Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिलासपुर में 'बंटी-बबली' गिरफ्तार, पीड़िता को झांसे में लेकर जेवर समेत लाखों रुपए पार एक के बाद एक बैंक खाते बंद... मोबाइल भी बंद... और आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर। लेकिन एक बैंक खाते में हो रहे लेन-देन ने पूरे मामले की दिशा बदल दी। बिलासपुर की तोरवा पुलिस ने इसी बैंक ट्रांजेक्शन के सहारे शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी और उसकी पत्नी को दिल्ली-हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए पीड़िता से पहचान बढ़ाई और करीब 12 से 13 लाख रुपये के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गया था।
Ziya khan
बिलासपुर में 'बंटी-बबली' गिरफ्तार, पीड़िता को झांसे में लेकर जेवर समेत लाखों रुपए पार एक के बाद एक बैंक खाते बंद... मोबाइल भी बंद... और आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर। लेकिन एक बैंक खाते में हो रहे लेन-देन ने पूरे मामले की दिशा बदल दी। बिलासपुर की तोरवा पुलिस ने इसी बैंक ट्रांजेक्शन के सहारे शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी और उसकी पत्नी को दिल्ली-हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए पीड़िता से पहचान बढ़ाई और करीब 12 से 13 लाख रुपये के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गया था।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- बिलासपुर में 'बंटी-बबली' गिरफ्तार, पीड़िता को झांसे में लेकर जेवर समेत लाखों रुपए पार एक के बाद एक बैंक खाते बंद... मोबाइल भी बंद... और आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर। लेकिन एक बैंक खाते में हो रहे लेन-देन ने पूरे मामले की दिशा बदल दी। बिलासपुर की तोरवा पुलिस ने इसी बैंक ट्रांजेक्शन के सहारे शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी और उसकी पत्नी को दिल्ली-हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए पीड़िता से पहचान बढ़ाई और करीब 12 से 13 लाख रुपये के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गया था।1
- श्री श्याम युवा मित्र मंडल ट्रस्ट बिल्हा के तत्वाधान मे सावन के दूसरे सौमवार मुह श्री श्याम युवा मित्र मंडल ट्रस्ट बिल्हा के तत्वाधान मे सावन के दूसरे सौमवार मुहभट्ठा शिव मंदिर मे भंडारे का किया गया आयोजन सौमवार की रात 9 बजे ट्रस्ट के सदस्य कान्हा शर्मा जी से मिली जानकारी अनुसार श्री श्याम युवा मित्र मंडल ट्रस्ट बिल्हा के तत्वाधान मे पवित्र सावन के दूसरे सौमवार को मोहभट्ठा मे इस्थित स्वयंभु शिव मंदिर मे विषेस पूजा अर्चना कर भगवान भोले नाथा को फूलो से सजाया गया एवं इस उपलक्ष्य में सोमवार 10 अगस्त को दोपहर से ग्राम मोहमट्टा शिव मंदिर में श्याम युवा मित्र मंडल के द्वारा भंडारा व प्रसाद वितरण किया गया 2500 से अधिक श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया । मंडल के सदस्यों का नाम अनुराग अग्रवाल , कान्हा शर्मा ,शिवम अग्रवाल , ओम अग्रवाल , पंकज बिंदल , योगेश बिंदल , सुजल अग्रवाल , रोहित शर्मा , गौतम गर्ग , आयुष अग्रवाल , रितिक अग्रवाल , चिराग बंसल , भरत बजाज , अनीश अग्रवाल , रितिक गोयल , प्रियांशु शर्मा , सनी शर्मा ओम गर्ग विकाश अग्रवाल , अंकित पटेल, शुभम गोयल, प्रथम डोरिया , हर त्योहार में रंग बिखराने वाले श्याम प्रेमियों पर बाबा का आशीर्वाद सदा बना रहे ।1
- संवेदनशील कलेक्टर की पहल, दृष्टिबाधित प्रियंका को मिला स्मार्ट फोन बलौदाबाजार, 11 अगस्त 2026। कलेक्टर कुलदीप शर्मा की संवेदनशील पहल ने जनदर्शन में पहुंची दृष्टिबाधित बालिका प्रियंका बघेल के चेहरे पर मुस्कान ला दी। संगीत में आगे बढ़ने की इच्छुक प्रियंका ने पढ़ाई और ऑनलाइन संगीत कक्षाओं के लिए स्मार्ट फोन की आवश्यकता को लेकर कलेक्टर से मदद मांगी थी। कलेक्टर ने उसकी प्रतिभा और जरूरत को समझते हुए सप्ताहभर के भीतर उसे स्मार्ट फोन उपलब्ध कराया। प्रियंका ने अपनी सुरीली आवाज में देशभक्ति गीत सुनाकर कलेक्टर का आभार जताया। कलेक्टर ने उसका उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शारीरिक अक्षमता प्रतिभा के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती। प्रियंका की पारिवारिक स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने 35 किलो चावल वाला राशन कार्ड बनाने के निर्देश भी दिए। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल की सराहना हो रही है।1
