Shuru
Apke Nagar Ki App…
महिलाओं को न्याय मांगना पड़ा भारी, सरकार की पुलिस हुई मेहरबान लखनऊ से यह वीडियो वायरल हो रहा है कि 1076 महिला हेल्पलाइन में काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने बताया कि उनका वेतन 15000 देने को कहा गया है। लेकिन 7500 रुपए दिए जा रहे हैं। उसी बात को मुद्दा बनाकर कर अपनी मांग सरकार से कहने को इकट्ठा हुई । सरकार की पुलिस महिलाओं पर किस प्रकार फ़िदा है आप वीडियो में देख सकते हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि शुरू एप नहीं करता है।
Jagram singh
महिलाओं को न्याय मांगना पड़ा भारी, सरकार की पुलिस हुई मेहरबान लखनऊ से यह वीडियो वायरल हो रहा है कि 1076 महिला हेल्पलाइन में काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने बताया कि उनका वेतन 15000 देने को कहा गया है। लेकिन 7500 रुपए दिए जा रहे हैं। उसी बात को मुद्दा बनाकर कर अपनी मांग सरकार से कहने को इकट्ठा हुई । सरकार की पुलिस महिलाओं पर किस प्रकार फ़िदा है आप वीडियो में देख सकते हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि शुरू एप नहीं करता है।
- Saurabh RajKanpur, Kanpur Nagar😔1 hr ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव से महिला अपराध से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दलित युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने पहले उसे शादी का विश्वास दिलाया और उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें भी बना लीं और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। घटना के बाद न्याय के लिए भटक रही पीड़िता ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि वह कई बार पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने मामले में हीलाहवाली और लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और अपराधियों के हौसले पस्त हों। फिलहाल, मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंच चुका है और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है। अब देखना होगा कि पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।2
- हमीरपुर। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय सुमेरपुर में वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसमें कक्षाओं में प्रथम स्थान एवं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय का वार्षिक उत्सव का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.तरुण पाल ने किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मेधावी छात्राओं में कक्षा 8 की छात्रा अंशिका, कक्षा 7 की छात्रा मान्या व कक्षा 6 की छात्रा त्रिशा साहू के अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान पाने पर सम्मानित किया गया। इसी तरह राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता पाने वाली अंशिका, खुशी,आवनी, हर्षिता को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत शिक्षक मंजू गुप्ता,शिक्षिका रंजना, मीना, कुसुम लता, मंजू,अंकिता, ह्रदेश द्विवेदी आदि मौजूद है। प्रधानाध्यापिका वंदना त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उधर बांक के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षा चौपाल,प्रवेश आरम्भ, वार्षिकोत्सव,परीक्षा फल वितरण एवं विदाई समारोह हुआ। मुख्य अतिथि डायट प्रवक्ता रमेश यादव, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान रामपाल अनुरागी एवं स्वामी आनंद स्वरूप महाराज,संकुल प्रभारी रणजीत सिंह,अजीत सिंह, प्रधानाध्यापक अजय कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन बीटीसी प्रशिक्षु शशांक शिवहरे ने किया।4
- राठ विधायक मनीषा अनुरागी का बुलडोज़र वाला अंदाज़ हुआ वायरल , बुलडोज़र में सवार होकर जनता का स्वीकारा अभिवादन , बुलडोज़र के बकेट में सवार होकर ज़मीन से कई मीटर ऊपर नज़र आयी विधायिका, अपनी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले जवारा मेला में शिरकत करने पहुंची थी राठ से भाजपा विधायक मनीषा अनुरागी, बुलडोज़र में सवार होकर विधायिका ने लुटाया लंगर, विधायिका के अनोखे कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से हो रहा है वायरल ...1
- पलक झपके ही कुत्ते ने अटैक कर दिया. कोई कुछ समझ पाता, तब तक कुत्ते ने 4 लोगों को काट लिया. पहले कुर्सी पर बैठे युवक के गर्दन हमला किया. फिर तुरंत चारपाई पर बैठे शख्स का पैर पकड़ लिया. ये मामला मध्य प्रदेश के एक गांव का है.1
- नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र संवाददाता दिनकर जी की रिपोर्ट जैसा कि आज दिनांक 4 अप्रैल दिन शनिवार लगभग तीन चार के आसपास कानपुर नगर और अधिकांश क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना देखी गई है जिसमें बारिश में बर्फ के ओले देखे गए हैं जो कि किसानों के फसल खेत में कहीं-कहीं खड़ी है और कहीं-कहीं कट कर बोझ खेतों में पड़ा हुआ है बे मौसम बारिश होने के कारण अधिकांश क्षेत्र में बारिश होने के कारण किसान की फसल खराब हो सकती है मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटे में में आपके जनपद में हवा की गति 40 से 60 प्रति किलोमीटर घंटे के साथ और तूफान आने की आशंका बिजली के साथ बारिश और ओला वृष्टि होने की संभावना है माननीय उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी जी से अनुरोध है कि किसानों के हित के लिए फसल बीमा योजना से तहत किसानों के लिए सहानुभूति दी जाए जिससे कि किसानों के हित के लिए समस्या का समाधान हो सके वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र और नेशनल मीडिया संगठन परिवार की ओर से पत्रकारिता क्षेत्र में रुचि रखने वालों से निवेदन है कि हमारे चैनल से जुड़े न्यूज़ विज्ञापन और समाचार के लिए आप हमारे वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र के संवाददाता जी से संपर्क करें ज्यादा से ज्यादा न्यूज़ लाइक शेयर करें और लाइक करें सभी देशवासियों के नागरिकों से हाथ जोड़कर निवेदन है जोड़कर निवेदन है कि हमारे चैनल से जुड़े और नेशनल मीडिया प्रेस क्लब संगठन से जुड़कर पत्रकारिता क्षेत्र में अपना मनोबल बढ़ाएं1
- kanya pujan kit for 30₹-/Navratri special y#shorts #stationery1
- कानपुर घाटमपुर क्षेत्र में शनिवार को दोपहर बा 4 बजे तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। क्षेत्र के बहुत गांव में किसानों की खड़ी फसलों का नुक़सान होते देख निराश और चिंता व्यक्त की।3
- हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की हमशक्ल एक वीर महिला झलकारी बाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि झलकारी बाई सही अर्थों में वीरांगना थी। इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका जन्म झांसी के निकट भोजला गांव में सरोवर सिंह और जमुना देवी के घर 22 नवंबर 1830 को हुआ था। ये प्रारम्भ से ही साहसी थी। इनके पिता ने इन्हें घुड़सवारी तथा हथियार चलाना सिखा दिया था। इनका रानी की सेना के एक सैनिक पूरन कोरी से विवाह हो गया था। जब दुल्हेराव नामक भितरघाती के कारण गोरों को झांसी के किले के भीतर प्रवेश मिल गया और किले पर कब्जा होने लगा। रानी को झांसी से बाहर जाना पड़ा। ऐसे में उस समय झलकारी बाई हमशक्ल होने के कारण घोड़े पर सवार होकर गोरों के शिविर में पहुंच गई तो इन्हें देखकर गोरे सन्न रह गये। जनरल ह्यूरोज ने कहा कि यदि इन जैसी एक प्रतिशत महिलाएं भारत में हो जाये तो उन्हें देश छोड़ कर जाना पड़ेगा। झलकारी बाई के पति युद्ध में शहीद हो गए थे। झलकारी बाई की वीरता स्मरणीय रहेगी। इनके बारे में दो मत है कि ये 4 अप्रैल 1857 को वीरगति को प्राप्त हो गयी, दूसरे मतानुसार इन्हें फांसी दी गई थी। इस कार्यक्रम में सिद्धा, प्रेम, सागर, प्रिन्स, रिचा, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, पंकज सिंह, राहुल सोनकर, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।4
- कानपुर,4 अप्रैल 2026 - घाटमपुर तहसील क्षेत्र के पतारा विकासखंड अंतर्गत दर्जनो गांवों में हुई भीषण ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। पतारा, पतरसा तेजपुर, मुइया, सरैया सहित कई गांवों में बेमौसम हुई इस आफत से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे अन्नदाताओं में चिंता और निराशा का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार दोपहर अचानक काले बादल छा गए और शुरू हुई तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगे, जिसने खेतों में खड़ी गेहूं की तैयार फसल को तबाह कर दिया। किसानों का कहना है कि बारिश और ओलावृष्टि से उनकी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है और अब उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। प्रशासन से जल्द से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की जा रही है, ताकि इस संकट की घड़ी में किसानों को थोड़ी राहत मिल सके।4