कैथी गांव में पोखर में डूबने से युवक की मौत शौच जाने के दौरान हुआ हादसा, 10 दिन पहले गांव आया था हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव में पोखर में डूबने से 35 साल के एक युवक की मौत हो गई। बुधवार सुबह पोखर में युवक का शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मृतक की पहचान कैथी गांव निवासी योगेंद्र सिंह के बेटे बमबम सिंह (35) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बमबम सिंह मंगलवार शाम शौच के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पोखर में उनका शव तैरता देखा। ग्रामीणों ने तुरंत शव को पोखर से बाहर निकाला और हवेली खड़गपुर के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर इकबाल शम्सी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल्ली में मजदूरी करता था बताया गया कि बमबम सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में मजदूरी करते थे। करीब दस दिन पहले वह अकेले गांव आए थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में ही रह रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बम-बम सिंह को तैरना नहीं आता था। आशंका है कि पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए। उस समय आसपास कोई नहीं था, इसलिए उन्हें बचाया नहीं जा सका। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। बम-बम सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना की सूचना दिल्ली में रह रहे परिजनों को दे दी गई है। परिजन दिल्ली से खड़गपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। खड़गपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
कैथी गांव में पोखर में डूबने से युवक की मौत शौच जाने के दौरान हुआ हादसा, 10 दिन पहले गांव आया था हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव में पोखर में डूबने से 35 साल के एक युवक की मौत हो गई। बुधवार सुबह पोखर में युवक का शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मृतक की पहचान कैथी गांव निवासी योगेंद्र सिंह के बेटे बमबम सिंह (35) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बमबम सिंह मंगलवार शाम शौच के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पोखर में उनका शव तैरता देखा। ग्रामीणों ने तुरंत शव को पोखर से बाहर निकाला और हवेली खड़गपुर के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर इकबाल शम्सी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल्ली में मजदूरी करता था बताया गया कि बमबम सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में मजदूरी करते थे। करीब दस दिन पहले वह अकेले गांव आए थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में ही रह रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बम-बम सिंह को तैरना नहीं आता था। आशंका है कि पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए। उस समय आसपास कोई नहीं था, इसलिए उन्हें बचाया नहीं जा सका। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। बम-बम सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना की सूचना दिल्ली में रह रहे परिजनों को दे दी गई है। परिजन दिल्ली से खड़गपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। खड़गपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
- हवेली खड़गपुर में व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन की तैयारी तेज हो गई है। हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी सिलसिले में रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार उपाध्याय एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर प्रस्तावित व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायालय कक्ष, कार्यालय कक्ष समेत न्यायिक कार्यों के लिए तैयार किए गए कमरों का जायजा लिया गया। साथ ही बिजली, पानी, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जहां भी आवश्यक सुधार की जरूरत महसूस हुई, उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।1
- िग्ध शव मिलने से हङकम संग्रामपुर मुंगेर बिहार देख Samrat Choudhary1
- सीएम व केंद्रीय कृषि मंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारी तेज मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री के 16 सितंबर को मुंगेर जिले के नौवागढ़ी-शीतलपुर स्थित +2 उच्च विद्यालय, सीताकुण्ड में संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर एवं एसपी सैयद इमरान मसूद ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की भौतिक स्थिति, आगमन मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी को पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने बताया कि 16 सितंबर को मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री का मुंगेर भ्रमण कार्यक्रम संभावित है। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और वर्तमान स्थिति की जानकारी लेने की संभावना है। संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता समेत सभी बिंदुओं पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।1
- बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने। गुरेरा गांव में बांटा राशन। बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने। गुरेरा गांव में बांटा राशन। लोकेशन बिहार शेखपुरा। रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बाढ़ का पानी रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच गुरेरा गांव में समाजसेवी डॉ. राकेश कुमार रंजन बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और राशन सामग्री का वितरण किया। राशन वितरण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। बाढ़ की वजह से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने डॉ. राकेश कुमार रंजन के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि वे लगातार कई वर्षों से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण, पेड़-पौधों का वितरण तथा गरीब और असहाय लोगों की मुफ्त आंखों का इलाज कराने जैसे कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राशन वितरण करने का अवसर मिला है। बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानी को देखते हुए वे लगातार उनके बीच राशन एवं अन्य जरूरी राहत सामग्री का वितरण करते रहेंगे। डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना ही सच्ची समाजसेवा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से लगातार बाढ़ की पानी आ रहा है लेकिन बिहार सरकार की बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने कहा कि हरोहर नदी के पूर्व दिशा में लोगों को सुविधा मिल रही है तो वहीं नदी के पश्चिम दशा के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है। बाइट: डॉ राकेश रंजन समाज सेवी शेखपुरा4
