logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नीट-यूजी परीक्षा गड़बड़ी और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों पर भीम आर्मी तथा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रव्यापी आंदोलन और चौतरफा राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से लेकर राजधानी दिल्ली तक भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगातार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव और अनिश्चितकालीन धरने आयोजित किए थे। लगातार बढ़ते जनाक्रोश और छात्रों के व्यापक आंदोलन को देखते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि युवाओं का विश्वास और देश की शिक्षा व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए वे यह कदम उठा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर मोर्चा खोल रखा था। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और इसे "छात्र शक्ति और जन-आंदोलन की बड़ी जीत" करार दिया। वहीं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का कहना है कि यह इस्तीफा आंदोलन की पहली सफलता है और जब तक देश के करोड़ों छात्रों व वंचित समाज के युवाओं को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता तथा पूरी परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

16 hrs ago
user_Vinay Kumar Journalist
Vinay Kumar Journalist
Lawyer मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

नीट-यूजी परीक्षा गड़बड़ी और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों पर भीम आर्मी तथा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रव्यापी आंदोलन और चौतरफा राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से लेकर राजधानी दिल्ली तक भीम आर्मी और आजाद समाज

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगातार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव और अनिश्चितकालीन धरने आयोजित किए थे। लगातार बढ़ते जनाक्रोश और छात्रों के व्यापक आंदोलन को देखते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि युवाओं का विश्वास और देश की शिक्षा व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए वे यह

c2926af4-8de0-48d6-ab5a-f120f2f7e7e6

कदम उठा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर मोर्चा खोल रखा था। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और इसे "छात्र शक्ति और जन-आंदोलन

की बड़ी जीत" करार दिया। वहीं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का कहना है कि यह इस्तीफा आंदोलन की पहली सफलता है और जब तक देश के करोड़ों छात्रों व वंचित समाज के युवाओं को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता तथा पूरी परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नीट मामले और पेपर लीक मामले को लेकर तरह-तरह के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें हर 10 मिनट में उल्टा होकर अनोखा प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के इस अंदाज को देखकर पुलिस वाले भी सोच में पड़ गए होंगे कि यह कोई प्रदर्शन चल रहा है या फिर योगा चैंपियनशिप। ऐसा लगता है जैसे छात्रों ने यह ठान लिया है कि वे अपनी मांगें भी मनवाएँगे और अपनी फिटनेस भी बनाए रखेंगे।
    1
    नीट मामले और पेपर लीक मामले को लेकर तरह-तरह के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें हर 10 मिनट में उल्टा होकर अनोखा प्रदर्शन किया जा रहा है।

प्रदर्शन के इस अंदाज को देखकर पुलिस वाले भी सोच में पड़ गए होंगे कि यह कोई प्रदर्शन चल रहा है या फिर योगा चैंपियनशिप। ऐसा लगता है जैसे छात्रों ने यह ठान लिया है कि वे अपनी मांगें भी मनवाएँगे और अपनी फिटनेस भी बनाए रखेंगे।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बलिया जिले में 27 जुलाई से वृहद सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान के तहत संगठन ने जिले में 32 हजार नए सदस्य बनाने का बड़ा लक्ष्य तय किया है। यह अभियान बलिया, बैरिया और बांसडीह के सभी स्कूलों, कॉलेजों और महाविद्यालयों में प्रमुखता से चलाया जाएगा। ABVP कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर छात्रों से सीधा संपर्क करेंगे और उन्हें परिषद से जोड़ेंगे। ABVP जिला संयोजक अभिषेक यादव के अनुसार, इस पूरे अभियान का मुख्य फोकस छात्र हित, सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण के मुद्दों पर रहेगा।
    1
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बलिया जिले में 27 जुलाई से वृहद सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान के तहत संगठन ने जिले में 32 हजार नए सदस्य बनाने का बड़ा लक्ष्य तय किया है।

यह अभियान बलिया, बैरिया और बांसडीह के सभी स्कूलों, कॉलेजों और महाविद्यालयों में प्रमुखता से चलाया जाएगा। ABVP कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर छात्रों से सीधा संपर्क करेंगे और उन्हें परिषद से जोड़ेंगे। ABVP जिला संयोजक अभिषेक यादव के अनुसार, इस पूरे अभियान का मुख्य फोकस छात्र हित, सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण के मुद्दों पर रहेगा।
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गाजीपुर के पीजी कॉलेज में NEET परीक्षा पेपर लीक के विरोध में छात्र-छात्राओं का शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन जारी है। अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़ी संख्या में युवा एकत्र हुए हैं। छात्रों के इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पूरे कार्यक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा रहा है।
    1
    गाजीपुर के पीजी कॉलेज में NEET परीक्षा पेपर लीक के विरोध में छात्र-छात्राओं का शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन जारी है। अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़ी संख्या में युवा एकत्र हुए हैं।

