मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेहबरपुर चट्टी पर देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर एयर गन और नकदी के साथ दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। शुक्रवार की रात करीब 12:00 बजे चौकी के सिपाही मोहम्मद ताबिश और सचिन यादव आने-जाने वालों की जांच-पड़ताल कर रहे थे। उसी दौरान मुस्तफाबाद की तरफ से रतनपुरा की ओर एक बाइक पर दो लोग आते दिखे। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी में उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बाइक सवार भागने लगे और सेहबरपुर-रतनपुरा मार्ग के बजाय सेहबरपुर गाँव में घुस गए। भागते समय बाइक पर मौजूद एक संदिग्ध ने घनश्याम गुप्ता की दुकान के आगे एयर गन फेंक दी। आगे रास्ता बंद होने के कारण उन्हें बाइक रोकनी पड़ी, जहाँ एक संदिग्ध मौके पर ही पकड़ा गया, जबकि दूसरा कूदकर बगल की झाड़ियों में छिप गया। रात करीब 12:08 बजे हुई इस घटना के बाद ग्रामीण काफी देर तक दूसरे संदिग्ध को तलाशते रहे, पर वह नहीं मिला। इसके बाद लगभग 1:30 बजे वह संदिग्ध झाड़ियों से बाहर निकला और उसी जगह पहुँचा जहाँ उसने एयर गन फेंकी थी। वहाँ पहुँचते ही ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा और पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। पकड़े गए दोनों संदिग्ध मऊ नगर के बताए जा रहे हैं। इस घटना को लेकर गाँव में तरह-तरह की चर्चाएँ और कयास लगाए जा रहे हैं, वहीं हलधरपुर थाना पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जाँच-पड़ताल कर रही है।
मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेहबरपुर चट्टी पर देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर एयर गन और नकदी के साथ दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। शुक्रवार की रात करीब 12:00 बजे चौकी के सिपाही मोहम्मद ताबिश और सचिन यादव आने-जाने वालों की जांच-पड़ताल कर रहे थे। उसी दौरान मुस्तफाबाद की तरफ से
रतनपुरा की ओर एक बाइक पर दो लोग आते दिखे। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी में उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बाइक सवार भागने लगे और सेहबरपुर-रतनपुरा मार्ग के बजाय सेहबरपुर गाँव में घुस गए। भागते समय बाइक पर मौजूद एक संदिग्ध ने घनश्याम गुप्ता की दुकान के आगे एयर गन फेंक दी। आगे रास्ता बंद होने के कारण
उन्हें बाइक रोकनी पड़ी, जहाँ एक संदिग्ध मौके पर ही पकड़ा गया, जबकि दूसरा कूदकर बगल की झाड़ियों में छिप गया। रात करीब 12:08 बजे हुई इस घटना के बाद ग्रामीण काफी देर तक दूसरे संदिग्ध को तलाशते रहे, पर वह नहीं मिला। इसके बाद लगभग 1:30 बजे वह संदिग्ध झाड़ियों से बाहर निकला और उसी जगह पहुँचा जहाँ उसने एयर
गन फेंकी थी। वहाँ पहुँचते ही ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा और पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। पकड़े गए दोनों संदिग्ध मऊ नगर के बताए जा रहे हैं। इस घटना को लेकर गाँव में तरह-तरह की चर्चाएँ और कयास लगाए जा रहे हैं, वहीं हलधरपुर थाना पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जाँच-पड़ताल कर रही है।
- Post by SONI DEVI1
- आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में हकीकतपुरा स्थित जिला कार्यालय से डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक एक कैंडल मार्च निकाला। यह आयोजन NEET पेपर लीक प्रकरण में जान गंवाने वाले 22 छात्रों को श्रद्धांजलि देने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया। मार्च के बाद अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर एक सभा आयोजित की गई, जहाँ उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ हुए इस गंभीर खिलवाड़ ने पूरी शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं को प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की मेहनत, विश्वास और सपनों के साथ अन्याय करार दिया। आम आदमी पार्टी ने दिवंगत छात्रों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता व जवाबदेही तय करने की मांग की। इसके साथ ही शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार कर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई और न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।4
- यह इस्तीफा किसी एक व्यक्ति की हार नहीं, बल्कि जनदबाव और आंदोलन की ताकत का प्रतीक बनकर उभरा है। आंदोलनकारियों का स्पष्ट कहना है कि 'यह जो इस्तीफा हुआ है, वह इंकलाब की वजह से हुआ है।' आंदोलनकारियों ने दावा किया है कि छात्रों, युवाओं और आम जनता की लगातार उठती आवाज़ ने ही सरकार को यह फैसला लेने पर मजबूर किया है।1
