Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशीनगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर चाकू से हमला,नीरज पटेल और उनके मित्र रोहित खरवार पर चाकू से हमला कुशीनगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर चाकू से हमला - नीरज पटेल और उनके मित्र रोहित खरवार पर चाकू से हमला - हमले में रोहित खरवार की इलाज के दौरान मौत - नीरज पटेल गंभीर रूप से घायल - जिला अस्पताल में इलाज जारी - पुलिस के मुताबिक 6-7 माह पुरानी रंजिश को लेकर हुआ हमला - नीरज को पूर्व की घटना में गवाह होने का था शक - आरोपियों ने पहले भी नीरज के साथ मारपीट की थी - घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 पुलिस टीमें गठित - शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई - तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा की घटना।
Aditya pandey
कुशीनगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर चाकू से हमला,नीरज पटेल और उनके मित्र रोहित खरवार पर चाकू से हमला कुशीनगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर चाकू से हमला - नीरज पटेल और उनके मित्र रोहित खरवार पर चाकू से हमला - हमले में रोहित खरवार की इलाज के दौरान मौत - नीरज पटेल गंभीर रूप से घायल - जिला अस्पताल में इलाज जारी - पुलिस के मुताबिक 6-7 माह पुरानी रंजिश को लेकर हुआ हमला - नीरज को पूर्व की घटना में गवाह होने का था शक - आरोपियों ने पहले भी नीरज के साथ मारपीट की थी - घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 पुलिस टीमें गठित - शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई - तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा की घटना।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- तमकुहीराज में संपूर्ण समाधान दिवस में 34 मामले आए: फरियादियों की भीड़ घटी, अधिकारियों ने समय पर शिकायतें निपटाने के निर्देश दिए तमकुहीराज में संपूर्ण समाधान दिवस में 34 मामले आए: फरियादियों की भीड़ घटी, अधिकारियों ने समय पर शिकायतें निपटाने के निर्देश दिए तमकुहीराज तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम कुणाल गौरव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें तहसीलदार संदीप सिंह और नायब तहसीलदार शिवशंकर मिश्र भी मौजूद रहे। समाधान दिवस में कुल 34 मामले आए। इनमें राजस्व विभाग के 17, पुलिस के 7, विकास के 2 और अन्य विभागों से जुड़े 8 मामले शामिल थे। अधिकारियों ने मौके पर ही राजस्व विभाग के 5 मामलों को निपटाया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास भेजा गया। एसडीएम ने निर्देश दिए कि शिकायतों को तय समय में अच्छी तरह निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ कागजी कार्रवाई न हो, बल्कि मौके पर जाकर असली स्थिति की जांच की जाए और सही-गलत के आधार पर कार्रवाई हो। हालांकि, इस बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की संख्या पहले से कम दिखी। पहले तहसील परिसर में शिकायत लेकर आने वालों की लंबी कतारें लगती थीं, लेकिन शनिवार को लोग एक-एक करके पहुंचे। इससे समाधान दिवस के प्रति लोगों का उत्साह कम होता और शिकायतों के निपटारे पर उनका भरोसा घटता दिखा। शिकायतकर्ता महेश कुमार, अंजनी प्रसाद, पप्पू गौड़ और जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कई मामलों में शिकायत के बाद भी समस्या का सही समाधान नहीं हो पाता है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत निपटाने की प्रक्रिया सिर्फ कागजों तक सीमित रहती है, जिससे विवाद खत्म होने के बजाय और बढ़ जाते हैं। इससे लोगों का शिकायत निपटारे की व्यवस्था से विश्वास कम हो रहा है। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास खंड, बाल विकास, नगर पंचायत और चकबंदी समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।1
- कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित अधिवक्ता सम्मान समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित अधिवक्ता समाज के हित में निरंतर कार्य कर रही सरकार - कृषि मंत्री देवरिया। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ अधिवक्ता परशुराम मिश्रा द्वारा किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने संबोधन में कहा कि यह सरकार अधिवक्ताओं के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनके इलाज के लिए पांच लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं तथा न्यायालय परिसरों में बैठने की समुचित व्यवस्था करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज के हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। शोषित एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगाने के साथ ही मनोयोग से कार्य करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी न्याय दिलाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शासकीय अधिवक्ताओं का वेतन/मानदेय बढ़ाने का कार्य भी इस सरकार ने किया है। