logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज आंधी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल,छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना--

3 hrs ago
user_Kapil Patel Mp 16 News
Kapil Patel Mp 16 News
Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

तेज आंधी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल,छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना--

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • छतरपुर जिले में बिजली बिलों को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ताजा मामला आज 05 मई दोपहर करीब 12:00 बजे बुजुर्ग मजदूर विहारी प्रजापति का सामने आया, जिसने कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई।पीड़ित ने बताया कि वह कच्चे मकान में रहता है और उसके घर में केवल एक बल्ब व एक पंखा चलता है, इसके बावजूद बिजली विभाग ने पहले 46,168 रुपये का बिल जारी किया, जो बढ़कर करीब 72 हजार रुपये हो गया।बिल जमा न करने पर विभाग ने कुर्की का नोटिस भी जारी कर दिया है। नोटिस में सात दिन के भीतर राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा भू-राजस्व संहिता के तहत संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी दी गई है।मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले बुजुर्ग ने इतनी बड़ी राशि चुकाने में असमर्थता जताते हुए बिल की जांच कर राहत देने की मांग की है।जिला पंचायत सीईओ ने मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
    1
    छतरपुर जिले में बिजली बिलों को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ताजा मामला आज 05 मई दोपहर करीब 12:00 बजे बुजुर्ग मजदूर विहारी प्रजापति का सामने आया, जिसने कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई।पीड़ित ने बताया कि वह कच्चे मकान में रहता है और उसके घर में केवल एक बल्ब व एक पंखा चलता है, इसके बावजूद बिजली विभाग ने पहले 46,168 रुपये का बिल जारी किया, जो बढ़कर करीब 72 हजार रुपये हो गया।बिल जमा न करने पर विभाग ने कुर्की का नोटिस भी जारी कर दिया है। नोटिस में सात दिन के भीतर राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा भू-राजस्व संहिता के तहत संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी दी गई है।मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले बुजुर्ग ने इतनी बड़ी राशि चुकाने में असमर्थता जताते हुए बिल की जांच कर राहत देने की मांग की है।जिला पंचायत सीईओ ने मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तेज आंधी के चलते एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आंधी के कारण सामने से आ रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से टकरा गई। इस आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामकिशोर उर्फ बाबू कुशवाहा (26 वर्ष), निवासी मंडी के पीछे, छतरपुर के रूप में हुई है, जो शादी समारोह से अपने घर लौट रहा था। वहीं दूसरी बाइक पर सवार कोमल कुशवाहा (25 वर्ष) और महेश कुशवाहा (32 वर्ष), निवासी ग्राम मौराहा, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कोमल और महेश खेत से लौट रहे थे, तभी तेज आंधी के चलते संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक का शव पोस्टमार्टम में किया जा रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    4
    छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तेज आंधी के चलते एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आंधी के कारण सामने से आ रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से टकरा गई। इस आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान रामकिशोर उर्फ बाबू कुशवाहा (26 वर्ष), निवासी मंडी के पीछे, छतरपुर के रूप में हुई है, जो शादी समारोह से अपने घर लौट रहा था। वहीं दूसरी बाइक पर सवार कोमल कुशवाहा (25 वर्ष) और महेश कुशवाहा (32 वर्ष), निवासी ग्राम मौराहा, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि कोमल और महेश खेत से लौट रहे थे, तभी तेज आंधी के चलते संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक का शव पोस्टमार्टम में किया जा रहा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Neelesh Tiwari
    2
    Post by Neelesh Tiwari
    user_Neelesh Tiwari
    Neelesh Tiwari
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • छतरपुर | उत्तराखंड से बड़ी आध्यात्मिक खबर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर साधना और भक्ति के विशेष अनुष्ठान के साथ भक्तों के बीच रहेंगे। उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित बद्रीनाथ धाम में 6 मई से उनकी 21 दिवसीय विशेष साधना शुरू होने जा रही है। महाराज श्री ने साधना का मूल बताते हुए कहा कि मन, इंद्रियों और स्वयं पर नियंत्रण ही सच्ची साधना है। उन्होंने भक्तों से जीवन में अनुशासन और संयम अपनाने की अपील की, जिससे आध्यात्मिक उन्नति संभव हो सके। इस दौरान 26 मई से 30 मई तक बद्रीनाथ धाम में श्री सत्यनारायण कथा का आयोजन भी होगा, जिसमें बागेश्वर धाम शिष्य मंडल की विशेष उपस्थिति रहेगी। यह कथा आस्था के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सद्भाव का संदेश देगी। महाराज श्री ने सभी श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखने तथा बागेश्वर धाम की मर्यादा और व्यवस्थाओं को बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह भी किया।
