सासनी में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर अलीगढ़ रेफर सासनी में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर अलीगढ़ रेफर सासनी (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गदाखेड़ा के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एम्बुलेंस और परिजनों की मदद से घायलों को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव लारौटा निवासी हरीश (पुत्र राजकुमार) अपने चचेरे भाई दीपक (पुत्र विजयवीर सिंह) के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से सासनी आ रहा था। जैसे ही वे गांव गदाखेड़ा के पास पहुंचे, तभी एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई, जिससे घायलों को तुरंत सासनी सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया, लेकिन हरीश की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
सासनी में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर अलीगढ़ रेफर सासनी में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर अलीगढ़ रेफर सासनी (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गदाखेड़ा के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एम्बुलेंस और परिजनों की मदद से घायलों को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव लारौटा निवासी हरीश (पुत्र राजकुमार) अपने चचेरे भाई दीपक (पुत्र विजयवीर सिंह) के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से सासनी आ रहा था। जैसे ही वे गांव गदाखेड़ा के पास पहुंचे, तभी एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई, जिससे घायलों को तुरंत सासनी सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया, लेकिन हरीश की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
- सासनी में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर अलीगढ़ रेफर सासनी में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर अलीगढ़ रेफर सासनी (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गदाखेड़ा के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एम्बुलेंस और परिजनों की मदद से घायलों को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव लारौटा निवासी हरीश (पुत्र राजकुमार) अपने चचेरे भाई दीपक (पुत्र विजयवीर सिंह) के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से सासनी आ रहा था। जैसे ही वे गांव गदाखेड़ा के पास पहुंचे, तभी एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई, जिससे घायलों को तुरंत सासनी सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया, लेकिन हरीश की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।1
- छौंक में विश्व मच्छर दिवस पर हुआ संचारी रोग जागरूकता कार्यक्रम सासनी के गांव छौंक के उच्च प्राथमिक विद्यालय में विश्व मच्छर दिवस पर विज्ञान क्लब एवं सुशीला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचारी रोग जागरूकता एवं मच्छर नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक विमलेश सेंगर ने की और संचालन विज्ञान क्लब समन्वयक डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने किया। गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएचसी के डा. पावस कुशवाहा, डॉ. कैलाश चंद्र, विशिष्ट अतिथि पूजा कुशवाहा एवं मुख्य वक्ता नेहा ओझा मंचासीन रहे। उन्होंने ने विद्यार्थियों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे रोगों से बचाव के उपाय बताए। वक्ताओं ने आसपास पानी जमा न होने देने, स्वच्छता बनाए रखने और हर सप्ताह मच्छर के लार्वा को पनपने से रोकने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विमलेश सेंगर ने बच्चों को संचारी रोगों की रोकथाम की शपथ दिलाई। जागरूकता और स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले बाल वैज्ञानिकों हर्षित, वंश, मयंक, प्रशांत, लवकुश और हिमांशु को स्वच्छता प्रहरी सम्मान से सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मच्छर का घर खोजो, लार्वा को खत्म करो और संचारी रोगों को दूर भगाओ का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा कि मच्छर भले ही छोटा है, लेकिन उससे फैलने वाली बीमारियां गंभीर हो सकती हैंय इसलिए रोकथाम ही सबसे बड़ा बचाव है।3
