Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर के पावर हाउस में धूम–धाम से मनी भगवान विश्वकर्मा पूजा मझौली राज/सलेमपुर (देवरिया)। नगर के विद्युत उपकेंद्र पर सृष्टि के शिल्पी, वास्तुकार और शिल्प कला के देवता भगवान विश्वकर्मा का पूजन बड़े ही श्रद्धा भाव और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अष्टयाम का आयोजन हुआ जिसका विधि विधान पूर्वक उद्घाटन एसडीओ भाटपार रानी अभिषेक मौर्या ने किया। अष्टयाम के उपरान्त प्रसाद वितरण किया गया। इसमें आस पास के नगर और गांवों के अनेक लोगों ने बड़ी ही श्रद्धा भाव से भाग लिया। आयोजन में अवर अभियंता रविदेव मिश्रा, अमरेंद्र कुशवाहा, बब्लू चौहान, चंद्रमोहन कुशवाहा, दीपक, राजन, गणेश, भोला, महंथ चौहान, बृजेश कुमार यादव, दीनदयाल, सूरज, हरेराम और हरिकीर्तन मंडली ने भाग लिया।
सरदार दिलावर सिंह वरिष्ठ पत्रकार
नगर के पावर हाउस में धूम–धाम से मनी भगवान विश्वकर्मा पूजा मझौली राज/सलेमपुर (देवरिया)। नगर के विद्युत उपकेंद्र पर सृष्टि के शिल्पी, वास्तुकार और शिल्प कला के देवता भगवान विश्वकर्मा का पूजन बड़े ही श्रद्धा भाव और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अष्टयाम का आयोजन हुआ जिसका विधि विधान पूर्वक उद्घाटन एसडीओ भाटपार रानी अभिषेक मौर्या ने किया। अष्टयाम के उपरान्त प्रसाद वितरण किया गया। इसमें आस पास के नगर और गांवों के अनेक लोगों ने बड़ी ही श्रद्धा भाव से भाग लिया। आयोजन में अवर अभियंता रविदेव मिश्रा, अमरेंद्र कुशवाहा, बब्लू चौहान, चंद्रमोहन कुशवाहा, दीपक, राजन, गणेश, भोला, महंथ चौहान, बृजेश कुमार यादव, दीनदयाल, सूरज, हरेराम और हरिकीर्तन मंडली ने भाग लिया।
More news from Ballia and nearby areas
- उमेश हत्याकांड: 36 घंटे बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं, मौके पर भारी पुलिस बल बेल्थरारोड: उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत करनी गांव निवासी उमेश चौरसिया की हत्या के बाद से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। घटना के करीब 36 घंटे बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।3
- चंदाचोरी, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ युवजन सभा का प्रदर्शन राममंदिर चंदाचोरी के आरोपियों पर कार्रवाई और सरकारी स्कूल बंद न करने की मांग, कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना देवरिया। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संगठन के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव के नेतृत्व में शहर के सुभाष चौक पर विभिन्न मांगों और जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अयोध्या राममंदिर के चंदे में कथित अनियमितता के दोषियों पर कार्रवाई, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद नहीं करने, कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अयोध्या राममंदिर के चंदे में हुई कथित चंदाचोरी के आरोपियों को बचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की धार्मिक आस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने की किसी भी प्रक्रिया का विरोध करते हुए कहा कि इससे गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। कहा कि हत्या, लूट, दुष्कर्म, अपहरण, डकैती, छेड़खानी और चोरी जैसी घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। महंगाई का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। युवजन सभा जिलाध्यक्ष ने बेरोजगारी को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में हैं, जबकि सरकार की नीतियों से उन्हें अपेक्षित अवसर नहीं मिल रहे हैं। पेपर लीक, फीस वृद्धि और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने छात्र-नौजवानों की समस्याओं को उठाया। किसानों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य तथा एमएसपी नहीं मिल रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अन्य जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा। इस दौरान सयुस उपाध्यक्ष हरिओम लाला, विजय यादव, अभयशंकर, ज्ञानप्रकाश, दयाशंकर, सुनील, संदीप, रामनरायण, वसिष्ठ, नीरज विश्वकर्मा, हरिकेश, राजकिशोर, शिवानंद यादव, प्रभात यादव, विराट खान, आजम अहमद, आजाद अंसारी, वीरेंद्र यादव, अनिल यादव, रामविश्वास, दिनेश सिंह, मनीष सिंह सैथवार, अनिल प्रसाद, सुनैना सिंह कुशवाहा, सीमा मौर्या, सन्नी गौड़, सूरज प्रताप, शेषनाथ, शाकिर अली, बबलू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।1
- चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन देवरिया में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं के मामलों में कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। पंचायत सहायकों की मांगों का समाधान और 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े प्रकरण के निस्तारण की भी मांग की गई। इसके अलावा धार्मिक स्थलों से संबंधित मांगों को भी ज्ञापन में शामिल किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से सभी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की मांग की।1
