केबिल में शॉर्ट सर्किट से दो ट्रांसफार्मर जले आधा दर्जन दुकानें आग की चपेट में आने से बचीं हमीरपुर। शनिवार रात करीब 11 बजे निरीक्षण भवन सुमेरपुर के समीप हाईवे किनारे रखे विद्युत ट्रांसफार्मरों में एलटी लाइन की केबिल में फाल्ट होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास रखे दूसरे ट्रांसफार्मर को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए। ट्रांसफार्मरों के समीप स्थित करीब आधा दर्जन दुकानें भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दो ट्रांसफार्मर जलने से वार्ड संख्या 15 के आधे हिस्से में अंधेरा छाया हुआ है। करीब 18 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण मोहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत वितरण उपखंड के अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने बताया कि एलटी लाइन की केबिल में फाल्ट के कारण आग लगी है। दोनों ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
केबिल में शॉर्ट सर्किट से दो ट्रांसफार्मर जले आधा दर्जन दुकानें आग की चपेट में आने से बचीं हमीरपुर। शनिवार रात करीब 11 बजे निरीक्षण भवन सुमेरपुर के समीप हाईवे किनारे रखे विद्युत ट्रांसफार्मरों में एलटी लाइन की केबिल में फाल्ट होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास रखे दूसरे ट्रांसफार्मर को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए। ट्रांसफार्मरों के समीप स्थित करीब आधा दर्जन दुकानें भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दो ट्रांसफार्मर जलने से वार्ड संख्या 15 के आधे हिस्से में अंधेरा छाया हुआ है। करीब 18 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण मोहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत वितरण उपखंड के अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने बताया कि एलटी लाइन की केबिल में फाल्ट के कारण आग लगी है। दोनों ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- Hamirpur Good News: ग्राम बीवार शायर के भगत और श्याम जी यादव की खोई भैंस मिली, आजाद समाज पार्टी के गया प्रसाद वर्मा ने किया सेवा भाव बड़ी खबर - बीमा: भीम आर्मी कार्यकर्ता गया प्रसाद वर्मा का सराहनीय कार्य, भटक रही भैंस को खिलाया-पिलाया और सुरक्षित रख हमीरपुर: भीम आर्मी के जाबाज कार्यकर्ता गया प्रसाद वर्मा ने पेश की मानवता की मिसाल - रात 11 बजे लापता भैंस को सुरक्षित बांध कर मालिक को सौंपा Hamirpur Good News: ग्राम बीवार शायर के भगत और श्याम जी यादव की खोई भैंस मिली, आजाद समाज पार्टी के गया प्रसाद वर्मा ने किया सेवा भाव बड़ी खबर - बीमा: भीम आर्मी कार्यकर्ता गया प्रसाद वर्मा का सराहनीय कार्य, भटक रही भैंस को खिलाया-पिलाया और सुरक्षित रख1
- लगातार बारिश से कच्चे मकान ढहने का सिलसिला जारी मवईजार में मकान गिरने से चार मवेशी दबे हमीरपुर। विगत दिनों करीब 48 घंटे तक हुई लगातार बारिश अब कच्चे मकानों के लिए आफत बन गई है। बारिश के कारण दीवारों और छतों में आई सीलन से कच्चे मकान कमजोर होकर ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढह रहे हैं। बिवांर थाना क्षेत्र के मवईजार सहित आसपास के कई गांवों में कच्चे मकानों के गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। लगातार हो रही बारिश से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मवईजार गांव में बारिश के कारण एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मकान के मलबे में चार मवेशी दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मलबा हटाया और चारों मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों के मुताबिक लगातार 48 घंटे हुई बारिश से कच्चे मकानों की दीवारों में नमी और सीलन काफी बढ़ गई है। इसके चलते मकान कमजोर होकर अचानक गिर रहे हैं। बीते 24 घंटे में क्षेत्र में कई स्थानों पर कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं सामने आई हैं। ग्रामीणों को अब अपने जर्जर मकानों के गिरने का डर सताने लगा है। हालांकि रविवार को बारिश थमी रहने से ग्रामीणों ने कुछ राहत की सांस ली, लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। ऐसे में ग्रामीणों को दोबारा बारिश होने की आशंका सता रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बारिश से प्रभावित परिवारों का सर्वे कराकर राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।2
