कबड्डी के मैदान में पत्रकार धर्मेंद्र राजपूत का दमदार अंदाज, रक्षाबंधन पर बंधौली में मची खेल की धूम राखी के पर्व पर मैदान में उतरे पत्रकार धर्मेंद्र राजपूत, शानदार खेल से बढ़ाया प्रतियोगिता का रोमांच उरई, जालौन रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ग्राम बंधौली में आयोजित विशाल कबड्डी प्रतियोगिता उस समय और रोमांचक हो गई, जब मित्र पत्रकार धर्मेंद्र राजपूत खुद कबड्डी के मैदान में उतर गए। पत्रकारिता के साथ खेल के मैदान में उनका जोशीला अंदाज देखने को मिला। धर्मेंद्र राजपूत के कबड्डी खेलते हुए वीडियो ने प्रतियोगिता के माहौल में और उत्साह भर दिया। अलखराम बाबा परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबले हुए और दर्शकों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। धर्मेंद्र राजपूत भी पूरे जोश के साथ मैदान में नजर आए और उन्होंने कबड्डी खेलकर प्रतियोगिता का आनंद लिया। प्रतियोगिता में 11-11 खिलाड़ियों की टीमों के बीच मुकाबले हुए। खिलाड़ियों के शानदार दांव-पेच और दमखम ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। विजेता टीम को दीवार घड़ी तथा उपविजेता टीम को टिफिन बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान रघुवीर यादव, मनोज राजपूत मुखिया, भगवान सिंह यादव, अभिषेक यादव एवं चंद्रशेखर यादव के सहयोग से किया गया। कमेंट्री विनय द्विवेदी ने की, जबकि शीलू यादव ने उनका साथ दिया। रक्षाबंधन के पारिवारिक पर्व पर कबड्डी प्रतियोगिता ने गांव में खेल, एकता और भाईचारे का शानदार माहौल बनाया। धर्मेंद्र राजपूत का मैदान में उतरकर कबड्डी खेलना प्रतियोगिता के यादगार पलों में शामिल रहा। #धर्मेंद्र_राजपूत #पत्रकार_धर्मेंद्र_राजपूत #कबड्डी #कबड्डी_प्रतियोगिता #बंधौली #उरई #जालौन #रक्षाबंधन #खेल_का_जुनून #ग्रामीण_खेल #वायरल_वीडियो #खेल_और_भाईचारा #JalaunNews #OraiNews #Kabaddi #RakshaBandhan Dharmendra Kumar

- नून नदी में मछली का शिकार करने गया युवक डूबा, तेज बहाव में तलाश जारी कालपी (जालौन) महेवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मंगरौल में शुक्रवार को नून नदी में मछली का शिकार करने गया 30 वर्षीय युवक पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गया। युवक के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई, लेकिन तेज बहाव के कारण समाचार लिखे जाने तक सफलता नहीं मिल सकी थी। जानकारी के अनुसार नई बस्ती निकासा, कालपी निवासी सम्राट अशोक पुत्र हनुमान (30) अपने छोटे भाई हिमांशू के साथ करीब 3 बजे मंगरौल गांव के पास नून नदी में मछली का शिकार करने गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक कुछ देर तक पानी में डूबता-उछलता दिखाई दिया, जिसके बाद वह नजरों से ओझल हो गया। घटना के बाद छोटे भाई हिमांशू ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही कालपी पुलिस मौके पर पहुंची। कालपी इंस्पेक्टर अजय ब्रह्म तिवारी ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और गोताखोर लगातार युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। #BreakingNews #Kalpi #Jalaun #KalpiNews #JalaunNews #NunRiver #नून_नदी #मंगरौल #कालपी #जालौन #युवक_नदी_में_डूबा #Drowning #RescueOperation #Police #Dial112 #गोताखोर #महेवा #LatestNews1
- कस्बा रुरा में लगा भीषण जाम, सैकडों राहगीर जाम में फसे और हुए परेशान कस्बा रुरा में मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लग गया।जिससे सैकड़ों राहगीर जाम में फस गए और परेशान हो गए।1
- Rachha... Bandhan... Ki... Hardik... Shubh... Kamnaeen... Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U.. P1
- भोगनीपुर क्षेत्र में झांसी से कानपुर जा रहे ट्रक के साथ बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक महिला समेत दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। महिला को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।2
- सिकंदरा, राजपुर व रसधान क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी प्रेम की राखी भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को करीब 10 बजे सिकंदरा, राजपुर, रसधान समेत क्षेत्रभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई थीं। बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पर्व पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की दुकानें सजी रहीं। बच्चों के लिए कार्टून व विभिन्न डिजाइनों वाली राखियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली। हालांकि सुबह से हो रही बारिश के कारण खरीदारी कुछ प्रभावित हुई, लेकिन इसके बावजूद लोग बाजार पहुंचे। दूर-दराज रहने वाली कई बहनें भाइयों के घर पहुंचीं, जबकि कुछ बहनों ने ऑनलाइन माध्यम से शुभकामनाएं देकर पर्व मनाया।1
