
एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में मादक पदार्थों की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे तस्करों की गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    1 hr ago
  • टंडवा के चुंदरू धाम के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की अहले सुबह 4:00 के करीब घटी है। घटना में मृतक महिला की पहचान चतरा के पाराडीह निवासी के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार मृतक महिला चुंदरू धाम में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गई हुई थी जहां परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में व्यस्त थे इसी दौरान महिला किसी काम से मुख्य सड़क की ओर ए तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है‌। वहीं घटना में महिला की मौत होने के बाद परिवार वालों के समक्ष संकट खड़ा हो गया है दरअसल मृतक महिला के घर में महिला और उसके एक बेटे को छोड़कर बाकी सब विकलांग है। ऐसे में परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी महिला के हाथों में थी।
    1
    टंडवा के चुंदरू धाम के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की अहले सुबह 4:00 के करीब घटी है। घटना में मृतक महिला की पहचान चतरा के पाराडीह निवासी के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार मृतक महिला चुंदरू धाम में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गई हुई थी जहां परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में व्यस्त थे इसी दौरान महिला किसी काम से मुख्य सड़क की ओर ए तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है‌। वहीं घटना में महिला की मौत होने के बाद परिवार वालों के समक्ष संकट खड़ा हो गया है दरअसल मृतक महिला के घर में महिला और उसके एक बेटे को छोड़कर बाकी सब विकलांग है। ऐसे में परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी महिला के हाथों में थी।
    user_Kr Chandan
    Kr Chandan
    Kr Chandan:9199150818 चतरा, चतरा, झारखंड•
    45 min ago
  • Post by Dhananjay Singh
    1
    Post by Dhananjay Singh
    user_Dhananjay Singh
    Dhananjay Singh
    Farmer Patan, Palamu•
    5 hrs ago
  • चतरा जिले से सरकारी आवास योजना में एक बड़ी धांधली का मामला सामने आया है. कथित तौर पर, गरीब माँ बेघर हो गई है क्योंकि पंचायत के मुखिया और सचिव ने आवास योजना के तहत बने घर को अमीरों या पूंजीपतियों को बेच दिया है. वायरल वीडियो में एक गरीब महिला बारिश में अपने टूटे हुए मिट्टी के घर के सामने हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाती हुई और रोती हुई दिखाई दे रही है. यह घटना सरकारी व्यवस्था और गरीबों के हक पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है. स्थानीय लोगों में इस घोटाले को लेकर काफी आक्रोश है.
    1
    चतरा जिले से सरकारी आवास योजना में एक बड़ी धांधली का मामला सामने आया है. कथित तौर पर, गरीब माँ बेघर हो गई है क्योंकि पंचायत के मुखिया और सचिव ने आवास योजना के तहत बने घर को अमीरों या पूंजीपतियों को बेच दिया है.
वायरल वीडियो में एक गरीब महिला बारिश में अपने टूटे हुए मिट्टी के घर के सामने हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाती हुई और रोती हुई दिखाई दे रही है. यह घटना सरकारी व्यवस्था और गरीबों के हक पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है. स्थानीय लोगों में इस घोटाले को लेकर काफी आक्रोश है.
    user_DESH LIVE NEWS CHATRA
    DESH LIVE NEWS CHATRA
    Local News Reporter गिद्धौर, चतरा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • Post by Md anear
    1
    Post by Md anear
    user_Md anear
    Md anear
    मदनपुर, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • पाटन (पलामू): प्रखंड क्षेत्र के अस्थमा मरीजों के लिए एक सराहनीय पहल के तहत एक्स-रे मशीन से सुसज्जित जांच वाहन को सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस वाहन के माध्यम से प्रखंड के विभिन्न गांवों में जाकर मरीजों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। इस अभियान का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी पाटन अमित कुमार झा एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पाटन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया और अभियान की सफलता की कामना की। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अस्थमा मरीजों को समय पर जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। अब मरीजों को जांच के लिए दूर अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि यह सुविधा उनके गांव तक पहुंचेगी। जांच वाहन में एक्स-रे मशीन सहित आवश्यक चिकित्सकीय उपकरण लगाए गए हैं, जिससे मरीजों की प्राथमिक जांच मौके पर ही की जा सकेगी। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को आगे के इलाज के लिए उचित सलाह भी दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को काफी राहत मिलेगी और समय पर बीमारी का पता चल सकेगा।
    1
    पाटन (पलामू): प्रखंड क्षेत्र के अस्थमा मरीजों के लिए एक सराहनीय पहल के तहत एक्स-रे मशीन से सुसज्जित जांच वाहन को सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस वाहन के माध्यम से प्रखंड के विभिन्न गांवों में जाकर मरीजों की नि:शुल्क जांच की जाएगी।
इस अभियान का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी पाटन अमित कुमार झा एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पाटन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया और अभियान की सफलता की कामना की।
इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अस्थमा मरीजों को समय पर जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। अब मरीजों को जांच के लिए दूर अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि यह सुविधा उनके गांव तक पहुंचेगी।
