logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संवेदनशील कलेक्टर की पहल, दृष्टिबाधित प्रियंका को मिला स्मार्ट फोन बलौदाबाजार, 11 अगस्त 2026। कलेक्टर कुलदीप शर्मा की संवेदनशील पहल ने जनदर्शन में पहुंची दृष्टिबाधित बालिका प्रियंका बघेल के चेहरे पर मुस्कान ला दी। संगीत में आगे बढ़ने की इच्छुक प्रियंका ने पढ़ाई और ऑनलाइन संगीत कक्षाओं के लिए स्मार्ट फोन की आवश्यकता को लेकर कलेक्टर से मदद मांगी थी। कलेक्टर ने उसकी प्रतिभा और जरूरत को समझते हुए सप्ताहभर के भीतर उसे स्मार्ट फोन उपलब्ध कराया। प्रियंका ने अपनी सुरीली आवाज में देशभक्ति गीत सुनाकर कलेक्टर का आभार जताया। कलेक्टर ने उसका उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शारीरिक अक्षमता प्रतिभा के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती। प्रियंका की पारिवारिक स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने 35 किलो चावल वाला राशन कार्ड बनाने के निर्देश भी दिए। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल की सराहना हो रही है।

12 hrs ago
user_गोविन्द राम
गोविन्द राम
Court reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
12 hrs ago

संवेदनशील कलेक्टर की पहल, दृष्टिबाधित प्रियंका को मिला स्मार्ट फोन बलौदाबाजार, 11 अगस्त 2026। कलेक्टर कुलदीप शर्मा की संवेदनशील पहल ने जनदर्शन में पहुंची दृष्टिबाधित बालिका प्रियंका बघेल के चेहरे पर मुस्कान ला दी। संगीत में आगे बढ़ने की इच्छुक प्रियंका ने पढ़ाई और ऑनलाइन संगीत कक्षाओं के लिए स्मार्ट फोन की आवश्यकता को लेकर कलेक्टर से मदद मांगी थी। कलेक्टर ने उसकी प्रतिभा और जरूरत को समझते हुए सप्ताहभर के भीतर उसे स्मार्ट फोन उपलब्ध कराया। प्रियंका ने अपनी सुरीली आवाज में देशभक्ति गीत सुनाकर कलेक्टर का आभार जताया। कलेक्टर ने उसका उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शारीरिक अक्षमता प्रतिभा के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती। प्रियंका की पारिवारिक स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने 35 किलो चावल वाला राशन कार्ड बनाने के निर्देश भी दिए। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल की सराहना हो रही है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बिलासपुर में 'बंटी-बबली' गिरफ्तार, पीड़िता को झांसे में लेकर जेवर समेत लाखों रुपए पार एक के बाद एक बैंक खाते बंद... मोबाइल भी बंद... और आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर। लेकिन एक बैंक खाते में हो रहे लेन-देन ने पूरे मामले की दिशा बदल दी। बिलासपुर की तोरवा पुलिस ने इसी बैंक ट्रांजेक्शन के सहारे शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी और उसकी पत्नी को दिल्ली-हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए पीड़िता से पहचान बढ़ाई और करीब 12 से 13 लाख रुपये के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गया था।
    1
    बिलासपुर में 'बंटी-बबली' गिरफ्तार, पीड़िता को झांसे में लेकर जेवर समेत लाखों रुपए पार
एक के बाद एक बैंक खाते बंद... मोबाइल भी बंद... और आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर। लेकिन एक बैंक खाते में हो रहे लेन-देन ने पूरे मामले की दिशा बदल दी। बिलासपुर की तोरवा पुलिस ने इसी बैंक ट्रांजेक्शन के सहारे शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी और उसकी पत्नी को दिल्ली-हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए पीड़िता से पहचान बढ़ाई और करीब 12 से 13 लाख रुपये के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गया था।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • ई-मेल में एक शब्द बदला, कंपनी को लगा राउरकेला स्टील का मेल; 28 लाख की साइबर ठगी साइबर टीम ने सीतामढ़ी से आरोपी को पकड़ा, 23 लाख रुपए होल्ड; दिल्ली का पता बदलकर बिहार में रह रहा था ई-मेल आईडी बदलकर 28 लाख की ठगी | आरोपी बिहार से गिरफ्तार जांजगीर-चांपा में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ई-मेल आईडी में सिर्फ एक शब्द बदलकर आरोपी ने प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 28 लाख रुपए का चूना लगा दिया। कंपनी को मेल राउरकेला इस्पात संयंत्र के नाम से मिला था। पुलिस ने बैंक डिटेल और साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को भारत-नेपाल सीमा के नजदीक बिहार के सीतामढ़ी जिले से गिरफ्तार किया है। मामला प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड चांपा से जुड़ा है। कंपनी के पर्चेस विभाग में कार्यरत प्रार्थी ने साइबर थाना जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई थी। कंपनी को राउरकेला इस्पात संयंत्र के नाम से एक ई-मेल मिला, जिसमें बैंक खाता बदलने की जानकारी दी गई थी। ई-मेल आईडी में एक शब्द बदला हुआ था। कंपनी ने इस पर ध्यान नहीं दिया