Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिकंद्राराऊ गौसगंज: करोड़ों से बना राजकीय छात्रावास पर लटका ताला...
Mohit kumar
सिकंद्राराऊ गौसगंज: करोड़ों से बना राजकीय छात्रावास पर लटका ताला...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सनसनीखेज वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो पक्षों के बीच जबरदस्त पत्थरबाज़ी देखी जा रही है। हैरान करने वाली बात यह रही कि एक पक्ष घरों की छतों पर चढ़कर ऊपर से पत्थर बरसा रहा था, जबकि दूसरा पक्ष नीचे सड़क से जवाबी हमला करता दिखाई दिया। ऊँचाई का फायदा मिलने से छत पर मौजूद लोगों का पलड़ा भारी रहा और नीचे खड़े लोगों को सीधे सिर पर पत्थर लगते दिखे। वीडियो में कई लोगों के सिर फटते और खून बहता साफ नजर आ रहा है। नीचे मौजूद लोग कई बार छतों तक पहुंचने की कोशिश करते रहे, लेकिन ऊपर मौजूद हमलावर सुरक्षित दूरी से लगातार पत्थरबाज़ी करते रहे। कुछ देर में पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि घटना किस इलाके की है। पुलिस या प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि भी सामने नहीं आई है। बावजूद इसके वीडियो तेजी से वायरल होकर लोगों में दहशत और आक्रोश फैला रहा है। फिलहाल वीडियो की सत्यता और स्थान की पुष्टि का इंतजार है, लेकिन जिस तरह खुलेआम पत्थरबाज़ी हुई उसने कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- Post by Mohit kumar1
- गौवंश तस्करी करने वालो की गिरफ्तारी व कार्रवाई नहीं होने पर गौरक्षक बैठे धरने पर, चार संगठन के गौरक्षक बैठे धरने पर हाथरस जनपद के विकासखंड हसायन क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग पर स्थित गांव बपंडई में नौ दिन दिन पहले निराश्रित अस्थाई वृहद गौ संरक्षण केंद्र गौशाला में गत तेरह फरवरी दिन शुक्रवार की रात्रि एक बजे गौशाला में महाराष्ट्र प्रांत के यातायात परिवहन विभाग से जारी हुए वाहन संख्या के माध्यम से पशु तस्करों के द्वारा एक छह पहिया बाडीबंद वाहन (कंटेनर)में निराश्रित गौवंशो को भरकर ले जाया जा रहा था।जिसको गांव बपंडई के ग्रामीण लोगों ने अस्थाई बृहद गौ संरक्षण केंद्र गौशाला के अंदर पकड़े जाने के दौरान पशु तस्कर गौशाला में बाहन छोड़कर भाग गए थे।ग्रामीणो के द्वारा अस्थाई बृहद गौ संरक्षण केंद्र गौशाला के अंदर निराश्रित गौवंश पशुओं को बंधक बनाकर ले जाने से पूर्व पकडे गए कंटेनर के बारे में ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात एक बजे के लगभग गौरक्षा संगठन के गौरक्षकों को दे दी।घटना वाली रात शुक्रवार को एक बजे अस्थाई बृहद गौ संरक्षण केंद्र गौशाला से निराश्रित गौवंशों को ले जाने की सूचना पर पर गौरक्षक भी मौके पर पहुंच गए।गौरक्षकों व ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस व पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ जैनेन्द्र नाथ अस्थाना को दी गई।घटना की जानकारी दिए जाने के पश्चात थाना कोतवाली के कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर गिरीश चन्द्र गौतम नै पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर अस्थाई बृहद गौ संरक्षण केंद्र गौशाला पहुंचे और मौके से एक छह पहिया बाडीबंद वाहन कंटेनर को पुलिस अपने साथ कब्जे में लेकर कोतवाली(थाने)ले गई थी।उसके पश्चात पुलिस ने अभी भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं की।गौरक्षकों ने अठारह फरवरी दिन बुधवार को पुलिस के द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही किए जाने से नाराज गौरक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी अतुल वत्स से कार्रवाई नही किए जाने को लेकर शिकायत करते हुए अवगत कराया।इस संबंध में गौरक्षकों ने जिलाधिकारी डीएम अतुल वत्स से मुलाकात किए जाने के बाद जिलाधिकारी (डी.एम)के नाम से ओ.सी.कलेक्ट्रेट प्रभारी प्रज्ञा यादव को ज्ञापन देने के बाद भी अब आज तक कोई सन्तोष जनक कार्यवाही नहीं हुई है।इसीलिए आज रविवार 22फरवरी को सिकंद्राराऊ जलेसर रोड स्थित भैकुरी चौराहे के पास धरना प्रदर्शन पर बैठे।और निराश्रित गौवंशो की तस्करी करने वाले गौवंश पशु तस्करों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी,जब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्रवाई नही होने पर धरना-प्रदर्शन को आमरण अनशन में परिवर्तित किया जाएगा1
- गर्भवती से मारपीट के मामले में अधिवक्ताओं ने की प्रभावी कार्रवाई की मांग सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर में दो दिन पूर्व एक गर्भवती महिला के साथ हुई मारपीट के मामले में दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मुलाकात की। पीड़ित भूमि कुमारी, जो कि अधिवक्ता संदीप सिंह की पत्नी हैं, के साथ गांव के ही कुछ नामजद लोगों ने मारपीट की थी, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी सासनी भेजा था, जहाँ से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले को लेकर आज तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं ने कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार से वार्ता की और घटना पर रोष व्यक्त करते हुए न्याय की मांग की। अधिवक्ताओं ने पुलिस को स्पष्ट किया कि एक गर्भवती महिला के साथ ऐसी हिंसा बर्दाश्त के बाहर है। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए बताया कि दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और डॉक्टरी परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान एडवोकेट संजीव कुमार, मधुकर नगायच, प्रशांत पाठक समेत अन्य अधिवक्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।4
- मंदसौर में बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर हमला करने पहुंचे तो कांग्रेस की एक महिला कार्यकर्ता ने उनके स्वागत के लिए चप्पल उतार ली।1
- Post by Hari Singh Goutam1
- Holi par gift kar dege 🫂⚔️😈🥷1
- सिकंद्राराऊ मंडी गांधीगंज स्थित मंदिर श्री भोलेबाबा (रामलीला मैदान) में मंदिर की वर्षगांठ बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर प्रातःकाल विधि-विधान से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। सायंकाल अरुण पचौरी के श्री बालाजी जागरण मंडल के द्वारा भव्य शिव विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पूरे परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर मंदिर की वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रबीन कुमार वार्ष्णेय (डौबी), प्रबंधक अजय चौधरी, वीरेन्द्र गुप्ता, शिरोमणि वार्ष्णेय, विमल माहेश्वरी (तेल वाले), राजेन्द्र अग्रवाल, रमेश माहेश्वरी, सतीश चन्द्र सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम शांति एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुआ तथा अंत में प्रसाद वितरण किया2