logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बालाजी बस के उपचालक के पैर को बस ने ही किया चुर चुर।* *बस को पीछे घूमने/बैक करने के कारण बड़ी घटना।* *बस के ड्राइवर के लापरवाही के कारण यह घटना हुई।* जिले के गारू प्रखंड में सोमवार, 30 मार्च शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक बस के उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार लातेहार से महुआडांड़ जाने वाली बालाजी बस jh19e8108 जो गारू बाजार में पीछे मुड़ने के वक्त या बैक की जा रही थी। इसी दौरान लापरवाहीवश बस का चक्का उप चालक के पैर पर चढ़ गया, जिससे उनका पैर बुरी तरह चूर-चूर हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत गारू रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जुबेर अहमद ने बताया कि घायल का पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ है, इसलिए तत्काल रेफर करना आवश्यक था। वहीं, गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि उन्हें अभी घटना की पूरी जानकारी नहीं है, जानकारी मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल की पहचान मनिका प्रखंड के कुमडी गांव निवासी 27 वर्षीय लललु उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद उनके घर में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच की मांग की है।

3 hrs ago
user_निरंजन प्रसाद
निरंजन प्रसाद
गारू, लातेहार, झारखंड•
3 hrs ago
262e92f6-670f-45f3-b636-8e9feaf210ba

बालाजी बस के उपचालक के पैर को बस ने ही किया चुर चुर।* *बस को पीछे घूमने/बैक करने के कारण बड़ी घटना।* *बस के ड्राइवर के लापरवाही के कारण यह घटना हुई।* जिले के गारू प्रखंड में सोमवार, 30 मार्च शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक बस के उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार लातेहार से महुआडांड़ जाने वाली बालाजी बस jh19e8108 जो गारू बाजार में पीछे मुड़ने के वक्त या बैक की जा रही थी। इसी दौरान लापरवाहीवश बस का चक्का उप चालक के पैर पर चढ़ गया, जिससे उनका पैर बुरी तरह चूर-चूर हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत गारू रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जुबेर अहमद ने बताया कि घायल का पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ है, इसलिए तत्काल रेफर करना आवश्यक था। वहीं, गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि उन्हें अभी घटना की पूरी जानकारी नहीं है, जानकारी मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल की पहचान मनिका प्रखंड के कुमडी गांव निवासी 27 वर्षीय लललु उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद उनके घर में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच की मांग की है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • गारू : लातेहार पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत +2 हाई स्कूल मैदान गारू में आयोजित फुटबॉल मैच उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना रहा, जिसमें पुलिस को भरपूर जनसमर्थन मिला।रोमांचक मुकाबले में धानगरटोला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि रुद टीम उपविजेता रही। करवाई और कोटाम टीमों ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना हासिल की।मैच के समापन पर खिलाड़ियों को कप, मेडल, जर्सी एवं खेल सामग्री किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, पु.अ.नि. राजू रंजन, बारेसाढ़ प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी, पिकेट प्रभारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही प्रमुख सीता देवी, सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव, करवाई मुखिया सुनेसर सिंह, धानगरटोला के पूर्व मुखिया शिवशंकर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया।पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिससे क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना और मजबूत हुई।
    2
    गारू : लातेहार पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत +2 हाई स्कूल मैदान गारू में आयोजित फुटबॉल मैच उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना रहा, जिसमें पुलिस को भरपूर जनसमर्थन मिला।रोमांचक मुकाबले में धानगरटोला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि रुद टीम उपविजेता रही। करवाई और कोटाम टीमों ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना हासिल की।मैच के समापन पर खिलाड़ियों को कप, मेडल, जर्सी एवं खेल सामग्री किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, पु.अ.नि. राजू रंजन, बारेसाढ़ प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी, पिकेट प्रभारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही प्रमुख सीता देवी, सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव, करवाई मुखिया सुनेसर सिंह, धानगरटोला के पूर्व मुखिया शिवशंकर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया।पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिससे क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना और मजबूत हुई।
