Shuru
Apke Nagar Ki App…
चैनपुर में हाथी का आतंक: किसान का घर तोड़ा, परिवार ने भागकर बचाई जान चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा गांव में मंगलवार देर रात करीब 9 बजे जंगली हाथी ने अचानक गांव में घुसकर उत्पात मचाया। हाथी ने गांव के गरीब किसान बंधनु नायक के घर पर हमला कर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
Sachin public news
चैनपुर में हाथी का आतंक: किसान का घर तोड़ा, परिवार ने भागकर बचाई जान चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा गांव में मंगलवार देर रात करीब 9 बजे जंगली हाथी ने अचानक गांव में घुसकर उत्पात मचाया। हाथी ने गांव के गरीब किसान बंधनु नायक के घर पर हमला कर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
More news from झारखंड and nearby areas
- जुर्माना विवाद ने पकड़ा तूल: छोटा कटरा में आमने-सामने आए दो पक्ष, प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच की चुनौती गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा कटरा गांव में कथित जबरन जुर्माना वसूली और सामाजिक बहिष्कार का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। जानकारी देते हुए शनिवार दोपहर एक बजे बताया गया कि इस विवाद को लेकर गांव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं और मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंच चुका है। बताया गया कि गांव के एक पीड़ित परिवार ने दो अप्रैल (गुरुवार) को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा और न्याय की मांग की थी। परिवार का आरोप है कि छह मार्च को गांव के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गांव में रहने के लिए एक लाख रुपये जुर्माना देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि राशि नहीं देने पर उन्हें गांव छोड़ना होगा या घर में आग लगा दी जाएगी। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई थी, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद हटाया गया। आवेदन में यह भी कहा गया कि गांव में बैठक कर निर्णय लिया गया कि जो कोई भी परिवार से संपर्क रखेगा या उनके सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होगा, उस पर पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर गांव के ग्रामीणों एवं नामजद आरोपियों ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। शनिवार को गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीण एकजुट हुए और कहा कि मामला गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। बैठक के बाद ग्रामीणों तथा आरोपित पक्ष ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर अपने पक्ष की जानकारी दी। इधर पीड़ित परिवार अपने आरोपों पर कायम है और सामाजिक बहिष्कार व धमकी का दावा कर रहा है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों से मामला पेचीदा हो गया है। अब प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। #GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #VillageDispute #SocialBoycott #BreakingNews #LocalNewsJharkhand1
- गुमला जिला का सबसे बड़ा चिकित्सा केंद्र सदर अस्पताल चिकित्सकों की कमी का दंश झेल रहा है। कुल 34 डॉक्टर के पद स्वीकृत है लेकिन मात्र 14 डॉक्टर प्रतिनिधित्व है, जबकि 9 डॉक्टर को कांट्रैक्ट बेसिस पर रखा गया है। इस तरह 23 डॉक्टर के सहारे सदर अस्पताल संचालित है। सदर अस्पताल में 100 बेड की क्षमता है लेकिन रोजाना 200 से अधिक मरीजो का इलाज होता है और बेड की कमी के कारण अस्पताल प्रबंधन द्वारा बरामदे और कॉरिडोर में अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों का इलाज किया जाता है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से कुल 52 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को तीन से चार घंटे लाइन में लगकर नियमित रूप से ओपीडी में जांच कराना पड़ता है जिससे काफी परेशानी हो रही है। मरीजों ने कहा कि अगर डॉक्टर की संख्या बढ़ जाए तो निश्चित रूप से मरीजों को सुविधा मिलेगी क्योंकि 100 किलोमीटर दूर से मरीज इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचते हैं और उन्हें सुबह से शाम हो जाता है।3
- heartink tattoo Studio & laser Centre Gumla Jharkhand1
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1
- गारू: स्थापना दिवस के अवसर पर गारू प्रखंड में ‘रन फॉर लातेहार’ का आयोजन अरमु चौक से मिर्चया जलप्रपात तक किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।दौड़ के उपरांत मिर्चया जलप्रपात परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जहां सभी ने साफ-सफाई कर स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। *मायापुर में सुग्गाबांध फॉल तक जागरूकता दौड़, स्कूली बच्चों ने दिखाया उत्साह* गारू: मायापुर पंचायत अंतर्गत सुग्गाबांध मोड़ से सुग्गाबांध फॉल तक जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान स्तरोन्नत उच्च विद्यालय बारेसाढ़ व मायापुर के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। बारेसाढ़ एवं रामसेली स्कूल के बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम पंचायत सचिव बारेसाढ़ बीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। मौके पर मुखिया रुपमनी नगेसिया, पु.