राज्य कृषि विपणन बोर्ड की उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को जिले के 63 परीक्षा केंद्रों में 19429 अभ्यर्थी होंगे शामिल 10ः00 से 12ः15 बजे तक आयोजित होगी परीक्षा, अभ्यर्थियों को 09ः30 बजे तक परीक्षा केंद्र में करना होगा प्रवेश ढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड की उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को जिले के 63 परीक्षा केंद्रों में 19429 अभ्यर्थी होंगे शामिल 10ः00 से 12ः15 बजे तक आयोजित होगी परीक्षा, अभ्यर्थियों को 09ः30 बजे तक परीक्षा केंद्र में करना होगा प्रवेश अम्बिकापुर 21 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 26 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिला परीक्षा नोडल अधिकारी के निर्देशन में परीक्षा के सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। परीक्षा नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में परीक्षा हेतु 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 19429 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 10ः00 बजे से 12ः15 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार 09ः30 बजे बंद कर दिया जाएगा, इसके बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित होगा। अभ्यर्थियों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश- अभ्यर्थियों को कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचना होगा, ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके। परीक्षा का आयोजन 10ः00 बजे से 12ः15 बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार 09ः30 बजे बंद कर दिया जायेगा, इसके बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित होगा। अभ्यर्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आएंगे। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। अभ्यर्थी फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनें, कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पांइट पेन लेकर ही आयें। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा एवं व्यवस्था के कड़े उपाय सुनिश्चित किए हैं ताकि भर्ती परीक्षा का संचालन पूर्ण पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।

- कापू में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने ढाई साल के बेटे की पत्थर से हत्या, आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और हृदय विदारक मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। गुमशुदगी और अपहरण की कहानी से पुलिस को किया गुमराह मृतक अनुज मंझवार के पिता बोधसाय मंझवार ने 19 अप्रैल को थाना कापू में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सोनमती मंझवार बच्चों के साथ घर से गायब हो गई थी। बाद में आरोपी महिला ने अपहरण जैसी कहानी बनाकर पुलिस और परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की। जंगल की खाई में मिला मासूम का शव परिजनों और ग्रामीणों की तलाश के दौरान रानीगौवा पहाड़ के पास खून के निशान मिले। पास की खाई में खोजबीन करने पर मासूम अनुज का शव बरामद हुआ, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। पुलिस पूछताछ में टूटी आरोपी की चुप्पी कापू पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। शुरुआत में वह गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। गुस्से में किया खौफनाक कदम पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ मायके जा रही थी। रास्ते में बेटे के न चलने पर गुस्से में आकर उसने उसे जमीन पर पटक दिया और पत्थर से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने जुटाए अहम सबूत पुलिस ने आरोपी के बयान का वीडियोग्राफी कराया और उसे घटनास्थल ले जाकर हत्या में प्रयुक्त पत्थर सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। एसएसपी का सख्त संदेश एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। रायगढ़ पुलिस हर मामले की वैज्ञानिक जांच कर दोषियों को कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।1
- 70890579161
- अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 305(e) BNS आरोपी चालक गिरीश नारायण यादव पिता छोटेलाल यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जमुई थाना सेलमपुर जिला देवरिया उत्तरप्रदेश विवरण - दिनांक 20/04/2026 को थाना बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत बड़कीमहरी तिराहा के पास ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 07 बीए 2389 के चालक द्वारा अन्य वाहन के लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के परिणामस्वरूप ट्रेलर में हुए मामूली नुकसान की भरपाई करने राष्ट्रीय राजमार्ग में गति नियंत्रण हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगाकर रखें शासकीय स्टॉपर को चोरी कर अपने ट्रेलर वाहन में लोड कर ले जाया जा रहा था जिसे मुखबिर के ज़रिए यातायात पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर डुमरखी ढाबा के पास उक्त ट्रेलर