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता सदैव समाज को दिशा दिखाने का कार्य करते आए हैं। साथ ही न्यायिक पीठासीन अधिकारियों के समक्ष वास्तविक तर्क एवं तथ्य रखते हुए पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। उनके इस पहल एवं प्रयास से पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिलता है। आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री एवं सदर विधायक ने अधिवक्ताओं एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं तथा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर उर्फ प्रीतम मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ताओं में रामानुज शुक्ला, उमेश नारायण श्रीवास्तव, चंद्रबली शुक्ल, इष्टदेव तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, गिरीश शुक्ला, संदीप कुमार मिश्रा, सिंहासन गिरी, सिविल कोर्ट के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, सतीश चंद्र पति त्रिपाठी, पंचानन शुक्ला, मारकंडेय लाल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, श्रीराम त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष सिविल कोर्ट, एडवोकेट केसरी नाथ पांडेय, मोहन दूबे, आशुतोष सिंह, के. के. सिंह, इलियास अहमद एवं राघव पांडेय को अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अंत में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य अतिथियों के प्रति आभार जताया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रसाद राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, जिला अध्यक्ष भाजपा काली प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तथा अन्य अधिवक्तागण, अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।4
- भ्रष्टाचार के आरोपों पर तहसील बार एसोसिएशन का प्रदर्शन देवरिया तहसील में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी का आरोप लगाया। समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और जल्द कार्रवाई की मांग की। वीओ– तस्वीरें देवरिया तहसील परिसर की हैं, जहां तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि राजस्व अभिलेखों में त्रुटियों के सुधार, लंबित पत्रावलियों और खतौनी से जुड़े मामलों के निस्तारण में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई जा रही है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कई गांवों की खतौनियां लॉक होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ मामलों में कथित धन उगाही के आरोप भी लगाए गए। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। बार एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी और उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जुगुल किशोर तिवारी ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे आंदोलन तेज करने पर विचार करेगा। उन्होंने जरूरत पड़ने पर न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय लेने की भी चेतावनी दी।1
- “बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा का ये बयान सुनिए… पूरा मामला क्या है? वीडियो अंत तक जरूर देखिए!” #️⃣ Hashtags #BiharNews #RatneshSada #AapdaPrabandhan #BiharPolitics #BiharGovernment #BiharNewsToday #BiharUpdate #BiharSamachar #BreakingNews #ViralNews #PremchandraKumar #BiharViral #NewsUpdate 📝 Description बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सदा का यह बयान इन दिनों चर्चा में है। इस वीडियो में सुनिए मंत्री जी ने क्या कहा और पूरा मामला क्या है। वीडियो को पूरा देखें, अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं और ऐसे ही बिहार की महत्वपूर्ण खबरों के लिए Premchandra Kumar को फॉलो/सब्सक्राइब करें। नोट: वीडियो में कही गई बातों को संदर्भ सहित देखें और अपनी राय स्वयं बनाएं। “बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा का ये बयान सुनिए… पूरा मामला क्या है? वीडियो अंत तक जरूर देखिए!” #️⃣ Hashtags #BiharNews #RatneshSada #AapdaPrabandhan #BiharPolitics #BiharGovernment #BiharNewsToday #BiharUpdate #BiharSamachar #BreakingNews #ViralNews #PremchandraKumar #BiharViral #NewsUpdate 📝 Description बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सदा का यह बयान इन दिनों चर्चा में है। इस वीडियो में सुनिए मंत्री जी ने क्या कहा और पूरा मामला क्या है। वीडियो को पूरा देखें, अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं और ऐसे ही बिहार की महत्वपूर्ण खबरों के लिए Premchandra Kumar को फॉलो/सब्सक्राइब करें। नोट: वीडियो में कही गई बातों को संदर्भ सहित देखें और अपनी राय स्वयं बनाएं।1
- लच्छी राम पोखर में कल रात से डूबे युवक की तलाश हुई तेज सदर कोतवाल और एसडीआरएफ़ ने संभाला मोर्चा लक्ष्मी राम पोखर में कल रात से डूबे युवक की तलाश हुई तेज सदर कोतवाल और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा1
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विधायक ने ट्राई साइकिल का किया वितरण। ---- पांच दिव्यांग लाभुकों को मिली टाई साइकिल, विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। नौतन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड परिसर में दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। स्थानीय विधायक नारायण प्रसाद, प्रखंड प्रमुख कृष्णदेव चौधरी,उप प्रमुख अफसर हुसैन ने संयुक्त रूप से पांच दिव्यांग लाभुकों को ट्राई साईकिल उपलब्ध कराते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।विधायक ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आवागमन की सुविधा को बेहतर करने के उद्देश्य से सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ट्राई साइकिल मिलने से लाभुकों को आने-जाने में सुविधा होगी।मौके पर बीडीओ गिरधारी लाल, बीईओ रियाज अहमद, बीस सूत्री अध्यक्ष छोटेलाल कुशवाहा, उपाध्यक्ष अरुण कुमार कुशवाहा, राकेश कुमार वर्मा, अजय शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।4
