Shuru
Apke Nagar Ki App…
एटा जिले की मिरहची पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 24 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद हुई है। एटा जिले की मिरहची पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 24 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम जोगेंद्र पुत्र डोलीराम है। वह मिरहची थाना क्षेत्र के जारथल गांव का रहने वाला है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक एटा की देखरेख में की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत केस नंबर 171/2026 दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार, कांस्टेबल ललित और कांस्टेबल दक्ष कन्यवाल शामिल थे। #etahtak #etahpolice #etahnews #highlightsシ゚
Manav kumar
एटा जिले की मिरहची पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 24 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद हुई है। एटा जिले की मिरहची पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 24 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम जोगेंद्र पुत्र डोलीराम है। वह मिरहची थाना क्षेत्र के जारथल गांव का रहने वाला है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक एटा की देखरेख में की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत केस नंबर 171/2026 दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार, कांस्टेबल ललित और कांस्टेबल दक्ष कन्यवाल शामिल थे। #etahtak #etahpolice #etahnews #highlightsシ゚
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कासगंज में विशाल मेगा मार्ट की इमारत में आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर 📰 कासगंज ब्रेकिंग न्यूज़ कासगंज में विशाल मेगा मार्ट की इमारत में आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर कासगंज में विशाल मेगा मार्ट की इमारत में आग लगने की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग से निकल रहे धुएं के कारण आसपास मौजूद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास करते नजर आए। पुलिस एवं प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रही और स्थिति पर नजर रखी गई। भारत मानव 24 न्यूज़ की टिप्पणी: आग जैसी घटनाओं में समय पर सूचना और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण होती है। भीड़ को घटनास्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए और राहत-बचाव कार्य में बाधा नहीं डालनी चाहिए। BHARAT MANAV 24 NEWS सच के साथ, जनता की आवाज़#BharatManav24News #Kasganj #KasganjNews #कासगंज #कासगंज_न्यूज़ #VishalMegaMart #आग #Fire #FireNews #FireBrigade #दमकल #दमकल_विभाग #BreakingNews #HindiNews #UPNews #UttarPradesh #Etah #Aligarh #LatestNews #NewsUpdate #FireIncident #MegaMart #Breaking #News #सचकेसाथजनताकीआवाज2
- अमर शहीद महावीर सिंह राठौर की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, एटा। शहर स्थित महतापार्क में बुधवार को अमर शहीद महावीर सिंह राठौर की जयंती के अवसर पर क्षत्रिय समाज की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के साथ विभिन्न समाजों के लोग भी शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने अमर शहीद महावीर सिंह राठौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि यह एटा जनपद के लिए गौरव का दिन है। राजा का रामपुर में जन्मे अमर शहीद महावीर सिंह राठौर ने देश की स्वतंत्रता और राष्ट्रहित के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका त्याग, साहस और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश और समाज की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमर शहीद महावीर सिंह राठौर किसी एक समाज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सभी समाजों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष अमर शहीद महावीर सिंह राठौर की नई प्रतिमा स्थापित कराने तथा सभी समाजों के लोगों को एकत्रित कर उनकी जयंती को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, क्षत्रिय समाज जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान, देवेश पाल सिंह, केशव चौहान, अनुज चौहान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। बाइट — गजेंद्र सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष क्षत्रिय समाज, एटा।4
- बिग ब्रेकिंग न्यूज़ एटा *एटा* थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, 01 नफर अभियुक्त को मय 22 अदद पौवा देशी शराब नाजायज के किया गिरफ्तार मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम पत्थर की सराय से समय करीब 01.10 बजे मय 22 अदद पौवा देशी शराब ( मस्तीह् ) नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 386/2026 धारा 60 आब0 अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी |2
- पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर जी की आत्मसम्मान रैली में पहुंचा लोगों का जन सैलाब लखनऊ पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर जी की आत्मसम्मान रैली में पहुंचा लोगों का जन सैलाब लखनऊ! राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पारख महासंघ के बैनर तले पूर्व केंद्रीय मंत्री की आत्मसम्मान रैली में हजारों की संख्या में पहुंची भीड़ आत्म सम्मान की इस रैली में ना तो सांसद थे और ना पूर्व केंद्रीय मंत्री थे बल्कि पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर जी थे जिनके सम्मान में पूरे भारत से लोग राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर हजारों की तादाद में पहुंचकर यह दिखाने का काम किया की सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर ने बताया कि रैली को रोकने के लिए तमाम लोगों ने बहुत कोशिश की उसके बावजूद भी इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर आत्म सम्मान की इस रैली को सफल बनायाl l1
