logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहाबाद में अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हरदोई। दीपावली के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ अभियान चलाते हुए शाहाबाद कस्बे में बड़ी कार्रवाई की। 31 अक्टूबर 2026 को थाना शाहाबाद क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने के मामले में तीन अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों के गोदामों को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी शाहाबाद संतोष कुमार सिंह ने कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पत्रकार-शशिकांत मौर्या सण्डीला, हरदोई मो०:- 9621210326 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 नोट: खबरों से संबंधित किसी भी जानकारी को फोटो, वीडियो एवं शिकायत पत्र के साथ दिए गए नंबर पर व्हाट्सऐप करें।

6 hrs ago
user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
शशिकान्त मौर्या पत्रकार
Journalist Sandila, Hardoi•
6 hrs ago

शाहाबाद में अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हरदोई। दीपावली के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ अभियान चलाते हुए शाहाबाद कस्बे में बड़ी कार्रवाई की। 31 अक्टूबर 2026 को थाना शाहाबाद क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने के मामले में तीन अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों के गोदामों को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी शाहाबाद संतोष कुमार सिंह ने कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पत्रकार-शशिकांत मौर्या सण्डीला, हरदोई मो०:- 9621210326 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 नोट: खबरों से संबंधित किसी भी जानकारी को फोटो, वीडियो एवं शिकायत पत्र के साथ दिए गए नंबर पर व्हाट्सऐप करें।

More news from Hardoi and nearby areas
  • शाहाबाद में अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हरदोई। दीपावली के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ अभियान चलाते हुए शाहाबाद कस्बे में बड़ी कार्रवाई की। 31 अक्टूबर 2026 को थाना शाहाबाद क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने के मामले में तीन अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों के गोदामों को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी शाहाबाद संतोष कुमार सिंह ने कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पत्रकार-शशिकांत मौर्या सण्डीला, हरदोई मो०:- 9621210326 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 नोट: खबरों से संबंधित किसी भी जानकारी को फोटो, वीडियो एवं शिकायत पत्र के साथ दिए गए नंबर पर व्हाट्सऐप करें।
    1
    शाहाबाद में अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरदोई। दीपावली के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ अभियान चलाते हुए शाहाबाद कस्बे में बड़ी कार्रवाई की। 31 अक्टूबर 2026 को थाना शाहाबाद क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने के मामले में तीन अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों के गोदामों को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी शाहाबाद संतोष कुमार सिंह ने कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
पत्रकार-शशिकांत मौर्या सण्डीला, हरदोई मो०:- 9621210326
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
नोट: खबरों से संबंधित किसी भी जानकारी को फोटो, वीडियो एवं शिकायत पत्र के साथ दिए गए नंबर पर व्हाट्सऐप करें।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    6 hrs ago
  • मेला मैदान में पांच दिवसीय रामलीला का आयोजन शुरू दिल्ली के कलाकारों ने किया मंचन, देखने उमड़े दर्शक तहसील मिश्रिख के मेला मैदान में रविवार से पांच दिवसीय महर्षि दाधीच रामलीला का भव्य आयोजन शुरू हुआ। एक से पांच नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में दिल्ली के ब्राइट फ्यूचर के कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं। कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुनेन्द्र अवस्थी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। रामलीला को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है।
    3
    मेला मैदान में पांच दिवसीय रामलीला का आयोजन शुरू