    1
    छतरपुर | उत्तराखंड से बड़ी आध्यात्मिक खबर
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर साधना और भक्ति के विशेष अनुष्ठान के साथ भक्तों के बीच रहेंगे। उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित बद्रीनाथ धाम में 6 मई से उनकी 21 दिवसीय विशेष साधना शुरू होने जा रही है।
महाराज श्री ने साधना का मूल बताते हुए कहा कि मन, इंद्रियों और स्वयं पर नियंत्रण ही सच्ची साधना है। उन्होंने भक्तों से जीवन में अनुशासन और संयम अपनाने की अपील की, जिससे आध्यात्मिक उन्नति संभव हो सके।
इस दौरान 26 मई से 30 मई तक बद्रीनाथ धाम में श्री सत्यनारायण कथा का आयोजन भी होगा, जिसमें बागेश्वर धाम शिष्य मंडल की विशेष उपस्थिति रहेगी। यह कथा आस्था के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सद्भाव का संदेश देगी।
महाराज श्री ने सभी श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखने तथा बागेश्वर धाम की मर्यादा और व्यवस्थाओं को बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह भी किया।
    user_Mukesh Gautam
    Mukesh Gautam
    Advertising agency छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मौसम विभाग के अनुसार छतरपुर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में 7 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। वर्तमान में उत्तर पाकिस्तान के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है ।
    1
    मौसम विभाग के अनुसार छतरपुर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में 7 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। वर्तमान में उत्तर पाकिस्तान के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कृषि उपज मंडी में किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के द्वारा कलेक्ट कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया गया है
    1
    कृषि उपज मंडी में किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के द्वारा कलेक्ट कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया गया है
    user_Sk yadav
    Sk yadav
    पत्रकार Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    21 hrs ago
  • छतरपुर में कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में आज 05 मई दोपहर करीब 1:00 बजे जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया की अध्यक्षता में टीएल बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों को जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों में तेजी लाने और कम प्रगति पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।सीईओ ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए जल संसाधन विभाग के ईई को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित शिकायतों को संतुष्टि के साथ बंद कराने और नॉन-अटेंड मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।गेहूं उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुधारने, तुलाई कांटों की जांच करने और अन्य जिलों से आने वाले गेहूं की निगरानी के निर्देश भी दिए गए। जनगणना कार्य में प्रगति बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
    1
    छतरपुर में कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में आज 05 मई दोपहर करीब 1:00 बजे जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया की अध्यक्षता में टीएल बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों को जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों में तेजी लाने और कम प्रगति पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।सीईओ ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए जल संसाधन विभाग के ईई को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित शिकायतों को संतुष्टि के साथ बंद कराने और नॉन-अटेंड मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।गेहूं उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुधारने, तुलाई कांटों की जांच करने और अन्य जिलों से आने वाले गेहूं की निगरानी के निर्देश भी दिए गए। जनगणना कार्य में प्रगति बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by Kapil Patel Mp 16 News
    1
    Post by Kapil Patel Mp 16 News
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Mukesh Gautam
    1
    Post by Mukesh Gautam
    user_Mukesh Gautam
    Mukesh Gautam
    Advertising agency छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.