शिक्षकों की लापरवाही और अव्यवस्था का शिकार पीएम श्री स्कूल: गाइड थमाकर बच्चों से ब्लैकबोर्ड पर लिखवाते हैं टीचर, बर्तन भी धुलवाने का गंभीर आरोप कैमोर/खलवारा बाजार 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 कटनी जिले के कैमोर स्थित 'पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलवारा बाजार' से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी 'पीएम श्री' योजना के तहत चयनित इस विद्यालय में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विद्यालय के विद्यार्थियों और उनके परिजनों ने शिक्षकों की भारी लापरवाही, पठन-पाठन में अनियमितता और मध्यान भोजन (MDM) में धांधली को लेकर कड़ा विरोध जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षक खुद पढ़ाने के बजाय बच्चों को थमा रहे गाइड छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बच्चों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए अध्यापकों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। बच्चों का आरोप है कि विद्यालय में पदस्थ अंग्रेजी के शिक्षक राम नरेश प्रजापति, विज्ञान की शिक्षिका नीता बहेलिया, तथा हिंदी के शिक्षक मनदीप कौर और प्रमोद प्यासी अपनी कक्षाओं में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर नहीं पढ़ाते हैं। शिक्षकों द्वारा स्वयं ब्लैकबोर्ड पर लिखने या समझाने के बजाय बच्चों के हाथों में गाइड (kunji) थमा दी जाती है। इसके बाद बच्चों को ही ब्लैकबोर्ड पर लिखने के लिए कहा जाता है और बाकी छात्र उसे देखकर अपनी कॉपियों में उतारते हैं। इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली से बच्चों का पठन-पाठन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। गुणवत्ताहीन भोजन और बच्चों से धुलवाए जा रहे बर्तन शिक्षा में लापरवाही के साथ-साथ विद्यालय में शासकीय मध्याह्न भोजन योजना का बुरा हाल है। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में बच्चों को अत्यंत निम्न स्तर और गुणवत्ताहीन भोजन परोसा जा रहा है। इतना ही नहीं, सबसे ज्यादा शर्मनाक स्थिति यह है कि भोजन करने के बाद बच्चों से उनके खाने के बर्तन तक धुलवाए जा रहे हैं। बच्चों द्वारा बर्तन धोते और अपनी समस्याओं को उजागर करते वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोगों में आक्रोश, की निंदा घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजनों ने विद्यालय परिसर पहुंचकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। परिजनों ने इसे अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय कृत्य बताते हुए कहा कि जिस स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए था, वहां बच्चों का शारीरिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है। अभिभावकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच करने तथा दोषी शिक्षकों और कर्मचारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
शिक्षकों की लापरवाही और अव्यवस्था का शिकार पीएम श्री स्कूल: गाइड थमाकर बच्चों से ब्लैकबोर्ड पर लिखवाते हैं टीचर, बर्तन भी धुलवाने का गंभीर आरोप कैमोर/खलवारा बाजार 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 कटनी जिले के कैमोर स्थित 'पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलवारा बाजार' से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी 'पीएम श्री' योजना के तहत चयनित इस विद्यालय में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विद्यालय के विद्यार्थियों और उनके परिजनों ने शिक्षकों की भारी लापरवाही, पठन-पाठन में अनियमितता और मध्यान भोजन (MDM) में धांधली को लेकर कड़ा विरोध
जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षक खुद पढ़ाने के बजाय बच्चों को थमा रहे गाइड छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बच्चों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए अध्यापकों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। बच्चों का आरोप है कि विद्यालय में पदस्थ अंग्रेजी के शिक्षक राम नरेश प्रजापति, विज्ञान की शिक्षिका नीता बहेलिया, तथा हिंदी के शिक्षक मनदीप कौर और प्रमोद प्यासी अपनी कक्षाओं में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर नहीं पढ़ाते हैं। शिक्षकों द्वारा स्वयं ब्लैकबोर्ड पर लिखने या समझाने के बजाय बच्चों के हाथों में गाइड (kunji) थमा दी जाती है। इसके बाद बच्चों को ही ब्लैकबोर्ड
