Shuru
Apke Nagar Ki App…
कभी खुश हुआ तो लिखूंगा मैं उदास क्यों हुआ करता था 😰💘💯👈
Kshatr Pal shivhare
कभी खुश हुआ तो लिखूंगा मैं उदास क्यों हुआ करता था 😰💘💯👈
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कभी खुश हुआ तो लिखूंगा मैं उदास क्यों हुआ करता था 😰💘💯👈1
- पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष यादव ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता को लेकर दी जानकारी भांडेर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होगी भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता, 51 हजार का पुरस्कार भांडेर। श्री बांके बिहारी सेवा समिति भांडेर द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष संदीप सिंह "ग्राईवाटर" ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम का विवरण: दिनांक: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026, सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक स्थान: गल्ला मंडी प्रांगण, भांडेर जिला दतिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री म.प्र. शासन दिग्विजय सिंह (राजा साहब) होंगे, वहीं अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष म.प्र. कांग्रेस कमेटी अरुण यादव करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मा. डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, प्रदीप जैन (पूर्व केंद्रीय मंत्री), दीपनारायण सिंह यादव (पूर्व विधायक गरोठा), विधायक दतिया कुंवर घनश्याम सिंह, विधायक भांडेर इंजी. फूल सिंह बरैया एवं प्रदेश महासचिव म.प्र. कांग्रेस कमेटी जय यादवेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह गुर्जर एवं रानी कुशवाहा एण्ड पार्टी द्वारा लोक गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। श्री बांके बिहारी सेवा समिति एवं संदीप ग्राईवाटर पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष भांडेर ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।1
- फसल बीमा का सर्वेयर बता कर किसानों से की गई पैसे की मांग। ग्राम पंचायत ककवारा में इफको टोक्यो कंपनी का सर्वेयर बता कर किसानों से ये लड़के फसल बीमा योजना में बीमा राशि ज्यादा दिलवाने के नाम पर पांच पांच हजार रुपए की रिश्पत मांग रहे है ग्राम पंचायत ककवारा के किसान ओमकार दीक्षित हर्ष दीक्षित आदि किसानों ने आरोप लगाया कि ये दोनों लड़के उनके पास आए और आपने आप को इफको टोक्यो कंपनी का सर्वेयर बता ओर कहा कि आपका सर्वे होना है और खेत पर चलने के लिए कहा गया और जब सब लोग खेत पर जाने लगे तो एक लड़के ने एक किसान ओमकार दीक्षित को अकेले में बुलाया और कहा कि आप हमे पांच हजार रुपए दे दो तो आपका सर्वे मै 90 प्रतिसत नुक्सान दिखा देगे जब किसान ओमकार दीक्षित ने कहा कि मेरे पास इनते रुपए नहीं है तो सर्वे करने आए इफको टोक्यो कंपनी के लड़कों द्वारा ओमकार दीक्षित और हिमांशु दीक्षित का सर्वे नहीं किया जब ग्रामीण लोग लड़कों का वीडियो बनाने लगे तो दोनों लड़के भाग गए किसानों ने सरकार से मांग की है कि उन लड़कों के ऊपर उचित कार्यवाही की जाए और किसानों का सही फसल का सर्वे कराकर उचित फसल नुकसान दिया जाय।1
- गोले के मंदिर यातायात पुलिस चेकिंग पॉइंट पर यातायात पुलिसकर्मी द्वारा युवक के साथ मारपीट के बाद मामला गरमाया चेकिंग प्वाइंट पर करीब आधे घंटे तक चला ड्रामा घटना का वीडियो आया सामने #gwalior गोले के मंदिर यातायात पुलिस चेकिंग पॉइंट पर यातायात पुलिसकर्मी द्वारा युवक के साथ मारपीट के बाद मामला गरमाया चेकिंग प्वाइंट पर करीब आधे घंटे तक चला ड्रामा घटना का वीडियो आया सामने #gwalior1
- कोंच,चोरी से इनकार करना पड़ा भारी, किशोर को बेल्टों से पीटा; गंभीर घायल जालौन के कोंच में दिन सोमवार को शाम 7 बजे नगर के पटेल नगर मोहल्ले में एक 8 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने चोरी करने से मना करने पर किशोर के साथ बेल्टों से बेरहमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। किशोर की बहन शीला ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी अर्जुन पर आकाश और भड़ास नामक युवकों द्वारा बीते कुछ दिनों से चोरी करने का दबाव बनाए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि सोमवार को अर्जुन ने चोरी को गलत काम बताते हुए ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि उसके इनकार से नाराज दोनों युवकों ने अर्जुन के साथ गाली-गलौज करते हुए बेल्टों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान किशोर के शरीर पर चोटें आईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए ले गए। वहीं, किशोर की बहन शीला ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपित युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि किशोर को चोरी जैसे गलत काम के लिए दबाव में लाया जा रहा था और मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। मामले को लेकर पुलिस से जांच कर आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।1
- सोन तलैया कुंड में लक्ष्मण बाला सरकार का भव्य जलबिहार, हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ में गूंजे जयकारे, मेले ने बढ़ाई रौनक भांडेर नगर के ऐतिहासिक सौन तलैया कुंड में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी पर लक्ष्मण बाला सरकार के जलबिहार का सोमवार दोपहर 3 बजे से शाम 06 बजे तक आयोजन हुआ। परंपरा अनुसार, मंदिर से विशेष विमान पर विराजमान लक्ष्मण बाला सरकार को श्रद्धालुओं ने सोन तलैया कुंड में जलविहार कराया। नदी के निकट पहाड़ी पर स्थित यह प्राचीन मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है। मान्यता है कि अंचल में वर्षाकाल के दौरान आयोजित होने वाले जलबिहार कार्यक्रमों की शुरुआत सबसे पहले यहीं से होती है। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुए इस आयोजन में जयकारों की गूंज और भक्ति रस में डूबी भीड़ ने माहौल को कृष्णमय कर दिया। आयोजन स्थल पर बच्चों और परिवारों के लिए सजी दुकानों और मेले की रौनक भी देखते ही बनती थी। लोगों ने लक्ष्मण बाला सरकार की आरती उतारी, दर्शन किए और अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम का समापन लक्ष्मण बाला सरकार की जयकारों और श्रद्धा से भरे माहौल में हुआ।1
- दतिया के पीताम्बरा पीठ पहुंचे मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष दतिया। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने दतिया प्रवास के दौरान प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री पीताम्बरा पीठ पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने मां पीताम्बरा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न की। मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष के पीताम्बरा पीठ पहुंचने पर श्रद्धालुओं में भी उत्साह नजर आया।1
- जिंदगी पूछती है और कुछ चाहिए मैं कहता हूं जो था वहीं लौटा दे#🥹💯👈1