- यूपी के महोबा में गड्ढा-मुक्त सड़क का हक मांगने सड़क पर उतरे स्कूली बच्चों पर पुलिस की लातें और बदसलूकी! सड़कों के बड़े-बड़े दावों की पोल महोबा के स्कूली बच्चों ने खोल दी, तो जवाब में पुलिस की बर्बरता मिली! जो हाथ कलम और किताबें थामने के लिए बने हैं, उन मासूम छात्र-छात्राओं को सड़क से लात मारकर हटाना बेहद शर्मनाक है। यह कैसी व्यवस्था है जहां अपने भविष्य के लिए आवाज उठाने वाले मासूमों को इंसाफ के बजाय पुलिस का अत्याचार मिल रहा है? सत्ता के अहंकार में चूर सरकार बच्चों की सुरक्षा करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। #SchoolThikKaro2
- कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा जैसे हालात बाजरे की ट्यूबेल से सिंचाई कर रहे किसान कहीं प्रकृति ने बाढ़ चला रखी है तो कहीं जनमानस परेशान दिखाई दे रहे हैं, कहीं मकान बाढ़ में बहते हुए जा रहे हैं कहीं बरसात का भारी प्रकोप है तो कहीं पर पानी की बूंद की बौछार भी नहीं हो रही है. जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के मुरसान विकासखंड के दर्जनों गांव में बरसात न होने से लोग परेशान हैं धान की और बाजरे की फासले पानी के कारण प्रभावित हो रही हैं. यहां एक तरफ तो बरसात नहीं हो रही है तो दूसरी तरफ रजवाही में पानी भी नहीं आ रहा है. जिन किसानों पर अपनी ट्यूबवेल का इंतजाम है वह किसान अपनी धान की खेती में पानी लगा कर सिंचाई कर रहे है. लेकिन वह किस ज्यादा परेशान है जिन पर अपनी निजी ट्यूबवेल की कोई व्यवस्था नहीं है. जिन किसानों पर बाजार है और ट्यूबवेल की व्यवस्था है वह किसान ट्यूबवेल से पानी लगाकर बाजरे की सिंचाई कर रहे हैं. मुरसान विकासखंड के गांव जाटोई करील नगला अनिल बर्दवारी खुटीपुरी जाटान, खुटीपूरी ब्राह्मणान,कटेला भकरोई भूड़री,गुबरारी, खोदुआ, नगला भाऊ में पिछले कई दिनों बरसात की बूंदें भी नहीं पड़ी जिससे फसलों को कुछ राहत मिल जाती. गांव जटोई के किसान नाहर सिंह बाजरे की फसल में पानी से सिंचाई करते हुए दिखाई दिए, जब उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि बाजरा पार्टनरशिप में किया है लेकिन बरसात नहीं हो रही है और ना ही रजवाहे में पानी आ रहा है इसलिए सिंचाई करके बाजरे को सूखने से बचाया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर सूखे जैसे हालात हो रहे हैं. नाहर सिंह का कहना है प्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ रही है उधर सैकड़ों गाँव बाढ़ की चपेट में हैं लेकिन यहां बौछार भी नहीं आ रही है. वहीं रास्ते से गुजर रहे किसान ब्रजकिशोर दीक्षित को पूछा तो उन्होंने बताया कि मैं परसों ही बाजरे की फसल की ट्यूबेल से सिंचाई की है. उन्होंने अभी बताया कि मेरे चाचा के बेटे कांति स्वरूप ने भी बाजरे की सिंचाई ट्यूबवेल से की है. किसान पंकज सिंह का कहना है कि मौसम आंख दिख रहा है रजवाहे में पानी नहीं है.बाजरे की फसल प्रभावित हो रही है. गांव करील के ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव की किसान ट्यूबवेल से पानी लगाकर बाजरे की फसल की सिंचाई कर रहे हैं. गुबरारी के प्रधान पुत्र राजकुमार सिंह ने बताया कि हमारे यहां भी किसान ट्यूबवेल से पानी लगाकर बाजरे की सिंचाई कर रहे हैं. बर्दवारी पंचायत के प्रधान वीरू चौधरी ने बताया कि यहां पर भी सूखे जैसी हालत हैं ट्यूबवेल से पानी लगाकर किसानों द्वारा सिंचाई की जा रही है रजवाहे में पानी नहीं है. सिंचाई विभाग के अधिकारी यूके सोनकर से जब बारे में जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि रोस्टर के हिसाब से रजवाहों में पानी चल रहा है. उन्होंने बताया कि 10 दिन के अंतराल से रजवाहों में रोस्टर के अनुसार पानी छोड़ा जा रहा है. सिंचाई विभाग की निचली मांट ब्रांच के जूनियर इंजीनियर कुलदीप गुप्ता ने बताया कि 2 दिन पूर्व सादाबाद रजवाड़े में पानी छोड़ा गया है एक का दो दिन में पानी प्रभावित गाँवों तक पहुंच जायेगा.1
- जनरल ओबीसी सर्वणों जुल्म तुम्हारे साथ हुआ है,जागो और सब मानव एक सामान दर्जा प्राप्त करो जनरल ओबीसी सर्वणों जुल्म तुम्हारे साथ हुआ है,जैसे राज पाने के लिए देश बांटा गया, वेसे ही 60,70सालों के बाद सम्भिधान का सहारा लेकर नाती पोते राज पाएंगे, ये उन राष्ट्र पिता. नेहरू चाचा जी ने निश्चित कर दिया था1
