जशपुर जिले के कुनकुरी से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है,कुनकुरी के रेमते रोड मोहल्ले में सूने मकान में हुई चोरी के मामले में जशपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोना-चांदी के आभूषण, ताला व अलमारी तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड जब्त की है।गिरफ्तार आरोपी: ♦️• साहिल चौहान उर्फ मंटू (22),वर्ष जो कुनकुरी के तुरी बस्ती का रहने वाला है। ♦️• दिवाकर ताम्रकार (28),वर्ष बजरंग नगर, कुनकुरी का रहने वाला बताया जा रहा है। इन आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में भारतीय न्याय सहिंता की धारा 331(4), 305(क), 317(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 🚨Dig एवं एसएसपी जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह का सख्त निर्देश किसी प्रकार कि चोरी करने वाले बदमाश आरोपियों को बक्सा नहीं जायेगा जाँच होने पर तत्काल सख्त कार्यवाही किया जायेगा। ♦️क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़♦️
जशपुर जिले के कुनकुरी से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है,कुनकुरी के रेमते रोड मोहल्ले में सूने मकान में हुई चोरी के मामले में जशपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोना-चांदी के आभूषण, ताला व अलमारी तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड जब्त की है।गिरफ्तार आरोपी: ♦️• साहिल चौहान उर्फ मंटू (22),वर्ष जो कुनकुरी के तुरी बस्ती का रहने वाला है। ♦️• दिवाकर ताम्रकार (28),वर्ष बजरंग नगर, कुनकुरी का रहने वाला बताया जा रहा है। इन आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में भारतीय न्याय सहिंता की धारा 331(4), 305(क), 317(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 🚨Dig एवं एसएसपी जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह का सख्त निर्देश किसी प्रकार कि चोरी करने वाले बदमाश आरोपियों को बक्सा नहीं जायेगा जाँच होने पर तत्काल सख्त कार्यवाही किया जायेगा। ♦️क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़♦️
- मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार जारी थाना क्षेत्र के देविडीह गांव में करीब एक माह पूर्व हुई मारपीट की घटना में घायल 85 वर्षीय बुजुर्ग सदरक बेक की कल दिनांक 10 मार्च 2026 को मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक सदरक बेक (पिता स्व. रूबीन बेक) पर बीते फरवरी माह में जानलेवा हमला किया गया था। इस संबंध में जारी थाना में कांड संख्या 08/26, दिनांक 15.02.26 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 126(2), 115(2), 117(2) और 109 के तहत मामला दर्ज किया गया था।गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग का इलाज चल रहा था, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और अनुसंधान तेज कर दिया। मामले के प्राथमिकी अभियुक्त इजिकल बाड़ा (21 वर्ष, पिता अलेकजेंदर बाड़ा), जो देविडीह का ही निवासी है, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सन्नी कुमार अभियुक्त को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।1
- जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एनएचएम और एएनएम कर्मचारियों के मानदेय को लेकर प्रकाशित खबरों पर स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि सॉफ्टवेयर में बदलाव और राज्य स्तर से राशि समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण नवंबर 2025 से वेतन भुगतान में देरी हुई है। बुधवार की दोपहर तीन बजे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 तक का वेतन प्रस्ताव कोषालय में प्रस्तुत कर दिया गया है, जिसमें 5 प्रतिशत इन्क्रीमेंट भी शामिल है। संभावना है कि एक-दो दिनों के भीतर कर्मचारियों के खातों में भुगतान हो जाएगा।1
- रामप्रवेश गुप्ता *सड़क पूर्ण होने तक वसूली बंद करने और 20 किलोमीटर वाले क्षेत्र को छूट देने की रखी माँग* बरवाडीह :लातेहार–डाल्टेनगंज एनएच सड़क निर्माण कार्य अभी तक अधूरा है, इसके बावजूद दुबियाखाड़ टोल प्लाजा पर वसूली शुरू कर दी गई है। इस मुद्दे को मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने विधानसभा सत्र के दौरान जोरदार तरीके से उठाया।विधायक ने आरोप लगाया कि नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है, फिर भी टोल प्लाजा के माध्यम से लोगों से जबरन वसूली की जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित है।उन्होंने कहा कि अधूरी सड़क पर टोल वसूली से क्षेत्र के लोगों को आर्थिक और यातायात दोनों तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।