अ.नि विजय कुमार, प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी, उप प्रमुख रामदास यादव, सीएचओ खुशबू कुमारी, पंचायत सचिव सूरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समाजसेवी राजू प्रसाद ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच बिस्कुट एवं पानी की बोतलों का वितरण किया गया। बताया गया कि जिला परिषद सदस्य जीरा देवी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मौके पर पहुंचीं। *सरयू में ‘रन फॉर लातेहार’, घाटी से कैंप तक दौड़ में उमड़ा जनसैलाब* सरयू: सरयू प्रखंड में भी स्थापना दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर लातेहार’ का आयोजन किया गया। यह दौड़ सरयू घाटी से सरयू कैंप तक आयोजित हुई।कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा साहू, सरयू टीओपी प्रभारी राजकुमार पांडे एवं शिक्षकों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।3
- सुपरवाइजर एवं बीएलओ की सेन्हा प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में आवश्यक बैठक संपन्न CO ने S I R एवं फोटो मैपिंग कार्य को गति देने का दिया आदेश1
- *कोटाम में केशरा चंडी महोत्सव का धूमधाम से समापन, विधायक रामचंद्र सिंह रहे मौजूद* गारू (लातेहार)। गारू प्रखंड के कोटाम में आयोजित दो दिवसीय केसरा चंडी महोत्सव का समापन रविवार को पारंपरिक उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में आस्था, संस्कृति पारंपरिक परम्परा का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव के अंतिम दिन सुबह देवी स्थल केसरा चंडी में बैगा पुजार द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और माता का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात दोपहर में कोटाम मोड़ केशरा चंडी चौक पर भव्य आदिवासी सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों की आकर्षक झलक देखने को मिली। इस जतरा महोत्सव में कुल 52 नृत्य मंडली टीमों ने भाग लिया सभी टीमों को पुरस्कृत कर उनके हौसलों बढ़ाया गया आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने मेले का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंगल उरांव ने कहा कि केशरा चंडी इस क्षेत्र की प्रमुख देवी मानी जाती हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार माता भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्व संकेत देती हैं। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव वर्षों से आयोजित होता आ रहा है और आदिवासी संस्कृति व परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इस अवसर पर रेंजर उमेश कुमार दुबे, जिप सदस्य जीरा देवी, सांसद प्रतिनिधि संतोष यादव, विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, प्रखण्ड प्रमुख सीता देवी, कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष श्री मंगल उरांव, उपाध्यक्ष अमृतेश्वर सिंह, सचिव प्रसाद बैठा शिक्षक, उपसचिव धनदेव सिंह, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, उपकोषाध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, संरक्षक धृपाल सिंह, महामंत्री तौकीर मियां, मंत्री कैलाश सिंह,सदस्य अमृत उरांव, अनूप कश्यप, सुधीर उरांव, रौशन कश्यप, सुनील उरांव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।4
- गुड फ्राइडे पर चैनपुर के संत जॉन कैथोलिक चर्च में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम चैनपुर (गुमला): गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर चैनपुर मुख्यालय स्थित संत जॉन कैथोलिक चर्च चैनपुर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए और प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए प्रार्थना की। जानकारी देते हुए शनिवार सुबह आठ बजे बताया गया कि यह कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया था, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुड फ्राइडे के अवसर पर रामपुर बैर टोली के ईसाई श्रद्धालुओं ने उस ऐतिहासिक दृश्य को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जब प्रभु यीशु को क्रूस पर प्रताड़ित कर टांग दिया गया था। इस मार्मिक प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया और पूरे चर्च परिसर में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त हो गया। श्रद्धालुओं ने मौन प्रार्थना कर प्रभु यीशु के कष्ट, त्याग और मानवता के लिए दिए गए बलिदान को स्मरण किया। इसके पश्चात पारंपरिक धार्मिक विधियों की शुरुआत की गई, जिसमें क्रूस वंदना एवं विशेष प्रार्थना सभा आयोजित हुई। धर्मगुरुओं ने अपने संदेश में प्रेम, क्षमा और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। तत्पश्चात चर्च परिसर में पवित्र मीसा पूजा संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक आस्था का वातावरण बना रहा। #GoodFriday #Chainpur #GumlaNews #JharkhandNews #CatholicChurch #ChristianCommunity #FaithAndPrayer1