सोशल मीडिया पर पैसे दोगुने करने का झांसा, साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश एक साइबर ठग गिरफ्तार, विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध; ठगी की रकम से खरीदी बोलेरो और 2 स्मार्टफोन जब्त सवाई माधोपुर। मानटाउन थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर पैसे दोगुने करने का झांसा देकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनमोहन उर्फ मोनू मीना (20) निवासी क्षेत्र कुंडेरा को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों को ज्योति नर्सिंग होम के पास से डिटेन कर पूछताछ की गई। उनके कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई बोलेरो गाड़ी और दो एंड्रॉयड स्मार्टफोन जब्त किए गए। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है। ऐसे देते थे ठगी को अंजाम पुलिस के मुताबिक गिरोह सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप, फेसबुक और फर्जी एप्लीकेशन के जरिए फर्जी चैनल व आईडी बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। 499 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक निवेश करने पर 45 मिनट में रकम कई गुना करने का लालच दिया जाता था। विश्वास दिलाने के लिए फर्जी स्क्रीनशॉट और कथित भुगतान के प्रमाण दिखाए जाते थे। रकम जमा होने के बाद GST चार्ज, विड्रॉल चार्ज और कमीशन के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांगे जाते और बाद में पीड़ित को ब्लॉक कर दिया जाता था। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अब तक करीब 30 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। गिरोह द्वारा फर्जी सिम कार्ड और म्यूल बैंक खातों का भी इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस मामले में गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और नेटवर्क की जांच कर रही है। कार्रवाई में मानटाउन थाना पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही।
सोशल मीडिया पर पैसे दोगुने करने का झांसा, साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश एक साइबर ठग गिरफ्तार, विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध; ठगी की रकम से खरीदी बोलेरो और 2 स्मार्टफोन जब्त सवाई माधोपुर। मानटाउन थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर पैसे दोगुने करने का झांसा देकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनमोहन उर्फ मोनू मीना (20) निवासी क्षेत्र कुंडेरा को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों को ज्योति नर्सिंग होम के पास से डिटेन कर पूछताछ की गई। उनके कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई बोलेरो गाड़ी और दो एंड्रॉयड स्मार्टफोन जब्त किए गए। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है। ऐसे देते थे ठगी को अंजाम पुलिस के मुताबिक गिरोह सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप, फेसबुक और फर्जी एप्लीकेशन के जरिए फर्जी चैनल व आईडी बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। 499 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक निवेश करने पर 45 मिनट में रकम कई गुना करने का लालच दिया जाता था। विश्वास दिलाने के लिए फर्जी स्क्रीनशॉट और कथित भुगतान के प्रमाण दिखाए जाते थे। रकम जमा होने के बाद GST चार्ज, विड्रॉल चार्ज और कमीशन के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांगे जाते और बाद में पीड़ित को ब्लॉक कर दिया जाता था। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अब तक करीब 30 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। गिरोह द्वारा फर्जी सिम कार्ड और म्यूल बैंक खातों का भी इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस मामले में गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और नेटवर्क की जांच कर रही है। कार्रवाई में मानटाउन थाना पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही।
- पैदल यात्रियों के लिए गणेश मंदिर पर एक माह तक चलेगा निशुल्क भंडारा सारसोप। ग्राम पंचायत सारसोप में समस्त ग्रामवासियों एवं गणेश मित्र मंडल के सहयोग से खेल मैदान के पास स्थित गणेश मंदिर पर पैदल यात्रियों के लिए निशुल्क भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक भावना से आयोजित यह भंडारा एक माह तक निरंतर चलेगा। आयोजन के दौरान क्षेत्र से होकर गुजरने वाले पैदल यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को भोजन एवं आवश्यक सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। गणेश मित्र मंडल एवं ग्रामवासियों ने बताया कि धार्मिक यात्रा पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया गया है। इसमें ग्रामीणों द्वारा बढ़-चढ़कर सहयोग किया जा रहा है। भंडारे के लिए भोजन व्यवस्था, पानी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था के लिए कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। ग्रामीणों ने अधिक से अधिक लोगों से भंडारे में सहयोग करने और पैदल यात्रियों की सेवा में सहभागी बनने की अपील की।2
