**परासी में पहली बार गजराजों का महाकुंभ, हाथी महोत्सव बना आकर्षण** # **परासी में पहली बार गजराजों का महाकुंभ, हाथी महोत्सव बना आकर्षण** ### **मानपुर विधायक मीना सिंह ने किया पांच दिवसीय आयोजन का समापन, ढोल-मांदल की थाप पर थिरके ग्रामीण** **आशुतोष त्रिपाठी जनचिंगारी उमरिया।** बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर क्षेत्र के ग्राम परासी में पहली बार आयोजित पांच दिवसीय हाथी महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। 24 से 28 सितंबर तक चले आयोजन में बांधवगढ़ के नौ कैंप हाथियों के पुनर्यौवनीकरण और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां हुईं। परासी गेट पर आयोजित महोत्सव ग्रामीणों के साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। समापन समारोह में **मानपुर विधायक मीना सिंह** शामिल हुईं। ग्रामीणों ने ढोल-मांदल और पारंपरिक नृत्य के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान विधायक भी आदिवासी ग्रामीणों के साथ पारंपरिक नृत्य में शामिल हुईं। आयोजन में वन्यजीव संरक्षण के साथ स्थानीय संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। ### **वन्यजीव संरक्षण के साथ संस्कृति को बढ़ावा** महोत्सव के दौरान हाथियों की देखभाल, स्वास्थ्य एवं संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों को प्रमुखता दी गई। आयोजन का उद्देश्य वनांचल क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्थानीय समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित करना भी रहा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के मार्गदर्शन का भी उल्लेख किया गया। आयोजन में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा, सुमित गौतम, दीपक छतवानी, पत्रकार केके शुक्ला, मंडल अध्यक्ष राम मोल केवट, हरिहर चतुर्वेदी, सौखीलाल, वन परिक्षेत्राधिकारी अंकित सोनी सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ### **ढोल-मांदल की थाप पर झूमे ग्रामीण** विधायक के स्वागत के दौरान आदिवासी समुदाय के लोगों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। ढोल-मांदल की थाप और लोक संस्कृति की झलक ने कार्यक्रम को खास बना दिया। पांच दिवसीय आयोजन के समापन के साथ परासी क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण, संस्कृति और पर्यटन के समन्वय का संदेश दिया गया।
**परासी में पहली बार गजराजों का महाकुंभ, हाथी महोत्सव बना आकर्षण** # **परासी में पहली बार गजराजों का महाकुंभ, हाथी महोत्सव बना आकर्षण** ### **मानपुर विधायक मीना सिंह ने किया पांच दिवसीय आयोजन का समापन, ढोल-मांदल की थाप पर थिरके ग्रामीण** **आशुतोष त्रिपाठी जनचिंगारी उमरिया।** बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर क्षेत्र के ग्राम परासी में पहली बार आयोजित पांच दिवसीय हाथी महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। 24 से 28 सितंबर तक चले आयोजन में बांधवगढ़ के नौ कैंप हाथियों के पुनर्यौवनीकरण और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां हुईं। परासी गेट पर आयोजित महोत्सव ग्रामीणों के साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। समापन समारोह में **मानपुर विधायक मीना सिंह** शामिल हुईं। ग्रामीणों ने ढोल-मांदल और पारंपरिक नृत्य के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान विधायक भी आदिवासी ग्रामीणों के साथ पारंपरिक नृत्य में शामिल हुईं। आयोजन में वन्यजीव संरक्षण के साथ स्थानीय संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। ###
**वन्यजीव संरक्षण के साथ संस्कृति को बढ़ावा** महोत्सव के दौरान हाथियों की देखभाल, स्वास्थ्य एवं संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों को प्रमुखता दी गई। आयोजन का उद्देश्य वनांचल क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्थानीय समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित करना भी रहा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के मार्गदर्शन का भी उल्लेख किया गया। आयोजन में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा, सुमित गौतम, दीपक छतवानी, पत्रकार केके शुक्ला, मंडल अध्यक्ष राम मोल केवट, हरिहर चतुर्वेदी, सौखीलाल, वन परिक्षेत्राधिकारी अंकित सोनी सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ### **ढोल-मांदल की थाप पर झूमे ग्रामीण** विधायक के स्वागत के दौरान आदिवासी समुदाय के लोगों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। ढोल-मांदल की थाप और लोक संस्कृति की झलक ने कार्यक्रम को खास बना दिया। पांच दिवसीय आयोजन के समापन के साथ परासी क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण, संस्कृति और पर्यटन के समन्वय का संदेश दिया गया।
