जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी एवं अवध लॉ कालेज के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम केवाड़ी में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 17.09.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी एवं अवध लॉ कालेज के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम केवाड़ी में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री उज्ज्वल उपाध्याय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी द्वारा की गयी। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनकी समस्याओं के नियमानुसार निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर सचिव द्वारा उपस्थित जनसामान्य को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं, पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराये जाने, लोक अदालत, मध्यस्थता एवं अन्य विधिक सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। उन्होंने उपस्थित लोगों को अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को उनके दैनिक जीवन से जुड़े विभिन्न विधिक विषयों के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर श्री सूर्यभान सिंह, प्रधानाचार्य, अवध लॉ कालेज, श्री लवकुश, प्रभारी, लीगल एड क्लीनिक, पैरालीगल वालंटियर्स, विधि छात्रगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी से कनिष्ठ लिपिक श्री सौरभ शुक्ला सहित अन्य जनसामान्य उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी एवं अवध लॉ कालेज के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम केवाड़ी में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 17.09.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी एवं अवध लॉ कालेज के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम केवाड़ी में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री उज्ज्वल उपाध्याय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी द्वारा की गयी। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनकी समस्याओं के नियमानुसार निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर सचिव द्वारा उपस्थित जनसामान्य को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं, पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराये जाने, लोक अदालत, मध्यस्थता एवं अन्य विधिक सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। उन्होंने उपस्थित लोगों को अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को उनके दैनिक जीवन से जुड़े विभिन्न विधिक विषयों के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर श्री सूर्यभान सिंह, प्रधानाचार्य, अवध लॉ कालेज, श्री लवकुश, प्रभारी, लीगल एड क्लीनिक, पैरालीगल वालंटियर्स, विधि छात्रगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी से कनिष्ठ लिपिक श्री सौरभ शुक्ला सहित अन्य जनसामान्य उपस्थित रहे।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती पर गोरखपुर में आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव किया। इस अवसर पर श्री योगी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन अत्यंत पवित्र दिन है। एक और इस सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की आज पावन जयंती है। वहीं दूसरी ओर, नए भारत के शिल्पी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का भी आज पावन जन्मदिन है। मैं बाबा गोरखनाथ की इस पावन धरा से, श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर में भगवान विश्वकर्मा के पावन चरणों में नमन करते हुए, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इस पावन जन्मदिन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से जन्मदिन की हृदय से बधाई देते हुए, नए भारत और विकसित भारत की उनकी संकल्पना उनके नेतृत्व में 140 करोड़ भारतवासी साकार होते हुए देखेंगे इस विश्वास के साथ, उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना बाबा गोरखनाथ और भगवान विश्वकर्मा से करता हूं। मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा नए भारत में प्रधानमंत्री मोदी जी ने आप सभी हस्तशिल्पी और कारीगरों को 'पीएम विश्वकर्मा' के रूप में एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाया है। प्रधानमंत्री जी का कहना है कि जो भी देश अपने हस्तशिल्पी और कारीगरों को अपने आर्टिजन्स का सम्मान करता है, वह आगे बढ़ता है, और इसलिए चाहे वह 'विश्वकर्मा श्रम सम्मान' के माध्यम से,चाहे वह राजमिस्त्री हो, चाहे वह लकड़ी का कार्य करने वाला बढ़ई हो, चाहे वह हलवाई हो, चाहे वह सुनार का काम करने वाला स्वर्ण व्यवसायी हो, कारीगर हो, या फिर समाज के अंदर ऐसे तमाम कारीगरी है, जो कारीगरी इस समाज के स्वावलंबन का आधार बनी थी। आजादी के बाद निरंतर उनकी उपेक्षा हुई, लेकिन पहली बार किसी सरकार ने उनके बारे में सुना और जाना उनकी चिंता की, उन्हें टूलकिट उपलब्ध... करवाया, उन्हें ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई, उन्हें सस्ता बैंक से लोन उपलब्ध करवाया। वह भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व की डबल इंजन की सरकार है। श्री योगी ने क्या कहा सुनिए।