पर लिखने के लिए कहा जाता है और बाकी छात्र उसे देखकर अपनी कॉपियों में उतारते हैं। इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली से बच्चों का पठन-पाठन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। गुणवत्ताहीन भोजन और बच्चों से धुलवाए जा रहे बर्तन शिक्षा में लापरवाही के साथ-साथ विद्यालय में शासकीय मध्याह्न भोजन योजना का बुरा हाल है। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में बच्चों को अत्यंत निम्न स्तर और गुणवत्ताहीन भोजन परोसा जा रहा है। इतना ही नहीं, सबसे ज्यादा शर्मनाक स्थिति यह है कि भोजन करने के बाद बच्चों से उनके खाने के बर्तन तक धुलवाए जा रहे हैं। बच्चों
द्वारा बर्तन धोते और अपनी समस्याओं को उजागर करते वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोगों में आक्रोश, की निंदा घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजनों ने विद्यालय परिसर पहुंचकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। परिजनों ने इसे अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय कृत्य बताते हुए कहा कि जिस स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए था, वहां बच्चों का शारीरिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है। अभिभावकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच करने तथा दोषी शिक्षकों और कर्मचारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
- *43 साल बाद फिर साथ दिखी 1983 विश्व कप विजेता टीम, सिंगापुर में हुआ भव्य रीयूनियन* *1983 विश्व कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के कई दिग्गज 43 साल बाद सिंगापुर में एक बार फिर साथ नजर आए, 7 से 9 अगस्त तक मैरिनर्स क्रिकेट क्लब सिंगापुर द्वारा ‘83 Legends Tour of Singapore’ आयोजित किया गया* *कपिल देव, सुनील गावस्कर, मोहिंदर अमरनाथ और संदीप पाटिल समेत उस विश्व विजेता टीम के कई सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए, खिलाड़ियों ने पुरानी यादें साझा कीं और शैंपेन के साथ 1983 की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया* *2021 में दिवंगत हुए यशपाल शर्मा और अनुपस्थित रहे रवि शास्त्री को छोड़कर टीम के अधिकांश जीवित सदस्यों की मौजूदगी रही, इसे एशिया में 1983 विश्व कप विजेता भारतीय टीम का पहला औपचारिक रीयूनियन बतायाh गया, आयोजन का उद्देश्य ऐतिहासिक जीत को याद करने के साथ क्रिकेट, नेतृत्व, एकता और टीम भावना को बढ़ावा देना था* 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳1
- कटनी में NSUI का बड़ा सियासी वार “प्रत्यक्ष प्रणाली से हों छात्रसंघ चुनाव, PPP मॉडल मेडिकल कॉलेज का विरोध रहेगा जारी” शिक्षा से लेकर कानून व्यवस्था तक सरकार को घेरा | अंशु बोले—भाजपा जनप्रतिनिधियों ने कटनी को 20 साल पीछे धकेला कटनी। इंडियन कॉफी हाउस में NSUI जिला अध्यक्ष अजय खटिक की पत्रकार वार्ता में कटनी की शिक्षा व्यवस्था, मेडिकल कॉलेज, छात्रसंघ चुनाव, रोजगारपरक शिक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। NSUI ने छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग करते हुए PPP मॉडल मेडिकल कॉलेज का विरोध जारी रखने का ऐलान किया। छात्रसंघ चुनाव में सीधा मतदान हो NSUI जिला अध्यक्ष अजय खटिक ने कहा कि संगठन द्वारा दायर जनहित याचिका पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सरकार को छात्रसंघ चुनाव कराने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। NSUI की मांग है कि चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से हों, ताकि विद्यार्थी स्वयं अपने प्रतिनिधि चुन सकें। PPP मॉडल मेडिकल कॉलेज पर NSUI का विरोध बरकरार कटनी में PPP मॉडल पर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को लेकर NSUI ने स्पष्ट