Shuru
Apke Nagar Ki App…
सत्य अहिंसा शांति प्रेम करुणा समन्वय के पक्षधर भगवान गौतम बुद्ध की पावन जयंती पर सभी मित्रों देशवासियों व समस्त विश्वासियों को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई तथा ढेर सारी मंगल शुभकामनाएं। भगवान गौतम बुद्ध के आशीर्वाद से आपके जीवन में सदा सर्वदा शांति प्रेम और आपसी भाईचारा सब के प्रति सदा बना रहे। नमो बुद्धाय नमो नमः। जय भारतवर्ष।
दधिवल मानव
सत्य अहिंसा शांति प्रेम करुणा समन्वय के पक्षधर भगवान गौतम बुद्ध की पावन जयंती पर सभी मित्रों देशवासियों व समस्त विश्वासियों को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई तथा ढेर सारी मंगल शुभकामनाएं। भगवान गौतम बुद्ध के आशीर्वाद से आपके जीवन में सदा सर्वदा शांति प्रेम और आपसी भाईचारा सब के प्रति सदा बना रहे। नमो बुद्धाय नमो नमः। जय भारतवर्ष।
More news from Balaghat and nearby areas
- Post by दधिवल मानव1
- Post by Samarpit sahu1
- ग्राम कारंजा में 2 बाइक की आपसी भिड़ंत में 1 युवक की मौत : 1 गंभीर घायल लांजी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कारंजा में दो बाइकों की आपसे भिड़ंत मामले में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे निजी वाहन से गोंदिया ले जाया गया, यह सड़क दुर्घटना 1 में को शाम 6 बजे के लगभग ग्राम कारंजा में पूर्व सरपंच अर्चना अशोक मेंढे के घर के सामने लांजी-आमगांव मुख्य मार्ग पर हुई, मिली जानकारी के अनुसार केरेगांव निवासी आकाश एड़े आमगांव से अपने गांव की तरफ जा रहा था जबकि नरेश शालिग्राम निवासी कारंजा सिंगोला से कारंजा बस स्टैंड की तरफ जा रहा था तभी दोनों की बाइक आपस में टकराई और यह सड़क हादसा हुआ जिसमें आकाश एड़े की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं निजी वाहन से गंभीर घायल नरेश शालिग्राम को गोंदिया उपचार हेतु ले जाया गया है।1
- Post by Uttam dhanole1
- वारासिवनी। शुक्रवार की रात्रि लगभग 9 बजे वारासिवनी के निकटतम ग्राम मेंहदीवाड़ा में एक यात्री बस द्वारा बाईक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी गई। जिससे दोनों ही युवक घायल हो गए। जिन्हें शासकीय चिकित्सालय वारासिवनी में लाकर भर्ती कराया गया। जहॉ पर चिकित्सक द्वारा उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उचित उपचार के लिए बालाघाट भिजवा दिया गया है। बताया जाता है कि ग्राम डोके निवासी पंकज पिता योगेश्वर बिसेन 30 वर्ष एवं सोहम प्रकाश कटरे पिता कारुलाल कटरे 40 वर्ष बाईक से मेंहदीवाड़ा से वारासिवनी की ओर आ रहे थे और यात्री बस वारासिवनी से रामपायली की ओर जा रही थी। जब बस ग्राम मेंहदीवाड़ा पहुची, तो बाईक सवारों से टकरा गई। जिससे बाईक सवार घायल हो गए। घायल युवकों के सिर, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई है। मामले की जॉच वारासिवनी पुलिस द्वारा की जा रही है।1
- खैरागढ़ में नारी वंदन प्रस्ताव पर तीखी भिड़ंत, भ्रष्टाचार के आरोपों पर गरमाई राजनीति, 1 मई शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा गुरुवार को भारी हंगामे और तीखी राजनीतिक नोकझोंक के बीच संपन्न हुई। बैठक के दौरान विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष को घेरा और आरोपों पर जवाब मांगा। नारी वंदन अधिनियम पर चर्चा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महिलाओं को वोट बैंक के लिए भ्रमित कर रही है और इस पर निंदा प्रस्ताव रखा गया। बैठक शुरू होने से पहले ही कांग्रेस पार्षद विरोध के मूड में नजर आए। तख्तियां लेकर पहुंचे पार्षदों ने “कमीशनखोरी बंद करो” और “भ्रष्टाचार बंद करो” के नारे लगाते हुए कार्यवाही को कुछ समय के लिए बाधित कर दिया। कांग्रेस पार्षद दिलीप लहरे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना शौचालय निर्माण के करीब 8.60 लाख रुपए निकाल लिए गए हैं। इसके अलावा सीसी रोड का निर्माण किए बिना ही लगभग 19 लाख रुपए का भुगतान किए जाने का भी आरोप लगाया गया। उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की। नारी वंदन प्रस्ताव को लेकर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गए। भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस पर महिलाओं को भ्रमित करने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर के चार तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के मामलों में त्वरित कार्रवाई होती है, जबकि विपक्ष की शिकायतों को नजरअंदाज किया जाता है। वरिष्ठ पार्षद पुरुषोत्तम वर्मा ने आरोप लगाया कि पूर्व में कई वार्डों में बिना जानकारी स्थल परिवर्तन कर कार्य कराए गए और भुगतान भी कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेसी ठेकेदारों को परेशान किया जा रहा है और भाजपा पार्षदों द्वारा अनावश्यक शिकायतें की जा रही हैं।1
- *ग्राम पंचायत बुद्धि में आज चल संवर्धन अभियान* कुरई जनपद कीग्राम पंचायत बुड्डी में आज जल गंगा संवर्धन अभियान पानी पिलाऊ का शुभारंभ किया घाटों की साफ सफाई दिया स्वच्छता का संदेश इस दौरान सरपंच संतबति मर्सकोले, सचिव शिव कुमार तिवारी, रोजगार सहायक सुखपाल विकी संध्या धुर्वे आशा कार्यकर्ता सहायिका आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित रहे2
- Post by Samarpit sahu1