रूहानी तिलावत के बीच चैनपुर में गूँजी 'खत्म-ए-तरावीह' की दुआएं, हाफिज अब्दुल्लाह रिजवी ने कराई नमाज रूहानी तिलावत के बीच चैनपुर में गूँजी 'खत्म-ए-तरावीह' की दुआएं, हाफिज अब्दुल्लाह रिजवी ने कराई नमाज चैनपुर:रमजान के मुकद्दस महीने के मद्देनजर जामा मस्जिद, चैनपुर में 'खत्म-ए-तरावीह' की नमाज पूरी अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस खास मौके पर पूरी मस्जिद रूहानी रोशनी से सराबोर नजर आई और सैकड़ों की तादाद में अकीदतमंदों ने शिरकत की।इस विशेष नमाज को मुकम्मल कराने के लिए गया से तशरीफ लाए मशहूर हाफिज-ओ-कारी अब्दुल्लाह रिजवी साहब ने अपनी बेहद सुरीली और खूबसूरत आवाज में कुरान-ए-पाक की तिलावत की। उनकी मखमली आवाज ने मस्जिद के माहौल को पूरी तरह रूहानी बना दिया, जिससे नमाजी भावविभोर हो उठे।नमाज के समापन पर विशेष दुआ का अहतिमाम किया गया, जिसमें चैनपुर और आसपास के इलाकों से आए मुस्लिम भाइयों ने हाथ उठाकर मुल्क में अमन, चैन और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए दुआएं मांगी। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी और हाफिज साहब का गर्मजोशी से खैरमकदम किया।कार्यक्रम को सफल बनाने और व्यवस्था बनाए रखने में मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर मुख्य रूप से जामा मस्जिद इमाम हसरत रजा, सदर शकील खान,मो० जहीरुद्दीन, आसिफ अली,नसरुद्दीन खान, जावेद खान,खुर्रिद खान, रसीद खान इनके अलावा भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और युवा मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुई।

- Post by राहुल कुमार2
- जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एनएचएम और एएनएम कर्मचारियों के मानदेय को लेकर प्रकाशित खबरों पर स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि सॉफ्टवेयर में बदलाव और राज्य स्तर से राशि समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण नवंबर 2025 से वेतन भुगतान में देरी हुई है। बुधवार की दोपहर तीन बजे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 तक का वेतन प्रस्ताव कोषालय में प्रस्तुत कर दिया गया है, जिसमें 5 प्रतिशत इन्क्रीमेंट भी शामिल है। संभावना है कि एक-दो दिनों के भीतर कर्मचारियों के खातों में भुगतान हो जाएगा।1
- Post by Dipak gupta1
- कुनकुरी मे ं सून े मकान की चोरी का जशपुर पुलिस ने किया खुलासा कुनकुरी के रेमते रोड मोहल्ले मे ं सून े मकान मे ं हुई चोरी के मामले में जशपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी और चोरी का सामान खरीदन े वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियो ं के कब्जे से सोना चांदी के आभूषण, ताला व अलमारी तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड जब्त की है। आरोपियो ं के विरुद्ध थाना कुनकुरी में BNS की धारा 331(4), 305 (क), 317 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी: • साहिल चौहान उर्फ मंटू (22), तुरी बस्ती, कुनकुरी • दिवाकर ताम्रकार (28), बजरंग नगर, कुनकुरी1
- बताया जा रहा है,कुनकुरी के रेमते रोड मोहल्ले में सूने मकान में हुई चोरी के मामले में जशपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोना-चांदी के आभूषण, ताला व अलमारी तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड जब्त की है।गिरफ्तार आरोपी: ♦️• साहिल चौहान उर्फ मंटू (22),वर्ष जो कुनकुरी के तुरी बस्ती का रहने वाला है। ♦️• दिवाकर ताम्रकार (28),वर्ष बजरंग नगर, कुनकुरी का रहने वाला बताया जा रहा है। इन आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में भारतीय न्याय सहिंता की धारा 331(4), 305(क), 317(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 🚨Dig एवं एसएसपी जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह का सख्त निर्देश किसी प्रकार कि चोरी करने वाले बदमाश आरोपियों को बक्सा नहीं जायेगा जाँच होने पर तत्काल सख्त कार्यवाही किया जायेगा। ♦️क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़♦️1
- Post by AAM JANATA1
- चैनपुर में जंगली हाथी का तांडव, कई घर ढहाए और सालभर का अनाज किया चट — ग्रामीणों में दहशत चैनपुर प्रखंड के बिंदोरी और कातिंग पंचायत में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात एक विशालकाय हाथी ने कई गांवों में जमकर तांडव मचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। हाथी ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और ग्रामीणों द्वारा साल भर के लिए जमा करके रखा गया अनाज भी खा गया। जानकारी देते हुए शाम चार बजे बताया गया कि हाथी ने अलग-अलग गांवों में कई घरों को निशाना बनाया। बिंदोरी गांव निवासी पुनिया कोरवा (पति भगवान दास कोरवा) का घर हाथी ने पूरी तरह तोड़कर मलबे में तब्दील कर दिया। वहीं असुंता कुजूर (पति विजय कुजूर) के घर में घुसकर हाथी ने रखा हुआ अनाज पूरी तरह चट कर दिया। इसके अलावा बंधुनु राम (निवासी बेंदोरा) के घर को हाथी ने चारों ओर से क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि कविता देवी (पति ऋतूनंद तुरी, निवासी कुलाही) के घर को भी हाथी ने भारी नुकसान पहुँचाया। ग्रामीणों के अनुसार, हाथी देर शाम सबसे पहले बिंदोरी गांव में दाखिल हुआ। वहां उत्पात मचाने के बाद वह कुलाही और अम्बाटोली होते हुए ब्रह्मपुर की ओर बढ़ गया। रास्ते में जो भी घर या फसल सामने आई, हाथी ने उसे तहस-नहस कर दिया। हालात ऐसे हो गए कि ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे और पूरी रात जागकर पहरा देने को मजबूर रहे। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रभावित गांवों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सुरक्षा की दृष्टि से हाथियों के करीब न जाएं और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें। इधर वन विभाग की टीम ने भी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। विभाग के कर्मियों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जल्द ही सरकारी प्रावधानों के अनुसार उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। #GumlaNews #Chainpur #JharkhandNews #ElephantTerror #WildElephant #ForestDepartment #RuralNews #BreakingNews1
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय का जन्मदिन बुधवार को मुख्यमंत्री निवास बगिया से लेकर रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास तक उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परिजनों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं से जुड़कर केक काटा और सभी का आभार जताया। बुधवार की शाम छह बजे मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास में भी जन्मदिन को लेकर उत्सव जैसा माहौल रहा। बालक छात्रावास के बच्चे विशेष रूप से बगिया पहुंचे और कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग भी बगिया निवास पहुंचे और फूल-मालाओं के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी आगंतुकों और शुभकामनाएं देने वालों का आभार व्यक्त किया। पूरे समारोह के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा। 🎉1
- Post by Dipak gupta2