किया कि संगठन छात्रों और आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इसका विरोध जारी रखेगा। संगठन ने कटनी में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और शासकीय लॉ कॉलेज खोलने की मांग भी उठाई। साथ ही कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने, रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने और आधारभूत सुविधाएं बेहतर करने की मांग की गई। तिलक कॉलेज को ऑटोनोमस करने की मांग NSUI ने तिलक कॉलेज को ऑटोनोमस किए जाने की मांग भी उठाई। संगठन का कहना है कि कटनी के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरे शहरों की ओर जाने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। “भाजपा जनप्रतिनिधियों ने कटनी को 20 साल पीछे धकेला” दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने लगाए गंभीर आरोप, सांसद-विधायक से मांगा इस्तीफा युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की आपसी गुटबाजी के कारण कटनी का विकास प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि कटनी को शासकीय मेडिकल कॉलेज नहीं मिल पाना जिले की जनता के साथ अन्याय है। मिश्रा ने सांसद वीडी शर्मा और विधायक संदीप जायसवाल को जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। “कटनी में नशा और सट्टा बढ़ रहा” दिव्यांशु मिश्रा ने जिले की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मैक, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की कथित अवैध बिक्री तथा सट्टे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से नशे एवं सट्टे के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। संजय पाठक के “बड़ा कस्बा” बयान पर अंशु का पलटवार “लंबे समय तक नेतृत्व मिला, फिर भी कटनी का अपेक्षित विकास नहीं हुआ” भाजपा विधायक संजय पाठक के कटनी को “बड़ा कस्बा” कहे जाने पर दिव्यांशु मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय तक नेतृत्व का अवसर मिलने के बावजूद शहर के विकास पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। मिश्रा ने जमीन और खनन से जुड़े मामलों को लेकर भी विधायक पाठक पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि विधायक पाठक की पारिवारिक फर्म से जुड़ी 443 करोड़ रुपये की कथित माइनिंग रिकवरी सरकार को वसूल कर कटनी के विकास में लगानी चाहिए। उन्होंने न्यायालयीन कार्रवाई का उल्लेख करते हुए भी विधायक पाठक पर निशाना साधा। हालांकि, इन आरोपों और दावों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया इस वक्त उपलब्ध नहीं है। NSUI का ऐलान—अब आंदोलन होगा तेज NSUI ने कहा कि छात्र हित, शिक्षा, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, लॉ कॉलेज, कॉलेजों की सुविधाएं और जिले की मूलभूत समस्याएं संगठन के प्रमुख मुद्दे हैं। इन मांगों को लेकर आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में ये रहे मौजूद युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या रंधेलिया, कमल पांडे, IT सेल प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष सचिन गर्ग, अभिषेक प्यासी और पार्षद विनीत जैसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। फ्रंट पेज की छोटी पट्टी हेडलाइन 🔴 NSUI की दो टूक: “छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराओ” 🔴 मेडिकल कॉलेज पर घमासान: “PPP मॉडल का विरोध जारी रहेगा” 🔴 अंशु का भाजपा पर हमला: “कटनी को 20 साल पीछे धकेला” 🔴 कानून व्यवस्था पर सवाल: “नशा-सट्टे पर प्रभावी कार्रवाई की मांग” 🔴 विकास पर सियासी वार: “शासकीय इंजीनियरिंग और लॉ कॉलेज खोलने की मांग”1