जांच वाहन में एक्स-रे मशीन सहित आवश्यक चिकित्सकीय उपकरण लगाए गए हैं, जिससे मरीजों की प्राथमिक जांच मौके पर ही की जा सकेगी। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को आगे के इलाज के लिए उचित सलाह भी दी जाएगी।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को काफी राहत मिलेगी और समय पर बीमारी का पता चल सकेगा।
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    18 hrs ago
  • छतरपुर (पलामू): पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक मार्मिक घटना सामने आई, जिसने जंगल और वन्यजीवों की बदहाल स्थिति पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पानी और चारे की तलाश में जंगल से भटककर हिरणों का एक झुंड शहर तक पहुंच गया, जहां कुत्तों के हमले में एक हिरण की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 12 हिरणों का झुंड सुबह हाई स्कूल मैदान तक पहुंचा था। इसी दौरान एक हिरण झुंड से बिछुड़कर सोनार मोहल्ला में पहुंच गया, जहां आवारा कुत्तों ने उसे घेरकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। गंभीर रूप से घायल हिरण ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत हिरण को अपने साथ ले गई। प्रभारी वनपाल लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि हिरण का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती गर्मी, पानी की कमी और लगातार हो रही जंगलों की कटाई के कारण वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास सिकुड़ता जा रहा है। ऐसे में जानवर भोजन और पानी की तलाश में गांव और शहर की ओर आने को मजबूर हो रहे हैं। वन विभाग के अनुसार, पूर्वी वन क्षेत्र में जानवरों के लिए 15 नाले बनाए गए हैं और डैम-चेकडैम में भी पानी की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद कई इलाकों में पानी की कमी और प्राकृतिक संसाधनों के घटने से जानवर भटक रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि हिरणों का यह झुंड महुअरी क्षेत्र के जंगल से भटककर छतरपुर पहुंचा। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि हाल के दिनों में नीलगाय, बंदर, लंगूर और हिरण जैसे जंगली जानवरों का गांवों में आना बढ़ गया है, जिससे फसलों को भी नुकसान हो रहा है। यह घटना केवल एक हिरण की मौत नहीं, बल्कि उस संकट की चेतावनी है, जिसमें जंगल सिकुड़ रहे हैं और वन्यजीव इंसानी बस्तियों में भटकने को मजबूर हो रहे हैं। अब जरूरत है कि जंगलों के संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और वन्यजीवों के सुरक्षित आवास पर गंभीरता से काम किया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
    1
    छतरपुर (पलामू): पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक मार्मिक घटना सामने आई, जिसने जंगल और वन्यजीवों की बदहाल स्थिति पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पानी और चारे की तलाश में जंगल से भटककर हिरणों का एक झुंड शहर तक पहुंच गया, जहां कुत्तों के हमले में एक हिरण की दर्दनाक मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 12 हिरणों का झुंड सुबह हाई स्कूल मैदान तक पहुंचा था। इसी दौरान एक हिरण झुंड से बिछुड़कर सोनार मोहल्ला में पहुंच गया, जहां आवारा कुत्तों ने उसे घेरकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। गंभीर रूप से घायल हिरण ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत हिरण को अपने साथ ले गई। प्रभारी वनपाल लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि हिरण का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती गर्मी, पानी की कमी और लगातार हो रही जंगलों की कटाई के कारण वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास सिकुड़ता जा रहा है। ऐसे में जानवर भोजन और पानी की तलाश में गांव और शहर की ओर आने को मजबूर हो रहे हैं।
वन विभाग के अनुसार, पूर्वी वन क्षेत्र में जानवरों के लिए 15 नाले बनाए गए हैं और डैम-चेकडैम में भी पानी की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद कई इलाकों में पानी की कमी और प्राकृतिक संसाधनों के घटने से जानवर भटक रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि हिरणों का यह झुंड महुअरी क्षेत्र के जंगल से भटककर छतरपुर पहुंचा।
इधर, ग्रामीणों ने बताया कि हाल के दिनों में नीलगाय, बंदर, लंगूर और हिरण जैसे जंगली जानवरों का गांवों में आना बढ़ गया है, जिससे फसलों को भी नुकसान हो रहा है।
यह घटना केवल एक हिरण की मौत नहीं, बल्कि उस संकट की चेतावनी है, जिसमें जंगल सिकुड़ रहे हैं और वन्यजीव इंसानी बस्तियों में भटकने को मजबूर हो रहे हैं। अब जरूरत है कि जंगलों के संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और वन्यजीवों के सुरक्षित आवास पर गंभीरता से काम किया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
    user_Niranjan Kumar
    Niranjan Kumar
    Local News Reporter छतरपुर, पलामू, झारखंड•
    20 hrs ago
  • थाना क्षेत्र के पारामातु स्थित घूरातरी जंगल में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान लावालौंग निवासी उमेश भारती (पिता: प्रकाश भारती) के पुत्र के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने जंगल में महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर लावालौंग थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।
    1
    थाना क्षेत्र के पारामातु स्थित घूरातरी जंगल में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक की पहचान लावालौंग निवासी उमेश भारती (पिता: प्रकाश भारती) के पुत्र के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने जंगल में महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर लावालौंग थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.