Shuru
Apke Nagar Ki App…
हत्या,पुलिस पर भड़का लोगों का गुस्सा.. #police #CrimeNews #Crime #BiharPolice #CrimeNews
Expose sitamarhi
हत्या,पुलिस पर भड़का लोगों का गुस्सा.. #police #CrimeNews #Crime #BiharPolice #CrimeNews
More news from बिहार and nearby areas
- सीतामढ़ी में आक्रोशित लोगों ने पुलिस को खदेड़ा,खेत में भागकर पुलिस ने बचाई जान वीडियो वायरल !! #sitamarhi #bihar #latestnews #viralnews #police1
- शिवहर व्यवहार न्यायालय में 'राष्ट्रीय लोक अदालत' का सफल आयोजन: 460 मामलों का हुआ निपटारा, ₹51.74 लाख से अधिक का समझौता प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 12.09.2026 जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर। ---- शिवहर व्यवहार न्यायालय में 'राष्ट्रीय लोक अदालत' का सफल आयोजन: 460 मामलों का हुआ निपटारा, ₹51.74 लाख से अधिक का समझौता ---- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश पर एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आज दिनांक 12.09.2026 को प्रातः 10:00 बजे से व्यवहार न्यायालय, शिवहर में "राष्ट्रीय लोक अदालत" का सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के साथ संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि समाज के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आपसी सहमति से विवादों को सुलझाने में यह मंच बहुत लाभदायक है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक मामलों का निपटारा कर आम नागरिकों को राहत प्रदान करें। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न प्रकार के मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए कुल 6 पीठों का गठन किया गया था। इस दौरान कुल 460 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। निपटाए गए मामलों का विवरण इस प्रकार है: 1. व्यवहार न्यायालय (कंपाउंडेबल वाद): 178 मामले (जिसमें CJM न्यायालय के 50 वाद शामिल हैं) 2. ट्रैफिक चालान: 99 मामले 3. बैंक ऋण: 180 मामले 4. BSNL से संबंधित: 03 मामले इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न मामलों में कुल ₹51,74,544/- (इक्यावन लाख चौहत्तर हजार पाँच सौ चवालीस रुपये) की राशि की वसूली/समझौता राशि दर्ज की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमा पूर्व एवं लंबित वादों का सुलह-समझौते के आधार पर बिना किसी खर्च के तत्काल समाधान किया गया। यहाँ वार्ता के आधार पर मामलों का तुरंत निस्तारण किया जाता है और इसके द्वारा पारित अवार्ड को सिविल कोर्ट की डिक्री के समान ही कानूनी मान्यता प्राप्त होती है। यदि पूर्व में कोई न्याय शुल्क दिया गया हो, तो निस्तारण के उपरान्त उसे वापस कर दिया जाता है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों, संबंधित विभागों के पदाधिकारियों, पारा विधिक स्वयंसेवकों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला प्रशासन, शिवहर द्वारा आमजनों से अपने विवादों को खत्म करने की अपील करते हुए यह ध्येय वाक्य दिया गया: "हुई लड़ाई हुई अदालत, चलो चलें भाई लोक अदालत"1
- शिवहर में बाढ़ और सुखाड़ की तैयारियों की समीक्षा बैठक समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता शिवहर में शुक्रवार को समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता की अध्यक्षता में बाढ़ और सुखाड़ से निपटने की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम प्रतिभा रानी, एसपी शैलेन्द्र सिंह सहित जिले के कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- घोड़ासहन में ओबेगो गारमेंट्स फैक्टरी का विकास आयुक्त व डीएम ने किया निरीक्षण, कहा—रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार घोड़ासहन (पूर्वी चंपारण): स्थानीय गांधी नगर स्थित नवनिर्मित ओबेगो गारमेंट्स फैक्टरी में शुक्रवार को दिनभर प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं। बिहार सरकार के विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह और जिले के जिलाधिकारी सौरव सुमन यादव ने संयुक्त रूप से फैक्टरी का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और उत्पादन प्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने फैक्टरी के विभिन्न प्रभागों का जायजा