Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाढ़ थाना क्षेत्र के पवन हॉस्पिटल के पास स्थित मां काली इंटरप्राइजेज के मालिक की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार दोपहर करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, दुकान के आगे नीम के पेड़ के नीचे बाइक खड़ी थी। इसी दौरान पहले से वहां मौजूद एक युवक ने मौका देखकर मोटरसाइकिल चोरी कर ली और फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार अमलेश कुमार ने तुरंत बाढ़ थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी की तस्वीर साफ नजर आ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
JMBNEWS
बाढ़ थाना क्षेत्र के पवन हॉस्पिटल के पास स्थित मां काली इंटरप्राइजेज के मालिक की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार दोपहर करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, दुकान के आगे नीम के पेड़ के नीचे बाइक खड़ी थी। इसी दौरान पहले से वहां मौजूद एक युवक ने मौका देखकर मोटरसाइकिल चोरी कर ली और फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार अमलेश कुमार ने तुरंत बाढ़ थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी की तस्वीर साफ नजर आ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
More news from बिहार and nearby areas
- घोसवरी प्रखंड में जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज कुमार के नेतृत्व में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है। किसानों की वर्षों पुरानी जलजमाव समस्या से राहत दिलाने के लिए सड़क परियोजना पर काम चल रहा है, जिससे करीब 100 बीघा कृषि भूमि सुरक्षित होगी और किसानों को अपनी फसल बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। इसके साथ ही मनोज कुमार सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहते हैं—चाहे मेला हो, यज्ञ हो या श्रद्धांजलि कार्यक्रम, हर जगह उनकी सहभागिता देखने को मिलती है। युवाओं के लिए रोजगार सृजन को लेकर भी वे गंभीर प्रयास कर रहे हैं और औद्योगिक परियोजनाओं के जरिए 500 से 2000 युवाओं को स्थानीय रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।1
- फतुहा (पटना): फतुहा थाना क्षेत्र के नैन कॉपरेटिव कॉलोनी में सोमवार को अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। करीब डेढ़ बजे, जब मोहल्ले में चहल-पहल थी, 6 नकाबपोश बदमाश हथियारों से लैस होकर अशोक सिंह के घर में दाखिल हुए और पूरे परिवार को बंधक बना लिया। अपराधियों का दुस्साहस इतना था कि घर में घुसते ही उन्होंने सबसे पहले अशोक सिंह को निशाने पर लिया। उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें नीचे के एक कमरे में बंद कर दिया। लुटेरे इसके बाद घर की दूसरी मंजिल पर पहुंचे, जहां अशोक सिंह की पत्नी उषा देवी मौजूद थीं। बदमाशों ने उषा देवी को पिस्टल दिखाकर डराया-धमकाया और उनके साथ भी हाथापाई की। विरोध करने की स्थिति न देख बदमाशों ने अलमारी के लॉकर को तोड़ डाला। परिजनों के मुताबिक, अपराधी करीब 6 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद लेकर आसानी से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग एकत्र हुए। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित अशोक सिंह ने बताया कि सभी बदमाश नकाब पहने हुए थे और उनके पास अत्याधुनिक हथियार थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से कॉलोनी के लोग डरे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर भीड़भाड़ वाले इलाके में घर सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक कहाँ जाए? फतुहा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के घरों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों के हुलिए और भागने की दिशा के आधार पर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, इस घटना ने फतुहा की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- Post by Anil Paswan1
- बिहार समस्तीपुर पटोरी मुख्यालय को जोड़ने वाली मदुदाबाद मुख्य पथ पर पूर्व MLC प्रत्यासी अविनाश झा का बड़ा बयान नहीं तो कंट्रक्टरों के खिलाफ में उग्र आंदोलन करने पर होना पड़ेगा मजबूर। जी हां यह मुद्दा बीते कई महीनों से लगातार जारी है जिसे लेकर इस सड़क से गुजरने वाले आम आवाम जनताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिसे लेकर आए दिन छोटे बड़े दुर्घटना होती रहती है, अगर इस दौरान हल्की सी भी वारिस हो जाए तो पैदल यात्रा करना भी दुर्लभ हो जाया करता है। जबकि इस पथ से दिन प्रति दिन सैंकड़ों छोटी बड़ी वाहनों को आवागमन के साथ साथ अधिकारी,पदाधिकारी, और जनप्रतिनिधि भी गुजरते हैं फिर भी इन समस्याओं को नजर अंदाज किया जा रहा है। जो सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। जी हां मैं उसी मुख्य पथ की