- एक और समोसा को देखो मिश्रा का क्या कहते हैं कैसे सीवी लेना1
- "मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है..." — चंद्रशेखर आजाद "मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है..." — चंद्रशेखर आजाद नगीना लोकसभा सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने वीडियो जारी कर प्रशासन और सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। चंद्रशेखर आजाद का आरोप है कि एक फार्म हाउस में उनकी हत्या की साजिश रची गई है। उन्होंने कहा कि यह बात वह पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहे हैं और उनके पास मौजूद सूचनाएं एवं स्रोत गलत नहीं हैं। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही हत्या की कथित साजिश और बाराबंकी हिंसा में शामिल लोगों की भूमिका सामने लाने की बात कही। वीडियो में चंद्रशेखर आजाद ने अपने विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा कि मौत से डरकर जिया नहीं जा सकता। उन्होंने अपने समर्थकों से ताकत, हिम्मत और साथ देने की अपील की। सांसद ने सवाल उठाया कि जब सुरक्षा प्राप्त एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर दिनदहाड़े पत्थरबाजी हो सकती है और ज्वलनशील पदार्थों से वाहन में आग लगाने का प्रयास किया जा सकता है, तो प्रदेश में दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों की सुरक्षा और न्याय की स्थिति पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन इन गंभीर आरोपों पर क्या कार्रवाई करते हैं। #ChandrashekharAzad #Nagina #AzadSamajParty #BhimArmy #UttarPradesh #Justice #HindNews24x71
- मैनपुरी से बड़ी खबर,, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ ने 4 सूत्रीय मांगो के लेकर dm को सौंपा ज्ञापन आजाद समाज पार्टी ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सागर के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनहित से जुड़े चार प्रमुख मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर तत्काल Threat Assessment कराए जाने तथा आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की गई। साथ ही उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं दौरों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई। पार्टी ने पंचायत सहायकों की मांगों का शीघ्र समाधान कराने तथा उनकी जायज मांगों पर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय लिए जाने की मांग भी उठाई। इसके अलावा 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले से संबंधित प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा दिए गए आदेश का तत्काल अनुपालन कराने और प्रभावित अभ्यर्थियों को नियमानुसार न्याय दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन में सहारनपुर जनपद में इस्लामिक धर्मस्थलों से संबंधित कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा कराने तथा कार्रवाई कानून एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किए जाने की मांग भी शामिल रही। पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से सभी मांगों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया। ज्ञापन के दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। एमएम बाइट,, कार्यकर्ताओ की मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट4
- आजाद समाज पार्टी ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन एटा, 16 सितंबर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से जनहित, सामाजिक न्याय एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने, पंचायत सहायकों की समस्याओं का समाधान कराने, 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण का निस्तारण कराने तथा धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र भास्कर एवं जिला महासचिव चंद्रशेखर आजाद की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल खतरे का आकलन कराया जाए। आवश्यकता के अनुसार उनकी सुरक्षा बढ़ाने के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं दौरों के दौरान पर्याप्त सुरक्षा, एस्कॉर्ट और मार्ग सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही उनके विरुद्ध जारी कथित धमकी भरे संदेशों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में 13 सितंबर 2026 को बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद के काफिले को रोके जाने और कथित पथराव का भी उल्लेख किया गया। पार्टी ने घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच कर लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में गोंडा एवं अयोध्या में हुई घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है। पंचायत सहायकों की समस्याओं को लेकर पार्टी ने कहा कि लखनऊ के ईको गार्डन में मांगों को लेकर धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए तथा उनकी मांगों पर सरकार सकारात्मक निर्णय ले। वहीं 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण से संबंधित प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा दिए गए आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा प्रभावित अभ्यर्थियों को नियमानुसार न्याय दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन में सहारनपुर जिला मुख्यालय स्थित मस्जिद, मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद सहित अन्य इस्लामिक धर्म स्थलों से संबंधित मामलों को भी उठाया गया। पार्टी ने संबंधित कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा कराने तथा किसी भी कार्रवाई को कानून और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप किए जाने की मांग की।4