- #BreakingNewsHindi कालपी के कीरतपुर में दर्दनाक हादसा, कुएं में गिरी। कालपी के कीरतपुर में दर्दनाक हादसा, कुएं में गिरी महिला को चिकित्सकों ने किया मृत घोषित जालौन के कालपी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कीरतपुर से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां अचानक पैर फिसलने से 47 वर्षीय महिला गहरे कुएं में गिर गईं। घटना: कीरतपुर गांव में अचानक संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिरीं महिला। पहचान: महिला की पहचान सावित्री देवी (47 वर्ष), पत्नी राममोहन, निवासी ग्राम कीरतपुर के रूप में हुई। अस्पताल में जांच: परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालपी लाया गया। चिकित्सकीय पुष्टि: सीएचसी कालपी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल सचान ने परीक्षण के उपरांत महिला के निधन की पुष्टि की।1
- जालौन नगर में UGC के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने निकाला जुलूस जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे के विरोध में गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। बजरंग दल, करणी सेना, परशुराम सेना, हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल हुए। जुलूस जालौन पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने UGC के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जुलूस में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी से नगर का माहौल प्रदर्शनमय नजर आया। प्रदर्शनकारियों ने UGC से जुड़े निर्णय और मुद्दे पर आपत्ति जताते हुए संबंधित फैसले पर पुनर्विचार की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम पर नजर रखी गई। प्रदर्शन में वीरू सेंगर, लाली तोमर, शैलेंद्र भदौरिया, नीरज सिंह तोमर,रघुराज प्रताप सिंह, पुष्प राजावत, कपिल सोनी,राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, संजू तोमर, मानवेंद्र परिहार, विनय राठौर, विक्रांत प्रताप सिंह और प्रदीप सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान संगठनों ने UGC से जुड़े मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार और संबंधित अधिकारियों से मामले पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।4
- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कस्बा रुरा के बाजार वार्ड में बहनों ने भाईयों की कलाई में बंधी राखी आज रक्षाबंधन का पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।इसी क्रम में रक्षाबंधन के पावन पर्व कस्बा रुरा के बाजार वार्ड में बहनों ने भाईयों के कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाई और भाई-बहन के पवित्र बंधन को मजबूत किया।वहीं इस अवसर पर भाइयों ने बहनों की सुरक्षा करने का वचन दिया।1
- सिकंदरा-राजपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें; तीन की मौत सिकंदरा-राजपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें; तीन की मौत सिकंदरा, कानपुर देहात। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे सिकंदरा से राजपुर जाने वाले मार्ग पर इटखुदा मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, एक बुलेट मोटरसाइकिल पर शिवम नायक (24) पुत्र दिनेश नायक, निवासी ग्राम खानपुर, थाना फफूंद, जनपद औरैया सवार थे। वहीं दूसरी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर गनेश उर्फ आशुतोष कुमार (38), उनकी पत्नी गायत्री देवी (34), पुत्र अभय प्रताप (8) और पुत्री पल्लवी (6) सवार थे, जो ग्राम बहादुरपुर जौहरा रोहिणी, थाना कोतवाली औरैया के निवासी बताए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही 112 पुलिस और थाना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से निकटवर्ती पीएचसी राजपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने शिवम नायक, गनेश उर्फ आशुतोष कुमार और पल्लवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गायत्री देवी और अभय प्रताप की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।3