- मोहल्ला बड्ढा में जलजमाव और खुली नालियों से बढ़ी परेशानी मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान, धुआं मशीन व दवा छिड़काव की मांग सिकंदरपुर। नगर के मोहल्ला बड्ढा स्थित मैदान परिसर में साफ-सफाई और जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी सी बारिश होते ही मैदान परिसर में पानी जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क का निर्माण मैदान के लेवल से ऊंचा होने के कारण बारिश का पानी परिसर में ही रुक जाता है। जलजमाव के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और जलजनित बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर से नियमित साफ-सफाई कराने के साथ ही धुआं मशीन चलाने और दवाइयों का छिड़काव कराने की मांग की है, ताकि मच्छरों से राहत मिल सके। इसके अलावा मोहल्ले में नाली की कई पटिया खुली हुई हैं, जिससे राहगीरों के आने-जाने में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय खुली नालियों और बढ़ते मच्छरों के कारण विशेष परेशानी होती है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने, खुली नालियों पर पटिया लगवाने तथा मैदान परिसर में लोगों के बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां लगवाने की मांग की है।1
- Post by SONI DEVI1
- विद्यालयों में कम मिली छात्रों की उपस्थिति, डीएम ने जताई नाराजगी शिक्षकों की समयबद्ध हाजिरी और बच्चों की पढ़ाई पर विशेष फोकस के निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार सुबह आठ बजे बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से भी कम मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ ही बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। विकासखंड बैतालपुर के कंपोजिट विद्यालय बटुलही और उच्च प्राथमिक विद्यालय बटुलही में निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम मिली। शिक्षकों की उपस्थिति भी अपेक्षाकृत कम पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिक्षकों की नियमित और समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने कंपोजिट विद्यालय तेंदुई का निरीक्षण किया। यहां भी विद्यार्थियों की संख्या कम मिली। हालांकि बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। डीएम ने विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के साथ पढ़ाई को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। वहीं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निरीक्षण में व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं। यहां 100 के सापेक्ष 91 छात्राएं उपस्थित थीं और सभी शिक्षक मौजूद मिले। छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता भी अच्छी पाई गई। डीएम ने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं और पठन-पाठन की व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे आगे भी बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में शिक्षक निर्धारित समय पर नियमित रूप से उपस्थित रहें। खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों की लगातार मॉनिटरिंग करें और शिक्षकों की उपस्थिति के साथ पठन-पाठन की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है। संदर्शिका और टीएलएम का प्रभावी इस्तेमाल कर कक्षा शिक्षण को रुचिकर एवं प्रभावी बनाया जाए। साथ ही बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और उनके सीखने के स्तर में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जाएं। l1
- अमरेश बहादुर सिंह फौजी हत्याकांड के बाद सोनाडीह गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार पूरी तरह खौफज़दा है। परिवार वालों का कहना है की हमें अपनी जान का खतरा है सुनिए परिवार वालों ने क्या कहा? #Ballia #Sonadih #CrimeUpdate #UPPolice CM Yogi Adityanath1
- दरौली प्रखंड के रेफरल अस्पताल दोन में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी लाल बाबू यादव की अध्यक्षता में बुधवार की दोपहर 3 बजे जन आरोग्य समिति की बैठक हुई। बैठक में 11 सदस्य उपस्थित रहे। वार्ड सदस्य अली अहमद (बहारन) ने अस्पताल का सरकारी रजिस्ट्रेशन दोन के नाम से कराने की मांग की।उन्होंने रेबीज व सर्पदंश की वैक्सीन, डेंगू से बचाव के लिए दवा का छिड़काव तथा अस्पताल में सभी प्रकार की जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। उपस्थित सदस्यों ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए अपने सुझाव दिए। दरौली प्रखंड के रेफरल अस्पताल दोन में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी लाल बाबू यादव की अध्यक्षता में बुधवार की दोपहर 3 बजे जन आरोग्य समिति की बैठक हुई। बैठक में 11 सदस्य उपस्थित रहे। वार्ड सदस्य अली अहमद (बहारन) ने अस्पताल का सरकारी रजिस्ट्रेशन दोन के नाम से कराने की मांग की।उन्होंने रेबीज व सर्पदंश की वैक्सीन, डेंगू से बचाव के लिए दवा का छिड़काव तथा अस्पताल में सभी प्रकार की जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। उपस्थित सदस्यों ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए अपने सुझाव दिए।1
- बलिया मृतक CRPF जवान अमरेश सिंह के बच्चों का भावुक बयान है सामने पुलिस और प्रशासन पर अब विश्वास नहीं हम सभी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा है अब वही न्याय करेंगे हम लोग योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहते हैं परिवहन मंत्री ने मिलवाने का वादा किया था नहीं मिलवाया उभाव थाने अंतर्गत सीआरपीएफ जवान की चाकू से गोदकर हुई थी हत्या बाइट - दोनों बच्चे #Ballia #Sonadih #CrimeUpdate #UPPolice CM Yogi Adityanath1