- शौच के लिए निकले युवक की पोखर में डूबने से मौत दिल्ली में रहकर करता था मजदूरी, 10 दिन पहले अकेले गांव आया था युवक हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के बरुई पंचायत अंतर्गत कैथी गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप पोखर में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बुधवार की सुबह पोखर में युवक का शव मिलने की सूचना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कैथी गांव निवासी योगेंद्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र बम-बम सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बम-बम सिंह मंगलवार की शाम शौच के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। बुधवार की सुबह ग्रामीणों की नजर पोखर में तैर रहे उसके शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल शव को पोखर से बाहर निकाला और आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. इकबाल शम्सी ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि बम-बम सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। करीब दस दिन पूर्व वह अकेले गांव आया था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में ही रह रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार युवक युवक को तैरना नहीं आता था संभावना जताई जा रही की पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया उस समय आसपास किसी के नहीं रहने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा। बम-बम सिंह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। घटना की सूचना दिल्ली में रह रहे परिजनों को दे दी गई है। परिजन दिल्ली से खड़गपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। इधर, खड़गपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। शौच के लिए निकले युवक की पोखर में डूबने से मौत दिल्ली में रहकर करता था मजदूरी, 10 दिन पहले अकेले गांव आया था युवक हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के बरुई पंचायत अंतर्गत कैथी गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप पोखर में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बुधवार की सुबह पोखर में युवक का शव मिलने की सूचना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कैथी गांव निवासी योगेंद्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र बम-बम सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बम-बम सिंह मंगलवार की शाम शौच के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। बुधवार की सुबह ग्रामीणों की नजर पोखर में तैर रहे उसके शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल शव को पोखर से बाहर निकाला और आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. इकबाल शम्सी ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि बम-बम सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। करीब दस दिन पूर्व वह अकेले गांव आया था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में ही रह रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार युवक युवक को तैरना नहीं आता था संभावना जताई जा रही की पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया उस समय आसपास किसी के नहीं रहने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा। बम-बम सिंह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। घटना की सूचना दिल्ली में रह रहे परिजनों को दे दी गई है। परिजन दिल्ली से खड़गपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। इधर, खड़गपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।1
- अब हर मौके के लिए परफेक्ट लुक पाएं Shagun Trends पर। Stylish Kurtis, Suits, Ethnic & Party Wear — शानदार डिज़ाइन, अच्छी क्वालिटी और बजट में। थाना मोड़, बैंक ऑफ इंडिया के नीचे, हवेली खड़गपुर, मुंगेर Call: 91101923571
- इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख़्तौर एंड लाॅर्ड कृष्णा फाउंडेशन के महोत्सव में एकता का लिया गया संकल्प बाबा गरभू (बाबा बख़्तौर) की प्रतिमा लगाई जाएगी माता ज्वालप्पा देवी मंदिर परिसर में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख़्तौर एंड लाॅर्ड कृष्णा फाउंडेशन के महोत्सव में लिया गया संकल्प कुल देवी माता ज्वालप्पा महारानी की पावन महिमा तथा बाबा बख़्तौर की पावन कथा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान माता ज्वालप्पा देवी मंदिर में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख़्तौर एंड लॉर्ड कृष्णा फाउंडेशन की ओर से महोत्सव का आयोजन बिहार के कई जिलों समेत अन्य राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने माता ज्वालप्पा तथा बाबा बख़्तौर के महान गाथा से कार्यकर्ताओं को कराया अवगत बाबा गरभू स्वरूप बाबा बख़्तौर की आदमकद प्रतिमा लगाए जाने पर बनी सहमति1
- तारापुर में गणेशोत्सव की धूम, नौ वर्षों से फजेलीगंज में हो रही गणपति पूजा तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। फजेलीगंज में सोमवार की संध्या पंडित सोमनाथ नटवर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। संध्या होते ही दर्जनों महिलाएं व युवतियां अगरबत्ती और पूजा की थाली लेकर पंडाल पहुंचीं तथा आरती कर भगवान गणेश को भोग लगाया। नवयुवक संघ फजेलीगंज की ओर से सोमवार की रात बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंगलवार की रात बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। बुधवार की संध्या वंशीपुर पोखर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। अध्यक्ष सोनू मंडल, सदस्य भोला मंडल, छोटू मंडल, प्रेम कुमार, नीलेश कुमार, आकाश, पवन, निखिल, अमर आदि ने बताया कि नवयुवक संघ की ओर से पिछले नौ वर्षों से गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा ने कहा कि फजेलीगंज के युवाओं में गणेश पूजा को लेकर हर वर्ष गजब का उत्साह देखने को मिलता है। इधर, लोहरसारी गली में पूजा समिति के युवकों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। रंग-बिरंगे बल्बों और आकर्षक सजावट से सजे पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि सोमवार की रात विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा कुम्हार टोला में भी दो स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। गणेशोत्सव को लेकर पूरे तारापुर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।1