logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरकारी अंग्रेजी शराब माई काकरोच.......देखो जरा🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

17 hrs ago
user_Uttam dhanole
Uttam dhanole
Farmer लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

सरकारी अंग्रेजी शराब माई काकरोच.......देखो जरा🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • दुर्ग के राजीव भवन में बनाया गया बोरे बासी दिवस मजदूर दिवस जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं बोरे बासी दिवस बनाया।
    1
    दुर्ग के राजीव भवन में बनाया गया बोरे बासी दिवस मजदूर दिवस जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं बोरे बासी  दिवस बनाया।
    user_हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़ का पहला युवा संचालित न्यूज़ पो Durg, Chhattisgarh•
    1 hr ago
  • धमधा में नशे के नेटवर्क पर सबसे बड़ी चोट - दुर्ग जिले के धमधा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई सामने आई है। गांजा तस्करी से करोड़ों की काली कमाई करने वाले आरोपी मनोज साहू पर प्रशासन ने ऐसा शिकंजा कसा है, जो पूरे इलाके के नशा कारोबारियों के लिए चेतावनी बन गया है। धमधा क्षेत्र में लंबे समय से गांजा तस्करी के जरिए अवैध संपत्ति खड़ी करने वाले आरोपी मनोज साहू की करीब 8 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। इस कार्रवाई के तहत उसकी 16.68 एकड़ कृषि भूमि को सीज कर दिया गया है। यह बड़ी कार्रवाई NDPS Act की धारा 68(F) के तहत की गई है, जो मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्ति को जब्त करने का प्रावधान देती है। इस पूरे मामले में आदेश मुंबई स्थित SAFEMA/NDPS प्राधिकरण की ओर से जारी किया गया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी मनोज साहू के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय था। अवैध कमाई को छिपाने के लिए उसने कृषि भूमि समेत कई संपत्तियां अपने नाम और अन्य लोगों के नाम पर खरीदी थीं। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई केवल संपत्ति जब्ती तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आरोपी के पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। इससे जुड़े अन्य लोगों पर भी जल्द कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
    1
    धमधा में नशे के नेटवर्क पर सबसे बड़ी चोट
- दुर्ग जिले के धमधा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई सामने आई है। गांजा तस्करी से करोड़ों की काली कमाई करने वाले आरोपी मनोज साहू पर प्रशासन ने ऐसा शिकंजा कसा है, जो पूरे इलाके के नशा कारोबारियों के लिए चेतावनी बन गया है।
धमधा क्षेत्र में लंबे समय से गांजा तस्करी के जरिए अवैध संपत्ति खड़ी करने वाले आरोपी मनोज साहू की करीब 8 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। इस कार्रवाई के तहत उसकी 16.68 एकड़ कृषि भूमि को सीज कर दिया गया है।
यह बड़ी कार्रवाई NDPS Act की धारा 68(F) के तहत की गई है, जो मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्ति को जब्त करने का प्रावधान देती है। इस पूरे मामले में आदेश मुंबई स्थित SAFEMA/NDPS प्राधिकरण की ओर से जारी किया गया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।
जांच में सामने आया है कि आरोपी मनोज साहू के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय था। अवैध कमाई को छिपाने के लिए उसने कृषि भूमि समेत कई संपत्तियां अपने नाम और अन्य लोगों के नाम पर खरीदी थीं।
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई केवल संपत्ति जब्ती तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आरोपी के पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। इससे जुड़े अन्य लोगों पर भी जल्द कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • कवर्धा - कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कोको से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी नाती ने अपनी ही 80 वर्षीय दादी की धारदार हथियार (टंगिया) से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बुजुर्ग महिला ने अपने नाती जितेंद्र से रोटी मांगी थी। इसी मामूली बात पर आरोपी गुस्से में आ गया और आवेश में आकर उसने दादी पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस अपनी और फोरेंसिक टीम के मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी को घेराबंदी कर कस्टडी मे लिया वहीं, फिर हाल आगे की कार्यवाही पिपरिया पुलिस कर रही है।
    1
    कवर्धा - कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कोको से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी नाती ने अपनी ही 80 वर्षीय दादी की धारदार हथियार (टंगिया) से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार  बुजुर्ग महिला ने अपने नाती जितेंद्र से रोटी मांगी थी। इसी मामूली बात पर आरोपी गुस्से में आ गया और आवेश में आकर उसने दादी पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस अपनी और फोरेंसिक टीम के मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
साथ ही आरोपी को घेराबंदी कर कस्टडी मे लिया वहीं,  फिर हाल आगे की कार्यवाही पिपरिया पुलिस कर रही है।
    user_Deepesh Jangde
    Deepesh Jangde
