logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जामताड़ा में भव्य डांडिया महोत्सव की तैयारी,भोजपुरी कलाकार शिल्पी राघवानी और सूरत की अर्चना गोस्वामी की टीम विशेष प्रस्तुति देगी जामताड़ा:जामताड़ा में इस बार नवरात्र का उत्सव डांडिया की खनक और संगीत की धुनों के साथ खास होने वाला है। 11 अक्टूबर को गांधी मैदान में भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में करीब 300 एकल महिलाएं और 150 महिला-पुरुष जोड़े डांडिया प्रस्तुति देंगे। भोजपुरी कलाकार शिल्पी राघवानी और सूरत की अर्चना गोस्वामी की टीम विशेष प्रस्तुति देगी। आयोजन समिति की अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने तैयारियों की समीक्षा की। समिति के संयोजक तरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम को पारिवारिक और सांस्कृतिक स्वरूप दिया गया है, जबकि सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है। समिति ने इच्छुक प्रतिभागियों से पंजीकरण कराने और अधिक से अधिक लोगों से महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। ऐसे में 11 अक्टूबर की शाम गांधी मैदान डांडिया की ताल और रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों से गुलजार नजर आएगा।

8 hrs ago
user_Suman Bhattacharjee
Suman Bhattacharjee
Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
8 hrs ago

जामताड़ा में भव्य डांडिया महोत्सव की तैयारी,भोजपुरी कलाकार शिल्पी राघवानी और सूरत की अर्चना गोस्वामी की टीम विशेष प्रस्तुति देगी जामताड़ा:जामताड़ा में इस बार नवरात्र का उत्सव डांडिया की खनक और संगीत की धुनों के साथ खास होने वाला है। 11 अक्टूबर को गांधी मैदान में भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में करीब 300 एकल महिलाएं और 150 महिला-पुरुष जोड़े डांडिया प्रस्तुति देंगे। भोजपुरी कलाकार शिल्पी राघवानी और सूरत की अर्चना गोस्वामी की टीम विशेष प्रस्तुति देगी। आयोजन समिति की अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने तैयारियों की समीक्षा की। समिति के संयोजक तरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम को पारिवारिक और सांस्कृतिक स्वरूप दिया गया है, जबकि सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है। समिति ने इच्छुक प्रतिभागियों से पंजीकरण कराने और अधिक से अधिक लोगों से महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। ऐसे में 11 अक्टूबर की शाम गांधी मैदान डांडिया की ताल और रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों से गुलजार नजर आएगा।

More news from झारखंड and nearby areas
  • तीन दिन की बारिश ने छीना गरीब परिवार का आशियाना, छत गिरने के वक्त घर में थे तीन बच्चे जामताड़ा। तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच करमाटांड़ प्रखंड के बिराजपुर गांव में एक गरीब परिवार का आशियाना देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गया। मिट्टी की दीवारों में लगातार पानी रिसने से मकान पहले कमजोर हुआ और शुक्रवार की शाम अचानक उसकी छत भरभराकर गिर पड़ी। जिस वक्त यह हादसा हुआ, घर के अंदर परिवार के सदस्य और तीन बच्चे मौजूद थे। अचानक छत गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि बिराजपुर गांव निवासी नजरुल अंसारी का परिवार इसी मिट्टी के मकान में वर्षों से रह रहा था। लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें और छत धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही थीं। परिवार के लोग अभी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही मकान का एक हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। हादसे के बाद परिवार के सामने सबसे बड़ी चिंता सिर छिपाने की हो गई है। बारिश अभी भी जारी रहने के कारण क्षतिग्रस्त मकान में रहना परिवार के लिए खतरे से खाली नहीं है। हालांकि राहत की बात यह रही कि छत गिरने की इस घटना में परिवार के किसी सदस्य के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद उनके पास सुरक्षित रहने के लिए कोई पक्का इंतजाम नहीं है। ऐसे में लगातार बारिश के बीच प्रशासन से तत्काल राहत और रहने की व्यवस्था की उम्मीद है।
