Shuru
Apke Nagar Ki App…
#मां_तेलडीहा_महारानी_के_दरबार_में_केंद्रीय_मंत्री_ललन_सिंह_ने_टेका_माथा 🙏 भारत और बिहार की समृद्धि, विकास और शांति की कामना। मुंगेर में पर्यटन को लेकर दिया बड़ा संदेश।.. See more . . . . . . . #viralvideochallenge #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallengechallenge #videos #viralchallenge #MaaTeldhia #LalanSingh #MungerNews #BiharPolitics #TourismDevelopment #श्रद्धा_और_विकास
Republic of the Union
#मां_तेलडीहा_महारानी_के_दरबार_में_केंद्रीय_मंत्री_ललन_सिंह_ने_टेका_माथा 🙏 भारत और बिहार की समृद्धि, विकास और शांति की कामना। मुंगेर में पर्यटन को लेकर दिया बड़ा संदेश।.. See more . . . . . . . #viralvideochallenge #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallengechallenge #videos #viralchallenge #MaaTeldhia #LalanSingh #MungerNews #BiharPolitics #TourismDevelopment #श्रद्धा_और_विकास
More news from बिहार and nearby areas
- सभी को "Goetha" का याद आ गई! क्यूँ !! गैस का "BYe Bye " next पानी की समस्या #tarapurvidhansabha #gas #goetha #cowdung #cowdungcakes #gobar #गैस #pmyojana #sangrampur #jamuidistrict #Sinturana #dmmunger #savewater #पानी #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallengechallenge #viralphotochallenge #iranisraelwar #govtjobs #bharatsarkar1
- गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर शिकंजा कसने की तैयारी पुलिस ने जब्त किया भारी मात्रा में गैस सिलेंडर1
- पूर्वांचल बिहार-झारखंड मध्यदैशीय वैश्य सभा का 172वां दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन शुरू हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। हवेली खड़गपुर प्रखंड के गालिमपुर स्थित सतीस्थान में पूर्वांचल बिहार-झारखंड मध्यदैशीय वैश्य सभा का 172वां दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन शनिवार से शुरू हो गया। अधिवेशन का उद्घाटन सुल्तानगंज से आए चेयरमैन राजकुमार गुड्डू, महामंत्री कैलाश प्रसाद शाह, कोषाध्यक्ष मदन कुमार अनिल, संरक्षक गिरीश प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष मनोज साह, संयुक्त मंत्री प्रवीण कुमार, सुभाष कुमार चुन्नू, मीडिया प्रभारी आदर्श कुमार, दीपक कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह छह बजे मां सती और बाबा गणिनाथ की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद सुबह 11:30 बजे अध्यक्ष मनोज शाह सहित अन्य पदाधिकारियों ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान अभ्युदयगान प्रस्तुत हुआ जिससे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उद्घाटन समारोह में आए अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व बुके देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार, रंजीत कुमार और प्रवीण राज भारती उर्फ प्रवीण गुंजन ने संयुक्त रूप से किया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए चेयरमैन राजकुमार गुड्डू ने कहा कि कानू हलवाई समाज का इतिहास शौर्य, त्याग और बलिदान से भरा है। समाज को एकजुट होकर अपनी मजबूती बढ़ानी होगी। उन्होंने समाज के लोगों से बेटा-बेटी को उच्च शिक्षा दिलाने और दहेज रहित विवाह को बढ़ावा देने की अपील की। सम्मेलन में नशाखोरी, अंधविश्वास और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का भी संकल्प लिया गया। इस अधिवेशन में नेपाल, बंगाल, दिल्ली सहित बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- अमरपुर का गोला चौक बना ‘हादसा चौक’, ई-रिक्शा पलटने से दुकानदार और सवार बाल-बाल बचे खबर: बांका जिले के अमरपुर स्थित गोला चौक पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चौक पर खड़े वाहनों और जाम की स्थिति के बीच एक ई-रिक्शा (टोटो) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ई-रिक्शा पर सवार लोग और आसपास मौजूद दुकानदार बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोला चौक पर अक्सर टोटो और ऑटो चालक सड़क किनारे ही वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने लगते हैं। इसके कारण चौक पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क संकरी होने और वाहनों की भीड़ के कारण आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जाम और अव्यवस्था के बीच ई-रिक्शा संतुलन खो बैठा और पलट गया। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गोला चौक पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और सड़क किनारे सवारी बैठाने पर रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- Post by Dr Rajnikant Kumar1
- तारापुर विधानसभा क्षेत्र में जिला प्रशासन मुंगेर के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल महोत्सव को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। महोत्सव का फाइनल मुकाबला 15 मार्च को तारापुर के शांतिनगर खेल मैदान में खेला जाएगा। शुक्रवार को गाजीपुर ईदगाह मैदान पर खेले गए तीन मुकाबलों में बिहमा की टीम विजयी रही, जबकि शांतिनगर खेल मैदान पर खेले गए तीन मैचों में मानिकपुर की टीम ने जीत दर्ज की। शनिवार को गाजीपुर ईदगाह मैदान पर मानिकपुर और बिहमा के बीच रोमांचक मैच हुआ। निर्धारित समय में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में बिहमा के खिलाड़ी अमन कुमार ने गोल कर टीम को 2-0 से जीत दिलाई। मैच में रेफरी की भूमिका अजय कुमार, अवनीश कुमार, राघव राज और राजन कुमार ने निभाई। मैदान पर शारीरिक शिक्षक महावीर तिवारी सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे। फाइनल में विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता को पचास हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।1
- रायपुरा चौक पर ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल ने पाया काबू हवेली खड़गपुर हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत एनएच-333 खड़गपुर–जमुई मुख्य मार्ग के रायपुरा चौक के पास शनिवार को सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से धू-धू कर आग की तेज लपटें निकलने लगीं, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। अग्निशमन कर्मी प्रकाश कुमार, श्रवण कुमार और बंटी कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के घरों और दुकानों और राहगीर और रास्ते से गुजर रहे वाहन या जन हानि को भी नुकसान हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर में अचानक तेज आवाज के साथ चिंगारी निकली, जिसके बाद उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में ट्रांसफार्मर पूरी तरह आग की चपेट में आ गया और लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। वहीं ट्रांसफार्मर में लगी आग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। आग लगने के कारण इलाके में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।1
- पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, डुमरामा वार्ड नंबर 3 के लोगों ने किया प्रदर्शन अमरपुर नगर पंचायत के डुमरामा वार्ड नंबर तीन यादव मोहल्ले में पेयजल संकट को लेकर शनिवार को वार्ड वासियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने वार्ड में स्थित जलमीनार के पास एकजुट होकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।1