Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूपी- मैनपुरी के एक सरकारी स्कूल में एक दवा खाने के बाद 20 से 25 बच्चे बीमार पड़ गए बच्चों में उल्टी, चक्कर, पेट दर्द और घबराहट जैसे लक्षण दिखाई देने लगे, जिसके बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई स्कूल के बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई गई थी
क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
यूपी- मैनपुरी के एक सरकारी स्कूल में एक दवा खाने के बाद 20 से 25 बच्चे बीमार पड़ गए बच्चों में उल्टी, चक्कर, पेट दर्द और घबराहट जैसे लक्षण दिखाई देने लगे, जिसके बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई स्कूल के बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई गई थी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जो भी इस वीडियो को देख रहे हैं मदद कीजिए कि ये वीडियो ऊपर तक जाएं और ये नल को व्यवस्थित किया जाए1
- येनहू के देखा1
- अंबेडकर नगर-कांग्रेस पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार राय एक दिवसीय दौरे पर अंबेडकर नगर पहुंचे। जिला कार्यालय पर शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान डॉ. अमित कुमार राय ने कहा कि आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती और संगठनात्मक तैयारी के साथ लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा जल्द ही अन्य प्रत्याशियों की भी घोषणा की जाएगी। डॉ. अमित राय ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षक विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। कांग्रेस का शिक्षक प्रकोष्ठ शिक्षकों के अधिकारों और समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करेगा। जरूरत पड़ने पर शिक्षक प्रकोष्ठ सड़कों पर उतरकर आंदोलन भी करेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे।2
- थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 205 प्रतिबंधित कछुए बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर उनकी बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज (Backward & Forward Linkage) की जा रही है, ताकि इस तस्करी में शामिल पूरे गैंग का भंडाफोड़ किया जा सके और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित हो सके। उपरोक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ की बाइट1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर1
- सी0 एम0 ओ0 डॉ ए0 एन0 प्रसाद एवं पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण वैश्य के विरुद्ध अधिवक्ता का अनिश्चित कालीन धरना आज 84 वे दिन भी जारी रहा================= प्रतापगढ़ । संजीवनी नर्सिंग होम, प्रतापगढ़ के संचालक डॉ. एस. एस. गुप्ता पर आयुष्मान कार्डधारक मरीज से मृत्यु का भय दिखाकर अवैध धन की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने न्याय न मिलने पर 19/11/25 से जिला कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा और पिपरी खालसा गांव निवासी रवि कुमार द्विवेदी, जिनके पिता देवी प्रसाद द्विवेदी आयुष्मान कार्डधारक हैं, ने बताया कि वह 10 फरवरी 2025 को अपने पिता का हार्निया ऑपरेशन कराने के लिए संजीवनी नर्सिंग होम पहुंचे थे। आरोप है कि डॉ. एस. एस. गुप्ता ने ऑपरेशन के लिए “दूसरे डॉक्टर को बुलाने” के नाम पर 15,000 रुपये की मांग की । पीड़ित द्वारा इस प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से की गई थी, परंतु पीड़ित का आरोप है कि आठ माह बीत जाने के बाद भी जांच के नाम पर मामला उलझा हुआ है और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। रवि कुमार द्विवेदी के अनुसार , न केवल डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में संबंधित डॉक्टर का “बचाव” किया और पूरा मामला सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाया । पीड़ित द्वारा जिन अधिकारियों पर फर्जी आख्या देने और शिकायत की श्रेणी बदलने का आरोप लगाया गया है, वे हैं— उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, थाना कोतवाली नगर पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर/पुलिस लाइन, शिव नारायण वैश्य उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शबीब हैदर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतापगढ़ डॉ. ए. एन. प्रसाद पीड़ित का कहना है कि इन अधिकारियों ने शिकायत को गलत श्रेणी में डालकर पूरे प्रकरण को कमजोर किया, जिससे दोषियों पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हो सकी | न्याय न मिलने पर रवि कुमार द्विवेदी ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के क्रम में 19/11/25 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जो आज 84 वे दिन दिनांक=10/02/2026 को भी अनवरत धरना दिया गया | रवि कुमार द्विवेदी का कहना है कि 84 वे दिन जारी धरने से न्याय नहीं मिला है इसलिए कल 85 वे दिन दिनांक=11/02/2026 को भी अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा । उपरोक्त धरने के समर्थन मे वरिष्ठ अधिवक्ता गण / कनिष्ठ अधिवक्ता गण वक्ता गण सत्य नारायण ओझा समाजसेवी , शिव प्रसाद त्रिपाठी , हरिश्चंद्र शुक्ल , जवाहर लाल द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष जिला बार , रोहित शुक्ला पूर्व अध्यक्ष जूनियर बार , लक्ष्मीकांत द्विवेदी , मनोज कुमार मिश्र , अनिल कुमार सिंह , रजनीकांत शर्मा , धनंजय सिंह , दुर्गामणि राय , ज्वाला सिंह , विनोद चतुर्वेदी , धीरेन्द्र मणि त्रिपाठी , हरिकेश सिंह , विनोद कुमार तिवारी , मुकेश कुमार विश्वकर्मा , राहुल मौर्य , राम आसरे शर्मा , जितेंद्र त्रिपाठी , रमाकांत पांडेय , अरविंद तिवारी , विनोद कुमार गौतम , रामपूजन पटेल , विजय कुमार मिश्र , प्रणय कुमार दूबे , हरदेव कन्नौजिया , मुरलीधर यादव , शैलेन्द्र सिंह , निर्भय प्रताप सिंह , संजय कुमार वर्मा , विवेकानंद त्रिपाठी , सुभाष चंद्र सिंह , संजय यादव , शरद चंद्र मिश्र , अविनाश शर्मा आदि सैकड़ों अधिवक्ता गण धरने में उपस्थित रहे |̊1
- यूपी- मैनपुरी के एक सरकारी स्कूल में एक दवा खाने के बाद 20 से 25 बच्चे बीमार पड़ गए बच्चों में उल्टी, चक्कर, पेट दर्द और घबराहट जैसे लक्षण दिखाई देने लगे, जिसके बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई स्कूल के बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई गई थी1
- गजब बा1
- * *मर्जी के खिलाफ शादी से बचने को युवती ने रचा नागिन ड्रामा, बिस्तर पर छोड़ी 5 फीट सांप की कांचली, गांव में मच गया हड़कंप* UP के औरैया जिले में एक युवती ने शादी से बचने के लिए ऐसा फिल्मी ड्रामा रच दिया कि पूरा गांव दहशत में आ गया। 25 साल की रीना की शादी परिजन कहीं और तय कर चुके थे, लेकिन लड़की को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। ऐसे में रीना ने घर से भागने से पहले ऐसा प्लान बनाया, जिसने सबको चौंका दिया। रीना ने अपने कमरे के बिस्तर पर करीब 5 फीट लंबे सांप की कांचली रख दी और चुपचाप घर से निकल गई। सुबह जब परिजनों की नजर केंचुल पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। गांव वालों ने तरह-तरह की बातें बनानी शुरू कर दीं। किसी ने कहा लड़की नागिन बन गई है तो कोई इसे चमत्कार बताने लगा। देखते ही देखते लड़की के घर पर भीड़ जुट गई। इधर, युवती के अचानक गायब होने की सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला पलट गया। जांच में सामने आया कि रीना का पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जबकि घरवाले उसकी शादी कहीं और कराना चाहते थे। इसी से बचने के लिए उसने नागिन वाला ड्रामा रच दिया और प्रेमी के साथ फरार हो गई। फिलहाल पुलिस युवती की तलाश कर रही है।1