कटनी नगर//- रंगनाथ नगर थाने में मामला दर्ज संदीप रजक के साथ अश्लीलता और गाली गलौच करने वालो पर संदीप रजक की शिकायत पर FIR दर्ज रंगनाथनगर थाने में मामला दर्ज, पत्रकार बंधुओं एवं कटनीवासियों का जताया आभार शिकायत पर कार्रवाई होने के बाद संदीप रजक ने सभी सहयोगियों को दिया धन्यवाद कटनी | रविवार, 9 अगस्त 2026 सामाजिक कार्यकर्ता संदीप रजक द्वारा की गई शिकायत पर रविवार को रंगनाथनगर थाने में FIR दर्ज की गई। पुलिस द्वारा शिकायत पर कार्रवाई किए जाने के बाद संदीप रजक ने मामले को प्रमुखता से उठाने और उनका सहयोग करने वाले सभी पत्रकार बंधुओं एवं कटनी के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संदीप रजक ने कहा कि आमजन की समस्याओं को सामने लाने और न्याय की आवाज को मजबूती देने में पत्रकारों एवं नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। कांबिंग गश्त में कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 111 आरोपी पकड़े, वारंटियों और निगरानी बदमाशों पर कसा शिकंजा कटनी पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष कांबिंग गश्त अभियान में कुल 111 आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। अभियान में 11 स्थाई वारंटी, 33 गिरफ्तारी वारंटी, 34 गुंडा बदमाश और 33 निगरानी बदमाशों की जांच की गई। इसके अलावा जिला बदर किए गए दो बदमाशों की भी जांच की गई। पुलिस ने अवैध शराब के 8 प्रकरण, जुआ का एक प्रकरण दर्ज किया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 31 जमानती वारंट और 36 समंस तामील कराए गए। रिपोर्ट: राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 | जन जन की आवाज़
कटनी नगर//- रंगनाथ नगर थाने में मामला दर्ज संदीप रजक के साथ अश्लीलता और गाली गलौच करने वालो पर संदीप रजक की शिकायत पर FIR दर्ज रंगनाथनगर थाने में मामला दर्ज, पत्रकार बंधुओं एवं कटनीवासियों का जताया आभार शिकायत पर कार्रवाई होने के बाद संदीप रजक ने सभी सहयोगियों को दिया धन्यवाद कटनी | रविवार, 9 अगस्त 2026 सामाजिक कार्यकर्ता संदीप रजक द्वारा की गई शिकायत पर रविवार को रंगनाथनगर थाने में FIR दर्ज की गई। पुलिस द्वारा शिकायत पर कार्रवाई किए जाने के बाद संदीप रजक ने मामले को प्रमुखता से उठाने और उनका
सहयोग करने वाले सभी पत्रकार बंधुओं एवं कटनी के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संदीप रजक ने कहा कि आमजन की समस्याओं को सामने लाने और न्याय की आवाज को मजबूती देने में पत्रकारों एवं नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। कांबिंग गश्त में कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 111 आरोपी पकड़े, वारंटियों और निगरानी बदमाशों पर कसा शिकंजा कटनी पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष कांबिंग गश्त अभियान में कुल 111 आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन
एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। अभियान में 11 स्थाई वारंटी, 33 गिरफ्तारी वारंटी, 34 गुंडा बदमाश और 33 निगरानी बदमाशों की जांच की गई। इसके अलावा जिला बदर किए गए दो बदमाशों की भी जांच की गई। पुलिस ने अवैध शराब के 8 प्रकरण, जुआ का एक प्रकरण दर्ज किया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 31 जमानती वारंट और 36 समंस तामील कराए गए। रिपोर्ट: राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 | जन जन की आवाज़
- बागेश्वर धाम से नीलकंठेश्वर धाम तक गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे पुरैनी से निकली विशाल कांवड़ यात्रा, ग्रोवर परिवार ने किया कांवड़ियों का 💥 *जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 आत्मीय स्वागत //8103728933// कटनी। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर रविवार को एकादशी के दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर श्रद्धालुओं ने विशाल कांवड़ यात्रा निकाली। पुरैनी स्थित बागेश्वर धाम से प्रारंभ हुई यह कांवड़ यात्रा विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पड़खुरी सलैया स्थित प्रसिद्ध नीलकंठेश्वर धाम पहुंची। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत कांवड़ियों ने नीलकंठेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। नीलकंठेश्वर धाम पहुंचने पर ग्रोवर परिवार द्वारा कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के स्वागत और धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष उत्साह का माहौल रहा। इस पुण्य अवसर पर मंदिर में अखंड मानस पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता की। वहीं कांवड़ियों एवं मंदिर पहुंचने वाले भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रावण मास में आयोजित इस धार्मिक यात्रा ने क्षेत्र में शिवभक्ति और आस्था का माहौल बना दिया। बागेश्वर धाम से नीलकंठेश्वर धाम तक हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।4