    user_निरंजन प्रसाद
    निरंजन प्रसाद
    गारू, लातेहार, झारखंड•
    5 hrs ago
  • लातेहार : जिला परिषद कार्यालय लातेहार एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी की अनुपस्थिति में उनके चेंबर में कथित तौर पर टेंडर मैनेज करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी अब चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में पूरी गतिविधि स्पष्ट रूप से देखी जा रही है, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। सूत्रों के अनुसार, उपाध्यक्ष के चेंबर में संवेदकों और कुछ लोगों के बीच बैठकों का दौर चल रहा था, जहां टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। वायरल वीडियो में यह गतिविधि साफ तौर पर नजर आ रही है, जिससे कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह सब तब हो रहा था जब जिला परिषद उपाध्यक्ष स्वयं कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। ऐसे में उनके चेंबर का इस तरह उपयोग होना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला कृत्य भी है। इधर, वीडियो सामने आने के बाद भी जिला प्रशासन की चुप्पी लोगों को खटक रही है। आम लोगों और जनप्रतिनिधियों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल, यह मामला जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और सबकी नजरें प्रशासन पर टिकी हैं।
    1
    लातेहार :
जिला परिषद कार्यालय लातेहार एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी की अनुपस्थिति में उनके चेंबर में कथित तौर पर टेंडर मैनेज करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी अब चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में पूरी गतिविधि स्पष्ट रूप से देखी जा रही है, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। सूत्रों के अनुसार, उपाध्यक्ष के चेंबर में संवेदकों और कुछ लोगों के बीच बैठकों का दौर चल रहा था, जहां टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। वायरल वीडियो में यह गतिविधि साफ तौर पर नजर आ रही है, जिससे कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि यह सब तब हो रहा था जब जिला परिषद उपाध्यक्ष स्वयं कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। ऐसे में उनके चेंबर का इस तरह उपयोग होना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला कृत्य भी है।
इधर, वीडियो सामने आने के बाद भी जिला प्रशासन की चुप्पी लोगों को खटक रही है। आम लोगों और जनप्रतिनिधियों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल, यह मामला जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और सबकी नजरें प्रशासन पर टिकी हैं।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    6 hrs ago
  • इस बार पलामू की रामनवमी बड़े ही विवाद ओर कठिनाइयों से भरा बड़े तेज आवाज के साथ वाला रामनवमी बीता।किसी के टूटे कांच तो कई लोग ध्वनि से से हुए बीमार
    1
    इस बार पलामू की रामनवमी बड़े ही विवाद ओर कठिनाइयों से भरा बड़े तेज आवाज के साथ वाला रामनवमी बीता।किसी के टूटे कांच तो कई लोग ध्वनि से से हुए बीमार
    user_Jaimatadi Jaimahakal
    Jaimatadi Jaimahakal
    Consultant मेदिनीनगर (डाल्टनगंज), पलामू, झारखंड•
    2 hrs ago
  • स्व. बिदेश सिंह की पुण्यतिथि पर मनातू के पदमा में उमड़ा जनसैलाब…
    1
    स्व. बिदेश सिंह की पुण्यतिथि पर मनातू के पदमा में उमड़ा जनसैलाब…
    user_पंकज प्रसून
    पंकज प्रसून
    Local News Reporter पांकी, पलामू, झारखंड•
    8 hrs ago
  • ट्रैक्टर पलटने से एक मौत दूसरे युवक गम्भीर रूप से घायल जांच में जुटी स्थस्नीय पुलिस घटना उगरा पंचायत के मेढो ग्राम के समीप हुआ दुर्घटना
    1
    ट्रैक्टर पलटने से एक मौत दूसरे युवक गम्भीर रूप से घायल जांच में जुटी स्थस्नीय पुलिस घटना उगरा पंचायत के मेढो ग्राम के समीप हुआ दुर्घटना
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    1 hr ago
