logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एनएचएम और एएनएम कर्मचारियों के वेतन का प्रस्ताव कोषालय में जमा, एक-दो दिन में जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एनएचएम और एएनएम कर्मचारियों के मानदेय को लेकर प्रकाशित खबरों पर स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि सॉफ्टवेयर में बदलाव और राज्य स्तर से राशि समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण नवंबर 2025 से वेतन भुगतान में देरी हुई है। बुधवार की दोपहर तीन बजे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 तक का वेतन प्रस्ताव कोषालय में प्रस्तुत कर दिया गया है, जिसमें 5 प्रतिशत इन्क्रीमेंट भी शामिल है। संभावना है कि एक-दो दिनों के भीतर कर्मचारियों के खातों में भुगतान हो जाएगा।

4 hrs ago
user_सच आप तक
सच आप तक
Local News Reporter जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago

एनएचएम और एएनएम कर्मचारियों के वेतन का प्रस्ताव कोषालय में जमा, एक-दो दिन में जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एनएचएम और एएनएम कर्मचारियों के मानदेय को लेकर प्रकाशित खबरों पर स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि सॉफ्टवेयर में बदलाव और राज्य स्तर से राशि समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण नवंबर 2025 से वेतन भुगतान में देरी हुई है। बुधवार की दोपहर तीन बजे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 तक का वेतन प्रस्ताव कोषालय में प्रस्तुत कर दिया गया है, जिसमें 5 प्रतिशत इन्क्रीमेंट भी शामिल है। संभावना है कि एक-दो दिनों के भीतर कर्मचारियों के खातों में भुगतान हो जाएगा।

More news from झारखंड and nearby areas
  • चैनपुर में तालाब में डूबने से महिला की मौत, गांव में शोक की लहर चैनपुर : प्रखंड के कीरतोटोली गांव में एक दुखद घटना घटी, जहाँ तालाब में नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक 45 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, कीरटो टोली निवासी लालसू भगत की पत्नी लालमैत देवी 45 वर्ष गांव के ही तालाब में स्नान करने गई थीं। नहाने के क्रम में अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गईं। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते या उन्हें बचाने का प्रयास करते, तब तक वह पानी में डूब चुकी थीं।घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। चैनपुर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है।थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार तालाब में डूबने से महिला की मृत्यु की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस घटना से मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
    1
    चैनपुर में तालाब में डूबने से महिला की मौत, गांव में शोक की लहर
चैनपुर : प्रखंड के कीरतोटोली गांव में एक दुखद घटना घटी, जहाँ तालाब में नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक 45 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, कीरटो टोली निवासी लालसू भगत की पत्नी लालमैत देवी 45 वर्ष  गांव के ही तालाब में स्नान करने गई थीं। नहाने के क्रम में अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गईं। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते या उन्हें बचाने का प्रयास करते, तब तक वह पानी में डूब चुकी थीं।घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। चैनपुर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है।थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार तालाब में डूबने से महिला की मृत्यु की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस घटना से मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by राहुल कुमार
    2
    Post by राहुल कुमार
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    20 hrs ago
  • Post by Dipak gupta
    2
    Post by Dipak gupta
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • बताया जा रहा है,कुनकुरी के रेमते रोड मोहल्ले में सूने मकान में हुई चोरी के मामले में जशपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोना-चांदी के आभूषण, ताला व अलमारी तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड जब्त की है।गिरफ्तार आरोपी: ♦️• साहिल चौहान उर्फ मंटू (22),वर्ष जो कुनकुरी के तुरी बस्ती का रहने वाला है। ♦️• दिवाकर ताम्रकार (28),वर्ष बजरंग नगर, कुनकुरी का रहने वाला बताया जा रहा है। इन आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में भारतीय न्याय सहिंता की धारा 331(4), 305(क), 317(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 🚨Dig एवं एसएसपी जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह का सख्त निर्देश किसी प्रकार कि चोरी करने वाले बदमाश आरोपियों को बक्सा नहीं जायेगा जाँच होने पर तत्काल सख्त कार्यवाही किया जायेगा। ♦️क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़♦️
    1
    बताया जा रहा है,कुनकुरी के रेमते रोड मोहल्ले में सूने मकान में हुई चोरी के मामले में जशपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोना-चांदी के आभूषण, ताला व अलमारी तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड जब्त की है।गिरफ्तार आरोपी:
♦️• साहिल चौहान उर्फ मंटू (22),वर्ष जो कुनकुरी के तुरी बस्ती का रहने वाला है।
♦️• दिवाकर ताम्रकार (28),वर्ष बजरंग नगर, कुनकुरी का रहने वाला बताया जा रहा है।
इन आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में भारतीय न्याय सहिंता की धारा 331(4), 305(क), 317(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