,,, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती पर गोरखपुर में आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव किया। इस अवसर पर श्री योगी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन अत्यंत पवित्र दिन है। एक और इस सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की आज पावन जयंती है। वहीं दूसरी ओर, नए भारत के शिल्पी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का भी आज पावन जन्मदिन है। मैं बाबा गोरखनाथ की इस पावन धरा से, श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर में भगवान विश्वकर्मा के पावन चरणों में नमन करते हुए, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इस पावन जन्मदिन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से जन्मदिन की हृदय से बधाई देते हुए, नए भारत और विकसित भारत की उनकी संकल्पना उनके नेतृत्व में 140 करोड़ भारतवासी साकार होते हुए देखेंगे इस विश्वास के साथ, उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना बाबा गोरखनाथ और भगवान विश्वकर्मा से करता हूं। मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा नए भारत में प्रधानमंत्री मोदी जी ने आप सभी हस्तशिल्पी और कारीगरों को 'पीएम विश्वकर्मा' के रूप में एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाया है। प्रधानमंत्री जी का कहना है कि जो भी देश अपने हस्तशिल्पी और कारीगरों को अपने आर्टिजन्स का सम्मान करता है, वह आगे बढ़ता है, और इसलिए चाहे वह 'विश्वकर्मा श्रम सम्मान' के माध्यम से,चाहे वह राजमिस्त्री हो, चाहे वह लकड़ी का कार्य करने वाला बढ़ई हो, चाहे वह हलवाई हो, चाहे वह सुनार का काम करने वाला स्वर्ण व्यवसायी हो, कारीगर हो, या फिर समाज के अंदर ऐसे तमाम कारीगरी है, जो कारीगरी इस समाज के स्वावलंबन का आधार बनी थी। आजादी के बाद निरंतर उनकी उपेक्षा हुई, लेकिन पहली बार किसी सरकार ने उनके बारे में सुना और जाना उनकी चिंता की, उन्हें टूलकिट उपलब्ध... करवाया, उन्हें ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई, उन्हें सस्ता बैंक से लोन उपलब्ध करवाया। वह भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व की डबल इंजन की सरकार है। श्री योगी ने क्या कहा सुनिए।,,,1
- प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर दीयों से जगमगाया सफदरगंज स्वास्थ्य केंद्र, इंदल वर्मा ने स्टाफ के साथ मनाया उत्सव ब्यूरो चीफ बाराबंकी सफदरगंज। थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सफदरगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अनोखा उत्सव मनाया गया। पीएचसी परिसर को सैकड़ों दीपों से सजाया गया। मुख्य गेट से लेकर अस्पताल के अंदर तक फर्श पर दीयों की कतारें और आकर्षक रंगोली बनाई गई, जिससे पूरा स्वास्थ्य केंद्र दीपों की रोशनी में जगमगा उठा। इस अवसर पर इंदल वर्माऔर पीएचसी के स्टाफ ने मिलकर अस्पताल परिसर में दीप प्रज्ज्वलित किए। दीपोत्सव के दौरान अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। वीडियो में पीएचसी के अंदर दीयों के बीच कर्मचारी उत्साह के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। आमतौर पर सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था की खबरें सामने आती हैं, लेकिन सफदरगंज पीएचसी में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर की गई इस तरह की सजावट और साफ-सफाई ने सभी का दिल जीत लिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल को स्वास्थ्य विभाग की सकारात्मक सोच बताया और इंदल वर्मा व समस्त स्टाफ की सराहना की।1
- इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर फोटो इस्तेमाल करने का मामला दर्ज इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर फोटो इस्तेमाल करने का मामला दर्ज बाराबंकी। थाना टिकैतनगर क्षेत्र के रायपुर आगनपुर गांव निवासी युवक ने इंस्टाग्राम पर बिना अनुमति फेक प्रोफाइल बनाए जाने और परिवार के सदस्य की फोटो का इस्तेमाल किए जाने को लेकर पुलिस से शिकायत की है। बताया जा रहा है कि युवक ने थाना टिकैतनगर में तहरीर देते हुए पुलिस को अवगत कराया कि इंस्टाग्राम पर उसकी अनुमति के बिना एक फेक प्रोफाइल बनाई गई है। आरोप है कि इस प्रोफाइल में इंस्टाग्राम यूजरनेम का इस्तेमाल करते हुए परिवार के सदस्य की फोटो लगाई गई है। युवक का कहना है कि संबंधित व्यक्ति की अनुमति के बिना उसकी पहचान से जुड़ी फोटो का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे परिवार की पहचान और निजता प्रभावित हो रही है। मामले को लेकर युवक ने पुलिस से फेक प्रोफाइल बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर BNS की धारा तथा सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 की धाराओं में मामला दर्ज किया है1
- 'A Strong Policy to Give a Befitting Reply... HM Amit Shah Targets the Opposition During Press C..1
