खैर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उपाध्याय में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में दीवार गिरने से चारपाई पर सो रही 19 वर्षीय युवती की मलबे में दबकर मौत हो गई। युवती की शादी आगामी दिसंबर माह में तय थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के पिता लेखराज सिंह ने बताया कि उनके परिवार में कुल पांच बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी विद्या की शादी हो चुकी है। उनकी तीसरे नंबर की बेटी कीर्ति (19) रात में घर के अंदर बने कमरे में चारपाई पर सो रही थी। कमरे में गर्मी के कारण टेबल फैन चल रहा था। वहीं लेखराज सिंह, उनकी पत्नी मीना और परिवार के अन्य तीन बच्चे घर के बाहर अलग-अलग स्थानों पर सो रहे थे। परिजनों के मुताबिक रात में कूलर की आवाज और गहरी नींद के कारण उन्हें किसी प्रकार की अनहोनी का पता नहीं चला। सुबह करीब 4 बजे लेखराज सिंह लघुशंका के लिए उठे। इसी दौरान उनकी नजर कमरे की ओर गई तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि कमरे की दीवार अचानक गिर गई थी और उसके मलबे के नीचे चारपाई पर सो रही उनकी बेटी कीर्ति दब गई थी। लेखराज सिंह ने तत्काल शोर मचाकर पड़ोसियों और परिजनों को मदद के लिए बुलाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर युवती को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। गंभीर चोटों के कारण कीर्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता लेखराज सिंह, माता मीना, भाई हिमांशु, बहन विद्या सहित अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। जिस बेटी के हाथ पीले होने का परिवार बेसब्री से इंतजार कर रहा था, उसकी अचानक मौत से शादी की तैयारियों वाले घर में मातम पसर गया। पिता लेखराज सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी डिवाई क्षेत्र के गांव चौड़ेरा निवासी एक युवक के साथ तय हुई थी और आगामी दिसंबर माह में शादी होनी थी। परिवार बेटी की शादी को लेकर खुश था, लेकिन हादसे ने उनकी सारी खुशियां मातम में बदल दीं। परिजनों ने बताया कि वे इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराना चाहते हैं और अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना के बाद से मोहल्ले में भी गमगीन माहौल है। हादसे ने परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।

- जनरल ओबीसी सर्वणों जुल्म तुम्हारे साथ हुआ है,जागो और सब मानव एक सामान दर्जा प्राप्त करो जनरल ओबीसी सर्वणों जुल्म तुम्हारे साथ हुआ है,जैसे राज पाने के लिए देश बांटा गया, वेसे ही 60,70सालों के बाद सम्भिधान का सहारा लेकर नाती पोते राज पाएंगे, ये उन राष्ट्र पिता. नेहरू चाचा जी ने निश्चित कर दिया था1
- कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा जैसे हालात बाजरे की ट्यूबेल से सिंचाई कर रहे किसान कहीं प्रकृति ने बाढ़ चला रखी है तो कहीं जनमानस परेशान दिखाई दे रहे हैं, कहीं मकान बाढ़ में बहते हुए जा रहे हैं कहीं बरसात का भारी प्रकोप है तो कहीं पर पानी की बूंद की बौछार भी नहीं हो रही है. जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के मुरसान विकासखंड के दर्जनों गांव में बरसात न होने से लोग परेशान हैं धान की और बाजरे की फासले पानी के कारण प्रभावित हो रही हैं. यहां एक तरफ तो बरसात नहीं हो रही है तो दूसरी तरफ रजवाही में पानी भी नहीं आ रहा है. जिन किसानों पर अपनी ट्यूबवेल का इंतजाम है वह किसान अपनी धान की खेती में पानी लगा कर सिंचाई कर रहे है. लेकिन वह किस ज्यादा परेशान है जिन पर अपनी निजी ट्यूबवेल की कोई व्यवस्था नहीं है. जिन किसानों पर बाजार है और ट्यूबवेल की व्यवस्था है वह किसान ट्यूबवेल से पानी लगाकर बाजरे की सिंचाई कर रहे हैं. मुरसान विकासखंड के गांव जाटोई करील नगला अनिल बर्दवारी खुटीपुरी जाटान, खुटीपूरी ब्राह्मणान,कटेला भकरोई भूड़री,गुबरारी, खोदुआ, नगला भाऊ में पिछले कई दिनों बरसात की बूंदें भी नहीं पड़ी जिससे फसलों को कुछ राहत मिल जाती. गांव जटोई के किसान नाहर सिंह बाजरे की फसल में पानी से सिंचाई करते हुए दिखाई दिए, जब उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि बाजरा पार्टनरशिप में किया है लेकिन बरसात