- कटनी में NSUI का बड़ा सियासी वार “प्रत्यक्ष प्रणाली से हों छात्रसंघ चुनाव, PPP मॉडल मेडिकल कॉलेज का विरोध रहेगा जारी” शिक्षा से लेकर कानून व्यवस्था तक सरकार को घेरा | अंशु बोले—भाजपा जनप्रतिनिधियों ने कटनी को 20 साल पीछे धकेला कटनी। इंडियन कॉफी हाउस में NSUI जिला अध्यक्ष अजय खटिक की पत्रकार वार्ता में कटनी की शिक्षा व्यवस्था, मेडिकल कॉलेज, छात्रसंघ चुनाव, रोजगारपरक शिक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। NSUI ने छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग करते हुए PPP मॉडल मेडिकल कॉलेज का विरोध जारी रखने का ऐलान किया। छात्रसंघ चुनाव में सीधा मतदान हो NSUI जिला अध्यक्ष अजय खटिक ने कहा कि संगठन द्वारा दायर जनहित याचिका पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सरकार को छात्रसंघ चुनाव कराने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। NSUI की मांग है कि चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से हों, ताकि विद्यार्थी स्वयं अपने प्रतिनिधि चुन सकें। PPP मॉडल मेडिकल कॉलेज पर NSUI का विरोध बरकरार कटनी में PPP मॉडल पर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को लेकर NSUI ने स्पष्ट किया कि संगठन छात्रों और आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इसका विरोध जारी रखेगा। संगठन ने कटनी में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और शासकीय लॉ कॉलेज खोलने की मांग भी उठाई। साथ ही कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने, रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने और आधारभूत सुविधाएं बेहतर करने की मांग की गई। तिलक कॉलेज को ऑटोनोमस करने की मांग NSUI ने तिलक कॉलेज को ऑटोनोमस किए जाने की मांग भी उठाई। संगठन का कहना है कि कटनी के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरे शहरों की ओर जाने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। “भाजपा जनप्रतिनिधियों ने कटनी को 20 साल पीछे धकेला” दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने लगाए गंभीर आरोप, सांसद-विधायक से मांगा इस्तीफा युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की आपसी गुटबाजी के कारण कटनी का विकास प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि कटनी को शासकीय मेडिकल कॉलेज नहीं मिल पाना जिले की जनता के साथ अन्याय है। मिश्रा ने सांसद वीडी शर्मा और विधायक संदीप जायसवाल को जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। “कटनी में नशा और सट्टा बढ़ रहा” दिव्यांशु मिश्रा ने जिले की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मैक, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की कथित अवैध बिक्री तथा सट्टे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से नशे एवं सट्टे के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। संजय पाठक के “बड़ा कस्बा” बयान पर अंशु का पलटवार “लंबे समय तक नेतृत्व मिला, फिर भी कटनी का अपेक्षित विकास नहीं हुआ” भाजपा विधायक संजय पाठक के कटनी को “बड़ा कस्बा” कहे जाने पर दिव्यांशु मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय तक नेतृत्व का अवसर मिलने के बावजूद शहर के विकास पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। मिश्रा ने जमीन और खनन से जुड़े मामलों को लेकर भी विधायक पाठक पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि विधायक पाठक की पारिवारिक फर्म से जुड़ी 443 करोड़ रुपये की कथित माइनिंग रिकवरी सरकार को वसूल कर कटनी के विकास में लगानी चाहिए। उन्होंने न्यायालयीन कार्रवाई का उल्लेख करते हुए भी विधायक पाठक पर निशाना साधा। हालांकि, इन आरोपों और