- बिजली संकट को लेकर किसान यूनियन का टिकैतनगर पावर हाउस पर बड़ा धरना प्रदर्शन, रात 8 बजे 30–35 कार्यकर्ताओं के पहुंचते ही मचा हड़कंप बिजली की समस्या को लेकर किसान यूनियन का धरना, तीन एसडीओ मौके पर पहुंचे टिकैतनगर (बाराबंकी)। बुधवार रात करीब 8 बजे टिकैतनगर पावर हाउस पर अचानक करीब 30 से 35 किसान यूनियन कार्यकर्ताओं के धीरे-धीरे एकत्र होने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते किसान यूनियन भदौरिया गुट ने विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के तीन एसडीओ समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर स्थिति को संभाला। धरने का नेतृत्व किसान यूनियन भदौरिया गुट के बाराबंकी जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने किया। प्रदर्शन में संजय राणा, रामचरण रानीपुरवा, जियालाल, प्रेमचंद समेत करीब 30 से 35 कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताया गया कि प्रदर्शन में क्षेत्र के करीब 20 गांवों से जुड़े लोग शामिल रहे। किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में समय से विद्युत आपूर्ति न मिलने और विद्युत लाइन से जुड़ी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि ग्रामीणों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते धरना प्रदर्शन किया गया। मौके पर विद्युत विभाग के एसडीओ राजवीर सिंह टिकैतनगर, एसडीओ रामसनेहीघाट, एसडीओ देवीगंज तथा जेई टिकैतनगर सहित विद्युत कर्मचारी पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और विद्युत व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिलाया। प्रदर्शन के दौरान किसान यूनियन की ओर से कोई मांग पत्र नहीं दिया गया। कार्यकर्ताओं ने विभाग को कुछ दिनों का समय देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में विद्युत लाइन और आपूर्ति व्यवस्था सही नहीं हुई तो 29 सितंबर को सिरौली गौसपुर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था और किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति को रोकने के लिए थाना प्रभारी टिकैतनगर मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में धरना शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहा। एसडीओ टिकैतनगर राजवीर सिंह ने बताया कि ऊपर से विद्युत आपूर्ति में कुछ कमी के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। जल्द ही विद्युत व्यवस्था को सुचारु रूप से चालू करा दिया जाएगा।4
- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ बाराबंकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल, बाराबंकी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए। राज्यमंत्री ने कहा कि सेवा समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और सामूहिक दायित्व का प्रतीक है। जरूरतमंदों की सहायता करना ही जनसेवा का मूल उद्देश्य है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा एवं करुणा की भावना को सुदृढ़ करने, विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।कार्यक्रम में राज्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत,एमएलसी इंजी अवनीश सिंह,एमएलसी अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत, जिला पंचायत प्रशासक श्रीमती राजरानी रावत, सीएमओ डॉ रंजन गौतम, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा श्रीमती पूजा मिश्रा,जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवंगणमान्यजन उपस्थित रहे।1
- *5 बच्चों की सास का 20 साल छोटे दामाद पर दिल आ गया* *रातभर पंचायत चली, लेकिन दोनों को अलग नहीं कर पाई* *अब दोनों ने एकसाथ रहने का ऐलान कर दिया है* *मामला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश का है।*1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ मरीजों एवं तीमारदारों को फल वितरित, जनसेवा और जनभागीदारी का दिया संदेश ब्यूरो चीफ बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को जिला अस्पताल, बाराबंकी में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के साथ ही जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए। राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि सेवा, संवेदना और जनभागीदारी के माध्यम से समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही जनसेवा की सच्ची भावना है। जरूरतमंदों की सहायता करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा और करुणा की भावना को मजबूत करने, ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यमंत्री ने रक्तदान को मानव जीवन बचाने वाली महत्वपूर्ण सेवा बताते हुए कहा कि ऐसे पुनीत कार्यों में अधिक से अधिक लोगों को आगे आना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अभियान की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में राज्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, एमएलसी इंजी. अवनीश सिंह, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत, जिला पंचायत प्रशासक श्रीमती राजरानी रावत, सीएमओ डॉ. रंजन गौतम, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा श्रीमती पूजा मिश्रा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा सहित अन्य जन जनप्रतिनिधि एवं मानयजन उपस्थित रहे1