- धान की फसल में पानी लगाते समय एक व्यक्ति के पैर पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस के गांव धुबई में धान की फसल में पानी लगाते समय एक व्यक्ति जरीफ के पैर पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा व्यक्ति का उपचार किया गया। व्यक्ति ने बताया वह धान की खेत में पानी लग रहा था तभी सांप ने पैर पर काट लिया। हालत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया।1
- खैर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उपाध्याय में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में दीवार गिरने से चारपाई पर सो रही 19 वर्षीय युवती की मलबे में दबकर मौत हो गई। युवती की शादी आगामी दिसंबर माह में तय थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के पिता लेखराज सिंह ने बताया कि उनके परिवार में कुल पांच बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी विद्या की शादी हो चुकी है। उनकी तीसरे नंबर की बेटी कीर्ति (19) रात में घर के अंदर बने कमरे में चारपाई पर सो रही थी। कमरे में गर्मी के कारण टेबल फैन चल रहा था। वहीं लेखराज सिंह, उनकी पत्नी मीना और परिवार के अन्य तीन बच्चे घर के बाहर अलग-अलग स्थानों पर सो रहे थे। परिजनों के मुताबिक रात में कूलर की आवाज और गहरी नींद के कारण उन्हें किसी प्रकार की अनहोनी का पता नहीं चला। सुबह करीब 4 बजे लेखराज सिंह लघुशंका के लिए उठे। इसी दौरान उनकी नजर कमरे की ओर गई तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि कमरे की दीवार अचानक गिर गई थी और उसके मलबे के नीचे चारपाई पर सो रही उनकी बेटी कीर्ति दब गई थी। लेखराज सिंह ने तत्काल शोर मचाकर पड़ोसियों और परिजनों को मदद के लिए बुलाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर युवती को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। गंभीर चोटों के कारण कीर्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता लेखराज सिंह, माता मीना, भाई हिमांशु, बहन विद्या सहित अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। जिस बेटी के हाथ पीले होने का परिवार बेसब्री से इंतजार कर रहा था, उसकी अचानक मौत से शादी की तैयारियों वाले घर में मातम पसर गया। पिता लेखराज सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी डिवाई क्षेत्र के गांव चौड़ेरा निवासी एक युवक के साथ तय हुई थी और आगामी दिसंबर माह में शादी होनी थी। परिवार बेटी की शादी को लेकर खुश था, लेकिन हादसे ने उनकी सारी खुशियां मातम में बदल दीं। परिजनों ने बताया कि वे इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराना चाहते हैं और अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना के बाद से मोहल्ले में भी गमगीन माहौल है। हादसे ने परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।1
- उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के रैपुरा गांव के पास कीचड़ और जलभराव से बदहाल सड़क को लेकर बरसते पानी के बीच हाइवे पर प्रदर्शन कर रहे स्कूली छात्र-छात्राओं (Zen-Alpha) के साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी का मामला बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है। रैपुरा, मझलवारा, बनियातला और महानपुरा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग गड्ढों और जलभराव में तब्दील है। आए दिन ई-रिक्शा और ऑटो पलटने से स्कूली बच्चे चोटिल हो रहे हैं। मजबूर होकर बच्चे अपनी जायज़ मांग लेकर हाइवे पर उतरे, लेकिन उनकी समस्या सुनने के बजाय उन्हें हड़काया गया और उनके साथ बदसलूकी की गई। बच्चे सड़क मांग रहे हैं, बदसलूकी नहीं। बच्चों की आवाज बुलंद रहे। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के रैपुरा गांव के पास कीचड़ और जलभराव से बदहाल सड़क को लेकर बरसते पानी के बीच हाइवे पर प्रदर्शन कर रहे स्कूली छात्र-छात्राओं (Zen-Alpha) के साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी का मामला बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है। रैपुरा, मझलवारा, बनियातला और महानपुरा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग गड्ढों और जलभराव में तब्दील है। आए दिन ई-रिक्शा और ऑटो पलटने से स्कूली बच्चे चोटिल हो रहे हैं। मजबूर होकर बच्चे अपनी जायज़ मांग लेकर हाइवे पर उतरे, लेकिन उनकी समस्या सुनने के बजाय उन्हें हड़काया गया और उनके साथ बदसलूकी की गई। बच्चे सड़क मांग रहे हैं, बदसलूकी नहीं। बच्चों की आवाज बुलंद रहे।1