स्थानांतरण पर बैंक अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई, नए प्रबंधकों का हुआ स्वागत हसनपुरा/सीवान | प्रखंड अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की हसनपुरा शाखा में सोमवार को एक सादगीपूर्ण लेकिन भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शाखा प्रबंधक और सहायक प्रबंधक के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। समारोह के दौरान बैंक कर्मियों एवं स्थानीय ग्राहकों ने निवर्तमान शाखा प्रबंधक उमाशंकर एवं सहायक प्रबंधक रंजन कुमार को फूल-माला पहनाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। वही कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शाखा ने बेहतर सेवा प्रदान की और ग्राहकों का विश्वास मजबूत हुआ। उमाशंकर बीते 23 अप्रैल 2023 से हसनपुरा शाखा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके कार्यकाल में बैंकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा ग्राहकों की समस्याओं के समाधान के लिए कई सराहनीय पहल की गई। अब उनका स्थानांतरण छपरा में कर दिया गया है। वहीं सहायक प्रबंधक रंजन कुमार, जिन्होंने 08 मई 2023 से अपनी सेवा शुरू की थी। इस दौरान लोगों ने शुभकामनाओं के साथ विदा किया। उनका स्थानांतरण सारण जिले के अपहर शाखा में हुआ है। उनके सरल स्वभाव और कार्य के प्रति समर्पण की भी खूब प्रशंसा की गई। इस अवसर पर नए शाखा प्रबंधक मणिकांत झा और सहायक प्रबंधक अनुराग वर्धन का अंगवस्त्र पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मणिकांत झा इससे पहले सीवान के तरवारा शाखा में कार्यरत थे, जबकि अनुराग वर्धन सिसवन शाखा में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दोनों अधिकारियों ने अपने संबोधन में भरोसा दिलाया कि वे ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। समारोह के अंत में सभी ने निवर्तमान अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और नए अधिकारियों के साथ मिलकर बैंक के विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

- बलिया जनपद के बेरूआरबारी क्षेत्र में रविवार शाम करीब 8 बजे सुखपुरा मार्ग पर रोशनी कार बाजार के सामने स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घटना ब्लॉक मुख्यालय से लगभग आधा किलोमीटर दूर की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वाहन में रखा सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे के दौरान पीछे आ रहा एक अन्य ई-रिक्शा भी इसकी चपेट में आ गया, जिससे कुल घायलों की संख्या बढ़ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरूआरबारी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने रामसागर यादव (50) की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सोमवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस ने जानकारी दी कि मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज में एक युवक ने नया मोबाइल फोन न मिलने पर खुद को चाकू मार लिया। जादोपुर थाना क्षेत्र के मसान थाना गांव में रवि क्रमार (20) ने अपने पिता द्वारा नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार करने पर यह कदम उठाया। रवि कुमार, जो राघो पंडित का बेटा है, काफी समय से एक महंगा मोबाडल फोन खरीदने की जिद कर रहा था। इसी बात को लेकर घर में पिता और पुत्र के बीच बहस हुई। पिता ने बताया कि अभी नया फोन दिलाने की स्थिति नहीं है। पिता के इनकार के बाद युवक गुस्से में आ गया। उसने पहले अपना पुराना मोबाइल फोन जमीन पर पटक कर तोड दिया। इसके बाद, उसने घर में रखे चाकू से अपने पेट पर कई वार कर लिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने रवि को लहू-लुहान हालत में पाया और तत्काल उसे इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया..1
- हालांकि “संशोधन पारित न होने” जैसी स्थिति पर उनका सीधा बयान कम सामने आया है, लेकिन उनके हालिया भाषणों और प्रतिक्रियाओं से यह साफ होता है कि उन्होंने इस मुद्दे पर चिंता और नाराजगी जताई है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग महिलाओं के अधिकारों का विरोध करते हैं, वे महिला शक्ति का सम्मान नहीं कर सकते यह बात भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम में कही।1
- छपरा शहर के प्रेक्षा गृह में 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत 'सोलर लोन मेला-2026' का हुआ आयोजन1
- बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण आग लगने से करीब 30 घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कई परिवार बेघर हो गए। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक गोरख पासवान ने पीड़ितों से मिलकर महिलाओं को साड़ी वितरण किया और मदद का भरोसा दिया।1
- सटीक उत्तर कैसे लिखें? | Art of Answer Writing | Board & UPSC Exam Tips #reelsviralシ #viralreels #answerwriting #trendingvideo1
- भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाने वाले परशुराम जी की पूजा-अर्चना की गई और उनके जीवन व आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। भक्तों ने विधि-विधान से हवन-पूजन किया और धार्मिक भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही, जहां सामाजिक एकता और धर्म के प्रति आस्था का सुंदर संदेश दिया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन सत्य, धर्म और न्याय की प्रेरणा देता है, जिसे सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।1
- नमस्कार! आपका स्वागत है डिजिटल E पेज में— यह वो प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको मिलती हैं बलिया जनपद की छोटी-बड़ी हर खबर— सबसे पहले, सबसे तेज़ और सबसे सटीक अंदाज़ में। हम आपके लिए लाते हैं हर ज़रूरी अपडेट— चाहे वो प्रशासनिक खबरें हों, ग्रामीण मुद्दे हों, या जनहित से जुड़ी बड़ी बातें। 👉 अब आपकी आवाज़ ही आपकी पहचान बनेगी। तो देर किस बात की? आज ही जुड़िए डिजिटल E पेज के साथ— और सच्ची पत्रकारिता के इस अभियान में हमारा साथ दीजिए। डिजिटल E पेज — आपकी खबर, आपकी ताकत।" #viralvideo #reelstrending #explorepage #trendingnow #indiaviral1
- सटीक उत्तर कैसे लिखें? | Art of Answer Writing | Board & UPSC Exam Tips #reelsviralシ #viralreels #answerwriting #trendingvideo1