- थाना प्रभारी यातायात उमरिया द्वारा जयस्तम चौक उमरिया में आम नागरिकों को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया-थाना प्रभारी यातायात उमरिया मुकेश कुमार दुबे संवाददाता की खास रिपोर्ट l उमरिया जिला उमरिया मध्य प्रदेश -जयस्तम्भ चौक उमरिया मे थाना प्रभारी यातायात उमरिया द्वारा आम नागरिकों को यातायात नियमों के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया एवं पी. एम. राहत योजना, कैश लेस उपचार योजना, हिट एंड रन, राहवीर योजना के सम्बन्ध मे पम्पलेट वितरण कर योजना की जानकारी दी गईl इसके साथ ही थाना प्रभारी यातायात उमरिया द्वारा आम नागरिकों से दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाना एवं चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का उपयोग करने की समझाइए दी गई है एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों से अपील कीगई है कि यातायात नियमों का पालन करें l किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके l4
- शहडोल टोल प्लाजा के पास नई पुलिस चौकी का शुभारंभ हाईवे पर सभी वाहन की गतिविधियों पर रहेगी नजर1
- *उज्जैन के तेलीवाड़ा क्षेत्र में कुछ उपद्रवियों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े* पुलिस बल ने स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में ले ली है..!! *👉🏻कल रात शहर काजी की अपील के बाद भी लोग नहीं माने तो पुलिस ने अपने ढंग से मनवाया।*1
- शिवपुरी :ब्राह्मणों पर निशाना साधने वालों पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया पलटवार,सतयुग से कलयुग तक का दिया उदाहरण,बोले शोषण की बात कहकर हमको कोसने वालों का दानव जाग गया है,हमारी खामोशी को कायरता मत समझ लेना।हम परशुराम के वंशज हैं। शिवपुरी :ब्राह्मणों पर निशाना साधने वालों पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया पलटवार,सतयुग से कलयुग तक का दिया उदाहरण,बोले शोषण की बात कहकर हमको कोसने वालों का दानव जाग गया है,हमारी खामोशी को कायरता मत समझ लेना।हम परशुराम के वंशज हैं।1
- रीवा कलेक्टर ने गुड़ तहसीलदार को बोले ज्यादा उड़ रहे हो, शर्मकरो तुम्हारे नाम से लोग रो रहे है रीवा. कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने गुड़ तहसीलदार को जमकर फटकार लगाई. मुख्य मंत्री जन विश्वास पर ग्राम पपोता पहुँचे कलेक्टर को रोते हुए बताया कि उनका पीएम आवास मिला है लेकिन उसमे तहसीलदार ने स्टे लगा दियाअब चक्कर काट रहे है. इस कलेक्टर ने तहसीलदार की जमकर क्लास ली. रीवा कलेक्टर ने गुड़ तहसीलदार को बोले ज्यादा उड़ रहे हो, शर्मकरो तुम्हारे नाम से लोग रो रहे है रीवा. कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने गुड़ तहसीलदार को जमकर फटकार लगाई. मुख्य मंत्री जन विश्वास पर ग्राम पपोता पहुँचे कलेक्टर को रोते हुए बताया कि उनका पीएम आवास मिला है लेकिन उसमे तहसीलदार ने स्टे लगा दियाअब चक्कर काट रहे है. इस कलेक्टर ने तहसीलदार की जमकर क्लास ली.1
- खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला मैहर मैहर के तृप्ति ढाबा के पास अवैध शराब बिक्री, जिले के सोनवारी शराब दुकान की आड़ में ठेकेदार से जुड़े लोगों द्वारा कई जगह कथित रूप से अवैध पैकारियां संचालित की जा रही हैं। जरियारी मोड़, कंचनपुर मोड़ और रीवा रोड तृप्ति ढाबा के पास हाईवे किनारे मिनी दुकानें खोलकर खुलेआम शराब बेची जा रही है।1
- ## **हाथी महोत्सव में लोकनृत्य की धूम, थिरक उठे फील्ड डायरेक्टर** ## **हाथी महोत्सव में लोकनृत्य की धूम, थिरक उठे फील्ड डायरेक्टर** ### **बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों के सम्मान में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, अधिकारियों ने लिया सहभागिता** **मानपुर।** बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आयोजित हाथी महोत्सव के दौरान रविवार को विभिन्न गतिविधियों के साथ लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। बारिश थमने के बाद उमरिया और शहडोल जिलों से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं पर्यटक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्रीय कलाकारों ने कर्मा एवं सैला लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय सहित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ अधिकारी, रेंजर, कर्मचारी, महावत, चारा कटर एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। लोक कलाकारों की प्रस्तुति पर अधिकारी और कर्मचारी भी उत्साह के साथ थिरकते नजर आए। शहडोल से आए ज्वाइंट कमिश्नर मुंद्रिका सिंह ने भी महोत्सव में सहभागिता की। क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय ने हाथियों के महत्व को रेखांकित करते हुए मानव एवं