नहीं हो रही है और ना ही रजवाहे में पानी आ रहा है इसलिए सिंचाई करके बाजरे को सूखने से बचाया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर सूखे जैसे हालात हो रहे हैं. नाहर सिंह का कहना है प्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ रही है उधर सैकड़ों गाँव बाढ़ की चपेट में हैं लेकिन यहां बौछार भी नहीं आ रही है. वहीं रास्ते से गुजर रहे किसान ब्रजकिशोर दीक्षित को पूछा तो उन्होंने बताया कि मैं परसों ही बाजरे की फसल की ट्यूबेल से सिंचाई की है. उन्होंने अभी बताया कि मेरे चाचा के बेटे कांति स्वरूप ने भी बाजरे की सिंचाई ट्यूबवेल से की है. किसान पंकज सिंह का कहना है कि मौसम आंख दिख रहा है रजवाहे में पानी नहीं है.बाजरे की फसल प्रभावित हो रही है. गांव करील के ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव की किसान ट्यूबवेल से पानी लगाकर बाजरे की फसल की सिंचाई कर रहे हैं. गुबरारी के प्रधान पुत्र राजकुमार सिंह ने बताया कि हमारे यहां भी किसान ट्यूबवेल से पानी लगाकर बाजरे की सिंचाई कर रहे हैं. बर्दवारी पंचायत के प्रधान वीरू चौधरी ने बताया कि यहां पर भी सूखे जैसी हालत हैं ट्यूबवेल से पानी लगाकर किसानों द्वारा सिंचाई की जा रही है रजवाहे में पानी नहीं है. सिंचाई विभाग के अधिकारी यूके सोनकर से जब बारे में जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि रोस्टर के हिसाब से रजवाहों में पानी चल रहा है. उन्होंने बताया कि 10 दिन के अंतराल से रजवाहों में रोस्टर के अनुसार पानी छोड़ा जा रहा है. सिंचाई विभाग की निचली मांट ब्रांच के जूनियर इंजीनियर कुलदीप गुप्ता ने बताया कि 2 दिन पूर्व सादाबाद रजवाड़े में पानी छोड़ा गया है एक का दो दिन में पानी प्रभावित गाँवों तक पहुंच जायेगा.1
- धान की फसल में पानी लगाते समय एक व्यक्ति के पैर पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस के गांव धुबई में धान की फसल में पानी लगाते समय एक व्यक्ति जरीफ के पैर पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा व्यक्ति का उपचार किया गया। व्यक्ति ने बताया वह धान की खेत में पानी लग रहा था तभी सांप ने पैर पर काट लिया। हालत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया।1
- सासनी में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर अलीगढ़ रेफर सासनी में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर अलीगढ़ रेफर सासनी (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गदाखेड़ा के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एम्बुलेंस और परिजनों की मदद से घायलों को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव लारौटा निवासी हरीश (पुत्र राजकुमार) अपने चचेरे भाई दीपक (पुत्र विजयवीर सिंह) के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से सासनी आ रहा था। जैसे ही वे गांव गदाखेड़ा के पास पहुंचे, तभी एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई, जिससे घायलों को तुरंत सासनी सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया, लेकिन हरीश की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।1
- मथुरा मस्जिद को हटाने के लिए 20 एकड़ जमीन मेवात में देने को तैयार हिंदू पक्ष1
- सादाबाद तहसील जिलेभर के किसानों से शामिल होने की अपील भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सभी किसानों संगठनों और ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों से 21 अगरुत की महापंचायत में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया संगठन का दावा है कि महापंचायत में आगे की रणनीति और आंदोलन अगली रूपरेखा भी तय की जाएगी सादाबाद तहसील जिलेभर के किसानों से शामिल होने की अपील भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सभी किसानों संगठनों और ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों से 21 अगरुत की महापंचायत में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया संगठन का दावा है कि महापंचायत में आगे की रणनीति और आंदोलन अगली रूपरेखा भी तय की जाएगी4