लिया। उन्होंने सिलाई (स्टिचिंग), कटिंग, पैकेजिंग यूनिट तथा मैट्रेस रूम का अवलोकन कर वहां आधुनिक मशीनों से तैयार किए जा रहे कपड़ों की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। फैक्टरी परिसर पहुंचने पर संचालक उमेश जायसवाल ने अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। स्थानीय स्तर पर आजीविका को मिलेगा बढ़ावा निरीक्षण के उपरांत फैक्टरी के मीटिंग हॉल में अधिकारियों ने संचालक एवं तकनीकी कर्मियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में फैक्टरी की दैनिक उत्पादन क्षमता, वर्तमान में कार्यरत कर्मियों की संख्या, कच्चे माल की आपूर्ति तथा भविष्य में रोजगार सृजन की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने फैक्टरी के इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि घोड़ासहन जैसे क्षेत्र में इस स्तर की गारमेंट्स फैक्टरी का स्थापित होना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस तरह के उद्योगों के विस्तार से क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा, जिससे आसपास के लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों व प्रबुद्धजनों से अपील की कि वे ऐसे उद्यमों को बढ़ावा देने में सकारात्मक सहयोग करें ताकि पलायन पर प्रभावी रोक लग सके। ये अधिकारी रहे उपस्थित निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा। मौके पर सिकरहना एसडीओ विजय कुमार, डीएसपी अभिषेक कुमार, सहायक अभियंता आलोक कुमार, सीओ अतुल कुमार बादल, आरओ संकलदेव सहित फैक्टरी प्रबंधन से जुड़े कई कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद थे।1
- अपनी किसी भी पुरानी बाइक को दें बिल्कुल नया और स्टाइलिश लुक, Bike मोडिफिकेशन का नया ठिकाना Rahul Automobile किसी भी तरह की बाइक मॉडिफिकेशन, स्टाइलिश एक्सेसरीज, लाइटिंग, हॉर्न, व्हील एवं लुक अपग्रेड के लिए पहुँचें राहुल ऑटोमोबाइल्स पर।1
- सिरहा पंचायत के मोहल्ला हाता टोला निवासी मनीराम प्रसाद कुशवाहा के दरवाजे पर भोले शंकर माता पार्वती की मदानी पूजन कार्यक्रम आयोजन किया गया। सिरहा पंचायत के मोहल्ला हाता टोला निवासी मनीराम प्रसाद कुशवाहा के दरवाजे पर भोले शंकर माता पार्वती की मदानी पूजन कार्यक्रम आयोजन किया गया। शैलेंद्र कुमार भार्गव कार्यालय प्रभारी दैनिक सिरहा टाइम्स सिरहाकोठी 12 सितंबर 2026 सिरहाकोठी:-सिरहा पंचायत के मोहल्ला हाता टोला निवासी मुन्नीलाल प्रसाद कुशवाहा के दरवाजे पर भोले शंकर माता पार्वती की मदानी पूजन कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुंदर पट्टी निवासी आचार्य श्री घनश्याम झा ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मंत्रों का उच्चारण कर भगवान भोले शंकर माता पार्वती के मदानी पूजन कार्यक्रम को संपन्न कराया। इस अवसर पर शिव भक्तों ने भगवान शिव का माता पार्वती का कीर्तन और लाचारी गाकर उपस्थित सभी सज्जनों का मन को मंत्र मुग्ध कर दिया। आपको बताते चले की इस पूजन के संबंध में हिंदुओं के किसी भी धर्म ग्रंथ में इसकी चर्चा नहीं देखी गई है।भगवान शंकर की सामान्य पूजा, जलाभिषेक या रुद्राभिषेक से मनुष्य को मानसिक शांति, अच्छे स्वास्थ्य, संकटों से मुक्ति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। हालांकि, धार्मिक ग्रंथों या मुख्य परंपराओं में "मदानी पूजन" (मथानी या छाछ बिलोने वाले उपकरण से जुड़ी विशेष पूजा) नाम से किसी विशिष्ट या पृथक शिव पूजा का विस्तृत वर्णन नहीं मिलता है।सामान्य तौर पर भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में मिलने वाले मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं:प्रमुख लाभ मानसिक शांति: शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करने से तनाव,चिंता और नकारात्मकता दूर होती है तथा मन शांत रहता है।रोगों से मुक्ति: भगवान शिव को महामृत्युंजय और वैद्यनाथ कहा गया है। उनकी आराधना से शारीरिक कष्टों और रोगों से छुटकारा मिलता है।सुख- समृद्धि और धन:पंचामृत से अभिषेक करने पर जीवन में आर्थिक संपन्नता और खुशहाली आती है।