दिल्ली के कलाकारों ने किया मंचन, देखने उमड़े दर्शक

तहसील मिश्रिख के मेला मैदान में रविवार से पांच दिवसीय महर्षि दाधीच  रामलीला का भव्य आयोजन शुरू हुआ। एक से पांच नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में दिल्ली के ब्राइट फ्यूचर के कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं। कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुनेन्द्र अवस्थी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। रामलीला को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है।
    user_Mohammad Asim
    Mohammad Asim
    मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में गंगा नदी में कार समेत गिरे युवक का शव रविवार सुबह मिला। शव घटनास्थल से करीब 6 किलोमीटर दूर बंदी माता घाट के पास उतराता मिला। मृतक की पहचान सफीपुर निवासी जूता-चप्पल कारोबारी पप्पू गौड़ के इकलौते बेटे तरुष गौड़ के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे तरुष अपने चालक विजय शंकर के साथ कार से शिवराजपुर जा रहा था। काली मिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर हिंदूपुर कटान के पास कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिर गई। चालक तैरकर बाहर निकल आया, जबकि तरुष लापता हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में तलाश शुरू की थी। शनिवार को भी युवक की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह बंदी माता घाट के पास लोगों ने नदी में शव उतराता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव अधनग्न अवस्था में मिला था। नदी में गिरी कार का अब तक पता नहीं चल सका है।
    1
    उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में गंगा नदी में कार समेत गिरे युवक का शव रविवार सुबह मिला।
शव घटनास्थल से करीब 6 किलोमीटर दूर बंदी माता घाट के पास उतराता मिला। मृतक की पहचान सफीपुर निवासी जूता-चप्पल कारोबारी पप्पू गौड़ के इकलौते बेटे तरुष गौड़ के रूप में हुई है।
शुक्रवार शाम करीब 7 बजे तरुष अपने चालक विजय शंकर के साथ कार से शिवराजपुर जा रहा था। काली मिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर हिंदूपुर कटान के पास कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिर गई। चालक तैरकर बाहर निकल आया, जबकि तरुष लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में तलाश शुरू की थी। शनिवार को भी युवक की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह बंदी माता घाट के पास लोगों ने नदी में शव उतराता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव अधनग्न अवस्था में मिला
था। नदी में गिरी कार का अब तक पता नहीं चल सका है।
    user_PUNIT KUMAR
    PUNIT KUMAR
    Internet cafe Bangarmau, Unnao•
    11 hrs ago
  • आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार? सरैया घाट पर गंगा का कटान वर्षों से जारी, अधिकारी और नेता आते हैं, तस्वीरें खिंचवाते हैं और चले जाते हैं! आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार? सरैया घाट पर गंगा का कटान वर्षों से जारी, अधिकारी और नेता आते हैं, तस्वीरें खिंचवाते हैं और चले जाते हैं!
    1
    आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार? सरैया घाट पर गंगा का कटान वर्षों से जारी, अधिकारी और नेता आते हैं, तस्वीरें खिंचवाते हैं और चले जाते हैं!
आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार? सरैया घाट पर गंगा का कटान वर्षों से जारी, अधिकारी और नेता आते हैं, तस्वीरें खिंचवाते हैं और चले जाते हैं!
    user_SHYAMSUNDER
    SHYAMSUNDER
    Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हरदोई के टड़ियावां क्षेत्र के फत्तेपुर में गोमती नदी में करीब 50 वर्षीय मुन्ना के डूबने की सूचना, पुलिस और गोताखोरों की मदद से तलाश जारी। #Hardoi #SadanTak #BreakingNews
    1
    हरदोई के टड़ियावां क्षेत्र के फत्तेपुर में गोमती नदी में करीब 50 वर्षीय मुन्ना के डूबने की सूचना, पुलिस और गोताखोरों की मदद से तलाश जारी।

#Hardoi #SadanTak #BreakingNews
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लखनऊ में अवैध मिट्टी लदे डंपरों का आतंक, नौबस्ता कला में सड़कें बदहाल 🚨लखनऊ चिनहट थाना क्षेत्र की ऑप्ट्रान पुलिस चौकी के अंतर्गत धड़ल्ले से दौड़ रहे डंपर, क्षेत्रीय सड़क की हालत खराब होने से लोगों को परेशानी राजधानी लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र की ऑप्ट्रान पुलिस चौकी के अंतर्गत नौबस्ता कला इलाके में मिट्टी से भरे डंपरों के धड़ल्ले से आवागमन का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर उठ रही शिकायतों के अनुसार, क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क की हालत खराब हो रही है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। भारी वाहनों के लगातार आवागमन से सड़क को नुकसान पहुंचने की आशंका है। ऐसे में लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करे। जिम्मेदार विभागों से कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों ने संबंधित पुलिस, यातायात विभाग और खनन विभाग से मांग की है कि मिट्टी से भरे डंपरों के आवागमन की जांच कराई जाए। साथ ही, यह भी जांच हो कि मिट्टी का परिवहन नियमानुसार किया जा रहा है या नहीं। यदि कोई वाहन अवैध रूप से संचालित पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। अब सवाल यह है कि नौबस्ता कला क्षेत्र में मिट्टी से भरे डंपरों के आवागमन और सड़क की बदहाली पर संबंधित अधिकारी कब संज्ञान लेंगे?
    1
    लखनऊ में अवैध मिट्टी लदे डंपरों का आतंक, नौबस्ता कला में सड़कें बदहाल

