Shuru
Apke Nagar Ki App…
मऊ में आज आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने मांग की है कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
नवोदय वार्ता
मऊ में आज आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने मांग की है कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में हकीकतपुरा स्थित जिला कार्यालय से डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक एक कैंडल मार्च निकाला। यह आयोजन NEET पेपर लीक प्रकरण में जान गंवाने वाले 22 छात्रों को श्रद्धांजलि देने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया। मार्च के बाद अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर एक सभा आयोजित की गई, जहाँ उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ हुए इस गंभीर खिलवाड़ ने पूरी शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं को प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की मेहनत, विश्वास और सपनों के साथ अन्याय करार दिया। आम आदमी पार्टी ने दिवंगत छात्रों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता व जवाबदेही तय करने की मांग की। इसके साथ ही शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार कर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई और न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।4
- यह इस्तीफा किसी एक व्यक्ति की हार नहीं, बल्कि जनदबाव और आंदोलन की ताकत का प्रतीक बनकर उभरा है। आंदोलनकारियों का स्पष्ट कहना है कि 'यह जो इस्तीफा हुआ है, वह इंकलाब की वजह से हुआ है।' आंदोलनकारियों ने दावा किया है कि छात्रों, युवाओं और आम जनता की लगातार उठती आवाज़ ने ही सरकार को यह फैसला लेने पर मजबूर किया है।1
- नीट-यूजी परीक्षा गड़बड़ी और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों पर भीम आर्मी तथा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रव्यापी आंदोलन और चौतरफा राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से लेकर राजधानी दिल्ली तक भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगातार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव और अनिश्चितकालीन धरने आयोजित किए थे। लगातार बढ़ते जनाक्रोश और छात्रों के व्यापक आंदोलन को देखते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि युवाओं का विश्वास और देश की शिक्षा व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए वे यह कदम उठा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर मोर्चा खोल रखा था। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और इसे "छात्र शक्ति और जन-आंदोलन की बड़ी जीत" करार दिया। वहीं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का कहना है कि यह इस्तीफा आंदोलन की पहली सफलता है और जब तक देश के करोड़ों छात्रों व वंचित समाज के युवाओं को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता तथा पूरी परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।4
- Post by SONI DEVI1
- जिंदगी के अनमोल पलों को किस तरह जिया जाए और एक बाप-बेटे के रिश्ते को कैसे निभाया जाए, इस पर बात की गई है। इसमें जीवन के खास लम्हों को जीने और पिता-पुत्र के संबंध को सही तरीके से निभाने का संदेश दिया गया है।1
- गाज़ीपुर जिला मुख्यालय से मोहम्मदाबाद, बलिया और बिहार के बक्सर को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-31 प्रशासनिक अनदेखी के कारण जानलेवा बन चुका है। गाज़ीपुर के आलमपट्टी के पास पिछले कई सालों से लगातार भारी जलजमाव हो रहा है, जो आए दिन हादसों को न्योता दे रहा है। सड़क पर पानी इतना भरा रहता है कि गड्ढों का पता ही नहीं चलता। इस स्थिति पर तंज कसते हुए स्थानीय लोग कह रहे हैं कि "यहाँ अब गाड़ियों की जगह धान की रोपाई कर देनी चाहिए!" ताज्जुब की बात यह है कि इस VVIP रूट से रोजाना स्कूली बच्चे, एम्बुलेंस, जिले के आला अफसर और मंत्रियों का काफिला गुजरता है, लेकिन फिसलकर गिरते बाइक सवार बच्चों और मरीजों पर किसी का ध्यान नहीं जाता। जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था न होने से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना इस सड़क की तुरंत मरम्मत कराई जाए और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।1
- उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुए कथित लाठीचार्ज और NEET पेपर लीक मामले को लेकर यह प्रदर्शन किया। विरोध दर्ज कराते हुए प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।1
- मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेहबरपुर चट्टी पर देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर एयर गन और नकदी के साथ दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। शुक्रवार की रात करीब 12:00 बजे चौकी के सिपाही मोहम्मद ताबिश और सचिन यादव आने-जाने वालों की जांच-पड़ताल कर रहे थे। उसी दौरान मुस्तफाबाद की तरफ से रतनपुरा की ओर एक बाइक पर दो लोग आते दिखे। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी में उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बाइक सवार भागने लगे और सेहबरपुर-रतनपुरा मार्ग के बजाय सेहबरपुर गाँव में घुस गए। भागते समय बाइक पर मौजूद एक संदिग्ध ने घनश्याम गुप्ता की दुकान के आगे एयर गन फेंक दी। आगे रास्ता बंद होने के कारण उन्हें बाइक रोकनी पड़ी, जहाँ एक संदिग्ध मौके पर ही पकड़ा गया, जबकि दूसरा कूदकर बगल की झाड़ियों में छिप गया। रात करीब 12:08 बजे हुई इस घटना के बाद ग्रामीण काफी देर तक दूसरे संदिग्ध को तलाशते रहे, पर वह नहीं मिला। इसके बाद लगभग 1:30 बजे वह संदिग्ध झाड़ियों से बाहर निकला और उसी जगह पहुँचा जहाँ उसने एयर गन फेंकी थी। वहाँ पहुँचते ही ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा और पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। पकड़े गए दोनों संदिग्ध मऊ नगर के बताए जा रहे हैं। इस घटना को लेकर गाँव में तरह-तरह की चर्चाएँ और कयास लगाए जा रहे हैं, वहीं हलधरपुर थाना पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जाँच-पड़ताल कर रही है।4