Shuru
Apke Nagar Ki App…
अब हेलमेट पर चालान करने से पहले 100 बार सोचेगी पुलिस ऐसी क्या चर्चा है जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है आईए जानते हैं..........
PUBLIC MEDIA NEWS
अब हेलमेट पर चालान करने से पहले 100 बार सोचेगी पुलिस ऐसी क्या चर्चा है जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है आईए जानते हैं..........
More news from राजस्थान and nearby areas
- कुशलगढ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी अपनी ही दुर्दशा पर आंसु बहाता कुशलगढ़ बाईपास का रोड़ दो राजनेतिक दलों के दिग्गजों का मार्ग बदहाल , जवाबदेही से पिछे क्यु जनप्रतिनिधि व अधिकारी एक और केंद्र सरकार से लेकर राजस्थान में डबल इंजन की सरकार वही जीस कस्बे पर हमारी टीम पंहुची कुशलगढ़ वहां भी प्रधान भाजपा के तथा नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड विराजमान,फीर भी कुशलगढ़ में बने बाईपास का डामरीकरण गड्ढों में तब्दील हो कर सरकार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता हुआ नजर आ रहा है, इस रोड़ पर सेकंडों दो पहिया व अन्य वाहनों का आवागमन होता है इतना ही नहीं सेकंडों लोग भी इसी मार्ग पर पेदल चलते हैं आलम यह है कि यह रोड़ बरसात में छोटे-छोटे नहीं बल्कि बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है पर सभी के सभी कुंभकर्ण की निंद क्यों सोएं हुएं हैं!हम आपको बतादे की जीस मार्ग पर हमारी कलम से पाठकों सरकार व जनप्रतिनिधियों तक ध्यान दिला रहे हैं उस मार्ग पर भाजपा नेता तथा पुर्व विधायक व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर तथा वर्तमान विधायक श्रीमती रमीला हुरतींग खडीया भी उसी मार्ग से गुजर कर अपने निवास पर आना जाना करते हैं वहीं अधिकारीयों का आना-जाना उसी मार्ग पर लगा रहता है पर इस मार्ग की दशा दिशा पर ध्यान केंद्रित क्यों नहीं क्या जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों व नगरपालिका प्रशासन की जवाबदारी नहीं तो क्या लोगों ने बताया कि इस बाईपास रोड पर खड्डे इतने की जरा सी चूक कभी भी हादसे को न्योता देदे लोगों ने बताया कि राजनेतिक दलों के लोग वोट बैंक और सत्ता के सिंहासन पर विराजमान हो कर जनप्रतिनिधि तो बनकर सत्ता का सुख प्राप्त कर लेते हैं पर इस मार्ग को सुधारने की आगे रहकर पहल क्यों नहीं करतें देखना यह होगा कि क्या मौजूदा सरकार जनप्रतिनिधि अधिकारी व नगरपालिका प्रशासन इस समस्या से निजात दिलाएंगे या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा!4
- दतिया उपचुनाव के मिली जीत का मनाया जश्न,एक दूसरे को दी बधाई, पानसेमल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत का जश्न मनाया।बस स्टैंड पर कांग्रेस पार्टी ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई दी।1
- धामनोद में कांग्रेस के पूर्व विधायक पाँचीलाल मेडा सहित नगर के कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत की खुशी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई धामनोद धामनोद:-दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की हुई प्रचंड विजय पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, सोमवार को शाम होते होते जैसे ही दतिया उपचुनाव विधानसभा के नतीजे आते से प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया, धामनोद नगर में महेश्वर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इकट्ठे होकर जश्न मनाया इस दौरान वहां पूर्व विधायक पांचीलाल मैंडॉ,नगर कांग्रेस अध्यक्ष विजय शर्मा, कमल यादव,विकास पटेल, ज्योति जोशी, श्रीमती राजकुमारी खराड़े, बंटी जायसवाल, हरिराम काका,अश्विन जायसवाल,महेश शर्मा, जमील खान, लोकेश यादव, मुकेश पवार, महादेव पाटीदार, अंतिम यादव, लोकेश शिंदे,देवेंद्र जुनी, राज शर्मा, अमन चौहान, विनोद यादव, राजाराम यादव, मुकेश भूरिया, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे1
- Post by सच की धार न्यूज1