  • *पोखरिया में बच्चों के बीच हवाई चप्पल, बिस्किट व पठन सामग्री का वितरण* पाटन प्रखंड के नावाखास पंचायत के अत्यंत पिछड़े टाना भगत जनजाति बाहुल्य ग्राम पोखरिया में सोमवार को बच्चों के बीच हवाई चप्पल, बिस्किट एवं पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा ने 50 बच्चों के बीच हवाई चप्पल एवं बिस्किट का वितरण किया। वहीं KOODRAT NGO के अनुज कुमार द्वारा बच्चों को ग्लूकोन-डी एवं पठन-पाठन की सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस तरह के छोटे-छोटे प्रयास से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है और वे विद्यालय आने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम के दौरान नावाखास पंचायत के मुखिया मनोज कुमार,अजीत मिश्रा (BWO),अंचल कार्यालय से मो. आरिफ खान,विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमोद कुमार,शिक्षक सुरेंद्र यादव, बीएफटी ब्रजेश कुमार सहित विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।
    1
    *पोखरिया में बच्चों के बीच हवाई चप्पल, बिस्किट व पठन सामग्री का वितरण*
पाटन प्रखंड  के नावाखास पंचायत के अत्यंत पिछड़े टाना भगत जनजाति बाहुल्य ग्राम पोखरिया में सोमवार को बच्चों के बीच हवाई चप्पल, बिस्किट एवं पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा ने 50 बच्चों के बीच हवाई चप्पल एवं बिस्किट का वितरण किया। वहीं KOODRAT NGO के अनुज कुमार द्वारा बच्चों को ग्लूकोन-डी एवं पठन-पाठन की सामग्री वितरित की गई।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस तरह के छोटे-छोटे प्रयास से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है और वे विद्यालय आने के लिए प्रेरित होते हैं।
कार्यक्रम के दौरान नावाखास पंचायत के मुखिया मनोज कुमार,अजीत मिश्रा (BWO),अंचल कार्यालय से मो. आरिफ खान,विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमोद कुमार,शिक्षक सुरेंद्र यादव, बीएफटी ब्रजेश कुमार सहित विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    3 hrs ago
  • चैनपुर (गुमला): अब बेटियों की सेहत को लेकर चैनपुर में एक अहम पहल शुरू की गई है। सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई।
    1
    चैनपुर (गुमला): अब बेटियों की सेहत को लेकर चैनपुर में एक अहम पहल शुरू की गई है। सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • महुआडांड़ प्रखंड के बोहटा में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आश्रम स्कूल के द्वितीय भवन निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और खुलेआम लापरवाही सामने आई है। भवन प्रमंडल के अधीन चल रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। निर्माण स्थल पर न तो सही तरीके से पानी पटाया जा रहा है और न ही निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।मौके पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल और जल्दबाजी में निर्माण कार्य किए जाने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये की लागत वाले इस भवन में खुलेआम अनियमितता बरती जा रही है। निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही से भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की न तो नियमित निगरानी हो रही है और न ही गुणवत्ता की जांच की जा रही है। करोड़ों की लागत से बन रहे इस भवन में इस तरह की लापरवाही से सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका गहरा गई है। जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी ठेकेदार, अभियंता और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही घटिया निर्माण कार्य को तत्काल रोककर मानकों के अनुरूप दोबारा निर्माण कराने की भी मांग उठाई गई है।
    10
    महुआडांड़ प्रखंड के बोहटा में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आश्रम स्कूल के द्वितीय भवन निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और खुलेआम लापरवाही सामने आई है। भवन प्रमंडल के अधीन चल रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। निर्माण स्थल पर न तो सही तरीके से पानी पटाया जा रहा है और न ही निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।मौके पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल और जल्दबाजी में निर्माण कार्य किए जाने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये की लागत वाले इस भवन में खुलेआम अनियमितता बरती जा रही है। निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही से भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की न तो नियमित निगरानी हो रही है और न ही गुणवत्ता की जांच की जा रही है। करोड़ों की लागत से बन रहे इस भवन में इस तरह की लापरवाही से सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका गहरा गई है। जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी ठेकेदार, अभियंता और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही घटिया निर्माण कार्य को तत्काल रोककर मानकों के अनुरूप दोबारा निर्माण कराने की भी मांग उठाई गई है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.