वन्यजीवों के प्राणों की रक्षा में उनके योगदान की सराहना की। महोत्सव के दौरान हाथी के बच्चे का नाम **‘कृष्णा’** रखे जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बांधवगढ़ के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी गई। महोत्सव में हाथियों की देखभाल और उनके स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। जबलपुर से आए चिकित्सकों के दल ने सभी हाथियों के रक्त के नमूने लिए, जिनकी जांच के बाद रिपोर्ट बांधवगढ़ प्रबंधन को सौंपी जाएगी। हाथियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उनके पसंदीदा भोजन एवं विशेष सेवाओं की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पालतू हाथियों, महावतों एवं चारा कटरों को अवकाश प्रदान करने के साथ हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराना और उनके प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। हाथी महोत्सव ने वन्यजीव संरक्षण के साथ स्थानीय लोक संस्कृति और परंपराओं को भी मंच प्रदान किया।1
- *शाही मस्जिद हटाने के विरोध में उतरे मुस्लिम पक्ष के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है।* इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर रख रहा है। जानकारी के मुताबिक भीड़ को तितर बितर करने के लिए लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़ें जा चुके हैं। इसके बावजूद भी कुछ लोग पुलिस पर पथराव करने में लगे हुए हैं। तस्वीरों में पथराव की स्थिति साफ तौर पर दिखाई दे रही है। *👉🏻इसी तरह की सवेंदनशील स्थिति बड़े हनुमान जी को हटाने पर बनी थी पर तब पुलिस पर पथराव नहीं हुआ था।*1
- *संपूर्ण जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव* रीवा जिले ग्राम कौड़िहाई निवासी, आचार्य प्रदीप के, 12 वर्षीय पुत्र प्रथम ने, राजस्थान के, श्रीगंगानगर जिले में, पढ़ाई करते हुए, दिनांक 23 सितंबर 2026 से, चलने वाली, 4 दिवसीय 70वीं, जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में, खेल योगासन, के क्षेत्र में, शानदार प्रदर्शन करते हुए, रीवा निवासी छात्र प्रथम ने, राजस्थान के, संपूर्ण श्रीगंगानगर जिले में, प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगासन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास का परिचय दिया। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा उन्हें जिले में प्रथम स्थान प्रदान किया गया। प्रथम ने योगासन के एकल और पेयर प्रतियोगिता में 2 गोल्ड मेडल प्राप्त किये। साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी उन्हें ही मिला। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने , हर्ष व्यक्त करते हुए, खिलाड़ी को बधाई दी। पिता आचार्य प्रदीप ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और अनुशासन को, मजबूत करने का, प्रभावी साधन है। उन्होंने अपने पुत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। और इस सफलता का श्रेय योग प्रशिक्षक एवं विद्यालय परिवार एवं खिलाड़ी की कड़ी मेहनत को दिया गया। जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने की इस उपलब्धि से विद्यालय एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। *संपूर्ण जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव* रीवा जिले ग्राम कौड़िहाई निवासी, आचार्य प्रदीप के, 12 वर्षीय पुत्र प्रथम ने, राजस्थान के, श्रीगंगानगर जिले में, पढ़ाई करते हुए, दिनांक 23 सितंबर 2026 से, चलने वाली, 4 दिवसीय 70वीं, जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में, खेल योगासन, के क्षेत्र में, शानदार प्रदर्शन करते हुए, रीवा निवासी छात्र प्रथम ने, राजस्थान के, संपूर्ण श्रीगंगानगर जिले में, प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगासन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास का परिचय दिया। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा उन्हें जिले में प्रथम स्थान प्रदान किया गया। प्रथम ने योगासन के एकल और पेयर प्रतियोगिता में 2 गोल्ड मेडल प्राप्त किये। साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी उन्हें ही मिला। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने , हर्ष व्यक्त करते हुए, खिलाड़ी को बधाई दी। पिता आचार्य प्रदीप ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और अनुशासन को, मजबूत करने का, प्रभावी साधन है। उन्होंने अपने पुत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। और इस सफलता का श्रेय योग प्रशिक्षक एवं विद्यालय परिवार एवं खिलाड़ी की कड़ी मेहनत को दिया गया। जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने की इस उपलब्धि से विद्यालय एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।1