दावों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया इस वक्त उपलब्ध नहीं है। NSUI का ऐलान—अब आंदोलन होगा तेज NSUI ने कहा कि छात्र हित, शिक्षा, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, लॉ कॉलेज, कॉलेजों की सुविधाएं और जिले की मूलभूत समस्याएं संगठन के प्रमुख मुद्दे हैं। इन मांगों को लेकर आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में ये रहे मौजूद युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या रंधेलिया, कमल पांडे, IT सेल प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष सचिन गर्ग, अभिषेक प्यासी और पार्षद विनीत जैसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। फ्रंट पेज की छोटी पट्टी हेडलाइन 🔴 NSUI की दो टूक: “छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराओ” 🔴 मेडिकल कॉलेज पर घमासान: “PPP मॉडल का विरोध जारी रहेगा” 🔴 अंशु का भाजपा पर हमला: “कटनी को 20 साल पीछे धकेला” 🔴 कानून व्यवस्था पर सवाल: “नशा-सट्टे पर प्रभावी कार्रवाई की मांग” 🔴 विकास पर सियासी वार: “शासकीय इंजीनियरिंग और लॉ कॉलेज खोलने की मांग”1
- कटनी नगर//- रंगनाथ नगर थाने में मामला दर्ज संदीप रजक के साथ अश्लीलता और गाली गलौच करने वालो पर संदीप रजक की शिकायत पर FIR दर्ज रंगनाथनगर थाने में मामला दर्ज, पत्रकार बंधुओं एवं कटनीवासियों का जताया आभार शिकायत पर कार्रवाई होने के बाद संदीप रजक ने सभी सहयोगियों को दिया धन्यवाद कटनी | रविवार, 9 अगस्त 2026 सामाजिक कार्यकर्ता संदीप रजक द्वारा की गई शिकायत पर रविवार को रंगनाथनगर थाने में FIR दर्ज की गई। पुलिस द्वारा शिकायत पर कार्रवाई किए जाने के बाद संदीप रजक ने मामले को प्रमुखता से उठाने और उनका सहयोग करने वाले सभी पत्रकार बंधुओं एवं कटनी के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संदीप रजक ने कहा कि आमजन की समस्याओं को सामने लाने और न्याय की आवाज को मजबूती देने में पत्रकारों एवं नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। कांबिंग गश्त में कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 111 आरोपी पकड़े, वारंटियों और निगरानी बदमाशों पर कसा शिकंजा कटनी पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष कांबिंग गश्त अभियान में कुल 111 आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। अभियान में 11 स्थाई वारंटी, 33 गिरफ्तारी वारंटी, 34 गुंडा बदमाश और 33 निगरानी बदमाशों की जांच की गई। इसके अलावा जिला बदर किए गए दो बदमाशों की भी जांच की गई। पुलिस ने अवैध शराब के 8 प्रकरण, जुआ का एक प्रकरण दर्ज किया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 31 जमानती वारंट और 36 समंस तामील कराए गए। रिपोर्ट: राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 | जन जन की आवाज़3
- कटनी पुलिस की तिरंगा वाहन रैली, गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश1
- शहाडार के जंगलों में 'वनराज' की दस्तक: देर रात सड़क पार करते दिखा विशालकाय बाघ, कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा *शहाडार के जंगलों में 'वनराज' की दस्तक: देर रात सड़क पार करते दिखा विशालकाय बाघ, कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा* * *कटनी जिले के शहाडार जंगल क्षेत्र में बाघों की आवाजाही बढ़ी; राहगीरों ने गाड़ी की हेडलाइट में बनाया वीडियो, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट।* कटनी । जिले के शहाडार जंगल क्षेत्र में एक बार फिर वनराज की मौजूदगी से सनसनी फैल गई है। शुक्रवार की देर रात मुख्य मार्ग से गुजर रहे राहगीरों को सड़क पार करता हुआ एक विशालकाय बाघ दिखाई दिया। वाहनों की हेडलाइट और टॉर्च की रोशनी में बाघ का यह शानदार और लाइव दृश्य राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। *बिना किसी हड़बड़ाहट के जंगल में ओझल हुआ बाघ* वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विशालकाय बाघ बिना किसी घबराहट या हड़बड़ाहट के बड़े ही शांत अंदाज में पक्की सड़क पार कर रहा है। गाड़ियों की रोशनी और हल्की आहट सुनकर बाघ कुछ पलों के लिए रुका, पीछे मुड़कर देखा और फिर सहजता से झाड़ियों में गायब हो गया। *स्थानीय ग्रामीणों और नियमित यात्रियों के अनुसार:* * *3 से 4 बाघों का कुनबा सक्रिय*: बीते कई महीनों से इस इलाके में 3 से 4 बाघ लगातार मूवमेंट कर रहे