- जन्मदिन के शुभ अवसर पर विशेष समाचार अलीगढ़। आज का दिन खुशियों, उमंग और उत्साह से भरा हुआ है। जे पी सिंह का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जन्मदिन के इस खास अवसर पर परिवारजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। सुबह से ही जे पी सिंह के निवास पर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। परिजनों और करीबियों ने जन्मदिन की खुशियां साझा करते हुए केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ जन्मदिन की बधाई दी। सोशल मीडिया के माध्यम से भी बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। जन्मदिन के अवसर पर जे पी सिंह ने सभी परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दी गई शुभकामनाएं और प्यार उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह भविष्य में भी समाज और अपने क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर सकारात्मक कार्यों में योगदान देने का प्रयास करते रहेंगे। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों एवं मित्रों ने कहा कि जे पी सिंह हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। उनके जन्मदिन पर सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका जीवन हमेशा खुशियों से भरा रहे, उन्हें सफलता मिले और वे स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें। जन्मदिन समारोह के दौरान माहौल पूरी तरह खुशियों से सराबोर नजर आया। केक काटने के बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और [नाम] के स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन की कामना की। एमडी न्यूज़ परिवार की ओर से भी जे पी सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि आने वाला प्रत्येक वर्ष उनके जीवन में नई खुशियां, नई उपलब्धियां और नई सफलताएं लेकर आए। 🎂 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।1
- खैर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उपाध्याय में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में दीवार गिरने से चारपाई पर सो रही 19 वर्षीय युवती की मलबे में दबकर मौत हो गई। युवती की शादी आगामी दिसंबर माह में तय थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के पिता लेखराज सिंह ने बताया कि उनके परिवार में कुल पांच बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी विद्या की शादी हो चुकी है। उनकी तीसरे नंबर की बेटी कीर्ति (19) रात में घर के अंदर बने कमरे में चारपाई पर सो रही थी। कमरे में गर्मी के कारण टेबल फैन चल रहा था। वहीं लेखराज सिंह, उनकी पत्नी मीना और परिवार के अन्य तीन बच्चे घर के बाहर अलग-अलग स्थानों पर सो रहे थे। परिजनों के मुताबिक रात में कूलर की आवाज और गहरी नींद के कारण उन्हें किसी प्रकार की अनहोनी का पता नहीं चला। सुबह करीब 4 बजे लेखराज सिंह लघुशंका के लिए उठे। इसी दौरान उनकी नजर कमरे की ओर गई तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि कमरे की दीवार अचानक गिर गई थी और उसके मलबे के नीचे चारपाई पर सो रही उनकी बेटी कीर्ति दब गई थी। लेखराज सिंह ने तत्काल शोर मचाकर पड़ोसियों और परिजनों को मदद के लिए बुलाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर युवती को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। गंभीर चोटों के कारण कीर्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता लेखराज सिंह, माता मीना, भाई हिमांशु, बहन विद्या सहित अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। जिस बेटी के हाथ पीले होने का परिवार बेसब्री से इंतजार कर रहा था, उसकी अचानक मौत से शादी की तैयारियों वाले घर में मातम पसर गया। पिता लेखराज सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी डिवाई क्षेत्र के गांव चौड़ेरा निवासी एक युवक के साथ तय हुई थी और आगामी दिसंबर माह में शादी होनी थी। परिवार बेटी की शादी को लेकर खुश था, लेकिन हादसे ने उनकी सारी खुशियां मातम में बदल दीं। परिजनों ने बताया कि वे इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराना चाहते हैं और अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना के बाद से मोहल्ले में भी गमगीन माहौल है। हादसे ने परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।1