Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेगूसराय लोहिया नगर स्थित वॉइस कंप्यूटर छात्राओं के लिए 15 अगस्त के अवसर कंप्यूटर और डीसीए सीखने पर छात्रों को छूट.. वॉइस कंप्यूटर के डायरेक्टर संजय कुमार ने क्या कुछ कहा. छात्रों को 25% छूट..
India khabar Begusarai.
बेगूसराय लोहिया नगर स्थित वॉइस कंप्यूटर छात्राओं के लिए 15 अगस्त के अवसर कंप्यूटर और डीसीए सीखने पर छात्रों को छूट.. वॉइस कंप्यूटर के डायरेक्टर संजय कुमार ने क्या कुछ कहा. छात्रों को 25% छूट..
More news from बिहार and nearby areas
- बेगूसराय लोहिया नगर स्थित वॉइस कंप्यूटर छात्राओं के लिए 15 अगस्त के अवसर कंप्यूटर और डीसीए सीखने पर छात्रों को छूट.. वॉइस कंप्यूटर के डायरेक्टर संजय कुमार ने क्या कुछ कहा. छात्रों को 25% छूट..1
- बेगूसराय- बेगूसराय SP के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाया गया वाहन जांच अभियान, दिए कई निर्देश बेगूसराय एसपी मनीष के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि विभिन्न थाना के द्वारा प्रमुख चौक-चौराहे, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा पर गहन वाहन जांच अभियान चलाया गया. वाहन जांच के क्रम में प्रेस, पुलिस लिखे वाहनों के साथ-साथ संदिग्ध वाहनों के नंबर प्लेट का भी मिलान किया गया. ताकि चोरी के वाहनों का पता लगाया जा सके.1
- बलिया में जदयू की बैठक:नव मनोनीत प्रदेश महासचिव नजम इकबाल का कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की नगर इकाई बलिया ने रविवार दोपहर बलिया व्यापार मंडल परिसर स्थित सौदागर भवन में एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में सभी वार्ड अध्यक्षों और जदयू नगर कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। जदयू नगर अध्यक्ष बलिया मोहम्मद शहीद अधिवक्ता ने इसकी अध्यक्षता की।1
- बाढ़ के बलौर गांव में भीषण चोरी, 5 लाख के जेवरात समेत लाखों का सामान ले उड़े चोर बाढ़ थाना क्षेत्र के बलौर गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब 5 लाख रुपये के जेवरात समेत पीतल के बर्तन, कपड़े और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। गृहस्वामी दीपक कुमार उर्फ पिंटू सिंह के अनुसार, वे रोजाना सुबह करीब 10 बजे बलौर स्थित घर से खेती-बाड़ी के काम के लिए निकलते हैं और शाम करीब 7 बजे बाढ़ स्थित अपने मकान लौट जाते हैं। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर गोदरेज की अलमारी तोड़ी और जेवरात समेत घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस से चोरों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।1
- लखीसराय अशोक धाम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम लखीसराय: सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर लखीसराय के अशोक धाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती देखी गई। श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और सुचारु आवागमन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।1
- 15 अगस्त को लेकर रामगढ़ चौक में बैठक संपन्न। प्रमुख की अध्यक्षता में तय हुई झंडोत्तोलन की समय-सारिणी। , लखीसराय। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। सभी पदाधिकारी रहे मौजूद। बैठक में वीडीओ अभिषेक कुमार, सीओ राकेश कुमार चौधरी, बीसीओ निप्पू लाल वर्मा, बीएओ चंद्र प्रकाश मिश्रा, बीपीआरओ उपेंद्र कुमार, एम ओ आई सी डॉ कंचन सहित प्रखंड व अंचल के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। तय हुई झंडोत्तोलन की समय-सारिणी बैठक में 15 अगस्त समारोह की तैयारी को लेकर रूपरेखा तय की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी सरकारी कार्यालयों में चरणबद्ध तरीके से झंडोत्तोलन किया जाएगा। इस वर्ष भी समय पूर्व वर्ष की भांति ही निर्धारित किया गया है रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय सुबह 9:05 बजे थाना परिसर सुबह 9:20 बजे, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय सुबह 9:35 बजे, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय, रामगढ़ चौक सुबह 9:50 बजे, सिंचाई अवर प्रमंडल कार्यालय, रामगढ़ चौक सुबह 10:00 बजे, स्वास्थ्य केंद्र सुबह 10:15 बजे, बीडीओ ने दी जानकारी। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि 15 अगस्त के झंडोत्तोलन को लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रखंड, अंचल एवं थाना के सभी कर्मियों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से सभी सरकारी कार्यालयों में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ झंडोत्तोलन का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। बैठक में 15 अगस्त को शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।1
- पूरे देश में किसान संगठन के द्वारा जेल भरो आंदोलन केंद्र सरकार के खिलाफ किया नारेबाजी और प्रदर्शन.. बेगूसराय शहर के पावर हाउस चौक से लेकर हड़ताल. चौक तक किसान मजदूर एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा..1
- बेगूसराय में# बलिया उत्तरी आज सुबह ईंट से लदा ट्रैक्टर पलट गया, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क की हालत पहले से खराब थी, फिर भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।,,,,1