कल्याण और भय का नाश: सच्चे मन से की गई शिव साधना अड़चनों को दूर कर हर क्षेत्र में सफलता प्रदान करती है। दूसरी ओर सामान्य तौर पर मनुष्य जीवन में भगवान भोले शंकर माता पार्वती की पूजन करने से भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों को अनेकों लाभ प्राप्त होते हैं। शिव जी को "भोलेनाथ" कहा जाता है क्योंकि वे अपने भक्तों की छोटी से छोटी भक्ति से भी प्रसन्न हो जाते हैं। उनकी आराधना से जीवन के कष्ट और बाधाएँ दूर होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं शिव पूजा के कुछ महत्वपूर्ण लाभ:1. शांति और मानसिक संतुलन:शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाने से मानसिक शांति और ध्यान केंद्रित होता है। इससे तनाव और चिंता दूर होती है, जिससे जीवन में शांति और संतुलन बना रहता है।2.स्वास्थ्य में सुधार: भगवान शिव की पूजा से स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। शिवलिंग पर बेलपत्र और जल चढ़ाने से रोगों से मुक्ति मिलती है और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।3.धन और समृद्धि: शिव जी की पूजा करने से व्यक्ति के घर में सुख-समृद्धि आती है। भक्तों को धन और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।4.वैवाहिक जीवन में खुशहाली:शिव और पार्वती की पूजा से वैवाहिक जीवन में मधुरता और प्रेम बढ़ता है। अविवाहित लड़कियाँ शिव जी का व्रत रखकर योग्य वर प्राप्त करती हैं, जबकि विवाहित महिलाएँ अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शिव जी की पूजा करती हैं।5.कष्टों का निवारण:भगवान शिव की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट, रोग, और दरिद्रता दूर होती है। शिव जी की कृपा से भक्तों के सभी संकटों का निवारण होता है और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।मंत्र: "ॐ नमः शिवाय" का नियमित जाप करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। यह मंत्र भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का सबसे सरल और शक्तिशाली माध्यम है।1
- सीतामढ़ी में राजद जिला उपाध्यक्ष बैधनाथ महतो की गोली मारकर हत्या एसपी डीएसपी समेत 8 थाना की गाड़ी को तोड़ डाला1
- व्यवहार न्यायालय मोतिहारी के परिसर में आयोजित की गई राष्ट्रीय लोक अदालत। व्यवहार न्यायालय मोतिहारी के परिसर में आयोजित की गई राष्ट्रीय लोक अदालत। *--राष्ट्रीय लोक अदालत में कई विवादों का हुआ निष्पादन।* मनीष साह सन ऑफ इंडिया अनुमंडल ब्यूरो चीफ दैनिक सिरहा टाइम्स शाखा मोतिहारी पूर्वी चंपारण मोतिहारी 12 सितंबर 2026 मोतिहारी:-आज 12 सितंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का कार्यक्रम आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव एवं जिला सत्र न्यायाधीश व्यवहार न्यायालय मोतिहारी एवं अन्य बैंकों के शाखा प्रबंधकों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।सुनहरा अवसर राष्ट्रीय लोक अदालत में भारतीय स्टेट बैंक के चूककर्त्ता ऋणियों को ऋण चूकता कर न्यायिक प्रक्रिया से छुटकारा पाने एक सुनहरा मौका । कृपया इस सुनहरे मौके पर ब्याज में भारी छुट का लाभ उठायें तथा मुक्त हो जाये, इस अवसर का लाभ शाखा में भी उपयुक्त तिथि के पहले भी लिया जाता है।आज ही अपने शाखा के शाखा प्रबंधक / क्षेत्राधिकारी से सम्पर्क करें। नियम एवं शर्ते लागू।निवेदक- भारतीय स्टेट बैंक। भारतीय स्टेट बैंक अपने नियम एवं शर्तों के अनुसार ऋणियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में लाभ देते हुए ऋण मुक्त किया। वहीं पर व्यवहार न्यायालय के विभिन्न न्यायालय में चल रहे सुलहनीय वाद का भी समापन किया गया।1
- सीतामढ़ी में जिला पार्षद के पति की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों का पुलिस पर हमला सीतामढ़ी। जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव में जिला पार्षद के पति वैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम के साथ जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे। इसी दौरान आक्रोशित भीड़ ने पुलिस-प्रशासन का विरोध करते हुए कई वाहनों को निशाना बनाया। भीड़ द्वारा वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद केथरिया गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। पुलिस-प्रशासन की टीम लगातार हालात को नियंत्रित करने में जुटी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों को लेकर पुलिस की जांच जारी है। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।1