    1
    तीन दिन की बारिश ने छीना गरीब परिवार का आशियाना, छत गिरने के वक्त घर में थे तीन बच्चे
जामताड़ा। तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच करमाटांड़ प्रखंड के बिराजपुर गांव में एक गरीब परिवार का आशियाना देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गया। मिट्टी की दीवारों में लगातार पानी रिसने से मकान पहले कमजोर हुआ और शुक्रवार की शाम अचानक उसकी छत भरभराकर गिर पड़ी। जिस वक्त यह हादसा हुआ, घर के अंदर परिवार के सदस्य और तीन बच्चे मौजूद थे। अचानक छत गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई।
बताया जाता है कि बिराजपुर गांव निवासी नजरुल अंसारी का परिवार इसी मिट्टी के मकान में वर्षों से रह रहा था। लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें और छत धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही थीं। परिवार के लोग अभी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही मकान का एक हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा।
हादसे के बाद परिवार के सामने सबसे बड़ी चिंता सिर छिपाने की हो गई है। बारिश अभी भी जारी रहने के कारण क्षतिग्रस्त मकान में रहना परिवार के लिए खतरे से खाली नहीं है। हालांकि राहत की बात यह रही कि छत गिरने की इस घटना में परिवार के किसी सदस्य के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद उनके पास सुरक्षित रहने के लिए कोई पक्का इंतजाम नहीं है। ऐसे में लगातार बारिश के बीच प्रशासन से तत्काल राहत और रहने की व्यवस्था की उम्मीद है।
    user_Suman Bhattacharjee
    Suman Bhattacharjee
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • पटना दिनांक 26 सितंबर 2026 स्लग- पुलिस ने छापेमारी कर शराब जप्त की लेकिन मामले की नहीं हुई प्राथमिक की दर्ज, एसपी ने दिया जांच का आदेश -मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताचरण गांव के दियारा इलाके में शराब बरामदगी के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि 18 सितंबर को छापेमारी कर देसी महुआ शराब जब्त की गई, लेकिन करीब एक सप्ताह बाद भी मामले में FIR दर्ज नहीं हुई। अब इस कार्रवाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला एसपी के संज्ञान में पहुंचा है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने जांच के आदेश दिए हैं और मुख्यालय डीएसपी अर्जुन गुप्ता के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। बताया जा रहा है कि 18 सितंबर को मुफस्सिल थाना पुलिस ने गंगा पार सीताचरण गांव के दियारा इलाके में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर छापेमारी की थी। पुलिस टीम ने मौके से देसी महुआ शराब बरामद की और उसे नाव के जरिए थाना लाया गया। लेकिन इस कार्रवाई के बाद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने को लेकर सवाल खड़े हो गए। इसी बीच छापेमारी और शराब जब्ती से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी वर्दी और सादे कपड़ों में नजर आ रहे हैं। नाव पर सफेद पॉलीथिन में रखी शराब को पुलिसकर्मियों द्वारा एकत्रित कर थाना ले जाते हुए भी दिखाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और जब्त शराब से जुड़ी कागजी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे। मामला एसपी सैयद इमरान मसूद तक पहुंचा तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए। जाच के लोिए गठित टीम वायरल वीडियो की सत्यता, शराब जब्ती की कार्रवाई, मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की भूमिका के साथ-साथ जब्त शराब से संबंधित कागजी प्रक्रिया की जांच करेगी। फिलहाल पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले में किसी तरह की अनियमितता की पुष्टि नहीं की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शराब जब्ती के बाद FIR दर्ज नहीं होने की वजह क्या रही और कार्रवाई में कहीं नियमों की अनदेखी हुई या नहीं।एसपी ने कहा है कि जल्द ही जांच रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    3