🚨Dig एवं एसएसपी जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह का सख्त निर्देश किसी प्रकार कि चोरी करने वाले बदमाश आरोपियों को बक्सा नहीं जायेगा जाँच होने पर तत्काल सख्त कार्यवाही किया जायेगा।
♦️क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़♦️
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    7 hrs ago
  • बगीचा में नगर पंचायत की लापारवाही देखिए मावेसियों की जान जा रही है आपको हम बता दे की बगीचा में स्थित ओढ़का पुल के पास जो कचरे की भंडार भरी है वहा किसी प्रकार की कोई बाउंड्री न होने के कारण वहा भिन्न प्रकार की मवेशी वहा जा जा कर प्लाटिको का सेवन कर रही है जिसके कारण कई मवेशियों की मौत हो रही है
    1
    बगीचा में नगर पंचायत की लापारवाही देखिए मावेसियों की जान जा रही है आपको हम बता दे की बगीचा में स्थित ओढ़का पुल के पास जो कचरे की भंडार भरी है वहा किसी प्रकार की कोई बाउंड्री न होने के कारण वहा भिन्न प्रकार की मवेशी वहा जा जा कर प्लाटिको का सेवन कर रही है जिसके कारण कई मवेशियों की मौत हो रही है
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Bagicha, Jashpur•
    4 hrs ago
  • रामप्रवेश गुप्ता *सड़क पूर्ण होने तक वसूली बंद करने और 20 किलोमीटर वाले क्षेत्र को छूट देने की रखी माँग* बरवाडीह :लातेहार–डाल्टेनगंज एनएच सड़क निर्माण कार्य अभी तक अधूरा है, इसके बावजूद दुबियाखाड़ टोल प्लाजा पर वसूली शुरू कर दी गई है। इस मुद्दे को मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने विधानसभा सत्र के दौरान जोरदार तरीके से उठाया।विधायक ने आरोप लगाया कि नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है, फिर भी टोल प्लाजा के माध्यम से लोगों से जबरन वसूली की जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित है।उन्होंने कहा कि अधूरी सड़क पर टोल वसूली से क्षेत्र के लोगों को आर्थिक और यातायात दोनों तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।विधानसभा के माध्यम से उन्होंने मांग की कि बरवाडीह, मनिका समेत आसपास के प्रखंडों के लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी को देखते हुए टोल प्लाजा से 10–20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों को छूट दी जाए। साथ ही उन्होंने यह भी मांग रखी कि जब तक नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा नहीं हो जाता, तब तक दुबियाखाड़ टोल प्लाजा पर टोल वसूली पूरी तरह बंद की जाए।इस मुद्दे को सदन में उठाए जाने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने विधायक के प्रति आभार जताया। जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी तथा कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि रविंद्र राम समेत अन्य लोगों ने कहा कि विधायक ने क्षेत्र की जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने का काम किया है।
    1
    रामप्रवेश गुप्ता 
*सड़क पूर्ण होने तक वसूली बंद करने और 20 किलोमीटर वाले क्षेत्र को छूट देने की रखी माँग* 
बरवाडीह :लातेहार–डाल्टेनगंज एनएच सड़क निर्माण कार्य अभी तक अधूरा है, इसके बावजूद दुबियाखाड़ टोल प्लाजा पर वसूली शुरू कर दी गई है। इस मुद्दे को मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने विधानसभा सत्र के दौरान जोरदार तरीके से उठाया।विधायक ने आरोप लगाया कि नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है, फिर भी टोल प्लाजा के माध्यम से लोगों से जबरन वसूली की जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित है।उन्होंने कहा कि अधूरी सड़क पर टोल वसूली से क्षेत्र के लोगों को आर्थिक और यातायात दोनों तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।विधानसभा के माध्यम से उन्होंने मांग की कि बरवाडीह, मनिका समेत आसपास के प्रखंडों के लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी को देखते हुए टोल प्लाजा से 10–20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों को छूट दी जाए। साथ ही उन्होंने यह भी मांग रखी कि जब तक नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा नहीं हो जाता, तब तक दुबियाखाड़ टोल प्लाजा पर टोल वसूली पूरी तरह बंद की जाए।इस मुद्दे को सदन में उठाए जाने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने विधायक के प्रति आभार जताया। जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी तथा कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि रविंद्र राम समेत अन्य लोगों ने कहा कि विधायक ने क्षेत्र की जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने का काम किया है।
    user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
    16 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय का जन्मदिन बुधवार को मुख्यमंत्री निवास बगिया से लेकर रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास तक उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परिजनों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं से जुड़कर केक काटा और सभी का आभार जताया। बुधवार की शाम छह बजे मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास में भी जन्मदिन को लेकर उत्सव जैसा माहौल रहा। बालक छात्रावास के बच्चे विशेष रूप से बगिया पहुंचे और कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग भी बगिया निवास पहुंचे और फूल-मालाओं के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी आगंतुकों और शुभकामनाएं देने वालों का आभार व्यक्त किया। पूरे समारोह के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा। 🎉