    Court reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • प्रकरण के संबंध में दिनांक 30.04.2026 को थाना पिपरिया को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोको में एक बुजुर्ग महिला की उसके ही नाती द्वारा घर के भीतर टंगिया से वार कर हत्या कर दी गई है तथा अपने भाई को भी चोट पहुंचाई गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पिपरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटना की तस्दीक की गई। मौके पर पाया गया कि आरोपी घर का दरवाजा अंदर से बंद कर मृतिका के शव के साथ घर के भीतर मौजूद था। पुलिस द्वारा दरवाजा खुलवाने पर आरोपी हाथ में टंगिया लेकर बाहर आया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी से टंगिया को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसे हिरासत में लिया गया। तत्पश्चात एफएसएल टीम की उपस्थिति में घटनास्थल, मकान की परछी का निरीक्षण किया गया तथा शव पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर मृतिका बुधन बाई (75वर्ष ) के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर घटना में प्रयुक्त टंगिया जप्त किया गया तथा आरोपी जीतेन्द्र पात्रे पिता लखन पात्रे 32 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विवेचना के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी द्वारा अपने भाई गैदलाल को टंगिया लेकर दौड़ाया गया, जिससे भयवश एवं बचने के लिए वह मकान की छत से बाहर कूद गया, परिणामस्वरूप उसके चेहरे पर चोट आई है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह छबई के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना पिपरिया पुलिस द्वारा की गई। कार्यवाही में उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक बंजारे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को प्रदान करें, जिससे समय पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
    2
    प्रकरण के संबंध में दिनांक 30.04.2026 को थाना पिपरिया को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोको में एक बुजुर्ग महिला की उसके ही नाती द्वारा घर के भीतर टंगिया से वार कर हत्या कर दी गई है तथा अपने भाई को भी चोट पहुंचाई गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पिपरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटना की तस्दीक की गई।
मौके पर पाया गया कि आरोपी घर का दरवाजा अंदर से बंद कर मृतिका के शव के साथ घर के भीतर मौजूद था। पुलिस द्वारा दरवाजा खुलवाने पर आरोपी हाथ में टंगिया लेकर बाहर आया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी से टंगिया को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसे हिरासत में लिया गया।
तत्पश्चात एफएसएल टीम की उपस्थिति में घटनास्थल, मकान की परछी का निरीक्षण किया गया तथा शव पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर मृतिका बुधन बाई (75वर्ष ) के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर घटना में प्रयुक्त टंगिया जप्त किया गया तथा आरोपी जीतेन्द्र पात्रे पिता लखन पात्रे 32 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विवेचना के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी द्वारा अपने भाई गैदलाल को टंगिया लेकर दौड़ाया गया, जिससे भयवश एवं बचने के लिए वह मकान की छत से बाहर कूद गया, परिणामस्वरूप उसके चेहरे पर चोट आई है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह छबई के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना पिपरिया पुलिस द्वारा की गई। कार्यवाही में उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक बंजारे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को प्रदान करें, जिससे समय पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
    user_Ramraj Chandrakar
    Ramraj Chandrakar
    Media Kawardha, Kabirdham•
    7 hrs ago
  • कवर्धा के कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे बैगा आदिवासी।। सड़क बिजली पानी की समस्या से जूझ रहे हैं ग्रामीण
    4
    कवर्धा के कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे बैगा आदिवासी।। सड़क बिजली पानी की समस्या से जूझ रहे हैं ग्रामीण
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • Post by Rameshwar sahu
    1
    Post by Rameshwar sahu
    user_Rameshwar sahu
    Rameshwar sahu
    रिपोर्टर Bemetara, Chhattisgarh•
    6 hrs ago
  • Post by Samarpit sahu
    1
    Post by Samarpit sahu
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • संजय सिंह ने अपने सैकड़ों साथीयों के साथ किया कांग्रेस में प्रवेश छोड़ी आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों हुआ कांग्रेस प्रवेश।
    1
    संजय सिंह ने अपने सैकड़ों साथीयों के साथ किया कांग्रेस में प्रवेश छोड़ी आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों हुआ कांग्रेस प्रवेश।
    user_हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़ का पहला युवा संचालित न्यूज़ पो Durg, Chhattisgarh•
    1 hr ago
  • रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके से गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री से उठती तेज लपटों और घने धुएं ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास शुरू किया गया।आग बुझने के बाद होगा नुकसान का आकलन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है। नुकसान का सही आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही किया जा सकेगा
    1
    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके से गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री से उठती तेज लपटों और घने धुएं ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास शुरू किया गया।आग बुझने के बाद होगा नुकसान का आकलन 
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है। नुकसान का सही आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही किया जा सकेगा
    user_Rameshwar sahu
    Rameshwar sahu
    रिपोर्टर Bemetara, Chhattisgarh•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.