logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रैकिग विजयपुर विजयपुर - जनगणना व सर्वे के दौरान टीम पर हुआ हमला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल।टीम में शामिल कोटवार पर कुल्हाड़ी-लाठियों से वार, 6 आरोपियों पर जानलेवा हमले ,SC-ST एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में हुई FIR दर्ज। श्योपुर जिले के देवरी गांव में रविवार दोपहर जनगणना कार्य के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पटवारी और शिक्षक के साथ सर्वे कार्य में जुटे कोटवार मातादीन शाक्य पर पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया।हमलावरों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर कोटवार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामनिवास, गिर्राज, नकटू, सरनाम, वीरेंद्र सिंह और गोपाल जातिगण यादव के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, जानलेवा हमला सहित SC-ST एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

9 hrs ago
user_Lokesh shukla
Lokesh shukla
कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

ब्रैकिग विजयपुर विजयपुर - जनगणना व सर्वे के दौरान टीम पर हुआ हमला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल।टीम में शामिल कोटवार पर कुल्हाड़ी-लाठियों से वार, 6 आरोपियों पर जानलेवा हमले ,SC-ST एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में हुई FIR दर्ज। श्योपुर जिले के देवरी गांव में रविवार दोपहर जनगणना कार्य के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पटवारी और शिक्षक के साथ सर्वे कार्य में जुटे कोटवार मातादीन शाक्य पर पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया।हमलावरों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर कोटवार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामनिवास, गिर्राज, नकटू, सरनाम, वीरेंद्र सिंह और गोपाल जातिगण यादव के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, जानलेवा हमला सहित SC-ST एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जौरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिठाई बांटकर जताई खुशी जौरा। शहर में रजौधा हाउस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने की खुशी में जश्न मनाया और मिठाई बांटी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजौधा के निवास रजौधा हाउस पर भाजपा मंडल जौरा के मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, मंडल प्रभारी मनोज सिकरवार गुर्जा सहित सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान पूरे उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।
    1
    जौरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिठाई बांटकर जताई खुशी
जौरा। शहर में रजौधा हाउस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने की खुशी में जश्न मनाया और मिठाई बांटी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजौधा के निवास रजौधा हाउस पर भाजपा मंडल जौरा के मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, मंडल प्रभारी मनोज सिकरवार गुर्जा सहित सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान पूरे उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    1
    Post by जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    user_जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जयपुर। पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत की खुशी प्रदेश कार्यालय में भी साफ नजर आई। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बंगाल की प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड झालमुरी का स्वाद लेकर कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। बंगाल की सांस्कृतिक झलक दिखाने के लिए खास तौर पर झालमुरी परोसी गई, जिसे सभी ने बड़े उत्साह के साथ चखा। सीएम शर्मा ने इस दौरान कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। साथ ही उन्होंने भारत की विविध संस्कृति को एकता की ताकत बताते हुए इस तरह के आयोजनों को आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और जीत का जश्न पारंपरिक अंदाज में मनाया।
    2
    जयपुर। पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत की खुशी प्रदेश कार्यालय में भी साफ नजर आई। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बंगाल की प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड झालमुरी का स्वाद लेकर कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। बंगाल की सांस्कृतिक झलक दिखाने के लिए खास तौर पर झालमुरी परोसी गई, जिसे सभी ने बड़े उत्साह के साथ चखा।
सीएम शर्मा ने इस दौरान कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। साथ ही उन्होंने भारत की विविध संस्कृति को एकता की ताकत बताते हुए इस तरह के आयोजनों को आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और जीत का जश्न पारंपरिक अंदाज में मनाया।
    user_प्रशांत शर्मा
    प्रशांत शर्मा
    Local News Reporter Bari, Dholpur•
    7 hrs ago
  • ब्रेकिंग शिवपुरी शिवपुरी - ट्रक में लगी,धूं-धूं कर जला ट्रक का केबिन: कटमई तिराहे के पास मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड आग बुझाने में लगी, और ट्रक मेरठ से इंदौर सामान लेकर जा रहा था।
