Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनता के मुद्दों पर सीपीआई(एम) का जत्था मार्च रामपुर पहुंचा, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बुलंद हुई आवाज जनता के मुद्दों पर सीपीआई(एम) का जत्था मार्च रामपुर पहुंचा, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बुलंद हुई आवाज
MINAKSHII BHARDWAJ
जनता के मुद्दों पर सीपीआई(एम) का जत्था मार्च रामपुर पहुंचा, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बुलंद हुई आवाज जनता के मुद्दों पर सीपीआई(एम) का जत्था मार्च रामपुर पहुंचा, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बुलंद हुई आवाज
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- Post by Dev Raj Thakur1
- रिपोर्ट 11 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। तलाड़ा (पनवी): ग्राम पंचायत तालाड़ा के पनवी गाँव में एक शरारती तत्व की करतूत ने ग्रामीणों के बरसों के सपने को जलाकर राख कर दिया। गाँव के पीछे जिस पहाड़ी पर लोगों ने अपनी मेहनत से दियार (देवदार) के छोटे-छोटे पौधों का जंगल तैयार किया था, वहाँ रात के अंधेरे में आग लगा दी गई। जान पर खेलकर बुझाई आग: आग इतनी भीषण थी कि पूरे गाँव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर रात 11 बजे तक पहाड़ी पर मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाया। हालाँकि, तब तक भारी नुकसान हो चुका था। उप-प्रधान की कड़ी मांग: उप-प्रधान सुभाष ठाकुर ने इस घटना पर कड़ा रोष जताया है। उन्होंने कहा कि: आग लगाने वालों की सूचना देने वालों को नकद इनाम दिया जाए। वन विभाग मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे। पनवी महिला मंडल को सरकार द्वारा दी जाने वाली 2 लाख रुपये की पौधरोपण राशि तुरंत स्वीकृत की जाए ताकि जले हुए जंगल को फिर से हरा-भरा किया जा सके। "सूखे से जूझ रहे पनवी गाँव में जंगल बड़ी मुश्किल से तैयार हो रहे थे, जिसे किसी ने उजाड़ दिया। अब प्रशासन को जागने की ज़रूरत है।" — सुभाष ठाकुर1
- बजट से पहले पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन, 16 मार्च को जिला मुख्यालयों पर धरना शिमला, 10 मार्च:हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने आगामी बजट सत्र से पहले सरकार पर दबाव बनाने के लिए 16 मार्च को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। समिति ने सरकार से मांग की है कि वर्ष 2026-27 के बजट में पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभों के भुगतान के लिए पर्याप्त प्रावधान किया जाए।मंगलवार को शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के अतिरिक्त महासचिव भूपराम वर्मा ने बताया कि 5 मार्च को सुंदरनगर में हुई राज्य स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि 18 मार्च से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र दोबारा शुरू हो रहा है और 21 मार्च को राज्य का बजट पेश किया जाएगा। ऐसे में सरकार को पेंशनरों की मांगों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वर्मा ने बताया कि शिमला में यह धरना उपायुक्त कार्यालय के समीप तारघर के पास आयोजित होगा, जिसमें 18 पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से जेसीसी की बैठक जल्द बुलाकर पेंशनरों की लंबित समस्याओं का समाधान करने की मांग भी उठाई।भूपराम वर्मा ने कुछ नेताओं के बयानों की निंदा करते हुए कहा कि पेंशनरों को किसी भी तरह से गुमराह नहीं होने दिया जाएगा। वर्मा ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार आगामी बजट में पेंशनरों की 60 से 70 प्रतिशत देनदारियां इसी वर्ष देने का आश्वासन देती है, तो 30 मार्च को शिमला में प्रस्तावित राज्य स्तरीय रैली को स्थगित किया जा सकता है।2
- Post by Himachal Update 24 News3
- story ideaहमीरपुर के बडू के साथ लगते क्षेत्र में फैला पीलिया, दो दर्जन से ज्यादा लोग हुए क्षतिग्रस्त पिछले एक सप्ताह से फैले पीलिया की रोकथाम के लिए समय पर नही कदम न उठाने से लोगो में रोष जमली पेयजल स्कीम के साथ दूषित पानी के जमा होने से फैला पीलिया, हमीरपुर शहर के साथ लगते बडू क्षेत्र में पीलिया फैलने से लोगों में दहशत बनी हुइ्र है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलिया पिछले सात दिनों से फैला हुआ है और करीब दो दर्जन लोगों को पीलिया ने अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं इसमें बारह से पन्द्रह स्वाहल स्कूल के बच्चे भी पीलिया ग्रस्त हो गए है जिससे स्थिति नाजुक बनी हुई है। बता दे कि स्वाहल, भाटी, मझोट इत्यादि गांवों के लिए जमली पेयजल स्कीम से पानी की सप्लाई होती है और पेयजल स्कीम के पास दूषित जल जमा होने की वजह से पीलिया फैल रहा है। वहीं पेयजल स्कीम के आसपास इंडस्ट्री एरिया का गंदला पानी का रिसाब होने से भी पीलिया फैलने की वजह माना जा रहा है जिसकी अब आईपीएच और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच पडताल की जा रही है। स्थानीय निवासी विवेक काका ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बडू , स्वाहल के क्षेत्र में पीलिया के मरीजों की संख्या बढ रही है और इसमें स्वाहल स्कूल के भी काफी बच्चे पीलिया से ग्रस्त पाए गए है। उन्हांेने बताया कि स्थानीय लोगों को पीलिया की बीमारी ने जकड लिया है और पेयजल स्कीम के दूषित पानी की वजह से पीलिया फैल रहा है। उन्होंन बताया कि इंडस्टी एरिया में फैक्टिरियों के गंदे पानी से पीलिया फैलने की वजह बन रहा है। राजकीय उच्च विद्यालय स्वाहल के हेडमास्टर संदीप डढवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पीलिया फैला हुआ है और 13 बच्चे स्कूल के पीलिया से ग्रस्त हो गए है। उन्हांेने बताया कि यह सभी बच्चे मेडिकल कालेज में उपचार करवा रहे है और पीलिया फैलने के बारे में आईपीएच विभाग को भी सूचना दी गई जिस पर पानी के सैंपल लिए गए है। जल शक्ति विभाग हमीरपुर के एक्सीईन राजेश गर्ग ने बताया कि आज ही विभाग को स्वाहल व इसके आसपास पीलिया फैलने की जानकारी मिली है जिस पर विभाग ने जाकर पानी के सैंपल लिए गए है। उन्हांेने कहा कि पीलिया फैलने की वजह की पडताल की जा रही है और लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।1
- Post by Dinesh Kumar1
- एलपीजी संकट पर कुछ भी बोलने से मुकरे मुख्यमंत्री सुखु1
- Post by Dev Raj Thakur1
- रिपोर्ट 10 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। जैसे-जैसे गर्मी का पारा चढ़ रहा है, सैलानियों का रुख पहाड़ों की ठंडी वादियों की ओर बढ़ गया है। देवभूमि कुल्लू में इन दिनों पर्यटकों की भारी आमद देखी जा रही है। कुल्लू की मशहूर सैंज घाटी का दुर्गम क्षेत्र, गाड़ा पाली पंचायत, इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भीड़भाड़ से दूर, प्रकृति की गोद में बसा यह इलाका अब पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा है। गाड़ा पाली वॉटरफॉल। दूधिया सफेद पानी और चारों ओर ऊंची चट्टानों के बीच गिरता यह झरना किसी का भी मन मोह लेने के लिए काफी है।1