छात्रों के इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पूरे कार्यक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा रहा है।
    user_K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    Local News Reporter गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बलिया के बेल्थरा रोड स्थित नगर पंचायत वार्ड नंबर 5 के युवा सभासद मो सद्दाम ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 1 में अपने भतीजे अल्तमस का पहला जन्मोत्सव स्कूल के बच्चों के बीच मनाया। इस खास मौके पर सभासद सद्दाम ने विद्यालय के बच्चों को कॉपी, ड्राइंग बुक, पेंसिल, रबर और कटर जैसी पठन सामग्री का वितरण किया। अपने संदेश में सभासद सद्दाम ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि जन्मदिन के मौके पर किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप सरकार की ओर से स्कूल के बच्चों के लिए स्मार्ट टेबल, बेंच तथा स्मार्ट बोर्ड/स्मार्ट टीवी विभागीय स्तर पर पहुंच गया। इस नई व्यवस्था को देखकर बच्चे खुशी से झूम उठे। इस आयोजन के दौरान सभी उपस्थित लोगों के लिए जलपान का प्रबंध भी किया गया था। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से प्रबंध समिति के अध्यक्ष नैय्यर आजम, प्रधानाध्यापक दिलीप कुशवाहा, आशुतोष तरुण पाण्डेय, सुवर्णा यादव, शीला त्रिपाठी, ममता देवी और गुड़िया मौजूद रहीं। इसके साथ ही सभासद नैय्यर अहमद, सभासद दानिश आफताब, सूर्यजीत सूर्या, उज्जवल कुमार, मो नदीम अशरफ, आमिर, जमीरुल हक, प्रमोद यादव, इन्द्रजीत शर्मा और सज्जाद भी उपस्थित रहे।
    1
    बलिया के बेल्थरा रोड स्थित नगर पंचायत वार्ड नंबर 5 के युवा सभासद मो सद्दाम ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 1 में अपने भतीजे अल्तमस का पहला जन्मोत्सव स्कूल के बच्चों के बीच मनाया। इस खास मौके पर सभासद सद्दाम ने विद्यालय के बच्चों को कॉपी, ड्राइंग बुक, पेंसिल, रबर और कटर जैसी पठन सामग्री का वितरण किया।

अपने संदेश में सभासद सद्दाम ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि जन्मदिन के मौके पर किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप सरकार की ओर से स्कूल के बच्चों के लिए स्मार्ट टेबल, बेंच तथा स्मार्ट बोर्ड/स्मार्ट टीवी विभागीय स्तर पर पहुंच गया। इस नई व्यवस्था को देखकर बच्चे खुशी से झूम उठे। इस आयोजन के दौरान सभी उपस्थित लोगों के लिए जलपान का प्रबंध भी किया गया था।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से प्रबंध समिति के अध्यक्ष नैय्यर आजम, प्रधानाध्यापक दिलीप कुशवाहा, आशुतोष तरुण पाण्डेय, सुवर्णा यादव, शीला त्रिपाठी, ममता देवी और गुड़िया मौजूद रहीं। इसके साथ ही सभासद नैय्यर अहमद, सभासद दानिश आफताब, सूर्यजीत सूर्या, उज्जवल कुमार, मो नदीम अशरफ, आमिर, जमीरुल हक, प्रमोद यादव, इन्द्रजीत शर्मा और सज्जाद भी उपस्थित रहे।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    18 hrs ago
  • अपनी जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चन्द्र लहरी के नेतृत्व में 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को राजधानी लखनऊ के हज़रतगंज में विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रातः 10:00 बजे से शुरू होने वाले इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र, संविधान, शिक्षा, समान अवसर एवं सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए जनआवाज़ को बुलंद करना है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से युवाओं, महिलाओं, छात्रों, सामाजिक न्याय के समर्थकों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम नागरिकों का विशाल जनसमूह एकत्र होगा। पार्टी द्वारा जारी अपील में युवाओं के भविष्य, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा के अधिकार और समान अधिकारों की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग से एकजुट होने का आह्वान किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चन्द्र लहरी ने कहा कि यह प्रदर्शन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वंचित, शोषित, पिछड़े, दलित, किसान, मजदूर, युवा और छात्रों की आवाज़ को मजबूती देने का जनभागीदारी अभियान है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु एकजुट होकर लखनऊ पहुँचने और इस ऐतिहासिक आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
    1
    अपनी जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चन्द्र लहरी के नेतृत्व में 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को राजधानी लखनऊ के हज़रतगंज में विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रातः 10:00 बजे से शुरू होने वाले इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र, संविधान, शिक्षा, समान अवसर एवं सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए जनआवाज़ को बुलंद करना है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से युवाओं, महिलाओं, छात्रों, सामाजिक न्याय के समर्थकों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम नागरिकों का विशाल जनसमूह एकत्र होगा।

