Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशांबी करारी थाना क्षेत्र के हिसामपुर ग्राम प्रधान द्वारा विकास न होने से क्षेत्र की जनता हुई परेशान।
D.D.NEWS UTTER PRADESH
कौशांबी करारी थाना क्षेत्र के हिसामपुर ग्राम प्रधान द्वारा विकास न होने से क्षेत्र की जनता हुई परेशान।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- कौशांबी: पत्रकार इश्तेयाक अहमद के समर्थन में प्रेस क्लब का दूसरे दिन प्रदर्शन ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS *कौशांबी* कौशांबी। जनपद में पत्रकार इश्तेयाक अहमद के खिलाफ दर्ज कथित फर्जी मुकदमे के विरोध में दूसरे दिन भी प्रेस क्लब कौशांबी के पदाधिकारी और सदस्य सड़कों पर उतर आए। पत्रकारों ने जिला पंचायत कार्यालय से पैदल मार्च निकालते हुए डायट मैदान पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि किसी भी पत्रकार को झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इश्तेयाक अहमद को साजिशन मुकदमे में नामजद कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।धरने के दौरान वक्ताओं ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की। उनका कहना था कि यदि प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच कर न्याय नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।पत्रकारों ने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर जिलेभर के मीडिया कर्मी व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल मामले में प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- कौशाम्बी न्यूज1
- कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में लूट के इरादे से एक 70 वर्षीय वृद्धा की गला दबाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को काजीपुर निवासी रामशरण ने थाना संदीपनघाट में सूचना दी कि उनकी मां श्रीमती लखपतिया (70) घर के बाहर बरामदे में सो रही थीं। सुबह करीब 7:30 बजे जगाने पर देखा गया कि अज्ञात व्यक्ति ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फील्ड यूनिट व फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पंचायतनामा व पोस्टमार्टम के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने घटना की गंभीरता को देखते हुए टीमों का गठन कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और स्थानीय पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश पटेल उर्फ छोटू निवासी काजीपुर को मुखबिर की सूचना पर सैय्यद सरावां मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 9 फरवरी की शाम उसने वृद्धा के पास पैसे देखे थे। लालच में आकर रात में चोरी के इरादे से वह उनके घर पहुंचा। जेब से पैसे निकालते समय वृद्धा के जाग जाने और पहचान लेने पर पकड़े जाने के डर से उसने गला दबाकर हत्या कर दी और 300 रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है। #कौशाम्बी #संदीपनघाट #हत्या #क्राइमन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज3
- बड़ी दुर्भाग्य की बात है मूरतगंज से जुड़ा परशुराम पुर में आज तक कोई साफ सफाई नहीं होती नगर पालिका होते हुए 6 महीने से नाली की माप होने के बावजूद भी नहीं लगा काम गंदगी होने से आए दिन लड़ाई झगड़ा का बना माहौल यूपी जनपद कौशांबी मूरतगंज के अंतर्गत परशुराम पुर का मामला किसी भी प्रकार की घटनाएं होने पर या खबर चलवाने के लिए संपर्क करे 7080627747 Pramod Sach Tak #graund #roporting1
- Post by T B NEWS1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- #कौशाम्बी न्यूज1
- कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के बकोढ़वा के पास गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार 7 लोग घायल हो गए। सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय अकिल में भर्ती कराया गया, जहां से एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अमर पाल पुत्र शिवनाथ निवासी सड़वा थाना कौशांबी ने बताया कि वे लोग गुहौली में अपने बहनोई हरिनंदन के यहां बहन की शादी में शामिल होने जा रहे थे। टेंपो में ड्राइवर समेत नौ लोग सवार थे। जैसे ही वाहन बकोढ़वा के पास पहुंचा, पुरखास की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो अनियंत्रित हो गया और उसमें सवार 7 लोग घायल हो गए। हादसे में विनोद कुमार पुत्र अमरपाल, कल्लू सरोज पुत्र हंसराज सरोज, प्रमोद कुमार सरोज पुत्र अमरपाल, रोशन पुत्र रामदास सरोज, उद्योश्याम पुत्र रामनरेश, अमर पाल पुत्र शिवनाथ सरोज निवासी सड़वा, तथा मिथुन कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी विदाव समेत अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सराय अकिल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने विनोद कुमार के पैर में गंभीर चोट होने पर उन्हें जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।1