श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रूरा, शिवली व रसूलाबाद क्षेत्र में कांवड़ मार्गों और शिव मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का किया स्थलीय निरीक्षण श्रावण मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा तथा सुदृढ़ कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना क्षेत्र रूरा, शिवली एवं रसूलाबाद क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान महोदया ने प्रमुख शिव मंदिरों, प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्गों एवं अति-संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर धरातलीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात डायवर्जन एवं भीड़ नियंत्रण उपायों का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को चेक कर उनकी उपस्थिति एवं सतर्कता को परखा गया। *प्रमुख निरीक्षण बिंदु एवं जारी दिशा-निर्देश:* *सुरक्षा एवं सतर्कता:* समस्त ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रहने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा किसी भी अनहोनी की संभावना को शून्य करने हेतु सतर्क निगरानी के निर्देश दिए गए। *सुगम यातायात व भीड़ प्रबंधन:* कांवड़ यात्रियों के आवागमन मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रखते हुए वैकल्पिक मार्गों से यातायात संचालित करने तथा मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की व्यवस्थित लाइन लगवाकर सुगम दर्शन-पूजन कराने के निर्देश दिए। *महिला सुरक्षा*: महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों एवं 'मिशन शक्ति' टीमों की तैनाती की गई। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सादे वस्त्रों में पुलिस बल को मुस्तैद किया गया। *सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से सतत निगरानी*: प्रमुख मंदिरों एवं संवेदनशील मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है। कानपुर देहात पुलिस द्वारा श्रावण मास के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रमुख मार्गों एवं धार्मिक स्थलों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से दर्शन-पूजन कर सकें।

- कालपी (जालौन)। कालपी नगर में एक बार फिर चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। मामला नगर के मोहल्ला गणेशगंज का है, जहां एक परिवार रोजगार के सिलसिले में खागा, फतेहपुर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि परिवार के घर पर मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर चोरों ने मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है। फिलहाल परिवार के वापस आने का इंतजार किया जा रहा है। परिवार के पहुंचने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है और चोरी की कुल कीमत कितनी है। घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट सकती है। फिलहाल चोरी की वारदात के बाद मोहल्ले में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।4
- तूमेरा में नल कनेक्शन को लेकर विवाद, महिला ने लगाया धमकी देने का आरोप कोंच/जालौन। तूमेरा गांव निवासी हैदलपुर बाली पत्नी अमर सिंह कोरी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के अंगद पुत्र रघुवर पाल पर नमामि गंगे योजना के तहत उसके मकान के सामने नल नहीं लगने देने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विपक्षी कहता है कि चाहे 5-6 लाख रुपये खर्च हो जाएं, लेकिन उसके घर के सामने नल नहीं लगने देगा। साथ ही पट्टे की जमीन पर निस्तार और आवागमन में भी बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी उसके परिवार को जेल भेजने की धमकी देकर भयभीत करते हैं। पीड़िता ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई तथा उसके मकान पर नमामि गंगे योजना का नल लगवाने की मांग की है। #Jalaun #Konch #Tumera #NamamiGange #PoliceComplaint #JalaunNews #UPPolice #BreakingNews #LocalNews1
- कालपी में चोरों का आतंक, सूने घर को बनाया निशाना कालपी कालपी (जालौन)। कालपी नगर में एक बार फिर चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। मामला नगर के मोहल्ला गणेशगंज का है, जहां एक परिवार रोजगार के सिलसिले में खागा, फतेहपुर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि परिवार के घर पर मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर चोरों ने मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है। फिलहाल परिवार के वापस आने का इंतजार किया जा रहा है। परिवार के पहुंचने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है और चोरी की कुल कीमत कितनी है। घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट सकती है। फिलहाल चोरी की वारदात के बाद मोहल्ले में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।4
- सूदखोरी से तंग आकर दलित युवक ने की आत्महत्या, सदर विधायक के पुत्र नितेश वर्मा ने परिजनों से मिलकर दिया न्याय का भरोसा!! जालौन। जनपद में सूदखोरी से परेशान होकर एक दलित युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के समय सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा के जिले से बाहर होने के कारण, उनके पुत्र नितेश वर्मा ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर मुलाकात की। नितेश वर्मा ने परिजनों से मिलकर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि इस मुश्किल घड़ी में वे उनके साथ हैं और मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परिजनों को पूरा न्याय दिलाने का भरोसा भी दिया। स्थानीय लोगों में सूदखोरों की दबंगई और प्रताड़ना को लेकर काफी आक्रोश है। विधायक पुत्र के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है।1
- राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में विभाजन विभीषका का पर किया गया व्याख्यान1
- श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रूरा, शिवली व रसूलाबाद क्षेत्र में कांवड़ मार्गों और शिव मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का किया स्थलीय निरीक्षण श्रावण मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा तथा सुदृढ़ कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना क्षेत्र रूरा, शिवली एवं रसूलाबाद क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान महोदया ने प्रमुख शिव मंदिरों, प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्गों एवं अति-संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर धरातलीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात डायवर्जन एवं भीड़ नियंत्रण उपायों का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को चेक कर उनकी उपस्थिति एवं सतर्कता को परखा गया। *प्रमुख निरीक्षण बिंदु एवं जारी दिशा-निर्देश:* *सुरक्षा एवं सतर्कता:* समस्त ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रहने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा किसी भी अनहोनी की संभावना को शून्य करने हेतु सतर्क निगरानी के निर्देश दिए गए। *सुगम यातायात व भीड़ प्रबंधन:* कांवड़ यात्रियों के आवागमन मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रखते हुए वैकल्पिक मार्गों से यातायात संचालित करने तथा मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की व्यवस्थित लाइन लगवाकर सुगम दर्शन-पूजन कराने के निर्देश दिए। *महिला सुरक्षा*: महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों एवं 'मिशन शक्ति' टीमों की तैनाती की गई। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सादे वस्त्रों में पुलिस बल को मुस्तैद किया गया। *सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से सतत निगरानी*: प्रमुख मंदिरों एवं संवेदनशील मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है। कानपुर देहात पुलिस द्वारा श्रावण मास के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रमुख मार्गों एवं धार्मिक स्थलों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से दर्शन-पूजन कर सकें।1
- तुमरा में मकान निर्माण को लेकर विवाद, महिला ने लगाए गंभीर आरोप कोंच/जालौन। ग्राम तुमरा निवासी उषा पत्नी अवधविहारी ने पुलिस अधीक्षक जालौन को शिकायती पत्र देकर पड़ोसी पक्ष पर मकान निर्माण में बाधा डालने, गाली-गलौज, धमकी और ₹50 हजार की कथित अवैध मांग करने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके मकान का पट्टा है, इसके बावजूद पड़ोसी दीवार निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। शिकायत में सरकारी भूमि और तालाब की जमीन पर कथित कब्जे तथा उसकी जगह में खंभे गाड़ने का भी आरोप लगाया गया है। 15 अगस्त को बच्चों से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज किए जाने की बात भी कही गई है। महिला ने स्थानीय थाने में सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए एसपी से निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस-प्रशासन की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी।1
- कालपी में आज नाग पंचमी का मेला, लंका मीनार परिसर में होगा भव्य दंगल जालौन के कालपी में नाग पंचमी के अवसर पर आज ऐतिहासिक लंका मीनार परिसर में भव्य मेला और दंगल आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दंगल में दूर-दराज से पहुंचे नामी पहलवान अखाड़े में अपना दमखम दिखाएंगे। नाग पंचमी के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। धर्मनगरी कालपी में नाग पंचमी के पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। हर वर्ष की तरह इस बार भी 17 अगस्त को लंका मीनार परिसर में नाग पंचमी मेले के साथ भव्य दंगल का आयोजन किया जा रहा है। मेले के आयोजनकर्ता एवं लंका मीनार के प्रबंधक श्रवण कुमार निगम एडवोकेट ने बताया कि दंगल में दूर-दराज से नामी पहलवानों को बुलाया गया है। अखाड़े में होने वाले कुश्ती मुकाबले मेले का मुख्य आकर्षण रहेंगे। नाग पंचमी के अवसर पर लंका मीनार परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। लोग पूजा-अर्चना के साथ मेले का आनंद लेते हैं। वहीं बच्चों के लिए झूले, खिलौनों की दुकानें और खान-पान के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। कालपी में आयोजित होने वाला यह पारंपरिक मेला धार्मिक आस्था के साथ बुंदेलखंड की कुश्ती संस्कृति की भी पहचान है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को लेकर आयोजकों ने इस बार भी भव्य आयोजन की तैयारी की है। यानी नाग पंचमी पर कालपी में आस्था के साथ अखाड़े में पहलवानों की जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। लंका मीनार परिसर में सजने वाले इस मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।4
- एट में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच की मांग एट/जालौन। एट कस्बे के वार्ड नंबर-1 में मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो को लेकर एक व्यक्ति ने थाना एट में शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 18 अगस्त की शाम करीब 8:30 बजे घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की गई। इस दौरान सिर पर डंडे से चोट लगने का भी दावा किया गया है। शिकायतकर्ता ने घटना के बाद धमकी दिए जाने की बात भी कही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। वीडियो में दिखाई दे रही घटना और शिकायत में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले को लेकर पुलिस से वायरल वीडियो की जांच कराने और शिकायत के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।1