- कटनी नगर//- रंगनाथ नगर थाने में मामला दर्ज संदीप रजक के साथ अश्लीलता और गाली गलौच करने वालो पर संदीप रजक की शिकायत पर FIR दर्ज रंगनाथनगर थाने में मामला दर्ज, पत्रकार बंधुओं एवं कटनीवासियों का जताया आभार शिकायत पर कार्रवाई होने के बाद संदीप रजक ने सभी सहयोगियों को दिया धन्यवाद कटनी | रविवार, 9 अगस्त 2026 सामाजिक कार्यकर्ता संदीप रजक द्वारा की गई शिकायत पर रविवार को रंगनाथनगर थाने में FIR दर्ज की गई। पुलिस द्वारा शिकायत पर कार्रवाई किए जाने के बाद संदीप रजक ने मामले को प्रमुखता से उठाने और उनका सहयोग करने वाले सभी पत्रकार बंधुओं एवं कटनी के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संदीप रजक ने कहा कि आमजन की समस्याओं को सामने लाने और न्याय की आवाज को मजबूती देने में पत्रकारों एवं नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। कांबिंग गश्त में कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 111 आरोपी पकड़े, वारंटियों और निगरानी बदमाशों पर कसा शिकंजा कटनी पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष कांबिंग गश्त अभियान में कुल 111 आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। अभियान में 11 स्थाई वारंटी, 33 गिरफ्तारी वारंटी, 34 गुंडा बदमाश और 33 निगरानी बदमाशों की जांच की गई। इसके अलावा जिला बदर किए गए दो बदमाशों की भी जांच की गई। पुलिस ने अवैध शराब के 8 प्रकरण, जुआ का एक प्रकरण दर्ज किया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 31 जमानती वारंट और 36 समंस तामील कराए गए। रिपोर्ट: राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 | जन जन की आवाज़3
- कटनी पुलिस की तिरंगा वाहन रैली, गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश1
- *सांसद संजय यादव ने सदन में न्यायाधीश नियुक्ति पारदर्शिता पर जोर दिया* जब कलेक्टर एसपी पुलिस डॉक्टर पटवारी की नियुक्ति परीक्षा पास किए होती है तो फिर जज की नियुक्ति बिना परीक्षा के कैसे होती है इसलिए नया व्यवस्था में सुधार होना जरूरी है कॉलेजियम सिस्टम बंद किया जाए *सांसद संजय यादव ने सदन में न्यायाधीश नियुक्ति पारदर्शिता पर जोर दिया न्यायालय में कॉलेजियम सिस्टम बंद किया जाए कॉलेजियम सिस्टम से जातिवादी भाई भतीजाबाद जज बनते हैं जोधा जाति देखकर फैसला करते हैं मनुवादी जज1
- शिक्षकों की लापरवाही और अव्यवस्था का शिकार पीएम श्री स्कूल: गाइड थमाकर बच्चों से ब्लैकबोर्ड पर लिखवाते हैं टीचर, बर्तन भी धुलवाने का गंभीर आरोप कैमोर/खलवारा बाजार 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 कटनी जिले के कैमोर स्थित 'पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलवारा बाजार' से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी 'पीएम श्री' योजना के तहत चयनित इस विद्यालय में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विद्यालय के विद्यार्थियों और उनके परिजनों ने शिक्षकों की भारी लापरवाही, पठन-पाठन में अनियमितता और मध्यान भोजन (MDM) में धांधली को लेकर कड़ा विरोध जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षक खुद पढ़ाने के बजाय बच्चों को थमा रहे गाइड छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बच्चों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए अध्यापकों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। बच्चों का आरोप है कि विद्यालय में पदस्थ अंग्रेजी के शिक्षक राम नरेश प्रजापति, विज्ञान की शिक्षिका नीता बहेलिया, तथा हिंदी के शिक्षक मनदीप कौर और प्रमोद प्यासी अपनी कक्षाओं में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर नहीं पढ़ाते हैं। शिक्षकों द्वारा स्वयं ब्लैकबोर्ड पर लिखने या समझाने के बजाय बच्चों के हाथों में गाइड (kunji) थमा दी जाती है। इसके बाद बच्चों को ही ब्लैकबोर्ड पर लिखने के लिए कहा जाता है और बाकी छात्र उसे देखकर अपनी कॉपियों में उतारते हैं। इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली से बच्चों का पठन-पाठन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। गुणवत्ताहीन भोजन और बच्चों से धुलवाए जा रहे बर्तन शिक्षा में लापरवाही के साथ-साथ विद्यालय में शासकीय मध्याह्न भोजन योजना का बुरा हाल है। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में बच्चों को अत्यंत निम्न स्तर और गुणवत्ताहीन भोजन परोसा जा रहा है। इतना ही नहीं, सबसे ज्यादा शर्मनाक स्थिति यह है कि भोजन करने के बाद बच्चों से उनके खाने के बर्तन तक धुलवाए जा रहे हैं। बच्चों द्वारा बर्तन धोते और अपनी समस्याओं को उजागर करते वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोगों में आक्रोश, की निंदा घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजनों ने विद्यालय परिसर पहुंचकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। परिजनों ने इसे अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय कृत्य बताते हुए कहा कि जिस स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए था, वहां बच्चों का शारीरिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है। अभिभावकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच करने तथा दोषी शिक्षकों और कर्मचारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।4
- कटनी नगर//- तिरंगा लेकर निकले पुलिस जवान और स्कूली बच्चे हर घर तिरंगा अभियान में कटनी पुलिस की भव्य वाहन रैली एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने खुद बाइक चलाकर संभाली कमान, तिरंगा लेकर निकले पुलिस जवान और स्कूली बच्चे कटनी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा रविवार को भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) से हुई। इसकी खास बात यह रही कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं बाइक चलाकर हाथ में तिरंगा थामते हुए रैली की अगुवाई की। एसपी को खुद तिरंगा लेकर रैली का नेतृत्व करते देख पुलिस जवानों और स्कूली बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। रैली में जिले के विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से शहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लिया हिस्सा रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा, डीएसपी अजाक्स शिवा पाठक, निरीक्षक संजय दुबे, अनूप सिंह, राखी पाण्डेय, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, उमेश दुबे, संजीव रावत, अंजू लकड़ा तथा सूबेदार सोनम उइके सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। शहर में गूंजे भारत माता के जयकारे रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह आम नागरिकों ने पुलिस रैली का स्वागत किया। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। स्कूली बच्चों की सहभागिता ने रैली को और आकर्षक बना दिया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि राष्ट्रध्वज देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक के मन में देशप्रेम की भावना को और मजबूत करने तथा अभियान का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। रिपोर्ट : राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 | जन जन की आवाज4
- जय जय मां कंकाली माता कुआंताल गरीब निर्धनों के दुख कष्ट हर लो1
- *लोकेशन कटनी जिला कटनी* *कटनी से अभिमन्यु विश्वकर्मा की रिपोर्ट* *बागेश्वर धाम से नीलकंठेश्वर धाम तक गूंजें हर-हर महादेव के जयकारे* *रविवार को बागेश्वर धाम से शुरू हुई विशाल कांवड़ यात्रा। ग्रोवर परिवार ने किया स्वागत* पवित्र श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की भक्ति मैं भक्त डूबे हुए हैं।इसी क्रम में विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पड़खुरी सलैया स्थित प्रसिद्ध नीलकंठेश्वर धाम में भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया।यह विशाल यात्रा बागेश्वर धाम से प्रारंभ होकर नीलकंठेश्वर धाम, सलैया पड़खुरी तक पहुंची।जहां श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।आयोजन को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह रहा।कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे।जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।। यात्रा के समापन पर नीलकंठेश्वर धाम में विशेष पूजा-अर्चना एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व आयोजन के प्रमुख सहयोगी बाबू रंजन ग्रोवर ने कार्यक्रम की सफलता और जनकल्याण की कामना के साथ बागेश्वर धाम के पूज्य पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उन्हें आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संदेश भी देगा।बाबू रंजन ग्रोवर, उनके परिवार एवं आयोजन समिति ने सभी श्रद्वालुओं के प्रति आभार जताया।1