🚨लखनऊ चिनहट थाना क्षेत्र की ऑप्ट्रान पुलिस चौकी के अंतर्गत धड़ल्ले से दौड़ रहे डंपर, क्षेत्रीय सड़क की हालत खराब होने से लोगों को परेशानी
राजधानी लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र की ऑप्ट्रान पुलिस चौकी के अंतर्गत नौबस्ता कला इलाके में मिट्टी से भरे डंपरों के धड़ल्ले से आवागमन का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर उठ रही शिकायतों के अनुसार, क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क की हालत खराब हो रही है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रीय सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। भारी वाहनों के लगातार आवागमन से सड़क को नुकसान पहुंचने की आशंका है। ऐसे में लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करे।
जिम्मेदार विभागों से कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने संबंधित पुलिस, यातायात विभाग और खनन विभाग से मांग की है कि मिट्टी से भरे डंपरों के आवागमन की जांच कराई जाए। साथ ही, यह भी जांच हो कि मिट्टी का परिवहन नियमानुसार किया जा रहा है या नहीं। यदि कोई वाहन अवैध रूप से संचालित पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
अब सवाल यह है कि नौबस्ता कला क्षेत्र में मिट्टी से भरे डंपरों के आवागमन और सड़क की बदहाली पर संबंधित अधिकारी कब संज्ञान लेंगे?
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रतिबंधित संगठन शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लेने में यूपी एटीएस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों के पाकिस्तानी हैंडलर राना भाई के निर्देश पर लखनऊ में किसी पुलिस अथवा सेना के कार्मिक की टारगेट किलिंग की साजिश में संलिप्त होने के तथ्य प्रकाश में आए हैं। अभियुक्तों के कब्जे से एक विदेशी पिस्टल एवं 20 विदेशी कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रकरण में षड्यंत्र से जुड़े अन्य व्यक्तियों, स्थानीय सहयोगियों, हथियारों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क एवं वित्तीय लेन-देन की जानकारी प्राप्त करने हेतु की जा रही अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की वीडियो बाइट।
    1
    प्रतिबंधित संगठन शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लेने में यूपी एटीएस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों के पाकिस्तानी हैंडलर राना भाई के निर्देश पर लखनऊ में किसी पुलिस अथवा सेना के कार्मिक की टारगेट किलिंग की साजिश में संलिप्त होने के तथ्य प्रकाश में आए हैं। अभियुक्तों के कब्जे से एक विदेशी पिस्टल एवं 20 विदेशी कारतूस बरामद किए गए हैं।

प्रकरण में षड्यंत्र से जुड़े अन्य व्यक्तियों, स्थानीय सहयोगियों, हथियारों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क एवं वित्तीय लेन-देन की जानकारी प्राप्त करने हेतु की जा रही अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की वीडियो बाइट।
    user_Journalist Rais Lucknow
    Journalist Rais Lucknow
    लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सरदार पटेल की जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर किया माल्यार्पण हरदोई। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को पुलिस कार्यालय हरदोई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने राष्ट्रीय एकता के महत्व को रेखांकित करते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। **पत्रकार: शशिकांत मौर्या** हरदोई मो०: 9621210326 *नोट: खबरों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, फोटो, वीडियो एवं शिकायत पत्र व्हाट्सऐप के माध्यम से दिए गए नंबर पर भेज सकते हैं।*
    2
    सरदार पटेल की जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर किया माल्यार्पण
हरदोई। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को पुलिस कार्यालय हरदोई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने राष्ट्रीय एकता के महत्व को रेखांकित करते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
**पत्रकार: शशिकांत मौर्या**
हरदोई
मो०: 9621210326
*नोट: खबरों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, फोटो, वीडियो एवं शिकायत पत्र व्हाट्सऐप के माध्यम से दिए गए नंबर पर भेज सकते हैं।*
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.