logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे एक अपराधकर्मी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 मई 2026 को आसूचना संकलन के दौरान पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत कुमार को सूचना मिली कि ग्राम भगवतीपुर करमौर स्थित मनोज सिंह के घर पर कुछ अपराधकर्मी हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष नवनीत कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम भगवतीपुर करमौर स्थित मनोज कुमार सिंह, पिता स्वर्गीय भवानी सिंह, के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान कमरे में बिस्तर के नीचे छिपाकर रखा गया एक अवैध दो नाली बंदूक बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से मनोज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पंडारक थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की पहचान एवं सत्यापन में जुटी हुई है।

3 hrs ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
3 hrs ago
5c1cfd7c-db80-43cf-aeb7-fa2d134741c0

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे एक अपराधकर्मी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 मई 2026 को आसूचना संकलन के दौरान पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत कुमार को सूचना मिली कि ग्राम भगवतीपुर करमौर स्थित मनोज सिंह के घर पर कुछ अपराधकर्मी हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष नवनीत कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम भगवतीपुर करमौर स्थित मनोज कुमार सिंह, पिता स्वर्गीय भवानी सिंह, के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान कमरे में बिस्तर के नीचे छिपाकर रखा गया एक अवैध दो नाली बंदूक बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से मनोज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पंडारक थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की पहचान एवं सत्यापन में जुटी हुई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह स्थित गंगा पुल पर एक महिला अपने दो बच्चों के साथ नदी में कूदने पहुंची। पुलिस की तत्परता से तीनों की जान बचाई गई। महिला ने पति और सौतेले बेटे की मारपीट को वजह बताया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
    1
    बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह स्थित गंगा पुल पर एक महिला अपने दो बच्चों के साथ नदी में कूदने पहुंची। पुलिस की तत्परता से तीनों की जान बचाई गई। महिला ने पति और सौतेले बेटे की मारपीट को वजह बताया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    14 hrs ago
  • 10 मई को पटना के दीघा घाट पर गंगा में समाई स्कॉर्पियो, धोते समय फिसलकर नदी में गई गाड़ी, बाल-बाल बची जान। पटना के दीघा पाटीपुल घाट पर रविवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घाट पर धोने के लिए खड़ी की गई स्कॉर्पियो अचानक फिसलकर गंगा नदी में समा गई। बताया जा रहा है कि वाहन मालिक गाड़ी साफ कर रहा था तभी फिसलन के कारण वाहन धीरे-धीरे नदी की ओर बढ़ने लगा। मालिक ने रोकने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय गाड़ी के अंदर कोई मौजूद नहीं था। फिलहाल पुलिस, SDRF और NDRF की टीम गाड़ी निकालने में जुटी है।
    1
    10 मई को पटना के दीघा घाट पर गंगा में समाई स्कॉर्पियो, धोते समय फिसलकर नदी में गई गाड़ी, बाल-बाल बची जान।
पटना के दीघा पाटीपुल घाट पर रविवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घाट पर धोने के लिए खड़ी की गई स्कॉर्पियो अचानक फिसलकर गंगा नदी में समा गई। बताया जा रहा है कि वाहन मालिक गाड़ी साफ कर रहा था तभी फिसलन के कारण वाहन धीरे-धीरे नदी की ओर बढ़ने लगा। मालिक ने रोकने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय गाड़ी के अंदर कोई मौजूद नहीं था। फिलहाल पुलिस, SDRF और NDRF की टीम गाड़ी निकालने में जुटी है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • नालंदा के बिंद प्रखंड स्थित राजोपुर दरवेशपुरा गाँव में एक शादी समारोह में संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान गाँववालों और बारातियों ने मिलकर जमकर नाच-गाना किया और पूरे उत्साह के साथ खूब मस्ती की।
    1
    नालंदा के बिंद प्रखंड स्थित राजोपुर दरवेशपुरा गाँव में एक शादी समारोह में संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान गाँववालों और बारातियों ने मिलकर जमकर नाच-गाना किया और पूरे उत्साह के साथ खूब मस्ती की।
    user_Chandradeep kumar
    Chandradeep kumar
    बिंद, नालंदा, बिहार•
    19 hrs ago
  • *बेटियों को पिटवाने के बाद बिहार के शिक्षा मंत्री का ज्ञान सुनिए…*
    1
    *बेटियों को पिटवाने के बाद बिहार के शिक्षा मंत्री का ज्ञान सुनिए…*
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    3 hrs ago
  • बिहार के समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी प्रखंड के चकसाहो पंचायत के फतेहपुर गांव में
    1
    बिहार के समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी प्रखंड के चकसाहो पंचायत के फतेहपुर गांव में
    user_सुनो सच बिहार
    सुनो सच बिहार
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • समस्तीपुर में अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ये तीनों दोस्त बारात से लौट रहे थे और इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
    2
    समस्तीपुर में अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ये तीनों दोस्त बारात से लौट रहे थे और इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • पटना में TRE-4 अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज और महिला अभ्यर्थियों से दुर्व्यवहार के विरोध में बिहार के ताजपुर में विरोध प्रदर्शन हुआ। भाकपा माले और अन्य संगठनों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और अभ्यर्थियों की मांगें पूरी करने की मांग की।
    2
    पटना में TRE-4 अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज और महिला अभ्यर्थियों से दुर्व्यवहार के विरोध में बिहार के ताजपुर में विरोध प्रदर्शन हुआ। भाकपा माले और अन्य संगठनों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और अभ्यर्थियों की मांगें पूरी करने की मांग की।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • मंगलायतन यूनिवर्सिटी ने पटना में 'एसोसिएट मीट बिहार 2026' का आयोजन किया। इसमें बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 300 शिक्षा सहयोगी शामिल हुए, जहाँ नए कोर्सेज और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय और साझेदारों के बीच संवाद हुआ, जिससे राज्य में शिक्षा के विस्तार की राह बनी।
    1
    मंगलायतन यूनिवर्सिटी ने पटना में 'एसोसिएट मीट बिहार 2026' का आयोजन किया। इसमें बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 300 शिक्षा सहयोगी शामिल हुए, जहाँ नए कोर्सेज और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय और साझेदारों के बीच संवाद हुआ, जिससे राज्य में शिक्षा के विस्तार की राह बनी।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.