- कुशीनगर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडे ने दिया इस्तीफा, उपेक्षा का लगाया आरोप हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कुशीनगर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद जिले की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्य संगठन में जगह नहीं मिलने से आहत सूत्रों के अनुसार, चंद्रप्रभा पांडे लंबे समय से भाजपा महिला मोर्चा की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उन्हें भाजपा के मुख्य संगठन में स्थान नहीं मिल सका, जिससे वह नाराज थीं। अपने इस्तीफा पत्र में चंद्रप्रभा पांडे ने कहा है कि पार्टी की ओर से उन्हें समय-समय पर जो भी जिम्मेदारी दी गई, उसका उन्होंने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। हालांकि, लगातार हो रही उपेक्षा से वह आहत हैं और इसी कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वह भाजपा की विचारधारा के प्रति निष्ठावान हैं और आगे भी पार्टी की विचारधारा के लिए कार्य करती रहेंगी। चंद्रप्रभा पांडे के इस्तीफे के बाद जिले में संगठन के भीतर इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, इस्तीफे और लगाए गए उपेक्षा के आरोपों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।2
- अधिवक्ता समाज के हित में लगातार काम कर रही सरकार : कृषि मंत्री कलेक्ट्रेट परिसर में सम्मान समारोह, वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित देवरिया। कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ता परशुराम मिश्रा के मंगलाचरण से हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए इलाज की सुविधा के तहत पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ न्यायालय परिसरों में बैठने सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता शोषित और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निष्पक्ष और पारदर्शी न्याय व्यवस्था में अधिवक्ता समाज का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि शासकीय अधिवक्ताओं के वेतन और मानदेय में वृद्धि का कार्य भी सरकार ने किया है। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता समाज को दिशा देने के साथ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए न्यायिक अधिकारियों के समक्ष तथ्यों और तर्कों को प्रभावी ढंग से रखते हैं। उनके प्रयासों से जरूरतमंद लोगों को न्याय मिलने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में कृषि मंत्री और सदर विधायक ने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर उर्फ प्रीतम मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता सहित अधिवक्ताओं और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान रामानुज शुक्ला, उमेश नारायण श्रीवास्तव, चंद्रबली शुक्ल, इष्टदेव तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, गिरीश शुक्ला, संदीप कुमार मिश्रा, सिंहासन गिरी, सिविल कोर्ट अध्यक्ष मनोज मिश्रा, सतीश चंद्र पति त्रिपाठी, पंचानन शुक्ला, मारकंडेय लाल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, श्रीराम त्रिपाठी, केसरी नाथ पांडेय, मोहन दूबे, आशुतोष सिंह, के.के. सिंह, इलियास अहमद और राघव पांडेय को भी सम्मानित किया गया। अंत में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री सहित सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। समारोह में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रसाद राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत अधिवक्ता और अधिकारी मौजूद रहे।1
- ब्रेकिंग न्यूज आवाज उचकागांव की ब्रेकिंग न्यूज़ गोपालगंज और थावे स्टेशन से बस स्टैंड तक चलेगी नियमित रात्रि बस सेवा गोपालगंज=यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए गोपालगंज और थावे रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक नियमित रात्रि बस सेवा प्रारंभ किए जाने की व्यवस्था की गई है। रात्रि के समय रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संबंधित शाखा को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। रात्रिकालीन बस सेवा के लिए की गई व्यवस्थाएं बस का परिचालन गोपालगंज और थावे रेलवे स्टेशन से निर्धारित मुख्य मार्ग होते हुए बस स्टैंड तक किया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर रात्रि में आने वाली प्रमुख ट्रेनों के समय को ध्यान में रखते गोपालगंज और थावे स्टेशन से बस स्टैंड तक चलेगी नियमित रात्रि बस सेवा गोपालगंज=यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए गोपालगंज और थावे रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक नियमित रात्रि बस सेवा प्रारंभ किए जाने की व्यवस्था की गई है। रात्रि के समय रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संबंधित शाखा को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। रात्रिकालीन बस सेवा के लिए की गई व्यवस्थाएं बस का परिचालन गोपालगंज और थावे रेलवे स्टेशन से निर्धारित मुख्य मार्ग होते हुए बस स्टैंड तक किया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर रात्रि में आने वाली प्रमुख ट्रेनों के समय को ध्यान में रखते हुए बस सेवा की व्यावहारिक समय-सारणी तैयार की जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर बस के प्रस्थान एवं पहुँचने का समय स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।बस के चालक एवं अन्य संबंधित कर्मियों की ड्यूटी का रोस्टर तैयार किया जाएगा तथा पर्याप्त संख्या में वैकल्पिक चालकों की व्यवस्था रखी जाएगी।बस के परिचालन से पूर्व फिटनेस, ब्रेक, लाइट, टायर एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की नियमित जाँच सुनिश्चित की जाएगी।रात्रिकालीन परिचालन के दौरान वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को नहीं बैठाया जाएगा तथा यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। गोपालगंज पुलिस द्वारा आमजन एवं यात्रियों से अपील की जाती है कि रात्रिकालीन यात्रा के दौरान निर्धारित बस सेवा एवं निर्धारित मार्ग का उपयोग करें तथा वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों के बैठाए जाने अथवा सुरक्षा से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित पदाधिकारी/पुलिस को सूचित करें।1