विधानसभा के माध्यम से उन्होंने मांग की कि बरवाडीह, मनिका समेत आसपास के प्रखंडों के लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी को देखते हुए टोल प्लाजा से 10–20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों को छूट दी जाए। साथ ही उन्होंने यह भी मांग रखी कि जब तक नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा नहीं हो जाता, तब तक दुबियाखाड़ टोल प्लाजा पर टोल वसूली पूरी तरह बंद की जाए।इस मुद्दे को सदन में उठाए जाने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने विधायक के प्रति आभार जताया। जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी तथा कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि रविंद्र राम समेत अन्य लोगों ने कहा कि विधायक ने क्षेत्र की जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने का काम किया है।1
- कुनकुरी मे ं सून े मकान की चोरी का जशपुर पुलिस ने किया खुलासा कुनकुरी के रेमते रोड मोहल्ले मे ं सून े मकान मे ं हुई चोरी के मामले में जशपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी और चोरी का सामान खरीदन े वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियो ं के कब्जे से सोना चांदी के आभूषण, ताला व अलमारी तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड जब्त की है। आरोपियो ं के विरुद्ध थाना कुनकुरी में BNS की धारा 331(4), 305 (क), 317 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी: • साहिल चौहान उर्फ मंटू (22), तुरी बस्ती, कुनकुरी • दिवाकर ताम्रकार (28), बजरंग नगर, कुनकुरी1
- Post by राहुल कुमार1
- सरगुजा। जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुदर झेरी लोंगरी में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी दशमल उर्फ दशमन कोरवा (35) ने अपनी पत्नी प्रियंका की डंडे से वार कर हत्या कर दी थी। मामले में 8 मार्च को ग्राम सरपंच के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि दशमल कोरवा अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतिका प्रियंका घर के अंदर गंभीर चोट के साथ मृत अवस्था में मिली। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना लुंड्रा में अपराध क्रमांक 47/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आवेश में आकर उसने डंडे से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी लुंड्रा निरीक्षक प्रदीप कुमार जायसवाल सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।1
- जय यादव जय माधव राधे राधे जय श्री कृष्ण1
- रूहानी तिलावत के बीच चैनपुर में गूँजी 'खत्म-ए-तरावीह' की दुआएं, हाफिज अब्दुल्लाह रिजवी ने कराई नमाज चैनपुर:रमजान के मुकद्दस महीने के मद्देनजर जामा मस्जिद, चैनपुर में 'खत्म-ए-तरावीह' की नमाज पूरी अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस खास मौके पर पूरी मस्जिद रूहानी रोशनी से सराबोर नजर आई और सैकड़ों की तादाद में अकीदतमंदों ने शिरकत की।इस विशेष नमाज को मुकम्मल कराने के लिए गया से तशरीफ लाए मशहूर हाफिज-ओ-कारी अब्दुल्लाह रिजवी साहब ने अपनी बेहद सुरीली और खूबसूरत आवाज में कुरान-ए-पाक की तिलावत की। उनकी मखमली आवाज ने मस्जिद के माहौल को पूरी तरह रूहानी बना दिया, जिससे नमाजी भावविभोर हो उठे।नमाज के समापन पर विशेष दुआ का अहतिमाम किया गया, जिसमें चैनपुर और आसपास के इलाकों से आए मुस्लिम भाइयों ने हाथ उठाकर मुल्क में अमन, चैन और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए दुआएं मांगी। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी और हाफिज साहब का गर्मजोशी से खैरमकदम किया।कार्यक्रम को सफल बनाने और व्यवस्था बनाए रखने में मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर मुख्य रूप से जामा मस्जिद इमाम हसरत रजा, सदर शकील खान,मो० जहीरुद्दीन, आसिफ अली,नसरुद्दीन खान, जावेद खान,खुर्रिद खान, रसीद खान इनके अलावा भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और युवा मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुई।1
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय का जन्मदिन बुधवार को मुख्यमंत्री निवास बगिया से लेकर रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास तक उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परिजनों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं से जुड़कर केक काटा और सभी का आभार जताया। बुधवार की शाम छह बजे मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास में भी जन्मदिन को लेकर उत्सव जैसा माहौल रहा। बालक छात्रावास के बच्चे विशेष रूप से बगिया पहुंचे और कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग भी बगिया निवास पहुंचे और फूल-मालाओं के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी आगंतुकों और शुभकामनाएं देने वालों का आभार व्यक्त किया। पूरे समारोह के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा। 🎉1