    पटना 
दिनांक 26 सितंबर 2026
स्लग- पुलिस ने छापेमारी कर शराब जप्त की लेकिन मामले की नहीं हुई  प्राथमिक की दर्ज, एसपी ने दिया जांच का आदेश 
-मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताचरण गांव के दियारा इलाके में शराब बरामदगी के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि 18 सितंबर को छापेमारी कर देसी महुआ शराब जब्त की गई, लेकिन करीब एक सप्ताह बाद भी मामले में FIR दर्ज नहीं हुई। अब इस कार्रवाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला एसपी के संज्ञान में पहुंचा है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने जांच के आदेश दिए हैं और मुख्यालय डीएसपी अर्जुन गुप्ता के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है।
बताया जा रहा है कि 18 सितंबर को मुफस्सिल थाना पुलिस ने गंगा पार सीताचरण गांव के दियारा इलाके में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर छापेमारी की थी। पुलिस टीम ने मौके से देसी महुआ शराब बरामद की और उसे नाव के जरिए थाना लाया गया। लेकिन इस कार्रवाई के बाद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने को लेकर सवाल खड़े हो गए। इसी बीच छापेमारी और शराब जब्ती से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी वर्दी और सादे कपड़ों में नजर आ रहे हैं। नाव पर सफेद पॉलीथिन में रखी शराब को पुलिसकर्मियों द्वारा एकत्रित कर थाना ले जाते हुए भी दिखाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और जब्त शराब से जुड़ी कागजी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे। मामला एसपी सैयद इमरान मसूद तक पहुंचा तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए। जाच के लोिए गठित टीम वायरल वीडियो की सत्यता, शराब जब्ती की कार्रवाई, मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की भूमिका के साथ-साथ जब्त शराब से संबंधित कागजी प्रक्रिया की जांच करेगी। फिलहाल पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले में किसी तरह की अनियमितता की पुष्टि नहीं की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शराब जब्ती के बाद FIR दर्ज नहीं होने की वजह क्या रही और कार्रवाई में कहीं नियमों की अनदेखी हुई या नहीं।एसपी ने कहा है कि  जल्द ही जांच रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by जनता न्यूज़ 24
    1
    Post by जनता न्यूज़ 24
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • लोकेशन धनबाद झारखंड रिपोर्ट नीरज कुमार जनसेतु न्यूज़। मोबाइल नंबर 9304322626 SLUG- *लगभग 20 घंटे बाद निकाला गया तालाब में डूबी बच्ची का शव* V./O.- बाघमारा के रामकनाली ओपी अंतर्गत झिंझिपहाड़ी बस्ती में बुढ़ा बाबा मंदिर के समीप तालाब में कल शाम एक बच्ची नहाने के दौरान डूब गई थी।झिंझिपहाड़ी निवासी लालमोहन कर्मकार की 12 वर्षीय पुत्री शीतल कुमारी नाम बताया जा रहा है।खबर पाकर ग्रामीणों द्वारा और तेतुलमारी से आए अनुभवी गोताखोरों द्वारा देर शाम तक खोजबीन की गई ,लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। वहीं आज बागमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की पहल पर डीसी के निर्देशानुसार भटिंडा फॉल के रेस्क्यू टीम घटनास्थल पहुँची।जिनके द्वारा रेस्क्यू के दौरान बच्ची के शव को निकाला गया।शव निकलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।