Shuru
Apke Nagar Ki App…
सवाई माधोपुर के रणथंबोर में वन विभाग की गश्ती दलों के सामने अचानक आया टाइगर बाइक छोड़करभाग
जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar
सवाई माधोपुर के रणथंबोर में वन विभाग की गश्ती दलों के सामने अचानक आया टाइगर बाइक छोड़करभाग
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar1
- ब्रैकिग विजयपुर विजयपुर - जनगणना व सर्वे के दौरान टीम पर हुआ हमला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल।टीम में शामिल कोटवार पर कुल्हाड़ी-लाठियों से वार, 6 आरोपियों पर जानलेवा हमले ,SC-ST एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में हुई FIR दर्ज। श्योपुर जिले के देवरी गांव में रविवार दोपहर जनगणना कार्य के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पटवारी और शिक्षक के साथ सर्वे कार्य में जुटे कोटवार मातादीन शाक्य पर पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया।हमलावरों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर कोटवार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामनिवास, गिर्राज, नकटू, सरनाम, वीरेंद्र सिंह और गोपाल जातिगण यादव के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, जानलेवा हमला सहित SC-ST एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।1
- Post by Lokesh shukla1
- Post by Bharat SING Meena1
- ग्राम पंचायत धौरेरा में रणसिंह बाबा आदिवासी बस्ती में नया आंगनबाड़ी केंद्र आया हुआ था उसे आज दो साल हो चुकी है उसका अभी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है अधूरा पड़ा हुआ है न नहीं तो उसमें पानी की व्यवस्था न उसमें अभी नीचे बाउंड्री हुई है गेट खिड़की सब कुछ टूटे हुए लगे है। मतलब निर्माण से पहले सब कुछ खराब हो गया है और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तो आंगनबाड़ी केंद्र लगाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वो बच्चों को दुप में बैटालती है ग्राम पंचायत धौरेरा के सचिव की लाफ़रवाई और महिला बाल विकास अधिकारियों की अनदेखी के कारण ये शासकीय कार्यों का सही से अविलोकन नहीं हो रहा है अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि इस कार्य को गंभीरता से लेकर आंगनबाड़ी केंद्र को जल्द से जल्द निर्माण करवाने का कार्य करें रिपोर्टर नाम नीलेश सिंह धाकड़ रिंकू सिंह धाकड़ जन सेवक संपर्क नंबर 7828366631 74405929581
- हिंडौन गांव शिकरौदा में जिला जाटव समाज सुधार समिति 360 गांव के अध्यक्ष हट्टी राम ठेकेदार की अध्यक्षता में रविवार दोपहर 3 बजे बैठक आयोजित की गई।बैठक में 18 जनवरी 2026 को महावीर जी की पावन धरा पर आयोजित विशाल आम सभा में पारित 5 नियमों के पालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय समाज में लगन भात, जामना, गोद भराई में कपड़े देने की प्रथा पर पूर्ण प्रतिबंध।जाटव बस्तियों में अवैध शराब के ठेके, जुआ और सट्टा पर पूर्ण पाबंदी। मृत्यु भोज के दौरान कच्चा-पक्का भोजन न बनाने और सिर्फ चाय-पानी की व्यवस्था करने का निर्णय। शादी के बाद समदौरा प्रथा पर पूर्ण रोक, केवल श्रद्धा अनुसार रुपये देकर रस्म निभाने का प्रस्ताव।प्रवक्ता रिंकू खेड़ी हैवत ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति या गांव इन नियमों की अवहेलना करता है तो वह सामाजिक और कानूनी दंड का भागीदार होगा। समिति ने हिंडौन तहसील की समस्त जनता से इन नियमों का ईमानदारी से पालन करने और 360 गांवों की समिति को प्रदेश में अव्वल बनाने में सहयोग करने की अपील की है। बैठक में जाटव समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।1
- उद्योग विभाग के लिए किया गया जमीन का आवंटन रद्द किया जाए। चंबल के बीहड़ों की जमीन कम्पनियों को नहीं,किसानों को आवंटित की जाए। सबलगढ़ - गोंदौली हार में आयोजित 11 गांवों की किसान महापंचायत में निर्णय लिया गया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम कैमारा कलां, कैमरा खुर्द, घुर्रि,गौदोली, बांबडीपुरा, जाटौली, जाबरौल, अटार, नंदवाना,छाहर, पंचैर आदि की जमीन जो उद्योग विभाग को आवंटित की गई है, उस आवंटन को रद्द किया जाए। इस जमीन पर पीढ़ियों से काविज चंबल के गांवों के किसानों को जमीन के पट्टे दिए जाएं। यह संकल्प हाथ उठाकर सैकड़ो किसानों की महा पंचायत में पारित किया गया। किसान महापंचायत का आयोजन 11 गांव के किसानों की ओर से किया गया। इसमें सैकड़ो की संख्या में किसानों के भागीदारी की। किसान महापंचायत को मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी, किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी लाल धाकड़,नंदलाल जाटव, कमल रावत, गोपाल सिंह रावत, नरेश गोस्वामी,मोतीलाल रावत, अशर्फी रावत घूर्रि,गयालाल गोदोंली,रामप्रसाद माहौर, सुरेश कुशवाह, योगेश धाकड़ आदि ने संबोधित किया। किसान महापंचायत में निर्णय लिया गया है कि 12 मई को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सबलगढ़ के कार्यालय पर सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। उसके बाद आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। चंबल के बीहड में होकर अटल प्रोग्रेस हाईवे भी निकाला जा रहा है। उद्योग विभाग के लिए औद्योगिक गलियारे का प्रावधान उसमें नहीं किया गया है। इसके बाद भी इस तरह के आवंटन का निर्णय अनुचित और किसान विरोधी है। किसानों ने इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का सरकार और प्रशासन से आग्रह किया है।1
- Post by जिलाध्यक्ष मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई सबलगढ़ Patrkar1