- कलिजरा में ऐतिहासिक चातुर्मास का शुभारंभ, भव्य कलश स्थापना के साथ गूंजा धर्म का जयघोष कलिजरा, वागड़ की धर्मधरा कलिजरा में पहली बार आर्यिका संघ के ऐतिहासिक चातुर्मास का शुभारंभ भव्य कलश स्थापना के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बाहुबली परिसर में ध्वजारोहण से हुआ, जिसका सौभाग्य धनपाल पचोरी (नौगामा) को प्राप्त हुआ। इसके बाद आचार्य श्री 108 विभव सागरजी महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका सिद्ध श्री, आर्यिका संघ श्री एवं आर्यिका सभा श्री के 10वें पावन वर्षायोग (चातुर्मास) का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, पूर्व जिलाध्यक्ष चांदमल जैन, प्रधान सुभाषजी तथा अब्दुल गफ्फार ने किया, जबकि मंगलाचरण ईशानवी एवं फैनी ने प्रस्तुत किया। कलश स्थापना से पूर्व बालिका मंडल, महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल की धार्मिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। नौगामा, बागीदौरा, बड़ोदिया, परतापुर, घाटोल, तलवाड़ा, अरथूना, बांसवाड़ा, सज्जनगढ़, कुशलगढ़, सागवाड़ा सहित मध्यप्रदेश के इंदौर एवं दक्षिण क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आर्यिका संघ के चरणों में श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समाज अध्यक्ष रतनपाल दोसी ने बताया कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने। कार्यक्रम का संचालन भैयाजी एवं संजीव धनावत ने किया। अपने प्रेरणादायी प्रवचन में आर्यिका सिद्ध श्री ने कहा कि "मन में धर्म के भाव जागृत होना ही सच्चे धर्म की पहचान है।" उन्होंने कहा कि चातुर्मास का उद्देश्य धन नहीं, बल्कि धर्म का अर्जन करना है। वहीं आर्यिका सभा श्री ने कलश को समृद्धि, मंगल और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक बताते हुए प्रत्येक घर को धर्ममय बनाने का संदेश दिया। आयोजन के दौरान प्रथम कलश गांधी बदामीलाल कुशलजी परिवार, द्वितीय गांधी पंकज कुमार केसरीमल परिवार, तृतीय दोसी नगीनलाल किशनलाल परिवार, चतुर्थ रतनपाल मोतीलाल दोसी परिवार तथा पंचम सुशील रतनपाल घोड़ा परिवार को स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अंत में बालिकाओं, महिलाओं एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को भक्तिमय बना दिया2
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी श्रावण के पहले सोमवार पर हुई भजन संध्या। भजनों पर झूमे श्रद्धालु राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के कोटड़ा गांव स्थित महाकाली मंदिर पर श्रावण मास के पहले सोमवार को रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया जीसमे कलसिंह महाराज विजय महाराज व मिडिया प्रभारी रुपसिंह डामोर राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत के सनातनी भक्तो ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाएं भजनों को सुनते ही भक्त नाचने झुमने लगें2
- महेश्वर से उज्जैन के लिए निकली बाणेश्वरी कांवड़ यात्रा, हजारों शिवभक्तों ने लिया आस्था का संकल्प रास्ते भर बोल बम के गूजे नारे धामनोद जगन्नाथ यादव श्रावण मास के पावन अवसर पर बाणेश्वरी कांवड़ यात्रा का शुभारंभ महेश्वर स्थित मां नर्मदा के पवित्र तट से विधि-विधान के साथ किया गया। यह कांवड़ यात्रा पिछले 24 वर्षों से लगातार गोलू शुक्ला के सान्निध्य में निकाली जा रही है। कांवड़ यात्रा में हजारों शिवभक्त शामिल हुए। यात्रा महेश्वर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।आयोजकों के अनुसार इस वर्ष भी करीब 4 हजार शिवभक्तों का जत्था एक साथ कांवड़ लेकर उज्जैन की ओर रवाना हुआ। पूरी यात्रा के दौरान "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।श्रावण मास के प्रथम चरण में शुरू हुई इस धार्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति ने यात्रा के सफल संचालन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं भी की हैं।1
- फांसी पटका मिला नाबालिक युवती का शव..धामनोद पुलिस जांच में जुटी।1