फिलहाल रामकनाली ओपी द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वहीं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ने यह भी आश्वासन दिया है को मृतिका के परिवार को आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली राशि का भी भुगतान कराया जाएगा। बाइट - गणेश महतो(मुखिया प्रतिनिधि) लोकेशन धनबाद झारखंड SLUG- *लगभग 20 घंटे बाद निकाला गया तालाब में डूबी बच्ची का शव* V./O.- बाघमारा के रामकनाली ओपी अंतर्गत झिंझिपहाड़ी बस्ती में बुढ़ा बाबा मंदिर के समीप तालाब में कल शाम एक बच्ची नहाने के दौरान डूब गई थी।झिंझिपहाड़ी निवासी लालमोहन कर्मकार की 12 वर्षीय पुत्री शीतल कुमारी नाम बताया जा रहा है।खबर पाकर ग्रामीणों द्वारा और तेतुलमारी से आए अनुभवी गोताखोरों द्वारा देर शाम तक खोजबीन की गई ,लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। वहीं आज बागमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की पहल पर डीसी के निर्देशानुसार भटिंडा फॉल के रेस्क्यू टीम घटनास्थल पहुँची।जिनके द्वारा रेस्क्यू के दौरान बच्ची के शव को निकाला गया।शव निकलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।फिलहाल रामकनाली ओपी द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वहीं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ने यह भी आश्वासन दिया है को मृतिका के परिवार को आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली राशि का भी भुगतान कराया जाएगा। बाइट - गणेश महतो(मुखिया प्रतिनिधि)
    1
    लोकेशन धनबाद झारखंड रिपोर्ट नीरज कुमार जनसेतु न्यूज़।

मोबाइल नंबर 9304322626


SLUG- *लगभग 20 घंटे बाद निकाला गया तालाब में डूबी बच्ची का शव*

V./O.- बाघमारा के रामकनाली ओपी अंतर्गत झिंझिपहाड़ी बस्ती में बुढ़ा बाबा मंदिर के समीप तालाब में  कल शाम एक बच्ची नहाने के दौरान डूब गई थी।झिंझिपहाड़ी निवासी लालमोहन कर्मकार की 12 वर्षीय पुत्री शीतल कुमारी नाम बताया जा रहा है।खबर पाकर ग्रामीणों द्वारा और तेतुलमारी से आए अनुभवी गोताखोरों द्वारा देर शाम तक खोजबीन की गई ,लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।
   वहीं आज बागमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की पहल पर डीसी के निर्देशानुसार भटिंडा फॉल के रेस्क्यू टीम घटनास्थल पहुँची।जिनके द्वारा रेस्क्यू के दौरान बच्ची के शव को निकाला गया।शव निकलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।फिलहाल रामकनाली ओपी द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा  गया है  वहीं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ने यह भी आश्वासन दिया है को मृतिका के परिवार को आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली राशि का भी भुगतान कराया जाएगा।

    बाइट - गणेश महतो(मुखिया प्रतिनिधि)
लोकेशन धनबाद झारखंड 
SLUG- *लगभग 20 घंटे बाद निकाला गया तालाब में डूबी बच्ची का शव*
V./O.- बाघमारा के रामकनाली ओपी अंतर्गत झिंझिपहाड़ी बस्ती में बुढ़ा बाबा मंदिर के समीप तालाब में  कल शाम एक बच्ची नहाने के दौरान डूब गई थी।झिंझिपहाड़ी निवासी लालमोहन कर्मकार की 12 वर्षीय पुत्री शीतल कुमारी नाम बताया जा रहा है।खबर पाकर ग्रामीणों द्वारा और तेतुलमारी से आए अनुभवी गोताखोरों द्वारा देर शाम तक खोजबीन की गई ,लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।
वहीं आज बागमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की पहल पर डीसी के निर्देशानुसार भटिंडा फॉल के रेस्क्यू टीम घटनास्थल पहुँची।जिनके द्वारा रेस्क्यू के दौरान बच्ची के शव को निकाला गया।शव निकलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।फिलहाल रामकनाली ओपी द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा  गया है  वहीं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ने यह भी आश्वासन दिया है को मृतिका के परिवार को आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली राशि का भी भुगतान कराया जाएगा।
बाइट - गणेश महतो(मुखिया प्रतिनिधि)
