logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुमला ब्रेकिंग *बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने की थी विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या, 8 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल* गुमला जिला के बिशनपुर थाना अंतर्गत लापु गांव में 2 दिन पूर्व एक अज्ञात विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा था, इलाज के अभाव में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पूरे मामले पर कार्रवाई करते हुए कुल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसपी हारीश बिन जमा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मंगलवार की शाम ही 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि आज बुधवार को 4 अन्य अभिव्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं एसपी ने जिलेवासियों से अपील की है कि बच्चा चोरी से संबंधित कोई भी मामला आए, तो अफवाह पर ध्यान ना दें और नजदीकी थाना या पुलिस को जरूर सूचित करें। बाइट, हारीश बिन जमा, एसपी, गुमला

2 hrs ago
user_Dipak gupta
Dipak gupta
पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
2 hrs ago

गुमला ब्रेकिंग *बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने की थी विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या, 8 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल* गुमला जिला के बिशनपुर थाना अंतर्गत लापु गांव में 2 दिन पूर्व एक अज्ञात विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा था, इलाज के अभाव में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पूरे मामले पर कार्रवाई करते हुए कुल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसपी हारीश बिन

जमा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मंगलवार की शाम ही 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि आज बुधवार को 4 अन्य अभिव्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं एसपी ने जिलेवासियों से अपील की है कि बच्चा चोरी से संबंधित कोई भी मामला आए, तो अफवाह पर ध्यान ना दें और नजदीकी थाना या पुलिस को जरूर सूचित करें। बाइट, हारीश बिन जमा, एसपी, गुमला