हैं। * *रात में बढ़ती है सक्रियता*: कभी-कभी दिन में भी बाघ सीमावर्ती इलाकों में नजर आते हैं, लेकिन रात के समय मुख्य सड़कों पर इनकी सक्रियता काफी बढ़ जाती है। *वन विभाग की निगरानी और सख्त निर्देश* मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वन विभाग का गश्ती दल अलर्ट मोड पर है। वन अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में सतत निगरानी रखी जा रही है ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष (Man-Animal Conflict) की स्थिति उत्पन्न न हो। *राहगीरों और ग्रामीणों के लिए वन विभाग की एडवाइजरी:* अनावश्यक यात्रा से बचें: रात के समय शहाडार जंगल मार्ग से अकारण गुजरने से परहेज करें। दोपहिया वाहन चालक सावधान रहें: रात में बाइक/स्कूटी से गुजरने वाले राहगीर विशेष सतर्कता बरतें। *कौतूहल में जोखिम न लें:* जंगली जानवर दिखने पर वाहन रोकने, बेवजह हॉर्न बजाने या पास जाकर फोटो/वीडियो बनाने का भी चलाया जा रहा है। #shahdarkejungle #जंगलकराजा #katnimesher #KatniNews #NewsUpdate1
- जय जय मां कंकाली माता कुआंताल गरीब निर्धनों के दुख कष्ट हर लो1
- *लोकेशन कटनी* *कटनी से अभिमन्यु विश्वकर्मा की रिपोर्ट* *कटनी कार्यालय - पुलिस अधीक्षक* *जिला - कटनी,* *दिनांक 09 अगस्त 2026* *हर घर तिरंगा-2026 अभियान को सफल बनाने कटनी पुलिस की भव्य तिरंगा वाहन रैली* *पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं संभाली रैली की कमान, शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत* भारत की आन, बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 'हर घर तिरंगा-2026' अभियान के अंतर्गत आज कटनी पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र, कटनी से एक विशाल एवं आकर्षक तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं मोटरसाइकिल चलाकर किया। पुलिस अधीक्षक की सक्रिय सहभागिता से पुलिस बल, स्कूली बच्चों एवं आमजन में विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला। रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक्स) सुश्री शिवा पाठक, निरीक्षक संजय दुबे, निरीक्षक अनूप सिंह, निरीक्षक राखी पाण्डेय, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, निरीक्षक उमेश दुबे, निरीक्षक संजीव रावत, निरीक्षक सुश्री अंजू लकड़ा तथा सूबेदार सोनम उइके सहित जिले के विभिन्न थानों एवं रक्षित केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। रैली में पुलिस बल के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" एवं "हर घर तिरंगा" के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। रैली का निर्धारित मार्ग रक्षित केंद्र कटनी से प्रारंभ होकर कलेक्टर-एसपी कार्यालय, माधवनगर चौराहा, मिशन चौक, चांडक चौक, घंटाघर, गर्ग तिराहा, खिरहनी ब्रिज, बरही नाका, सुभाष चौक, थाना तिराहा, बरगवां, मिशन चौक होते हुए पुनः रक्षित केंद्र पहुंचकर सम्पन्न हुआ। संपूर्ण रूट पर यातायात पुलिस द्वारा सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई तथा सबसे आगे यातायात मोबाइल वाहन एवं साउंड सिस्टम के माध्यम से राष्ट्रभक्ति के संदेश प्रसारित किए गए। रैली के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पुलिस वाहन रैली का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली का अभिनंदन किया तथा "हर घर तिरंगा" अभियान को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं भारत माता के जयघोष से सम्पूर्ण शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि "हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, कर्तव्य एवं गौरव का महापर्व है। प्रत्येक नागरिक अपने घर, प्रतिष्ठान एवं कार्यालय पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस अभियान को सफल बनाए तथा आने वाली पीढ़ियों में भी राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करे।" कटनी पुलिस की यह भव्य तिरंगा वाहन रैली राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का प्रेरणादायी संदेश देने में सफल रही। पुलिस, विद्यार्थियों एवं आमजन की सहभागिता ने यह सिद्ध कर दिया कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के सम्मान, स्वाभिमान, बलिदान और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है तथा "हर घर तिरंगा" अभियान जन-जन का अभियान बन चुका है।4