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • कतरास स्थित पांचगढ़ी बाजार हनुमान मेंशन में खुला आहर रेस्टोरेंट
    1
    कतरास स्थित पांचगढ़ी बाजार हनुमान मेंशन में खुला आहर रेस्टोरेंट
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    6 hrs ago
  • गजलीटांड कतरास हादसा: बरसी पर उमड़ी भीड़, शहीद स्तम्भ पर दी गई अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि झारखंड के धनबाद जिले में स्थित कतरास का गजलीटांड (Gajli Tand) हादसा भारतीय औद्योगिक और खनन इतिहास के सबसे काले और वीभत्स अध्यायों में से एक है। यह वह त्रासदी थी, जिसने न सिर्फ जमीन के अंदर काम करने वाले मजदूरों के हौसलों को झकझोरा, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी थी। आज एक बार फिर, इस दर्दनाक हादसे की याद में पूरा इलाका गमगीन हो उठा।" ​आज इस भीषण त्रासदी की बरसी पर मृतक मजदूरों के परिवारजनों समेत सैंकड़ों स्थानीय लोगों ने गजली टांड शहीद स्तम्भ पर पहुंचकर नम आँखों से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वहाँ मौजूद पीड़ित परिवारों के दर्द और सिसकियों से पूरा माहौल गमगीन दिखा। दशकों बीत जाने के बाद भी अपनों को खोने का गम इन परिवारों के दिलों में आज भी जिंदा है। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन तमाम अनाम शहीदों को याद किया, जिन्होंने अपनी जान गँवाई थी। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की गजलीटांड कोलियरी में भारी मानसूनी बारिश के कारण पास की कतरा नदी का बांध टूट गया था, जिससे करोड़ों गैलन पानी अचानक भूमिगत खदान (Underground Mine) के अंदर जा घुसा था और सैकड़ों मजदूर अंदर ही फंस गए थे। सरकारी रिकॉर्ड में इस हादसे में 64 से अधिक मजदूरों की मौत दर्ज की गई, लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि मृतकों का आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा था, क्योंकि कई शव कभी बरामद ही नहीं हो सके। ​"गजलीटांड सिर्फ एक प्राकृतिक आपदा नहीं थी, बल्कि यह सुरक्षा मानकों की अनदेखी और घोर प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा थी।" ​सुरक्षा पर सवाल: इस घटना ने देश भर की खदानों में मजदूरों की सुरक्षा और आपातकालीन निकास मार्गों पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। ​आज शहीद स्तम्भ पर उमड़ी यह भीड़ इस बात की गवाही देती है कि भले ही समय बीत गया हो, लेकिन इस खूनी हादसे के जख्म आज भी पूरी तरह हरे हैं। ​ ​"गजलीटांड का यह हादसा हमें आज भी यह याद दिलाता है कि देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए जो कोयला हम निकालते हैं, उसकी कीमत इन बेकसूर मजदूरों ने अपनी जान देकर चुकाई है। आज शहीद स्तम्भ पर श्रद्धांजलि देते हुए हर शख्स की बस यही मांग थी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो और मजदूरों की सुरक्षा से कभी समझौता न किया जाए। ​इन्हें शत-शत नमन, धन्यवाद।"
    1
    गजलीटांड कतरास हादसा: बरसी पर उमड़ी भीड़, शहीद स्तम्भ पर दी गई अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि
झारखंड के धनबाद जिले में स्थित कतरास का गजलीटांड (Gajli Tand) हादसा भारतीय औद्योगिक और खनन इतिहास के सबसे काले और वीभत्स अध्यायों में से एक है। यह वह त्रासदी थी, जिसने न सिर्फ जमीन के अंदर काम करने वाले मजदूरों के हौसलों को झकझोरा, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी थी। आज एक बार फिर, इस दर्दनाक हादसे की याद में पूरा इलाका गमगीन हो उठा।"
​आज इस भीषण त्रासदी की बरसी पर मृतक मजदूरों के परिवारजनों समेत सैंकड़ों स्थानीय लोगों ने गजली टांड शहीद स्तम्भ पर पहुंचकर नम आँखों से श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान वहाँ मौजूद पीड़ित परिवारों के दर्द और सिसकियों से पूरा माहौल गमगीन दिखा। दशकों बीत जाने के बाद भी अपनों को खोने का गम इन परिवारों के दिलों में आज भी जिंदा है। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन तमाम अनाम शहीदों को याद किया, जिन्होंने अपनी जान गँवाई थी।
भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की गजलीटांड कोलियरी में 
भारी मानसूनी बारिश के कारण पास की कतरा नदी का बांध टूट गया था, जिससे करोड़ों गैलन पानी अचानक भूमिगत खदान (Underground Mine) के अंदर जा घुसा था और सैकड़ों मजदूर अंदर ही फंस गए थे।
सरकारी रिकॉर्ड में इस हादसे में 64 से अधिक मजदूरों की मौत दर्ज की गई, लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि मृतकों का आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा था, क्योंकि कई शव कभी बरामद ही नहीं हो सके।
​"गजलीटांड सिर्फ एक प्राकृतिक आपदा नहीं थी, बल्कि यह सुरक्षा मानकों की अनदेखी और घोर प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा थी।"
​सुरक्षा पर सवाल: इस घटना ने देश भर की खदानों में मजदूरों की सुरक्षा और आपातकालीन निकास मार्गों पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।
​आज शहीद स्तम्भ पर उमड़ी यह भीड़ इस बात की गवाही देती है कि भले ही समय बीत गया हो, लेकिन इस खूनी हादसे के जख्म आज भी पूरी तरह हरे हैं।
​
​"गजलीटांड का यह हादसा हमें आज भी यह याद दिलाता है कि देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए जो कोयला हम निकालते हैं, उसकी कीमत इन बेकसूर मजदूरों ने अपनी जान देकर चुकाई है। आज शहीद स्तम्भ पर श्रद्धांजलि देते हुए हर शख्स की बस यही मांग थी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो और मजदूरों की सुरक्षा से कभी समझौता न किया जाए।
​इन्हें शत-शत नमन, धन्यवाद।"
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    13 hrs ago
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग, जामताड़ा में राजद ने फूंका पुतला। जामताड़ा के इंदिरा चौक पर गरजा राजद का विरोध, निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी। चुनाव प्रक्रिया पर सवालों के बीच राजद का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग।
    1
    मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग, जामताड़ा में राजद ने फूंका पुतला।
जामताड़ा के इंदिरा चौक पर गरजा राजद का विरोध, निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी।
चुनाव प्रक्रिया पर सवालों के बीच राजद का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • गजली टांड़ में गजलीटांड़ कोलियरी हादसे में शिकार हुए शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रकाश लाल वार्ड पांच की पार्षद निरुपमा देवी के अलावे जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित हुए क्या कुछ हुआ आइए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,,,, !
    1
    गजली टांड़ में गजलीटांड़ कोलियरी हादसे में शिकार हुए शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी गई 
इस अवसर पर बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रकाश लाल वार्ड पांच की पार्षद  निरुपमा देवी के अलावे जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित हुए 
क्या कुछ हुआ आइए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,,,, !
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    8 hrs ago
  • #धनबाद में #अपराधियों पर #पुलिस #का #शिकंजा! एक्शन मोड में पुलिस, लगातार तेज हो रही कार्रवाई मुठभेड़ से गिरफ्तारी तक जारी है पुलिस का अभियान अपराधियों के खिलाफ धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन!
    1
    #धनबाद में #अपराधियों पर #पुलिस #का #शिकंजा!
एक्शन मोड में पुलिस, लगातार तेज हो रही कार्रवाई
मुठभेड़ से गिरफ्तारी तक जारी है पुलिस का अभियान
अपराधियों के खिलाफ धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन!
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.