- लगातार बारिश के बाद एक्शन मोड में घाटमपुर प्रशासन, एसडीएम और तहसीलदार ने संभाली कमान; जलभराव की समस्याओं का कराया समाधान घाटमपुर। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश को देखते हुए घाटमपुर तहसील प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जलभराव और आम जनता की समस्याओं को देखते हुए उप जिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह और तहसीलदार ओम प्रकाश पासवान खुद गांवों का दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा ले रहे हैं।इसी क्रम में उप जिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह ने प्रभावित ग्राम आनूपुर का औचक निरीक्षण किया। जहाँ तालाब में अत्यधिक जलभराव होने के कारण ग्रामीणों का रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया था। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मौके पर ही पंपिंग सेट मंगवाए और युद्ध स्तर पर जल निकासी का कार्य शुरू करवाया, जिससे ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके।दूसरी ओर, तहसीलदार ने पतारा गाँव का दौरा किया। यहाँ मुख्य नाला चोक होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस रहा था, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। तहसीलदार ने बिना समय गंवाए मौके पर जेसीबी मशीन बुलवाई और चोक पड़े नाले की सफाई कराकर जल निकासी की समस्या का त्वरित समाधान कराया।क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों की इस सक्रियता और मुस्तैदी को देखकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में बारिश की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कहीं भी जलभराव या अन्य समस्या होने पर तुरंत कदम उठाए जाएंगे।1
- *इटर्रा गांव में बंबा की पटरी कटी, गांव में घुसने लगा पानी* ग्रामीणों ने रात में किसी तरह रोका पानी, प्रशासन को दी सूचना घाटमपुर, कानपुर नगर। इटर्रा गांव में बंबा की पटरी कट जाने से पानी तेजी से गांव की ओर बढ़ने लगा। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों में चिंता फैल गई। ग्रामीणों ने रात में मौके पर पहुंचकर बोरी, मिट्टी आदि की मदद से किसी तरह पानी के बहाव को रोकने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दे दी है और मौके पर पहुंचकर पटरी की मरम्मत कराने तथा गांव को संभावित जलभराव से बचाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि फिलहाल पानी को अस्थायी रूप से रोक लिया गया है, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है। प्रशासन की टीम द्वारा जल्द स्थायी समाधान किए जाने की आवश्यकता है।1
- हमीरपुर :लगातार बारिश बनी आफत, कम्हरिया में छह मकान गिरे, छिरका में आवागमन ठप,श्याम नाला और चंद्रावल नदी उफान पर, कई गांवों का मौदहा तहसील मुख्यालय से संपर्क प्रभावित मौदहा (हमीरपुर)। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बारिश के चलते कम्हरिया गांव में करीब छह मकान गिर गए। गनीमत रही कि हादसों में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मकान गिरने वालों में इस्लामुद्दीन के दो मकान, आसमा, तुलसीदास, शरीफुद्दीन और जुम्मन के मकान शामिल हैं। मकान गिरने से प्रभावित परिवारों के सामने रहने और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गई है। वहीं छिरका गांव में लगातार बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव होने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। श्याम नाला और चंद्रावल नदी उफान पर होने के चलते आसपास के कई गांवों का संपर्क मौदहा तहसील मुख्यालय से प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश से कच्चे मकानों के गिरने और जलभराव की स्थिति ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा जलभराव वाले मार्गों पर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।3
- फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर ट्रक चालकों से वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा कोतवाली नगर पुलिस ने 4 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से फर्जी GST पहचान पत्र और मोबाइल बरामद। पूछताछ में ट्रक रोककर 50 हजार रुपये की अवैध वसूली मांगने का खुलासा। गिरोह के कृष्ण और सागर फरार, पुलिस तलाश में जुटी। (मोहम्मद इस्लाम, मौदहा–हमीरपुर ब्यूरो)1
- #प्रयागराज : शिव पार्क में धूमधाम से मनाया गया गणेश महोत्सव, महापौर गणेश केसरवानी हुए सम्मिलित... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...1
- सिंचाई विभाग की बंधी उफनाई, घरों में घुसा पानी नगर पंचायत ने जेसीबी से बंधी कटवाकर कराई जल निकासी हमीरपुर। 48 घंटे की लगातार बारिश के बाद सुमेरपुर कस्बे की उद्योग नगरी के समीप सिंचाई विभाग की बंधी संख्या पांच लबालब हो गई। बंधी का पानी फैक्ट्री एरिया के पास बसी आबादी में घुसने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। रविवार सुबह मोहल्लेवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से शिकायत कर जल निकासी की मांग की। नगर पंचायत ने जेसीबी की मदद से बंधी को कटवाकर जल निकासी का इंतजाम कराया। इसके साथ ही जाम पड़े पुराने पाइप को खुदवाकर नया पाइप डाला गया। सिंचाई विभाग के मेट याकूब खान ने बताया कि पुराना जल निकासी पाइप जाम होने से बस्ती में पानी घुस रहा था। घरों में पानी के साथ कीड़े-मकौड़े भी पहुंच रहे थे। नया पाइप डालकर जल निकासी सुचारु करा दी गई है।2