पार्टी द्वारा जारी अपील में युवाओं के भविष्य, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा के अधिकार और समान अधिकारों की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग से एकजुट होने का आह्वान किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चन्द्र लहरी ने कहा कि यह प्रदर्शन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वंचित, शोषित, पिछड़े, दलित, किसान, मजदूर, युवा और छात्रों की आवाज़ को मजबूती देने का जनभागीदारी अभियान है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु एकजुट होकर लखनऊ पहुँचने और इस ऐतिहासिक आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
    user_Jitendra
    Jitendra
    Local News Reporter गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मऊ में आज आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने मांग की है कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
    2
    मऊ में आज आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पार्टी नेताओं ने मांग की है कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
    user_नवोदय वार्ता
    नवोदय वार्ता
    Newspaper publisher मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बलिया जिले के रसड़ा में मान सिंह सेंगर ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। इस दौरान एक NEET छात्रा ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
    1
    बलिया जिले के रसड़ा में मान सिंह सेंगर ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। इस दौरान एक NEET छात्रा ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालाबाद गांव के नसीरपुर मौजा में गुरुवार शाम बुलडोजर कार्रवाई के दौरान भारी बवाल हो गया। मामला गाटा संख्या 3401 की जमीन पर कब्जा दिलाने से जुड़ा है, जहाँ राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश और पत्थर नसब की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी थी। इसके बावजूद भूमिधर धागा राम को जमीन का भौतिक कब्जा नहीं मिल पा रहा था। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने राजस्व और पुलिस टीम को मौके पर जाकर कब्जा दिलाने का निर्देश दिया था, जिसके बाद शाम करीब चार बजे बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। कार्रवाई शुरू होते ही विरोधी पक्ष की महिलाएं और पुरुष मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस-प्रशासन से तीखी नोकझोंक करते हुए हंगामा करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया और उन्हें गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाने लगी। इसी बीच दुल्लहपुर त्रिमुहानी के पास पुलिस वाहन में बैठा एक युवक अचानक चलती गाड़ी से नीचे कूद गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भाग रहे युवक को पकड़ने के लिए पुलिस ने सड़क पर लाठियां भांजीं, जिसके चलते त्रिमुहानी बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। करीब आधे घंटे तक क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही और राहगीरों व दुकानदारों में दहशत फैल गई। इस मामले में थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और उपद्रव करने वाले लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालाबाद गांव के नसीरपुर मौजा में गुरुवार शाम बुलडोजर कार्रवाई के दौरान भारी बवाल हो गया। मामला गाटा संख्या 3401 की जमीन पर कब्जा दिलाने से जुड़ा है, जहाँ राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश और पत्थर नसब की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी थी। इसके बावजूद भूमिधर धागा राम को जमीन का भौतिक कब्जा नहीं मिल पा रहा था। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने राजस्व और पुलिस टीम को मौके पर जाकर कब्जा दिलाने का निर्देश दिया था, जिसके बाद शाम करीब चार बजे बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई।

कार्रवाई शुरू होते ही विरोधी पक्ष की महिलाएं और पुरुष मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस-प्रशासन से तीखी नोकझोंक करते हुए हंगामा करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया और उन्हें गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाने लगी। इसी बीच दुल्लहपुर त्रिमुहानी के पास पुलिस वाहन में बैठा एक युवक अचानक चलती गाड़ी से नीचे कूद गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

भाग रहे युवक को पकड़ने के लिए पुलिस ने सड़क पर लाठियां भांजीं, जिसके चलते त्रिमुहानी बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। करीब आधे घंटे तक क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही और राहगीरों व दुकानदारों में दहशत फैल गई। इस मामले में थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और उपद्रव करने वाले लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.