Shuru
Apke Nagar Ki App…
आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार? सरैया घाट पर गंगा का कटान वर्षों से जारी, अधिकारी और नेता आते हैं, तस्वीरें खिंचवाते हैं और चले जाते हैं! आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार? सरैया घाट पर गंगा का कटान वर्षों से जारी, अधिकारी और नेता आते हैं, तस्वीरें खिंचवाते हैं और चले जाते हैं!
SHYAMSUNDER
आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार? सरैया घाट पर गंगा का कटान वर्षों से जारी, अधिकारी और नेता आते हैं, तस्वीरें खिंचवाते हैं और चले जाते हैं! आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार? सरैया घाट पर गंगा का कटान वर्षों से जारी, अधिकारी और नेता आते हैं, तस्वीरें खिंचवाते हैं और चले जाते हैं!
More news from Unnao and nearby areas
- उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में गंगा नदी में कार समेत गिरे युवक का शव रविवार सुबह मिला। शव घटनास्थल से करीब 6 किलोमीटर दूर बंदी माता घाट के पास उतराता मिला। मृतक की पहचान सफीपुर निवासी जूता-चप्पल कारोबारी पप्पू गौड़ के इकलौते बेटे तरुष गौड़ के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे तरुष अपने चालक विजय शंकर के साथ कार से शिवराजपुर जा रहा था। काली मिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर हिंदूपुर कटान के पास कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिर गई। चालक तैरकर बाहर निकल आया, जबकि तरुष लापता हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में तलाश शुरू की थी। शनिवार को भी युवक की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह बंदी माता घाट के पास लोगों ने नदी में शव उतराता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव अधनग्न अवस्था में मिला था। नदी में गिरी कार का अब तक पता नहीं चल सका है।1
- आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार? सरैया घाट पर गंगा का कटान वर्षों से जारी, अधिकारी और नेता आते हैं, तस्वीरें खिंचवाते हैं और चले जाते हैं! आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार? सरैया घाट पर गंगा का कटान वर्षों से जारी, अधिकारी और नेता आते हैं, तस्वीरें खिंचवाते हैं और चले जाते हैं!1
- कानपुर में वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चौबेपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार कानपुर नगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कानपुर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चौबेपुर पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर के मार्गदर्शन में थाना चौबेपुर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। अभियान के तहत क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ और लंबित मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है— 1. जितेंद्र पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी ग्राम अब्दुलपुर, थाना चौबेपुर, कानपुर नगर। 2. गोपाल शुक्ला पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी ग्राम अब्दुलपुर, थाना चौबेपुर, कानपुर नगर। 3. संजू पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल, उम्र करीब 44 वर्ष, निवासी ग्राम अब्दुलपुर, थाना चौबेपुर, कानपुर नगर। दर्ज मुकदमे का विवरण पुलिस उल्लेख किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना चौबेपुर के उपनिरीक्षक शैलेन्द्र गिरि, कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल श्रीनिवास शामिल रहे। पुलिस का अभियान जारी कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं न्यायालय से संबंधित लंबित मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।1
- हरदोई के टड़ियावां क्षेत्र के फत्तेपुर में गोमती नदी में करीब 50 वर्षीय मुन्ना के डूबने की सूचना, पुलिस और गोताखोरों की मदद से तलाश जारी। #Hardoi #SadanTak #BreakingNews1
- *रावण वध के बाद हुआ श्रीराम का राज्याभिषेक, 57वें रामलीला महोत्सव का भव्य समापन* ठठिया संवाददाता। 57वें रामलीला महोत्सव का रविवार रात भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ भव्य एवं भावपूर्ण समापन हुआ। श्री रामलीला समिति दौलतपुर में रविवार शाम को रावण वध का मंचन देखने के लिए रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रावण के पुतले के वध के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश गूंज उठा। इसके बाद रात में भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने और राज्याभिषेक का मनोहारी मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का दृश्य देखते ही पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। कलाकारों के शानदार अभिनय और संवादों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। स्व. तेजसिंह कन्नौजिया द्वारा स्थापित श्री रामलीला समिति दौलतपुर ठठिया की 57 वर्षों से चली आ रही रामलीला की परंपरा का इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ निर्वहन किया गया। महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रसंगों के मंचन ने दर्शकों को मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। समापन अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं आयोजन से जुड़े लोगों ने सफल आयोजन के लिए सभी श्रद्धालुओं, कलाकारों और सहयोगियों का आभार जताया। इस मौके पर विजय कन्नौजिया, राजबहादुर यादव, संतोष कटियार, रामशरण राठौर, महेश यादव, बड्डू यादव, श्रीमती बीना कन्नौजिया और पंकज राठौर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- शाहाबाद में अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हरदोई। दीपावली के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ अभियान चलाते हुए शाहाबाद कस्बे में बड़ी कार्रवाई की। 31 अक्टूबर 2026 को थाना शाहाबाद क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने के मामले में तीन अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों के गोदामों को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी शाहाबाद संतोष कुमार सिंह ने कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पत्रकार-शशिकांत मौर्या सण्डीला, हरदोई मो०:- 9621210326 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 नोट: खबरों से संबंधित किसी भी जानकारी को फोटो, वीडियो एवं शिकायत पत्र के साथ दिए गए नंबर पर व्हाट्सऐप करें।1
- कन्नौज न्यूज़ मनी मऊ में निषाद पार्टी के समाज पार्टी के जिलाअध्यक्ष बबलू बाथम बनाए गए निषाद समाज पार्टी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे और एक दूसरे को मिठाई खिलाई जिला अध्यक्ष बबलू बाथम ने कुछ कहा1
- सरदार पटेल की जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर किया माल्यार्पण हरदोई। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को पुलिस कार्यालय हरदोई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने राष्ट्रीय एकता के महत्व को रेखांकित करते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। **पत्रकार: शशिकांत मौर्या** हरदोई मो०: 9621210326 *नोट: खबरों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, फोटो, वीडियो एवं शिकायत पत्र व्हाट्सऐप के माध्यम से दिए गए नंबर पर भेज सकते हैं।*2