और बदले हुए खाते में 28 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब राउरकेला इस्पात संयंत्र से भुगतान के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने रकम मिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद कंपनी को साइबर ठगी का पता चला। मामले में साइबर थाना जांजगीर में अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई। एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में साइबर टीम ने बैंक खाते की जांच शुरू की। जिस खाते में रकम पहुंची थी, वह पंकज मुखिया, निवासी ग्राम परिगमा, थाना चरौत, जिला सीतामढ़ी, बिहार के नाम पर मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले आधार कार्ड में दिल्ली का पता दर्ज कराया था और बाद में बिहार का पता अपडेट कराया। बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर, सीडीआर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। साइबर थाना पुलिस की टीम बिहार के सीतामढ़ी पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी पंकज मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बैंक खाता उपलब्ध कराने और साइबर ठगी की रकम खाते में आने के बाद आपस में बांटने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक अन्य आरोपी अभी फरार हैं। आरोपी को बिहार के सक्षम न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया। इसके बाद उसे जांजगीर-चांपा लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साइबर अपराध से जुड़े साक्ष्य, मोबाइल और आधार कार्ड भी जब्त किए हैं। इस मामले में ठगी की जानकारी मिलने के बाद साइबर क्राइम पोर्टल और 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई। समय पर शिकायत मिलने से 28 लाख रुपए में से 23 लाख रुपए होल्ड करा लिए गए हैं। पुलिस अब इस रकम को वापस कराने की प्रक्रिया में जुटी है।
    1
    ई-मेल में एक शब्द बदला, कंपनी को लगा राउरकेला स्टील का मेल; 28 लाख की साइबर ठगी
साइबर टीम ने सीतामढ़ी से आरोपी को पकड़ा, 23 लाख रुपए होल्ड; दिल्ली का पता बदलकर बिहार में रह रहा था

ई-मेल आईडी बदलकर 28 लाख की ठगी | आरोपी बिहार से गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ई-मेल आईडी में सिर्फ एक शब्द बदलकर आरोपी ने प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 28 लाख रुपए का चूना लगा दिया। कंपनी को मेल राउरकेला इस्पात संयंत्र के नाम से मिला था। पुलिस ने बैंक डिटेल और साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को भारत-नेपाल सीमा के नजदीक बिहार के सीतामढ़ी जिले से गिरफ्तार किया है।
मामला प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड चांपा से जुड़ा है। कंपनी के पर्चेस विभाग में कार्यरत प्रार्थी ने साइबर थाना जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई थी। कंपनी को राउरकेला इस्पात संयंत्र के नाम से एक ई-मेल मिला, जिसमें बैंक खाता बदलने की जानकारी दी गई थी। ई-मेल आईडी में एक शब्द बदला हुआ था। कंपनी ने इस पर ध्यान नहीं दिया और बदले हुए खाते में 28 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।
बाद में जब राउरकेला इस्पात संयंत्र से भुगतान के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने रकम मिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद कंपनी को साइबर ठगी का पता चला। मामले में साइबर थाना जांजगीर में अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में साइबर टीम ने बैंक खाते की जांच शुरू की। जिस खाते में रकम पहुंची थी, वह पंकज मुखिया, निवासी ग्राम परिगमा, थाना चरौत, जिला सीतामढ़ी, बिहार के नाम पर मिला।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले आधार कार्ड में दिल्ली का पता दर्ज कराया था और बाद में बिहार का पता अपडेट कराया। बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर, सीडीआर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची।
साइबर थाना पुलिस की टीम बिहार के सीतामढ़ी पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी पंकज मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बैंक खाता उपलब्ध कराने और साइबर ठगी की रकम खाते में आने के बाद आपस में बांटने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
आरोपी को बिहार के सक्षम न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया। इसके बाद उसे जांजगीर-चांपा लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साइबर अपराध से जुड़े साक्ष्य, मोबाइल और आधार कार्ड भी जब्त किए हैं।
इस मामले में ठगी की जानकारी मिलने के बाद साइबर क्राइम पोर्टल और 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई। समय पर शिकायत मिलने से 28 लाख रुपए में से 23 लाख रुपए होल्ड करा लिए गए हैं। पुलिस अब इस रकम को वापस कराने की प्रक्रिया में जुटी है।
    user_Manish Kumar
    Manish Kumar
    जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • जांजगीर चांपा; *नेपाल में छाया जांजगीर-चांपा का नाम, हल्क फिटनेस क्लब के अनमोल ने जीता स्वर्ण पदक* *रायपुर नेशनल चैंपियनशिप में भी खिलाड़ियों का जलवा, 2 स्ट्रॉन्गमैन खिताब समेत कई पदक किए अपने नाम*
    1
    जांजगीर चांपा; *नेपाल में छाया जांजगीर-चांपा का नाम, हल्क फिटनेस क्लब के अनमोल ने जीता स्वर्ण पदक*
*रायपुर नेशनल चैंपियनशिप में भी खिलाड़ियों का जलवा, 2 स्ट्रॉन्गमैन खिताब समेत कई पदक किए अपने नाम*
    user_Bhupendra Dewangan
    Bhupendra Dewangan
    Local News Reporter चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • रथ मेले में पुरानी रंजिश का खूनी हिसाब! 17 वर्षीय किशोर पर लात-घूंसों से हमला, स्टील के कड़े से सिर फोड़ा—3 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए रायगढ़। रथ मेले की भीड़ के बीच पुरानी रंजिश को लेकर 17 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने किशोर के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने स्टील के कड़े से किशोर के सिर पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे किशोर के भाई और दोस्तों के साथ भी मारपीट की गई। मामला थाना धरमजयगढ़ अंतर्गत पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 27 जुलाई की रात ग्राम धौराभाठा बरपाली में रथ मेला लगा था। 17 वर्षीय किशोर अपने भाई और दोस्तों के साथ मेला देखने पहुंचा था। रात करीब 9 बजे नंद कुमार राठिया की दुकान के पास उसकी मुलाकात सुनिल, पिन्टु, मदन समेत अन्य लोगों से हुई। बताया गया कि आरोपियों की किशोर से पहले शादी समारोह के दौरान विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश को लेकर मेले में आरोपियों ने किशोर को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सुनिल मांझी ने स्टील के कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे किशोर के सिर में गंभीर चोट आई। घटना की रिपोर्ट पर चौकी रैरूमाखुर्द में अपराध क्रमांक 209/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। चिकित्सकीय परीक्षण में सिर पर चोट पाए जाने के बाद पुलिस ने प्रकरण में आवश्यक धाराएं जोड़ीं। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों के गांव में दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी सुनिल मांझी ने घटना में इस्तेमाल किया गया स्टील का कड़ा पुलिस के समक्ष पेश किया, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद सुनिल मांझी (21), पिन्टु उर्फ राहुल राठिया (21) और मदन राठिया (20) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पिन्टु उर्फ राहुल राठिया का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
    1
    रथ मेले में पुरानी रंजिश का खूनी हिसाब! 17 वर्षीय किशोर पर लात-घूंसों से हमला, स्टील के कड़े से सिर फोड़ा—3 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
रायगढ़। रथ मेले की भीड़ के बीच पुरानी रंजिश को लेकर 17 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने किशोर के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने स्टील के कड़े से किशोर के सिर पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे किशोर के भाई और दोस्तों के साथ भी मारपीट की गई।
मामला थाना धरमजयगढ़ अंतर्गत पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 27 जुलाई की रात ग्राम धौराभाठा बरपाली में रथ मेला लगा था। 17 वर्षीय किशोर अपने भाई और दोस्तों के साथ मेला देखने पहुंचा था। रात करीब 9 बजे नंद कुमार राठिया की दुकान के पास उसकी मुलाकात सुनिल, पिन्टु, मदन समेत अन्य लोगों से हुई।
बताया गया कि आरोपियों की किशोर से पहले शादी समारोह के दौरान विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश को लेकर मेले में आरोपियों ने किशोर को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सुनिल मांझी ने स्टील के कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे किशोर के सिर में गंभीर चोट आई।
घटना की रिपोर्ट पर चौकी रैरूमाखुर्द में अपराध क्रमांक 209/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। चिकित्सकीय परीक्षण में सिर पर चोट पाए जाने के बाद पुलिस ने प्रकरण में आवश्यक धाराएं जोड़ीं।
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों के गांव में दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी सुनिल मांझी ने घटना में इस्तेमाल किया गया स्टील का कड़ा पुलिस के समक्ष पेश किया, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद सुनिल मांझी (21), पिन्टु उर्फ राहुल राठिया (21) और मदन राठिया (20) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पिन्टु उर्फ राहुल राठिया का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।
सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.