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by Dipak gupta
    2
    Post by Dipak gupta
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • सिसई प्रखंड क्षेत्र के कुदरा मोड़ स्थित उमंग गेस्ट हाउस में आगामी 15 मार्च को संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे
    1
    सिसई प्रखंड क्षेत्र के कुदरा मोड़ स्थित उमंग गेस्ट हाउस में आगामी 15 मार्च को संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे
    user_उदय कुशवाहा
    उदय कुशवाहा
    सिसई, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • धक्का देकर मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार गुमला। जारी थाना क्षेत्र के डेवीडीह गांव निवासी 85 वर्षीय सदरक बेक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीते माह 13 तारीख को तालाब से लौटने के दौरान गांव के ही इजिकिल बाड़ा ने उन्हें धक्का देकर मारपीट की थी, जिससे उनकी कमर और हाथ टूट गया था। इलाज के बाद घर लौटे सदरक बेक की मंगलवार शाम तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई। मामले में जारी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
    1
    धक्का देकर मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार
गुमला। जारी थाना क्षेत्र के डेवीडीह गांव निवासी 85 वर्षीय सदरक बेक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीते माह 13 तारीख को तालाब से लौटने के दौरान गांव के ही इजिकिल बाड़ा ने उन्हें धक्का देकर मारपीट की थी, जिससे उनकी कमर और हाथ टूट गया था। इलाज के बाद घर लौटे सदरक बेक की मंगलवार शाम तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई। मामले में जारी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
    user_Sahjeb Khan
    Sahjeb Khan
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा गांव में मंगलवार देर रात करीब 9 बजे जंगली हाथी ने अचानक गांव में घुसकर उत्पात मचाया। हाथी ने गांव के गरीब किसान बंधनु नायक के घर पर हमला कर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
    1
    चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा गांव में मंगलवार देर रात करीब 9 बजे जंगली हाथी ने अचानक गांव में घुसकर उत्पात मचाया। हाथी ने गांव के गरीब किसान बंधनु नायक के घर पर हमला कर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    17 hrs ago
  • गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए।जन शिकायत निवारण दिवस में रायडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम तुलमुंगा, पंचायत सुरसांग के ग्रामीणों द्वारा वीर शहीद पोटो हो खेल योजना के तहत खेल मैदान निर्माण कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में खेल मैदान नहीं होने के कारण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।रायडीह प्रखंड के ही ग्राम सिलिंगा, पंचायत सुरसांग के ग्रामीणों ने पालामाड़ा नदी पर पुलिया निर्माण कराने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया नहीं होने से आवागमन तथा बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाई होती है।रायडीह प्रखंड के ग्राम लालमाटी, पंचायत उपरखंटगा के ग्रामीणों ने लालमाटी से सोकराहातु के बीच सड़क निर्माण कराने हेतु आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र दुर्गम होने के कारण बरसात के मौसम में आवागमन अत्यंत कठिन हो जाता है, जिससे मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी होती है।गुमला प्रखंड के ग्राम छोटा लोरो बैर टोली निवासी करमा उरांव ने अपने द्वारा लगाए गए पेड़-पौधों को क्षति पहुंचाने के मामले में मुआवजा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।उन्होंने बताया कि पड़ोसी जमीन पर संचालित ईंट भट्ठा के कार्य के दौरान उनके पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया गया है।कामडारा प्रखंड के ग्राम विकमा के ग्रामीणों ने एस.पी.जी. प्राथमिक विद्यालय, बिकमा की भूमि पर अवैध कब्जा एवं घेराबंदी रोकने के संबंध में आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की भूमि पर कब्जा किए जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।विशुनपुर प्रखंड के ग्राम कोयनारटोली निवासी गोपाल बड़ाईक, भूतपूर्व हवलदार (16 बिहार रेजिमेंट) द्वारा पेंशन से संबंधित आवश्यक प्रमाण पत्र निर्गत कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया, ताकि उन्हें पेंशन का लाभ प्राप्त हो सके।घाघरा प्रखंड अंतर्गत सोसो मौजा स्थित रोमन काथलिक मिशन चर्च, सोसो के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित रेलवे लाइन सर्वे को लेकर आवेदन दिया गया, जिसमें धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों को प्रभावित होने से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग पर विचार करने का अनुरोध किया गया।बसिया प्रखंड के ग्राम रामडीह गरई टोली निवासी बबलू चीक बड़ाइक द्वारा चीक बड़ाइक जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने में हो रही कठिनाइयों के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि व्यक्तिगत आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक मामले का निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाती है।
    2
    गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए।जन शिकायत निवारण दिवस में रायडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम तुलमुंगा, पंचायत सुरसांग के ग्रामीणों द्वारा वीर शहीद पोटो हो खेल योजना के तहत खेल मैदान निर्माण कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में खेल मैदान नहीं होने के कारण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।रायडीह प्रखंड के ही ग्राम सिलिंगा, पंचायत सुरसांग के ग्रामीणों ने पालामाड़ा नदी पर पुलिया निर्माण कराने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया नहीं होने से आवागमन तथा बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाई होती है।रायडीह प्रखंड के ग्राम लालमाटी, पंचायत उपरखंटगा के ग्रामीणों ने लालमाटी से सोकराहातु के बीच सड़क निर्माण कराने हेतु आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र दुर्गम होने के कारण बरसात के मौसम में आवागमन अत्यंत कठिन हो जाता है, जिससे मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी होती है।गुमला प्रखंड के ग्राम छोटा लोरो बैर टोली निवासी करमा उरांव ने अपने द्वारा लगाए गए पेड़-पौधों को क्षति पहुंचाने के मामले में मुआवजा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।उन्होंने बताया कि पड़ोसी जमीन पर संचालित ईंट भट्ठा के कार्य के दौरान उनके पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया गया है।कामडारा प्रखंड के ग्राम विकमा के ग्रामीणों ने एस.पी.जी. प्राथमिक विद्यालय, बिकमा की भूमि पर अवैध कब्जा एवं घेराबंदी रोकने के संबंध में आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की भूमि पर कब्जा किए जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।विशुनपुर प्रखंड के ग्राम कोयनारटोली निवासी गोपाल बड़ाईक, भूतपूर्व हवलदार (16 बिहार रेजिमेंट) द्वारा पेंशन से संबंधित आवश्यक प्रमाण पत्र निर्गत कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया, ताकि उन्हें पेंशन का लाभ प्राप्त हो सके।घाघरा प्रखंड अंतर्गत सोसो मौजा स्थित रोमन काथलिक मिशन चर्च, सोसो के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित रेलवे लाइन सर्वे को लेकर आवेदन दिया गया, जिसमें धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों को प्रभावित होने से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग पर विचार करने का अनुरोध किया गया।बसिया प्रखंड के ग्राम रामडीह गरई टोली निवासी बबलू चीक बड़ाइक द्वारा चीक बड़ाइक जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने में हो रही कठिनाइयों के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि व्यक्तिगत आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक मामले का निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाती है।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    20 hrs ago
  • सड़क हादसे में इलाज के दौरान किशोर की अस्पताल में हुई मौत बोध टोली में पसरा मातम
    1
    सड़क हादसे में इलाज के दौरान किशोर की अस्पताल में हुई मौत बोध टोली में पसरा मातम
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    23 hrs ago
  • Post by Jharkhand local news
    1
    Post by Jharkhand local news
    user_Jharkhand local news
    Jharkhand local news
    Journalist Lohardaga, Jharkhand•
    4 hrs ago
  • Post by Dipak gupta
    2
    Post by Dipak gupta
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.