    1
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय का जन्मदिन बुधवार को मुख्यमंत्री निवास बगिया से लेकर रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास तक उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परिजनों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं से जुड़कर केक काटा और सभी का आभार जताया। बुधवार की शाम छह बजे मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास में भी जन्मदिन को लेकर उत्सव जैसा माहौल रहा। बालक छात्रावास के बच्चे विशेष रूप से बगिया पहुंचे और कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की।
इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग भी बगिया निवास पहुंचे और फूल-मालाओं के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी आगंतुकों और शुभकामनाएं देने वालों का आभार व्यक्त किया। पूरे समारोह के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा। 🎉
    user_सच आप तक
    सच आप तक
    Local News Reporter जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • चैनपुर में जंगली हाथी का तांडव, कई घर ढहाए और सालभर का अनाज किया चट — ग्रामीणों में दहशत चैनपुर प्रखंड के बिंदोरी और कातिंग पंचायत में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात एक विशालकाय हाथी ने कई गांवों में जमकर तांडव मचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। हाथी ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और ग्रामीणों द्वारा साल भर के लिए जमा करके रखा गया अनाज भी खा गया। जानकारी देते हुए शाम चार बजे बताया गया कि हाथी ने अलग-अलग गांवों में कई घरों को निशाना बनाया। बिंदोरी गांव निवासी पुनिया कोरवा (पति भगवान दास कोरवा) का घर हाथी ने पूरी तरह तोड़कर मलबे में तब्दील कर दिया। वहीं असुंता कुजूर (पति विजय कुजूर) के घर में घुसकर हाथी ने रखा हुआ अनाज पूरी तरह चट कर दिया। इसके अलावा बंधुनु राम (निवासी बेंदोरा) के घर को हाथी ने चारों ओर से क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि कविता देवी (पति ऋतूनंद तुरी, निवासी कुलाही) के घर को भी हाथी ने भारी नुकसान पहुँचाया। ग्रामीणों के अनुसार, हाथी देर शाम सबसे पहले बिंदोरी गांव में दाखिल हुआ। वहां उत्पात मचाने के बाद वह कुलाही और अम्बाटोली होते हुए ब्रह्मपुर की ओर बढ़ गया। रास्ते में जो भी घर या फसल सामने आई, हाथी ने उसे तहस-नहस कर दिया। हालात ऐसे हो गए कि ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे और पूरी रात जागकर पहरा देने को मजबूर रहे। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रभावित गांवों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सुरक्षा की दृष्टि से हाथियों के करीब न जाएं और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें। इधर वन विभाग की टीम ने भी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। विभाग के कर्मियों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जल्द ही सरकारी प्रावधानों के अनुसार उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। #GumlaNews #Chainpur #JharkhandNews #ElephantTerror #WildElephant #ForestDepartment #RuralNews #BreakingNews
    1
    चैनपुर में जंगली हाथी का तांडव, कई घर ढहाए और सालभर का अनाज किया चट — ग्रामीणों में दहशत
चैनपुर प्रखंड के बिंदोरी और कातिंग पंचायत में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात एक विशालकाय हाथी ने कई गांवों में जमकर तांडव मचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। हाथी ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और ग्रामीणों द्वारा साल भर के लिए जमा करके रखा गया अनाज भी खा गया।
जानकारी देते हुए शाम चार बजे बताया गया कि हाथी ने अलग-अलग गांवों में कई घरों को निशाना बनाया। बिंदोरी गांव निवासी पुनिया कोरवा (पति भगवान दास कोरवा) का घर हाथी ने पूरी तरह तोड़कर मलबे में तब्दील कर दिया। वहीं असुंता कुजूर (पति विजय कुजूर) के घर में घुसकर हाथी ने रखा हुआ अनाज पूरी तरह चट कर दिया। इसके अलावा बंधुनु राम (निवासी बेंदोरा) के घर को हाथी ने चारों ओर से क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि कविता देवी (पति ऋतूनंद तुरी, निवासी कुलाही) के घर को भी हाथी ने भारी नुकसान पहुँचाया।
ग्रामीणों के अनुसार, हाथी देर शाम सबसे पहले बिंदोरी गांव में दाखिल हुआ। वहां उत्पात मचाने के बाद वह कुलाही और अम्बाटोली होते हुए ब्रह्मपुर की ओर बढ़ गया। रास्ते में जो भी घर या फसल सामने आई, हाथी ने उसे तहस-नहस कर दिया। हालात ऐसे हो गए कि ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे और पूरी रात जागकर पहरा देने को मजबूर रहे।
घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रभावित गांवों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सुरक्षा की दृष्टि से हाथियों के करीब न जाएं और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
इधर वन विभाग की टीम ने भी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। विभाग के कर्मियों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जल्द ही सरकारी प्रावधानों के अनुसार उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
#GumlaNews #Chainpur #JharkhandNews #ElephantTerror #WildElephant #ForestDepartment #RuralNews #BreakingNews
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by Dipak gupta
    1
    Post by Dipak gupta
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.