बात कर रहा हूं जो आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मदुदाबाद से पटोरी मुख्यालय एवं NH 122 B को जोड़ती हैं जो बीते छह महीने से यह समस्या बरकरार है। आज इन्हीं समस्याओं को लेकर स्थानीय समाज सेवी सह पूर्व MLC प्रत्यासी अविनाश झा ने इन समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए जिला अधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी समेत अन्य कई विभागों में आवेदन के द्वारा अवगत कराते हुए,कांट्रेक्टरों के खिलाफ शिकायत की है, और उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि ऐसे कांट्रेक्टरों पर अगर कार्यवाही नहीं हुई तो 10 दिनों के बाद उग्र आंदोलन के साथ साथ आमरण अनशन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। आज इन्हीं समस्याओं को लेकर श्री झा ने विभागीय एवं कॉन्ट्रेक्टरों को कड़ी चेतवानी देते हुए क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में1
- मोकामा में चोरी का खुलासा, हथियार के साथ एक गिरफ्तार पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-1 कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को मोर वार्ड संख्या-01 निवासी सौरभ कुमार के घर से अज्ञात चोरों द्वारा सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और पिस्तौल का बर्तन चोरी कर लिया गया था। इस मामले में मोकामा थाना कांड संख्या 196/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी अनुसंधान और सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान त्रिभुवन चौधरी (पिता- रामजी चौधरी, निवासी- मोर, मोकामा) के रूप में हुई है। बरामदगी में शामिल: सोने का टीका, अंगूठी और लॉकेट सोने जैसे दिखने वाले कई आभूषण चांदी के पायल, बिछिया, चूड़ी, सिक्के और अन्य सामान एक अवैध देसी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस एक मोबाइल फोन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग से मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी टीम में शामिल: थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, पुअनि लव कुमार सिंह समेत मोकामा थाना के सशस्त्र बल। 👉 पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।1
- सदर अस्पताल के पास नाला उड़ाही में, दवा की बोतल के जगह निकल रहा खाली शराब की बोतल. हाजीपुर मे चलरहा है नाला सफाई का काम.2
- Post by JMBNEWS1
- पटना/बख्तियारपुर शहर के व्यस्ततम इलाकों, विशेषकर गणेश चौक पर लगने वाले भीषण जाम से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद बख्तियारपुर ने एक बड़ा कदम उठाया है। 4 अप्रैल की दोपहर करीब 3:00 बजे बख्तियारपुर ब्लॉक से सटे रवाइच ठाकुरबाड़ी के पास नए बैटरी एवं टेंपो रिक्शा स्टैंड का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, नगर अध्यक्ष पवन कुमार, नगर प्रबंधक मोहित कुमार दुबे और उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजकुमार राजू समेत कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे। लंबे समय से गणेश चौक पर बेतरतीब खड़े ऑटो और रिक्शा के कारण स्टेशन रोड स्थित अस्पताल तक पहुँचने वाली एम्बुलेंस अक्सर जाम में फँसी रहती थीं। इसे देखते हुए नगर परिषद ने निर्णय लिया है कि शहर के पश्चिमी हिस्से से आने वाले सभी ऑटो अब ब्लॉक के पास बने स्टैंड में ही रुकेंगे और वहीं से अपनी यात्रा शुरू करेंगे। नगर अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि यह केवल शुरुआत है, आने वाले समय में शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्टैंड बनाकर पूरे बख्तियारपुर को जाम मुक्त किया जाएगा। दूसरी ओर, बाजार में बढ़ते अतिक्रमण पर कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने स्पष्ट किया कि प्रशासन समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है और भविष्य में बाजार को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने की योजना है। नगर प्रबंधक मोहित कुमार दुबे ने बताया कि प्रशासन को सूचना दी गई है कल से प्रशाशन के द्वारा यह लागू कराया जाएगा। हालांकि, इस नए स्टैंड को लेकर विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। समाजसेवी अमरजीत कुमार ने पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्टैंड निर्माण को लेकर कोई शिलान्यास पट्ट (शीलपट) नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की लागत का पता नहीं चल पाता। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि स्टैंड की शहर से दूरी अधिक होने के कारण यात्रियों को भारी सामान के साथ वहां तक पहुँचने में काफी फजीहत होगी, जिससे इस नियम का पालन कराना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। फिलहाल, देखना यह की प्रशासन इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए कितना कटिबद्ध नजर आ रहा।1
- Post by Anil Paswan1