Shuru
Apke Nagar Ki App…
चावल निकालने की पुरानी तकनीक आज भी मेरे गांव में उपयोग की जाती है आइये कुछ पुरानी यादें ताजा करते हैं धान से चावल निकालने की पुरानी तकनीक आज भी मेरे गांव में उपयोग की जाती है
Abulaish Ansari Kushinagr News
चावल निकालने की पुरानी तकनीक आज भी मेरे गांव में उपयोग की जाती है आइये कुछ पुरानी यादें ताजा करते हैं धान से चावल निकालने की पुरानी तकनीक आज भी मेरे गांव में उपयोग की जाती है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुशीनगर ग्राम सभा चीरगोड़ा का विकास गांव के लोगों ने नाली को किया साफ सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल लोगो ने लगाया प्रधान पर आरोप लोगो का कहना है कि यही यही है ग्राम सभा चिरगोडा़ का विकास1
- खड्डा में सर्वजन हित पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, मिशन 2027 के लिए कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार कुशीनगर के खड्डा विधानसभा क्षेत्र में अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय राजश्री पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक और राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता विजय कुमार पाण्डेय के आह्वान पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। इस दौरान कई समर्थकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और मिशन 2027 को सफल बनाने का संकल्प लिया।1
- कुशीनगर | 18 मार्च 2026 कुशीनगर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नम्बर प्लेट बदलकर और चेसिस नम्बर मिटाकर ट्रक में गुप्त तरीके से शराब छिपाकर बिहार ले जा रहा था। पुलिस ने मौके से 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 648 लीटर) और एक ट्रक बरामद किया है। जब्त माल और वाहन की कुल कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई जा रही है। बैरियर पर पकड़ा गया संदिग्ध ट्रक पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पडरौना पुलिस ने बांसी चौकी बैरियर पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोका। जांच में सामने आया कि ट्रक की नम्बर प्लेट बदली गई थी और चेसिस नम्बर खुरचा गया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ट्रक के केबिन में एक गुप्त बॉक्स बनाकर उसमें शराब छिपाई गई थी। क्या-क्या मिला ट्रक से पुलिस ने ट्रक से कुल 75 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की— 30 पेटी ब्लू स्ट्रोक एक्सक्यूजिट व्हिस्की 45 पेटी डिस्काउंट प्रीमियम व्हिस्की प्रत्येक पेटी में 48 बोतल (180 एमएल) ➡️ कुल मात्रा: 648 लीटर शराब बरामद वाहन: आयशर डीसीएम ट्रक (फर्जी नम्बर प्लेट के साथ) 👤 राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार पुलिस ने मौके से प्रदीप ढाका (निवासी झुंझुनू, राजस्थान) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बड़ा खुलासा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पंजाब/चंडीगढ़ से सस्ती शराब खरीदकर उसे ट्रकों में छिपाकर बिहार ले जाता था। बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर इस शराब को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाया जाता था। केस दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी मामले में कोतवाली पडरौना थाने में मु0अ0सं0 152/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धाराओं और बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। किस टीम ने किया खुलासा इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी बांसी समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।3
- Breaking-कुशीनगर -- - न्याय नहीं मिलने से आजिज आकर धरने पर बैठे दम्पति - न्याय मिलने तक धरना देने का दम्पति ने दिया चेतावनी - पुस्तैनी मकान में हिस्सा पाने के लिए धरने पर बैठे पति-पत्नी - दर-दर की ठोकर खाने के बाद भी पुस्तैनी मकान में नहीं मिल रहा हिस्सा - हिस्सा बटवारे के लिए चल रहे मुकदमा के दौरान पट्टीदार कर रहा मनमानी - दबंग पट्टीदार पर अवैध कब्ज़ा करने एवं मकान में न जाने देने का लगा आरोप - राजस्व एवं पुलिस विभाग पर कोई भी सुनवाई न करने का लगा आरोप - पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पडरौना नगर के धर्मशाला रोड का मामला । बाईट -- अंजलि जायसवाल , धरनारत महिला । रिपोर्टर. अजीत कुमार लोकेशन. कुशीनगर Mo.81150313333
- Post by Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू1
- breking news today1
- कुशीनगर। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा संखापारमाफी में स्थित पोखरी पर अवैध अतिक्रमण का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार विरोध और शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे गांव की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, पोखरी पर कब्जा होने के कारण नालियों का पानी सही ढंग से निकास नहीं हो पा रहा है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी नालियों के जरिए पोखरी में जाने के बजाय सड़क पर ही ओवरफ्लो होकर जमा हो रहा है। इससे पूरे गांव में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को घर से बाहर निकलने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही है। उन्हें रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला, जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासनिक उदासीनता से नाराज ग्रामीणों ने अंततः न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण हटाने का आदेश भी जारी किया। हालांकि, आरोप है कि 25 जुलाई 2025 को आदेश जारी होने के बावजूद अब तक उस पर अमल नहीं कराया गया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में ग्राम प्रधान संजय पटेल ने बताया कि आराजी संख्या 207 में हुए अतिक्रमण के खिलाफ न्यायालय के आदेश के अनुपालन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अवैध निर्माण करने वालों के मकान गिराने के निर्देश दिए जा चुके हैं तथा अतिक्रमणकारियों पर दंड भी निर्धारित किया गया है। बावजूद इसके, अब तक जमीनी स्तर पर कार्रवाई न होने से सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाकर पोखरी को मुक्त कराने और जलनिकासी की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, ताकि गांव को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।1
- आइये कुछ पुरानी यादें ताजा करते हैं धान से चावल निकालने की पुरानी तकनीक आज भी मेरे गांव में उपयोग की जाती है1