धनबाद :- पूटकी स्थित मूनीडीह कोल वाशरी में हुए हादसे के बाद स्थिति देर रात तक तनावपूर्ण बनी रही। हादसे में मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने नियोजन और मुआवजे की मांग को लेकर वाशरी गेट को कई घंटों तक जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण इलाके में आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही और माहौल काफी गर्म हो गया। सूचना मिलने के बाद प्रबंधन और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद देर रात मूनीडीह कोलयरी के महाप्रबंधक, स्थानीय प्रतिनिधियों और परिजनों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। लंबी बातचीत के बाद समझौता हुआ, जिसमें मृतक के आश्रितों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा दो किश्तों में देने पर सहमति बनी। इसके साथ ही आउटसोर्सिंग कंपनी में मृतक के एक परिजन को नियोजन देने का भी आश्वासन दिया गया। समझौते के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। वहीं प्रबंधन की ओर से यह भी कहा गया है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके

- Post by Niraj Kumar1
- Post by Chandu thakur1
- yah Gali hamara jald se jald saaf hona chahie aur ise clean aur surakshit kiya jaaye Geeta ke aadami log aane jaane ka achcha se jaane ka prayas Karen3
- Post by जनता न्यूज़ 241
- खेराबेड़ा शिव मंदिर परिसर में भोक्ता पर्व चडक पूजा धूमधाम से मनाया गया गोमो। (रिपोर्ट तफाजुल आजाद). तोपचांची प्रखंड के चैता पंचायत अंतर्गत खेराबेड़ा शिव मंदिर परिसर में रविवार को भोक्ता पर्व चडक पूजा काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर डुमरी विधायक जयराम महतो उपस्थित हुए और भोक्तियो के साथ मांदर के थाप पर झूमे तथा भोक्ता खुटा को गले लगाकर नमन किया। उक्त पूजा में लगभग 25 से 30 भोक्तियों ने भाग लिया और अपने पीठ एवं जीभ पर कील चुभोकर तीस फीट ऊंचे खूटा में परिक्रमा किया। चैता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लालचंद महतो ने बताया कि शिव पार्वती के आराधना में भोक्ता पर्व मनाया जाता है। पूर्वजों से यहां पर भोक्ता पर्व मनाया जाता आ रहा है।1
- पहले तंदबादी फिर छत्ताबाद की बारी1
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- Post by Niraj Kumar1