- ई-मेल में एक शब्द बदला, कंपनी को लगा राउरकेला स्टील का मेल; 28 लाख की साइबर ठगी साइबर टीम ने सीतामढ़ी से आरोपी को पकड़ा, 23 लाख रुपए होल्ड; दिल्ली का पता बदलकर बिहार में रह रहा था ई-मेल आईडी बदलकर 28 लाख की ठगी | आरोपी बिहार से गिरफ्तार जांजगीर-चांपा में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ई-मेल आईडी में सिर्फ एक शब्द बदलकर आरोपी ने प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 28 लाख रुपए का चूना लगा दिया। कंपनी को मेल राउरकेला इस्पात संयंत्र के नाम से मिला था। पुलिस ने बैंक डिटेल और साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को भारत-नेपाल सीमा के नजदीक बिहार के सीतामढ़ी जिले से गिरफ्तार किया है। मामला प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड चांपा से जुड़ा है। कंपनी के पर्चेस विभाग में कार्यरत प्रार्थी ने साइबर थाना जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई थी। कंपनी को राउरकेला इस्पात संयंत्र के नाम से एक ई-मेल मिला, जिसमें बैंक खाता बदलने की जानकारी दी गई थी। ई-मेल आईडी में एक शब्द बदला हुआ था। कंपनी ने इस पर ध्यान नहीं दिया और बदले हुए खाते में 28 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब राउरकेला इस्पात संयंत्र से भुगतान के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने रकम मिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद कंपनी को साइबर ठगी का पता चला। मामले में साइबर थाना जांजगीर में अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई। एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में साइबर टीम ने बैंक खाते की जांच शुरू की। जिस खाते में रकम पहुंची थी, वह पंकज मुखिया, निवासी ग्राम परिगमा, थाना चरौत, जिला सीतामढ़ी, बिहार के नाम पर मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले आधार कार्ड में दिल्ली का पता दर्ज कराया था और बाद में बिहार का पता अपडेट कराया। बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर, सीडीआर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। साइबर थाना पुलिस की टीम बिहार के सीतामढ़ी पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी पंकज मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बैंक खाता उपलब्ध कराने और साइबर ठगी की रकम खाते में आने के बाद आपस में बांटने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक अन्य आरोपी अभी फरार हैं। आरोपी को बिहार के सक्षम न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया। इसके बाद उसे जांजगीर-चांपा लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साइबर अपराध से जुड़े साक्ष्य, मोबाइल और आधार कार्ड भी जब्त किए हैं। इस मामले में ठगी की जानकारी मिलने के बाद साइबर क्राइम पोर्टल और 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई। समय पर शिकायत मिलने से 28 लाख रुपए में से 23 लाख रुपए होल्ड करा लिए गए हैं। पुलिस अब इस रकम को वापस कराने की प्रक्रिया में जुटी है।1
- गतौरा शराब भट्ठी में लूट की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपी मस्तूरी पुलिस की गिरफ्त मेंACCU एवं थाना मस्तूरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई➡️ गतौरा स्थित शासकीय कम्पोजिट मदिरा दुकान में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली।1