- पटना की सड़कों पर फूटा जनसैलाब! तेजस्वी के ‘राजभवन मार्च’ से कांपा प्रशासन, पटना छावनी में तब्दील! पटना की सड़कों पर फूटा जनसैलाब! तेजस्वी के ‘राजभवन मार्च’ से कांपा प्रशासन, पटना छावनी में तब्दील! ब्यूरो रिपोर्ट | विशेष कवरेज पटना: राजधानी पटना की धरती पर आज एक बार फिर बड़ा सियासी संग्राम छिड़ गया है! पेपर लीक और सीवान में छात्रों पर हुई बर्बर फायरिंग व लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने हुंकार भर दी है। युवाओं और छात्रों के समर्थन में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आज पटना के ऐतिहासिक जेपी गोलंबर से राजभवन की ओर एक महा-आंदोलन का बिगुल फूंका गया है। लालू यादव की एक दहाड़ पर उमड़ा नौजवानों का सैलाब! राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के युवाओं से इस ऐतिहासिक आंदोलन में कूद पड़ने की खुली अपील कर दी है। इस एक आह्वान के बाद मानो पटना की सड़कों पर छात्रों और नौजवानों का सैलाब उमड़ पड़ा हो। बेरोजगारी, धांधली और भ्रष्टाचार की आग में तप रहे युवाओं ने प्रशासन के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल और कंटीले बैरिकेड्स, फिर भी खौफ में प्रशासन! प्रदर्शनकारियों के इस जबर्दस्त आक्रोश को थामने के लिए प्रशासन ने पूरे इलाके को किले में तब्दील कर दिया है। जगह-जगह लोहे की भारी बैरिकेडिंग और पुलिस की फौज तैनात कर दी गई है। प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बावजूद तेजस्वी यादव और उनके हजारों लड़ाके राजभवन तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं। तेजस्वी का सीधा वार: "छात्रों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं!" प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेतावनी देते हुए तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि बीपीएससी छात्रों के साथ धोखा, पेपर लीक और सीवान की गोलीबारी का हिसाब लेकर रहेंगे। अगर प्रशासन ने लोकतंत्र की आवाज को दबाने के लिए लाठियां भांजी, तो यह आंदोलन पूरे बिहार में शोला बनकर भड़केगा। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या लोहे की ये बैरिकेडिंग युवाओं के इस बेकाबू तूफान को रोक पाएगी या पटना आज एक नया इतिहास लिखेगा!1
- श्योपुर जिले के जावदेश्वर पंचायत में सड़क पर पानी, ग्रामीणों ने सरपंच सचिव पर लगाए गंभीर आरोप1
- पाम होटल के सामने दो गुटों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे; पुलिस जांच में जुटी श्योपुर। शिवपुरी रोड स्थित पाम होटल के सामने कल शाम दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। अचानक हुई इस घटना से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस विवाद के कारणों, मारपीट में शामिल लोगों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। घटना के बाद शिवपुरी रोड पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही विवाद की पूरी स्थिति और जिम्मेदार लोगों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। पाम होटल के सामने दो गुटों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे; पुलिस जांच में जुटी श्योपुर। शिवपुरी रोड स्थित पाम होटल के सामने कल शाम दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। अचानक हुई इस घटना से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस विवाद के कारणों, मारपीट में शामिल लोगों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। घटना के बाद शिवपुरी रोड पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही विवाद की पूरी स्थिति और जिम्मेदार लोगों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है।2
- गंगापुर सिटी में लापरवाही की भेंट चढ़ा हिंडौन गंगापुर रेल ओवर ब्रिज रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल के पास एवं ओवर ब्रिज पर जंगली घास और कंटीली झाड़ियां ने बढ़ाई हादसे की आशंका स्थानीय नागरिकों ने समस्या के समाधान की मांग गंगापुर सिटी। शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल हिंडौन-गंगापुर रेल ओवरब्रिज इन दिनों बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी का शिकार नजर आ रहा है। रिद्धि-सिद्धि हॉस्पिटल के समीप ओवरब्रिज के किनारों, डिवाइडर और फुटपाथ पर घनी जंगली घास तथा कंटीली झाड़ियां उग आई हैं। नियमित सफाई और रखरखाव के अभाव में बढ़ती झाड़ियां राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। डिवाइडर और फुटपाथ पर पसरी झाड़ियां, सफाई व्यवस्था पर सवाल ओवरब्रिज के आसपास उगी घनी घास और झाड़ियों के कारण सड़क किनारे का हिस्सा अव्यवस्थित दिखाई दे रहा है। कई स्थानों पर वनस्पति इतनी बढ़ गई है कि फुटपाथ और डिवाइडर का बड़ा हिस्सा झाड़ियों से ढका नजर आता है। इससे पैदल राहगीरों को आवागमन में परेशानी होने के साथ वाहन चालकों के लिए भी दृश्यता प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। हादसे से पहले जागे प्रशासन—स्थानीय लोगों की मांग स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों का कहना है कि यह मार्ग दिनभर भारी यातायात से व्यस्त रहता है। ऐसे में सड़क किनारे और डिवाइडर पर उगी झाड़ियां किसी दुर्घटना का कारण बनने से पहले हटाई जानी चाहिए। लोगों ने नगर परिषद एवं संबंधित सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) से तत्काल संज्ञान लेकर ओवरब्रिज के दोनों किनारों, डिवाइडर और फुटपाथ की सफाई करवाने की मांग की है। विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरब्रिज क्षेत्र में विशेष सफाई एवं झाड़ी कटाई अभियान चलाकर जंगली घास और कंटीली झाड़ियों को हटाया जाए। साथ ही नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर के इस महत्वपूर्ण मार्ग पर राहगीरों और वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन मिल सके। लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन को समय रहते समस्या का समाधान करना चाहिए। ओवरब्रिज की मौजूदा स्थिति ने सफाई और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- फर्जी रजिस्ट्री में शामिल तहसीलदार, ईओ सहित अन्य कर्मचारियों को नहीं बख्शा जाएगा ; परसादी लाल मीणा लालसोट में कांग्रेस ने भरी कांग्रेस का बोर्ड बनाने की हुंकार लालसोट। नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर संस्कृत महाविद्यालय खेल मैदान में कांग्रेस की कार्यकर्ता बैठक हुई। मंच पर पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा, जिलाध्यक्ष रामलाल ओड़, नगर दौसा अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम मीणा, कार्यकारी अध्यक्ष रामनारायण सैनी, दीपक पुरोहित, रामविलास खेमावास, जगदीश राड़ा, पूर्व चेयरमैन रक्षा मिश्रा, दिनेश मिश्रा, विनोद गोयल, टेकचंद मालिया व शालिनी वर्मा मौजूद रहे। मंच संचालन चंद्रशेखर जांगिड़ ने किया। परसादी लाल मीणा ने कहा कि इस बार मजबूत, टिकाऊ, साफ छवि और जिताऊ प्रत्याशियों को ही टिकट में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भ्रष्टाचार, भूमाफिया और कथित फर्जी रजिस्ट्रियों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर दोषी पाए जाने वाले तहसीलदार, ईओ सहित संबंधित अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लालसोट नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया।1
- सवाई माधोपुर हाउसिंग बोर्ड कनक वाटिका गीता भवन मंदिर में 101 आसन पर सुंदरकांड का किया जा रहा आयोजन । सैकड़ो की तादाद में महिला पुरूष कर रहे सुंदरकांड का आयोजन। सुंदरकांड शाम 5:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक किया जा रहा आयोजित । गीता भवन मंदिर महंत किशोरी दास जी महाराज ने दी जानकारी। सवाई माधोपुर हाउसिंग बोर्ड कनक वाटिका गीता भवन मंदिर में 101 आसन पर सुंदरकांड का किया जा रहा आयोजन । सैकड़ो की तादाद में महिला पुरूष कर रहे सुंदरकांड का आयोजन। सुंदरकांड शाम 5:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक किया जा रहा आयोजित । गीता भवन मंदिर महंत किशोरी दास जी महाराज ने दी जानकारी।1
- श्योपुर जिले के वीरपुर तक मेमू रेल का हुआ शुभारंभ, सासंद शिवमंगल सिंह तोमर की जुवान फिसली केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की जगह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र मोदी को रेल मंत्री बोल धन्यवाद दिया1
- संस्कृत पाठशाला में नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक का हुआ आयोजन, पूर्व चिकित्सा मंत्री ने पूर्व सभापति पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप संस्कृत पाठशाला में नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित लालसोट : पुलिस थाने के सामने स्थित संस्कृत पाठशाला में नगर परिषद चुनाव को लेकर व टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व चिकित्सा मंत्री प्रसादी लाल मीणा भाजपा सरकार पर जमकर निशाना सादा भाजपा शासन काल पर भ्रष्टाचार का भी लगाया। आरोपउन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही जनता की राय से टिकट दिया जाएगा। इस दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस महिला पुरुष कार्यकर्ता टिकट के दावेदार भी रहे मौजूद।4