    1
    ब्रेकिंग शिवपुरी 
शिवपुरी - ट्रक में लगी,धूं-धूं कर जला ट्रक का केबिन: कटमई तिराहे के पास मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड आग बुझाने में लगी, और ट्रक मेरठ से इंदौर सामान लेकर जा रहा था।
    user_Deepak Kumar dandotiya पत्रकार
    Deepak Kumar dandotiya पत्रकार
    विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ग्राम पंचायत धौरेरा में रणसिंह बाबा आदिवासी बस्ती में नया आंगनबाड़ी केंद्र आया हुआ था उसे आज दो साल हो चुकी है उसका अभी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है अधूरा पड़ा हुआ है न नहीं तो उसमें पानी की व्यवस्था न उसमें अभी नीचे बाउंड्री हुई है गेट खिड़की सब कुछ टूटे हुए लगे है। मतलब निर्माण से पहले सब कुछ खराब हो गया है और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तो आंगनबाड़ी केंद्र लगाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वो बच्चों को दुप में बैटालती है ग्राम पंचायत धौरेरा के सचिव की लाफ़रवाई और महिला बाल विकास अधिकारियों की अनदेखी के कारण ये शासकीय कार्यों का सही से अविलोकन नहीं हो रहा है अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि इस कार्य को गंभीरता से लेकर आंगनबाड़ी केंद्र को जल्द से जल्द निर्माण करवाने का कार्य करें रिपोर्टर नाम नीलेश सिंह धाकड़ रिंकू सिंह धाकड़ जन सेवक संपर्क नंबर 7828366631 7440592958
    1
    ग्राम पंचायत धौरेरा में रणसिंह बाबा आदिवासी बस्ती में नया आंगनबाड़ी केंद्र आया हुआ था उसे आज दो साल हो चुकी है उसका अभी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है अधूरा पड़ा हुआ है  न नहीं तो उसमें पानी की  व्यवस्था न उसमें अभी नीचे बाउंड्री हुई है  गेट खिड़की सब कुछ टूटे हुए लगे है। मतलब निर्माण से पहले सब कुछ खराब हो गया है और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तो आंगनबाड़ी केंद्र लगाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वो बच्चों को दुप में बैटालती है ग्राम पंचायत धौरेरा के सचिव की लाफ़रवाई और महिला बाल विकास अधिकारियों की अनदेखी के कारण ये शासकीय कार्यों का सही से अविलोकन नहीं हो रहा है अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि इस कार्य को गंभीरता से लेकर आंगनबाड़ी केंद्र को जल्द से जल्द निर्माण करवाने का कार्य करें
रिपोर्टर नाम नीलेश सिंह धाकड़ 
रिंकू सिंह धाकड़ जन सेवक 
संपर्क नंबर 7828366631
7440592958
    user_Neelesh Singh Dhakad
    Neelesh Singh Dhakad
    Farmer विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हेड पम्प खराब हो गया है कोई सुनबाई नहीं हो रही है बेसे प्रसासन जलजीवन मिशन की बात होती है
    7
    हेड पम्प खराब हो गया है कोई सुनबाई नहीं हो रही है बेसे प्रसासन जलजीवन मिशन की बात होती है
    user_सवीर खान
    सवीर खान
    बसेरी, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Lokesh shukla
    1
    Post by Lokesh shukla
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जौरा में फायरिंग के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, इलाके में बनाया गया सुरक्षा का माहौल जौरा। शहर के पगारा रोड पर 30 मई को खराद व्यापारी के यहां फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जौरा थाना प्रभारी ओपी रावत ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें घटनास्थल पर ले जाकर जुलूस निकाला। पुलिस द्वारा निकाले गए इस जुलूस का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश देना और अपराधियों में भय पैदा करना रहा। इस दौरान आरोपियों ने भविष्य में इस तरह की घटना न करने की कसम भी खाई। कार्रवाई के दौरान एसआई पंकज यादव, नीरज तोमर, सोनू, सत्यम सहित अन्य पुलिस स्टाफ मौके पर मौजूद रहा। पुलिस ने सभी आरोपियों को सख्ती से पकड़कर पूरे इलाके में घुमाया, जिससे आम लोगों में विश्वास और अपराधियों में खौफ का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी और इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
    1
    जौरा में फायरिंग के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, इलाके में बनाया गया सुरक्षा का माहौल
जौरा। शहर के पगारा रोड पर 30 मई को खराद व्यापारी के यहां फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जौरा थाना प्रभारी ओपी रावत ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें घटनास्थल पर ले जाकर जुलूस निकाला।
पुलिस द्वारा निकाले गए इस जुलूस का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश देना और अपराधियों में भय पैदा करना रहा। इस दौरान आरोपियों ने भविष्य में इस तरह की घटना न करने की कसम भी खाई।
कार्रवाई के दौरान एसआई पंकज यादव, नीरज तोमर, सोनू, सत्यम सहित अन्य पुलिस स्टाफ मौके पर मौजूद रहा। पुलिस ने सभी आरोपियों को सख्ती से पकड़कर पूरे इलाके में घुमाया, जिससे आम लोगों में विश्वास और अपराधियों में खौफ का माहौल देखने को मिला।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी और इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    1
    Post by जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    user_जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.