- नीट-यूजी परीक्षा गड़बड़ी और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों पर भीम आर्मी तथा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रव्यापी आंदोलन और चौतरफा राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से लेकर राजधानी दिल्ली तक भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगातार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव और अनिश्चितकालीन धरने आयोजित किए थे। लगातार बढ़ते जनाक्रोश और छात्रों के व्यापक आंदोलन को देखते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि युवाओं का विश्वास और देश की शिक्षा व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए वे यह कदम उठा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर मोर्चा खोल रखा था। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और इसे "छात्र शक्ति और जन-आंदोलन की बड़ी जीत" करार दिया। वहीं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का कहना है कि यह इस्तीफा आंदोलन की पहली सफलता है और जब तक देश के करोड़ों छात्रों व वंचित समाज के युवाओं को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता तथा पूरी परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।4
- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी आज आज़मगढ़ जनपद पहुँचे, जहाँ उन्होंने दिवंगत नेता आलम बदी आजमी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग 'वन नेशन, वन इलेक्शन' और 'वन नेशन, वन एजुकेशन' जैसे बड़े-बड़े सुधारों की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, वे आज तक समय पर प्रधानी (ग्राम पंचायत) के चुनाव तक नहीं करा पाए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जो सरकार समय पर पंचायत चुनाव नहीं करा सकती, वह शिक्षा व्यवस्था में सुधार की बात क्या करेगी।1
- बिल्थरारोड स्थित सीयर पुलिस चौकी में शनिवार को श्रावण मास और चेहल्लुम के त्योहारों के मद्देनजर मुस्लिम बंधुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव ने की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं और शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिव मंदिरों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है और किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की ताकि समय पर समाधान किया जा सके। बैठक के दौरान सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार यादव ने निर्देश दिया कि सार्वजनिक स्थानों और मंदिरों के पास किसी भी प्रकार से मीट-मांस की बिक्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चेहल्लुम का जुलूस शांतिपूर्वक और आपसी सौहार्द से निकालने की बात कही तथा चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति अराजकता फैलाता है या नियमों के विरुद्ध चलता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वार्ड नंबर 11 के सभासद परवेज हमजा गुड्डू ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि शिकायत करने के बाद भी बिजली आदि समस्याओं का निराकरण नहीं होता है। इस मौके पर सीयर चौकी इंचार्ज नीरज यादव, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान राम, मोहम्मद आलम, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष निलेश दीपू, सभासद राममनोहर गांधी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल मंटू, आदित्य सिंह, धर्मेंद्र सोनी, सतीश गुप्ता, सभासद मोहम्मद नैय्यर, सभासद मोहम्मद सद्दाम, अहमद रजा, एडवोकेट देवेंद्र गुप्ता, अब्दुल रहमान, अनूप कुमार यादव, राजेश वर्मा, सुनील कुमार टिंकू और नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- Post by SONI DEVI1
- मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेहबरपुर चट्टी पर देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर एयर गन और नकदी के साथ दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। शुक्रवार की रात करीब 12:00 बजे चौकी के सिपाही मोहम्मद ताबिश और सचिन यादव आने-जाने वालों की जांच-पड़ताल कर रहे थे। उसी दौरान मुस्तफाबाद की तरफ से रतनपुरा की ओर एक बाइक पर दो लोग आते दिखे। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी में उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बाइक सवार भागने लगे और सेहबरपुर-रतनपुरा मार्ग के बजाय सेहबरपुर गाँव में घुस गए। भागते समय बाइक पर मौजूद एक संदिग्ध ने घनश्याम गुप्ता की दुकान के आगे एयर गन फेंक दी। आगे रास्ता बंद होने के कारण उन्हें बाइक रोकनी पड़ी, जहाँ एक संदिग्ध मौके पर ही पकड़ा गया, जबकि दूसरा कूदकर बगल की झाड़ियों में छिप गया। रात करीब 12:08 बजे हुई इस घटना के बाद ग्रामीण काफी देर तक दूसरे संदिग्ध को तलाशते रहे, पर वह नहीं मिला। इसके बाद लगभग 1:30 बजे वह संदिग्ध झाड़ियों से बाहर निकला और उसी जगह पहुँचा जहाँ उसने एयर गन फेंकी थी। वहाँ पहुँचते ही ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा और पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। पकड़े गए दोनों संदिग्ध मऊ नगर के बताए जा रहे हैं। इस घटना को लेकर गाँव में तरह-तरह की चर्चाएँ और कयास लगाए जा रहे हैं, वहीं हलधरपुर थाना पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जाँच-पड़ताल कर रही है।4