चालक को वाहन एवं चोरी किया हुआ 02 नग स्टॉपर के साथ पकड़ा गया। घटना पर थाना बलरामपुर में आरोपी चालक गिरीश नारायण यादव पिता छोटेलाल यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जमुई थाना सेलमपुर जिला देवरिया उत्तरप्रदेश के विरुद्ध अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 305(e) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी ट्रेलर चालक के कब्जे से चोरी किया हुआ 02 नग पुलिस स्टॉपर जिसकी कीमत लगभग 30,000/- रुपये है तथा घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 बीए 2389 को जप्त किया गया। विवेचना पर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आज दिनांक 21/04/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड में जिला जेल दाखिल कराया गया है।1
- बलरामपुर जिले में जिला कांग्रेस कमेटी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। जिला मुख्यालय स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष हरिहर यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण की आड़ में ‘परिसीमन का गुप्त एजेंडा’ लागू करना चाहती थी। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा का असली मकसद महिलाओं को आरक्षण देना नहीं, बल्कि सीटों के गणित को बदलना है।1
- राजधानी रायपुर के बीरगांव क्षेत्र में बाल अधिकारों की रक्षा के लिए आज एक अहम कार्रवाई सामने आई। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने सुबह एक ईंट भट्ठे पर छापेमार कार्रवाई करते हुए वहां काम कर रहीं तीन नाबालिग बच्चियों को मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान टीम ने बच्चियों को श्रम से तत्काल अलग कर सुरक्षित रेस्क्यू किया और उन्हें संरक्षण में लिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ये बच्चियां लंबे समय से वहां काम कर रही थीं, जो कि स्पष्ट रूप से बाल श्रम कानूनों का उल्लंघन है। बचाई गई बच्चियों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत उन्हें सुरक्षित वातावरण, शिक्षा की सुविधा और समुचित देखभाल उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे सामान्य जीवन की ओर लौट सकें और उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। आयोग ने साफ किया है कि बाल श्रम के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। साथ ही, इस मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए टीम की संवेदनशीलता और तत्परता सराहनीय है, जिसने समय रहते तीन मासूम जिंदगियों को शोषण से बाहर निकाला।1
- रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में जमीनी स्तर पर सुधार की कवायद शुरू कर दी गई है। नगर पंचायत धरमजयगढ़ के वार्ड नंबर 08 में सरकारी नलों से निकलने वाले पानी में कीड़े पाए जाने की खबर विभिन्न मीडिया समूहों के माध्यम से सामने आई। जिसके बाद सी एम ओ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वयं मौका मुआयना किया और मैदानी अमले को आवश्यक निर्देश दिए। फिलहाल, मैदानी अमला नालियों की सफाई और दूषित पेयजल आपूर्ति होने के कारणों का पता लगाने में जुटा हुआ है। वार्ड पार्षद जानू सिदार ने बताया कि आज सुबह से म्युनिसिपल की टीम के साथ समस्या के समाधान को लेकर काम कर रहे हैं। लीकेज की आशंका को देखते हुए पूरे वार्ड में गहन निरीक्षण किया जा रहा है। धरमजयगढ़ सी एम ओ बी एल साहू ने इस समस्या के जल्द निराकरण की बात कही है।2
- मनेंद्रगढ़ में सड़क दुर्घटना में मृत युवक की पहचान होने के बाद मुआवजे को लेकर चल रहा विवाद समाप्त हो गया है। परिजनों ने अब अंतिम संस्कार करने के लिए सहमति दे दी है। डीवी ग्रुप ने मृतक के परिजनों को तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बंजी निवासी राजभान सिंह (37 वर्ष) अपने ससुराल ग्राम परसगढ़ी गए हुए थे। इसी दौरान परसगढ़ी में मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य में लगे डीवी ग्रुप के पानी टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजभान सिंह के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सिर पर गंभीर चोट के कारण शुरुआती समय में मृतक की पहचान करने में कठिनाई हुई। मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल के माध्यम से युवक की पहचान की और परिजनों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया था। उन्होंने उचित मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मृतक के घर पहुंचे और परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। कांग्रेस के विरोध और ग्रामीणों के दबाव के बाद डीवी ग्रुप ने मृतक के परिजनों को तत्काल तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। कंपनी ने बीमा की राशि भी दिलाने का आश्वासन दिया है। मुआवजा मिलने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार करने के लिए सहमति जताई है। इससे क्षेत्र में चल रहा तनाव अब कम होता नजर आ रहा है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। #जिम्मेदार_पत्रकारिता #comedy #drama #tvshow #viralnews1
- रिपोर्टर की आवश्यकता है संपर्क करें 7089 0579161